
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियां सुनने आयेंगे महाराज का प्रवचन
भिलाई/शौर्यपथ / विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल द्वारा गुरुवार 2 जनवरी से 5 जनवरी तक चलने वाले चार दिवसीय शिव ज्ञान गंगा महोत्सव आयोजन किया गया है। विश्व जागृति मिशन संस्थापक सुधांशु महाराज जिनको छग सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त का 2 जनवरी को नगर आगमन हो रहा है।
उक्त जानकारी विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल के अध्यक्ष चमनलाल बंसल ने पत्रकारवार्ता में दी। श्री बंसल ने आगे बताया कि 2 जनवरी से 5 जनवरी
तक गुरुदेव भिलाई के जयंती स्टेडियम के समीप स्थित मैदान में आ रहे हैं। गुरुवार 2 जनवरी को संध्याकालीन सत्र में शाम 5 बजे से और फिर तीन-चार और पांच जनवरी को प्रात: कालीन सत्र में सुबह 9 बजे से और संध्या कालीन सत्र में शाम 5 बजे से गुरुदेव प्रवचन देंगे। प्रवचन के बाद 5 जनवरी को पंडाल स्थल पर 12 बजे से बडी संख्या में लोग महाराज से दीक्षा प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और सांसद सहित कई हस्तियां शामिल होने जा रहे हैं। उनके प्रोटोकॉल के तहत ही पंडाल का निर्माण भी कराया गया है। पूरे व्यवस्था के
लिए करीब 25 समिति बनाई गई है जिसमें 300 वालेंटियर बनाया गया है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए सेक्टर 6 और न्यू खुर्सीपार के अग्रसेन भवन में रूकने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पंडाल में भोजन की और प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेश से भी बडी संख्या में श्रद्धालु और भक्त लोग आते हैं। इनके रहने और आवास की व्यवस्था भी समिति
द्वारा की गई है। प्रवचन स्थल पंडाल के समीप में ही प्रवचन पश्चात नि:शुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जनवरी को कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर जयंती स्टेडियम कार्यक्रम स्थल में समाप्त होगी।
इस दौरान 108 कलश निकलेगी जिसमें करीब एक हजार महिला एवं भक्त शामिल होंगे। समिति द्वारा धर्म प्रेमी सज्जनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। प्रेस वार्ता मे प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष चम्मन लाल बंसल, महासचिव जयशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव
देवांगन,रतन जयसवाल, दिनेश लोहिया, सुनील चौरसिया,गणेशराम देशमुख, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल साहित मुख्य यजमान हरेन्द्र दुबे सहित अन्य लोग उपस्थिति थे।
सुधांशुजी महाराज के निर्देशाुनसार कुम्हारी में बन रहा है दस मंजिलाकैलाश मानसरोवर-चमनलाल बंसल इस दौरान चमनलाल बंसल एवं संदीप खेमका ने बताया कि सुधांशु जी महाराज की मंशानुसार कुम्हारी में विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल द्वारा कैलाश मानसरोवर का निर्माण साढे 6 एकड़ में दुर्ग जिले के ब्रम्हलोक आश्रम परसदा कुम्हारी में किया जा रहा है। यह स्थान स्वयं सुधांशु जी महाराज ने
चयन किया है। अध्यक्ष चमनलाल बंसल, सुनील चौरसिया व हरेन्द्र दुबे सहित सभी पदाधिकारियों ने आगे बताया कि यह मान सरोवर का निर्माण अभी तक इसका सात मंजिल तक निर्माण हो चुका है इसकी ऊंचाई 108 फीट होगी और यह 10 मंजिला बनेगा। इसके अलावा यहां मानसरोवर की जैसे धारा यहां प्रवाहित होगी और भविष्य में यहां गुरूकुल भी प्रारंभ करने की योजना है। वहीं मिशन के उपाध्यक्ष शिव देवांगन, दिनेश लोहिया ने बताया कि महाराज की और हमारे विश्व जागृति मिशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की मंशा है कि
कुम्हारी के परसदा में जहां मान सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ के साथ ही झारखण्ड, उडि़सा व छग के पड़ोंसी राज्यों का ये धर्म
स्थल बने। इस मानसरोवर का निर्माण पिछले 2007 से प्रारंभ हुआ था और आगामी 2029 तक यह मानसरोवर निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा।
कर दाता समय पर करें कर का भुगतान,राजस्व वसूली टीम दे रही घरों में दस्तक, सख्ती के साथ होगी वसूली
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल अधिकारी/ कर्मचारियो के संग स्वरूप टॉकीज का आकस्मिक निरीक्षण करने मौके पर पहुँचे।उन्होंने टॉकीज के मैनेजर को बकाया टैक्स जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही।उन्होंने 4th सिजन होटल का भी निरीक्षण किया। उन्हें भी बकाया टैक्स जल्द भुगतान करने निर्देश दिए।इस मौके पर सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,संजय मिश्रा,जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर,अनिल करिहार व वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक सहित टीम अमला मौजूद रहें।
बड़े बकायेदार समेत सभी पटा रहे टैक्स. कमिश्नर के निर्देश पर चल रहा अभियान, रोजाना हो रही समीक्षा नगर निगम की सख्ती का असर दिखने लगा है, अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायादार भी अपना टैक्स नगर निगम दुर्ग में आकर जमा कर रहे हैं।नगर निगम के आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है, जिसकी धीमी वसूली और करदाताओं द्वारा नहीं देने पर निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।
निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली को प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए सभी जोन को वृहद स्तर पर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए।इसके तहत ऐसे बड़े बकायादार जिन्होंने सालों से टैक्स नहीं दिया है और राशि भी बड़ी है उनसे सख्ती के साथ वसूलने के भी निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद राजस्व वसूली में तेजी आई है,निगम कमिश्नर द्वारा राजस्व वसूली की रोजाना समीक्षा की जा रही है।
निगम द्वारा लगातार लोगों से
अपील की जा रही है कि वह अपना टैक्स जमा कर दें बावजूद इसके निगम के करदाता टैक्स जमा करने को लेकर निगम प्रशासन के आदेशों को हल्के में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और निगम का टैक्स जमा नहीं कर रहे। मजबूरन नगर निगम को ऐसे करदाताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है ।
दुर्ग/शौर्यपथ / दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बानबरद ग्राम में स्थित एक डामर प्लांट में मंगलवार को हाईवा की चपेट में आने से यहां एक मजदूर की मौत हा गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशत हो गए और मृतक के परिजनों के साथ जमकर हंगामा किये। नंदिनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजा दिलाया इसके बाद मामला शांत हुआ।
नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बानबरद से डोंगरिया रोड में एक अग्रवाल डामर प्लांट स्थित है। यहां मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब वहां काम कर रहा मजदूर अशोक कोसरे पिता गोकुल कोसरे (45 साल) हाइवा की चपेट में आ गया। हाइवा उसके ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाइवा में डामर लोड हो रहा था। इसी दौरान उसने जैसे ही उसे बैक किया बाएं तरफ डामर समेटने में लगा मजदूर अशोक कोसरे उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन वहां पहुंच गए। नंदिनी पुलिस ने पहुंचकर शव को उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने और हंगामा करते रहे। इसके बाद प्लांट का मालिक वहां पहुंचा और उसने लोगों को समझाया कि ये महज एक दुर्घटना है। प्लांट संचालक ने तत्काल अपने पास से 60 हजार रुपए मुआवजे के रूप में परिजनों को दिया। शेष मुआवजा बाद में देने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए शव को उठाकर ले गए।
दुर्ग/शौर्यपथ/आज दुर्ग में मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर पंडित जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा, "पंडित रविशंकर शुक्ल जी न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक दूरदर्शी नेता भी थे। उनके आदर्श और नेतृत्व ने मध्य प्रदेश और पूरे भारत को नई दिशा दी। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की मिसाल है, जो आज भी हमें प्रेरणा देता है।"
*पंडित रविशंकर शुक्ल का जीवन और योगदान*
पंडित रविशंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को सागर जिले के एक साधारण परिवार में हुआ था। वकालत के पेशे से शुरुआत करने वाले शुक्ल जी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे और महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन में भाग लिया।
1947 में आजादी के बाद, पंडित रविशंकर शुक्ल को मध्य प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ता ने मध्य भारत को एक नई पहचान दी।
समाज के लिए प्रेरणा
अरुण वोरा ने कहा कि पंडित शुक्ल जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी नीतियां और विचार युवा पीढ़ी को सशक्त और प्रेरित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे पंडित जी के दिखाए गए मार्ग पर चलें और देशहित के लिए काम करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुर्ग/शौर्यपथ / बीती रात्रि कसारी डीह सिविल लाईन क्षेत्र में महिला पुलिस केपुत्र चेतन साहू 24 वर्ष पिता गजेन्द्र साहू न्यू पुलिस लाईन दुर्ग निवासी पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग को कारण बताया गया है। फिलहाल हत्या का मुख्य आरोपी लुकेश साहू फरार है,वहीं पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर 7 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के लिए उपयोग में लाए गए लाठी व डंडे भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिए गए है। हत्या के इस मामले में अहम बात यह है कि मृतक चेतन साहू और युवती दोनो की मां पुलिस विभाग में आरक्षक है,वहीं दूसरा पे्रमी मुख्य आरोपी लुकेश साहू सरगुजा का निवासी बताया गया है। बहरहाल हत्या की घटना से हरकत में आई पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चेतन साहू न्यू पुलिस लाईन में रहता था। वह न्यू पुलिस लाईन में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। वहीं हत्या के मुख्य आरोपी का भी उसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि हाल ही में मुख्य आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ चेतन साहू को देख लिया था,जो मुख्य आरोपी को नागवार गुजरा। इसी विवाद को सुलझाने रविवार की रात करीब 8.30 बजे के आसपास मुख्य आरोपी व युवती द्वारा चेतन साहू को सिविल लाईन क्षेत्र में बुलाया गया था। यहां उन तीनों के अलावा मुख्य आरोपी के साथ उसके साथी भी पहुंचे। बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद सुलझने के बजाय और अधिक बढ़ गया जिससे गुस्से में मुख्य
आरोपी व उसके साथियों द्वारा चेतन साहू से मारपीट की जाने लगी। जिससे घबराए चेतन साहू ने भागकर उनसे बचने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य आरोपी व उसके साथियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस बीच चेतन साहू अपनी जान बचाने सिविल लाईन में हमर क्लीनीक के पास स्थित एक क्वार्टर में घुस गया,लेकिन उसे वहां मदद नहीं मिली। तभी मुख्य आरोपी व उसके साथियों ने क्वार्टर के बरामदे में घुसकर चेतन साहू पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेतन साहू के चिल्लाने पर आसपास के रहवासियों को आते देख सभी हमलावर युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा रक्त रंजित चेतन साहू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चेतन साहू ने कुछ देर बाद दम तोड़ दी। हमले में चेतन साहू को सिर व गर्दन के पीछे गंभीर चोंटे आई थी। बहरहाल सिविल लाईन क्वार्टर क्षेत्र में हत्या की घटना सामने आने से रहवासियों में दहशत का माहौल है। रहवासियों का कहना था कि यहां प्रतिदिन नशेडिय़ों का जमावड़ा लगता है, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस इसे नजरअंदाज करते जा रही है। जिससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसलें बुलंद है। रहवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त व पेट्रोलिंग व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
समय पर पुलिस पेट्रोलिंग या एम्बूलेंस पहुंचजाती तो बच सकती थी जान:-मोहल्लेवासियों के बताए अनुसार मृतक चेतन साहू की जान बच सकती थी। घटना घटित होने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल पर आधे-पौन घंटे विलंब से पहुंची और एम्बुलेंस तो आई ही नहीं। डायल 112 में घायल युवक चेतन को पुलिस वालों ने ठूस कर गाड़ी के अंदर डालकर ले गए। जैसे किसी जानवर, भेड़ बकरी को डाल रहे है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पुलिस वाले घायल युवक को उठाने से भी कतरा रहे थे। आस-पास के लोगों से घायल युवक को उठवाया और वाहन में डलवाया। सही समय पर एम्बुलेंस व पुलिस
पेट्रोलिंग पार्टी पहुंच जाती तो घायल चेतन साहू की मौत नहीं होती। आने
वाला वर्ष 2025 नए साल का जश्न का ये युवा भी लुत्फ उठाता, लेकिन ईश्वर के सामने सब नतमस्तक है। परिवारजनों के सामने उसकी मौत का यह बड़ा सदमा वर्ष के अंतिम दिन के पहले उन्हे अत्यंत पीड़ा दे गया।
भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, विकास कार्यों में भाजपा पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार को लेकर दया सिंह ने पार्षदों के साथ घेरा निगम कार्यालय समस्याएं हल करने पन्द्रह दिन का दिया अल्टीमेटम,नही होने पर करेंगे उग्र आंदोलन
भिलाई/शौर्यपथ /नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद दया सिंह ने आज निगम कार्यालय में शहर सरकार के द्वारा कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचार एवं भाजपा पार्शदों के वार्डो में हो रहे विकास कार्यों में हो रहे सौतेला व्यवहार को लेकर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। आयुक्त को पब्लिक के बीच बुलाकर जनता की सब समस्याओं को अवगत कराया। तत्पश्चात उनके कार्यालय में भी बैठकर सभी भाजपा पार्षदों ने अपना अपना विकास कार्यों का मांग पत्र उन्हें सौँपा। पन्द्रह दिवस के अल्टीमेटम में यदि समस्याएं हल नही हुई तो निगम की शहर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
सभी भाजपा पार्षदों ने अपने अपने वार्डों की समस्याओं को आयुक्त के समक्ष रखा। श्री दया ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन की इस साय सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही करेंग। शहर सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे। शहर सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार करने मे ंआगे है। इस निगम में अमीरों के काम फटाफट होते है, गरीब आदमी सिर्फ चक्कर पर चक्कर लगा रहा है। उन्होंने निगम के अफसरों व शहर सरकार पर कमीशनखोरी का भी गंभीर आरोप लगाया। यही वजह है कि निगम का कोष खाली हो रहा है। भाजपा पार्षदों से विकास कार्यों को लेकर शहर सरकार सौतेला व्यवहार बंद करे। वही पार्षदों ने स्ट्रीट लाईट, सड़क, नाली, व स्लम एरिया े साफ सफाई, शौचालय की सफाई और संधारण कार्य खुर्सीपार व केम्प के वार्डों में पेजजल की दिक्कत और खुर्सीपार में केमिकल युक्त पानी आने की समस्याओं से निजात दिलाने आयुक्त से कहा। भाजपा पार्षद स्मिता ढोड़के ने कहा कि सफाई का ठेका 50 करोड़ का हुआ है लेकिन मेरे वार्ड 20 में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नही होता। पूछने पर कहते है, कि गाडी खराब है, गाडी में डीजल नही है , या फिर गाडी अन्य वार्ड में कचरा उठा रही है जैसे सुपरवाईजर बहाना बनाते हैं।
पीएम का विजन है कि हर घर शौचालय हो, उस पर भी निगम की शहर सरकार सही ढंग से कार्य करें। ये मेरी मांग है। स्मृति नगर के आस पास बडे अपार्टमेंट के नजदीक नाला में धड़ल्ले से अवैध कब्जा हो रहा है, और नाले को पाटा जा रहा है। कलेक्टर से शिकायत होने के बावजूद भी कलेक्टर के कार्यवाही का आदेश होने के बावजूद भी निगम कार्यवाही नही कर रहा है। उस पर मेरे द्वारा आयुक्त को ध्यानाकर्षण कराया गया कि इस पर भी कार्यवाही हो। चूंकि वह मेरा वार्ड नही है लेकिन भाजपा के पार्शद मुकेश अग्रवाल का वार्ड है और वह हमारे ही पार्टी के पार्षद है। पार्षद जालंधर सिह ने कहा कि मेरे वार्ड में परियेाजनाओं व लोकहित से संबंधित कोई कार्य नही हो रहा है, फ्री होल्ड का लाभ वार्ड के लोगों को मिले। उन्होंने चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं के सामने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय पर खुला आरोप लगा दिया कि आप का रवैय्या जनप्रतिनिधियों को लेकर ठीक नही है, आप फोन नही उठाते, और आने से ऊंची आवाज में कहते है कि कैसे आये हो? जैसे भाषा का उपयोग करते हो। इससे जनप्रतिनिधि काफी अपमानित महसूत करते है। उधर इस मामले में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि लोकहित व जनहित के जो भी कार्य है, उसे प्राथमिकता से कराया जा रहा है। कमीशन का आरोप प्रत्यारोप के संबंध में मेेरे पास लिखित शिकायत नही है, यदि लिखित शिकायत मिलेगी तो मैं सीधा कार्यवाही करूंगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियो व जनता से कहा है कि किसी भी समस्या के लिए मुझसे आप संपर्क कर सकते है, मैँ उपलब्ध हूं। कई बार मीटिंग में होने के कारण फोन उठाना संभव नही होता है। यहां ये बताना लाजिमी होगा कि एक साल पहले भी दया सिंह द्वारा निगम का घेराव किया गया था, और आज फिर निगम के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बेरीकेटस तोड़कर निगम के मुख्य दिवार पर चढ गये। और ये आंदोलन नही आगे महाआंदोलन होगा।
प्रमुख मुद्दों में श्री पब्लिकेशन को तत्काल प्रभाव से हटाए, निगम की आर्थिक हालत खराब, करोड़ो रुपए के टैक्स वसूली से एजेंसी बच रही है, अफसर एजेंसी पर मेहरबान है। एजेंसी को तुरंत हटाओं। निगम खुद टैक्स वसूली करें। एजेंसी को दी जाने वाली कमीशन से राशि की वसूली की जाए। 4 प्रतिशत कमीशन बंद हो, सिविल का काम हो या सफाई हर काम में कमीशनखोरी चल रहा है।
ठेकेदार भी 20-25-30 प्रतिशत एबो रेट भर रहे है। ठेकेदार, अधिकारी शहर
सरकार में लाल है। सालों से जमें अधिकारी-कर्मचारी बदलें। निगम में चाय-पानी का खर्चा दिए बिना कोई काम नहीं होता। चाहे वह राशन कार्ड हो, गुमाश्ता हो,जन्म-मृत्यु व शादी का प्रमाण पत्र चाय पानी का देना पड़ता है। राजस्व संपदा व स्वास्थ्य विभाग में भारी गड़बड़ी है। अधिकारी, कर्मी व इंजीनियर का विभाग व टेबल व जोन बदला जाए। सालों से एक ही जगह जमें है। सिटी बस सेवा जल्द शुरु करें। तीन माह में 60 बसों को चलाना था, लेकिन दो वर्ष हो गए एक भी बस नहीं चल रही है। डिपों में करोंड़ो की बसें कंडम हो गई। एफआईआर क्यों नहीं हुई। कब तक बस चलेगी। टाउनशीप को छोड़ दे तो खम्हरिया, कोहका, कुरुद, वैशाली नगर, केम्प, छावनी, खुर्सीपार में भारी पेयजल संकट है। टैंकर से वार्डो में पानी दें। सफाई कार्य में लगे मजदूरों का शोषण हो रहा है। पीएफ ईएसआईसी नहीं काटा जा रहा है। शहर के अंदरुनी सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों का निर्माण करें। खुर्सीपार में भारी बिजली कटौती हो रही है। निगम इसका समाधान करें। कैम्प में पेयजल संकट, छावनी में कैमिकल युक्त गंदा पानी सम्पवेल से हो रही है। सम्पवेल
को बंद कर पाईपलाईन बिछाएं। सुपेला रोड में स्ट्रीट लाईन बंद है।
सौंदर्यीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार है, जांच करें।शहर में अवैध प्लाटिंग का कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। लोगों की गाढ़ी कमाई जमीन माफिया हड़प रहे है। अवैध प्लाटिंग की पहचान निगम करें। शहर के उद्यानों का बुरा हाल है। प्रापर्टी टैक्स में जो छूट उद्योगपतियों को दी गई है वह छूट शहर के गरीबों को भी दी जाए। निगम की आर्थिक स्थिति खराब है, कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा, भुगतान में देरी हो रही है। सड़क,नाली व सफाई व
पानी के कार्य के लिए अलग से सेल का गठन करें, समिति बनाए इस समिति में
भाजपा पार्षदों को रखा जाए। इस घेराव में मुख्य रूप से भाजपा के पार्षद लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी दिवाकर, एन शैलजा, संजय सिंह, सत्यदेवी जयसवाल, वीणा चन्द्राकर, चन्देश्वरी बांधे, सरिता बघेल, सरित बंछोर, शकुंतला साहू, ईश्वरी नेताम,
विनोद गुप्ता, संतोश मौर्या, श्री ढिल्लन सहित बड़ी संख्या में भाजपाकार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की पांचवी बैठक के अनुशंसा अनुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों के मरम्मत/उन्नयन कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रण की अनुमति प्राप्त होने के पश्चात 107 शौचालयों का मरम्मत/उन्नयन का कार्य 362.52 लाख की लागत से किया जा रहा है।
उक्त कार्य को शीध्र पूर्ण कराये जाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निम्नलिखित शर्तो के अनुसार आदेश जारी किया गया है। शौचालय के मरम्मत/उन्नयन हेतु सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय स्वीकृति की सीमा के अंदर निर्माण कार्य किया जाएगा। किसी भी प्रकार का सारवान परिवर्तन सक्षम अधिकारी के पूर्व स्वीकृति के बिना नहीं किया जाएगा। अनुमोदित निविदा प्रारूप के अनुसार समय पर जारी निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा। संबंधित निर्माणकर्ता एजेंसी कार्य की गुणवत्ता एवं मानदण्ड सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय अनुसार पूर्ण करेगी। प्रथम किश्त की जारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र, भौतिक स्थिति, सत्यापित फोटोग्राफ्स प्राप्त होने पर आगामी किश्त की राशि प्रदान की जावेगी। उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ शौचालय मरम्मत के पूर्व एवं पश्चात किये गये कार्यो का जीयो टेग फोटोग्राफ्स प्रेषित करना अनिवार्य होगा। राज्य शासन तथा नोडल एजेंसी सूडा द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशो का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे आश्रितों के लिए, दावा आपत्ति सूची सूचना पटल में किया गया चस्पा
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति की तैयारी चल रही है। समिति की अगली बैठक में इस पर मुहर भी लग सकती है। अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे 49 पात्र लोगों की निगम मुख्यालय में सूची चस्पा किया गया है।कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि जल्द प्रकरणों का निराकरण करें।नगर पालिक निगम में सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों के अनुकम्पा नियुक्ति हेतु निगम मुख्यालय में प्रकरण प्राप्त हुए है।
अनुकंपा आवेदन का छानबीन करने पर 49 प्रकरण पाये गये और उनके अनुसार सूची तैयार की गई है, यदि कोई आवेदकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे 07 दिवस अर्थात दिनांक 01 जनवरी 2025 तक अपना दावा समस्त दस्तावेज के साथ आवेदन आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के स्थापना शाखा में जमा करे, सूची का प्रकाशन नगर पालिक निगम के सूचना पटल में चस्पा किया गया है।बता दें कि दावा आपत्ति के बाद कार्रवाही कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर जल्द अनुकम्पा नियुक्तियां होगी।
प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति के मामले को लेकर काफी गंभीर है। मृतक कर्मियों के आश्रित परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार है।कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने जल्द कार्रवाही कर अनुकंपा नियुक्ति करने की हिदायत दी गई है।
पतंग विक्रेताओं की दुकान पर चलाया चैकिंग,चाइना डोर बेचते मिले,नगर निगम ने किया जब्त:
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पतंग विक्रेता की दुकानों पर चलाया चैकिंग अभियान।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ के मार्गदर्शन में निगम प्रशासन राजस्व विभाग टीम की टीम एक्शन में आया।
मौके पर शहर के पतंग दुकानों पर आकस्मिक पहुंच जांच की,पतंग दुकानों से चायनीज व नाइलोन का मांझा (डोर)जब्त कर कार्रवाही किया जा रहा है।निगम प्रशासन की कार्रवाही से दुर्ग शहर में अब नायलॉन चाइनीज मांझा का कहर नही रहेगा है।
निगम टीम शहर क्षेत्र के बाजार क्षेत्रो सहित गली मोहल्ले में घूम-घूमकर दुकानों में जाकर नायलॉन चाइनीज मांझा की चैकिंग कर रही है, चैकिंग के दौरान जिस दुकान में अगर चाइनीज मांझा पाए जाते,तत्काल जब्त के साथ जुर्माना की कार्रवाही की जा रही है।बता दे कि दो दिन पूर्व चायनीज मांझे से एक 36 वर्ष व्यक्ति की चाइना डोर से गला कट जाने के बाद उन्हें भिलाई स्थित स्पर्श अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया. दो दिन आईसीयू में मौत से जंग जीतने के बाद युवक अभी खतरे से बाहर है।जानकारी के मुताबिक युवक की हालत सामान्य है।हादसे के बाद कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सभी जिले के निकाय क्षेत्र के पतंग विक्रेता दुकानों में जाँच करने के आदेश दिये गए हैं. उन्होंने कहा चायनीज मांझे बिक्री जहाँ भी हो रही है ज़ब्ती करें।
आगामी दिनों मे पतंगों का त्यौहार मकर संक्रांति मनाया जाएगा। इसके चलते पतंग अभी से उड़ाई जा रही है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी बाजार में चायना डोर के विक्रय पर प्रतिबंध है।
निगम प्रशासन पतंग विक्रेताओं के पास पहुंचकर चेकिंग कर रहे हैं कि कहीं चायना डोर तो नहीं बिक रही।पतंग बेचने वाले व्यापारियों की दुकानों के अंदर चेकिंग की जा रही हैऔर व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर चाइना डोर बेचते हुए पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकान दरों को समझाइस दिया गया चाइनीस मांझा एवं नॉट फॉर सेल मंजा, इंडस्ट्रीज युस धागा का उपयोग न करने का समझ ही दिया गया एवं आगामी गुमास्ता कैंसिल दुकान को सील बंद की प्रक्रिया की जावेगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
