
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
आयुक्त ने की खास अपील कहा-घर घर पहुच रही निगम की टीम, छुटे हुए लोग आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाए
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर निगम सीमा क्षेत्र।निगम द्वारा छुटे हुए लोगो का घर घर आयुष्मान कार्ड करा रहा है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र जरूरतमदों तक पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं का घर घर पहुँचकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा घ-घर आयुषमान कार्ड शिविर आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए दीनदयाल अंतोदय योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मितानिन की टीम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की है। यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र हितग्राही इन योजनाओं से दूर न रहे। बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। घर पहुँचकर 16 से 22 दिस0 बनाया 1038 आयुष्मान कार्ड।कसारिडीह निवासी 75 साल की बुजुर्ग महिला के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया।शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान कर लाभार्थियों के नाम सूचीबद्ध कर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देना निरन्तर सुनिश्चित किया जा रहा है।निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।नगर निगम के कर्मचारी इसके लिए घर-घर दस्तक दें रहे है।वरिष्ठ नागिरकों का आयुष्मान बनाने घर-घर पहुंचकर निरन्तर कर्मचारी द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।दीनदयाल अंतोदय योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम व मितानिन लगातार घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
सूची के आधार पर डोर-टू-डोर जाना होगा। प्रत्येक कर्मचारी मोबाइल एप से ओटीपी लेकर जानकारी भरेंगे।इसके बाद वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक निशुल्क उपचार करवा सकते हैं।
निगम क्षेत्र के पूरे 60 वार्डो में अलग अलग चरणों मे घर घर दस्तक देगी आयुष्मान कार्ड सर्वे के लिए।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पार्षदों और परिवार के मुखिया से अपील की है कि वे 70 से अधिक उम्र वाले विष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। इसमें उनके लिए पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध रहेगा।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर वासियों से घर घर निगम टीम द्वारा पहुँचकर आयुष्मान कार्ड बना रही है। आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है।नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर जाकर बना रही है BPL आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का एवं सामान्य आयुष्मान कार्ड से 50 हजार तक का ईलाज निःशुल्क करा सकते है।
शहर सभी क्षेत्र के निर्माणाधीन बचे हुए आवासो को पूर्ण करें,ताकि बेघर परिवार का स्वयं के आवास का सपना साकार हो सकें:आयुक्त
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर निगम सीमा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना गणपति विहार के पीछे मां कर्मा मोर मकान मोर-आस के तहत निर्मित 1 बीएचके फ्लैट का निरीक्षण करने आयुक्त सुमित कुमार अग्रवाल पहुँचे।
आज सुबह 8:30 बजे उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मोर जमीन मोर मकान के तहत गोकुल नगर के फ्लैट एवं गणपति विहार के पीछे मां कर्मा इत्यादि का निरीक्षण किया।पीएम आवास की जानकारी मौजूद अधिकारियों से ली।उन्होंने बचे हुए प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने जानकारी में प्रगति रिपोर्ट देते हुए बताया कि सभी पीएम आवास महान पूरी तरह से तैयार है।कमिश्नर ने कहा कि बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही।आवास योजना के तहत पूर्ण एवं निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
आयुक्त श्री अग्रवाल ने कहा कि, शासन की बहुत महत्वकांक्षी योजना है। योजना अनुसार बेघरों को नियमानुसार आवास आबंटन करना है। आबंटन के लिए निर्माण में तेजी लाकर सभी क्षेत्र के निर्माणाधीन बचे हुए आवासो को जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि बेघर परिवार का स्वयं के आवास का सपना साकार हो सकें।
आयुक्त ने निरीक्षण के मौके पर हितग्राहियों से बातचीत की और योजना के तहत आवास निर्माण एवं अन्य मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और किसी भी प्रकार की शिकायतों का जल्द निवारण करने के निर्देश दिए।इस दौरान संबंधित अधिकारी सुरेश केवलानी,उपअभियंता हरिशंकर साहू व सी एलटीसी एक्सपर्ट सहित पीएमसी के कर्मचारी मौजूद रहे।
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड आदर्श नगर क्षेत्र वार्ड 43 के नागरिकों को जल्द जर्जर सड़क से निजात मिलने वाली है। विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव व एमआईसी सदस्य पार्षद दीपक साहू ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में दो स्थान पर 48 लाख 59 हज़ार की लागत होने वाले सड़क सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पार्षद दीपक साहू एवं वार्ड के नागरिकों की मांग के अनुरूप शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया गया।वार्ड के सड़क व नाली को दुरुस्त करने की मांग की गई थी।जिसे भूमिपूजन कर आज पूरी की गई।सड़क सीमेंटीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी।
बता दे कि वार्ड क. 43 मनोज सिह के घर से अजय मिश्रा के घर तक एवं छत्तीसगढ़ आंगन के पास अन्य गलियों में सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य लागत 18 लाख की राशि से निर्माण होगा ।
15वें वित्त से मुक्त नगर सहगल आटो वर्मा घर से लेकर इलेक्ट्रिकल तक एवं दिल्लीवार तक नाला निर्माण कार्य।जिसकी लागत 30 लाख 59 हज़ार से बनाया जाएगा नाली।जानकारी के मुताबिक दोनो निर्माण कार्य सड़क/नाली निर्माण कुल लागत 48 लाख 59 हज़ार है।
इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने विधायक/महापौर को निर्माण कार्य की भूमिपूजन किये जाने पर उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौके पर मौजूद असफरो व निर्माण एजेंसी को सड़क एवं नाली निर्माण कार्य में पानी न रुके ऐसी ढलान और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा। इस अवसर पर सभापति राजेश यादव,पार्षद दीपक साहू, काशीराम कोसरे,मनीष साहू कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,विनायक नातू,उपअभियंता करण यादव,उपअभियंता प्रेरणा दुबे,अनिकेत यादव के अलावा भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) द्वारा 19 दिसंबर को सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एचआर-एलएंडडी के कोन्फेरेंस हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) बी के बेहेरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष व मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने विभाग द्वारा सुरक्षा के प्रति किये गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को सुरक्षित कार्यशैली अपनाने की प्रेरणा दी। इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री बेहेरा ने सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार ने कर्मियों द्वारा सुरक्षित कार्यप्रणाली के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। प्रमोद कुमार ने बड़े ही सरल शब्दों में सुरक्षित एवं उत्कृष्ट कार्य प्रणाली की व्याख्या करते हुए सभी कर्मियों को सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इस समारोह में वर्ष 2023 के एच1/एच2 सुरक्षा आंकड़ों के आधार पर, 56 चुनिंदा ठेका कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार तीन प्रमुख श्रेणियों - "सुरक्षा सर्वोत्तम", "सुरक्षा अनमोल" और "सुरक्षा दक्ष" में वितरित किए गए। इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त कार्मिकों को उनके परिवारों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एसएमएस-3) व विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) टी बैठा, महाप्रबंधक (एसएमएस-3) संजीब कुमार मिश्रा सहित स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कर्यक्रम का संचालन उपप्रबंधक (एसएमएस-3) श्रीमती अर्चना अतिका सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एसएमएस-3) कमल किशोर द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार संयंत्र के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में ठेका कर्मियों द्वारा सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने, सुरक्षा मानदंडों का पालन करने और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति सख्त रवैया अपनाने के लिए प्रदान किया जाता है। इस सम्मान से यह स्पष्ट है कि सुरक्षा केवल एक की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संयंत्र के हर कर्मी की प्राथमिकता है।
दुर्ग / शौर्यपथ / चार साहिबज़ादे और माता गुजरी जी की शहादत को नमन करते हुए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा दिनांक 21 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक भिलाई के सभी गुरुद्वारों मे “ चार साहिबज़ादे - 2 “फ़िल्म दिखाई जानी है । अतः आप समूह साध संगत से अनुरोध है इस ऐतिहासिक फ़िल्म को अपने पूरे परिवार के साथ देखें और अपने बच्चों को भी सिखी इतिहास और साहिबज़ादों के क़ुर्बानी को बताएं।
चार साहिबज़ादे
चार साहिबज़ादे शब्द का प्रयोग सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के चार सुपुत्रों - साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, व फतेह सिंह को सामूहिक रूप से संबोधित करने हेतु किया जाता है।
गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत को जब भी याद किया जाता है तो सिख संगत के मुख से यह लफ्ज़ ही बयां होते हैं। सरसा नदी पर जब गुरु गोबिंद सिंह जी परिवार जुदा हो रहे थे, तो एक ओर जहां बड़े साहिबजादे गुरु जी के साथ चले गए, वहीं दूसरी ओर छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह, माता गुजरी जी के साथ रह गए थे।
9 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर घोषणा की थी कि वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की याद में पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा.
( फिल्म के बाद गरुद्वारा कमेटी द्वारा लंगर की सेवा की जाएगी और गुरु का लंगर अटूट बरतेगा )
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय गेट के निकट टैक्स जमा करने आने वाले लोगों के लिए काउंटर स्थापित किया गया है।कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने टैक्स काउंटर का निरीक्षण कर मौजूद राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़,उपराजस्व निरीक्षक निशांत यादव को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम द्वारा ऑनलाइन टैक्स का काउंटर खोला गया।जिसमें करदाता आकर अपना टैक्स कैश में या UPI, RTGS,NEFT एवं चेक दौरा टैक्स का भुगतान कर सकते है।लेकिन चेक क्लियर होने के बाद टैक्स राशि जमा किया जायेगा।उन्होंने टैक्स से संबंधित जैसे ऑनलाइन टैक्स सहित आदि की जानकारी ली।उन्होंने ने टैक्स के लिए सभी का टैक्स ऑनलाइन करने की बात कही।निगम में विभिन्न प्रकार के टैक्स जमा करने आने वाले लोगों के लिए सुविधा मिलेगी।
निगम मुख्यालय के अलावा नजदीकी जोन व वार्डो में फील्ड में रहकर निगम कर्मचारियो में भी संपत्तिकर जमा किए जा सकते हैं।घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन जमा कई करदाता घर बैठे ऑनलाइन भी टैक्स जमा कर सकते है।मुख्य कार्यालय गेट के पास में टैक्स जमा करने आने वाले लोगों के लिए काउंटर बनाया गया है। निगम में विभिन्ना प्रकार के टैक्स जमा करने आने वाले लोगों के लिए सुविधा को ध्यान में रखते हुए खोला गया है।
सुशासन का सूर्योदय पर आयोजित कार्यक्रम का समापन
रिसाली/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम रिसाली के श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने किया। आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में स्वच्छता दूत को प्रमाण पत्र और उपहार दिया। स्वच्छता कमाण्डों को किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र साहू ने नगरीय निकाय रिसाली में होने वाले विकास कार्य को विस्तार से बताया। योजनाओं को शहर के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को एक माध्यम बताया। कार्यक्रम में स्वच्छता दूत के अलावा उन प्रतिभागियों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने इस पखवाड़ा में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता एम.पी. देवांगन, जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, अमित चंद्राकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल हरमुख ने किया।
इन्हे मिला पुरस्कार
उत्कृष्ट रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आए संध्या कोठारी, सविता साहू, नेम कुमारी साहू, सुनीता विश्वकर्मा, रीना रात्रे, समुद यादव, नेमीन कुर्रे, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भगवन्तीन चतुर्वेदी, स्वच्छता नुक्कड़ नाटक के संयोजक सतीश देवांगन, कबाड़ से जुगाड़ में उत्कृष्ट योगदान के लिए लोकेश साहू, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बिरेन्द्र देशमुख, गजानंद चंदेल, डेमन बंजारे, मीनू साहू, राधा यादव शामिल है।
इन्हे मिला किट
अश्वनी कुमार, टोमन कुर्रे, रोशन कुमार, महेन्द्र कुमार, मनोज कुमार को कार्यक्रम में स्वच्छता किट प्रदान किया गया।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सिंगलयूज प्लास्टिक पर सामग्री बेचने एवं खरीदने को रोकने पर कार्यवाही लगातार जारी है। वार्ड क्रं. 02 स्मृति नगर में विभिन्न व्यवसासियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर सामग्री बेचने एवं व्यवसाय परिसर, फल ठेला में गंदगी पाए जाने एवं गीला एवं सूखा कचरा पृथक कर नहीं देने वाले व्यापारियो पर चालानी कार्यवाही की गई। प्रमुख रूप से जैकी गारमेंटस 1000, साथी फटका शांप 500, गुरू कलेक्शन शांप 500, एच कुओ सोल्यूशन 1000, एस.एस.रायल ब्यूटी पार्लर 4000, क्यू वर्मा साड़ी सेंटर 500, भारतीय जन औषधि केन्द्र 1000, दिलीप चतुर्वेदी 1000, मां बमलेश्वरी आटो सेंटर 500 एवं महेश सोनकर फल सेंटर से 50 रूपये की चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 10050 रूपये की अर्थदण्ड वसूला गया।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है, कि जो भी व्यापारी सिंगलयूज प्लास्टिक में खादय सामग्री विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर उनसे चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जाए। साथ ही उन्हे समझाया जाए कि सिंगलयूज प्लास्टिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। शहर की साफ-सफाई में जो व्यापारी सहयोग नही कर रहे है। उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही कर उन्हे समझाईस दी जाए। अगले बार से गंदगी न फैलाये नहीं तो निगम कचरा साफ नहीं करेगा। गुमास्ता लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस निरस्त भी कर दी जाएगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी व्यापारी की होगी।
कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी, अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख , अंजनी सिंह, आदि उपस्थित रहे।
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जा रहा,सुशासन का सूर्योदय एक वर्ष गौरवपूर्ण वर्ष अंतर्गत स्वच्छता के स्वच्छता दीदियों का खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुर्ग शहर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर आमजनों में राज्य सरकार के स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने एवं जन जागरूकता लोगो को जागरूक भी किया।स्वच्छता दीदियों के लिए विभिन्न प्रकार खेल आयोजित किया गया था जैसे कि खो -खो,कबड्डी,कुर्सी दौड़ के अलावा बैटमिंटन खेल खेला गया।
अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान में कमिश्नर सुमित अग्रवाल,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,प्रतापसोनी,कुणाल,राहुल,ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही सहित लोगो ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस अवसर पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता दीदीयों के साथ बैटमिंटन खेलकर मौजूद प्रतियोगिता में भाग लिए. स्वच्छता दीदियों का हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम के अवसर पर कमिशनर ने कहा कि सभी स्वच्छता दीदी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले।उन्होंने खेल में प्रतिभागियों जीते व हारे सही को बधाई व शुभकामनाएं दी।साथ ही निगम द्वारा स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने की प्रेरणा दी। राज्य सरकार की सुशासन अंतर्गत सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने स्वच्छता अभियान में संयुक्त भाग लेकर संदेश दिया है।
सुशासन का सूर्योदय छत्तीसगढ़ सरकार गठन के एक वर्ष गौरवपूर्ण वर्ष अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर में नगर निगम दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डो में श्रीमती उर्वशी साहू छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी रंगमंच के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर ने कहा कि जनभागीदारी को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता जैसे मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। ऐसे आयोजन से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सभी मिलकर अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में योगदान देंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
