
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सभी पांचो जोन में नवीन राशनकार्ड प्रत्येक सोमवार को कापरेटिव दुकान के संचालको एवं निगम कर्मचारियो द्वारा वितरित किया जा रहा है। इससे स्थानीय वार्ड के राशन कार्डधारियो को फायदा हो रहा है। सभी लोग आवश्यकतानुसार आकर जोन कार्यालय से नवीन राशन कार्ड प्राप्त कर रहे है। यह शिविर सुबह 11 से 4 बजे तक लगाया जा रहा है। जिसमें हितग्राही अपने पुराने राशन कार्ड को लाकर नवीन राशन कार्ड प्राप्त कर रहे है।
निगम क्षेत्र में कुल 172 शासकीय राशन दुकान संचालित हो रही है। निगम भिलाई क्षेत्र में कुल राशन कार्डधारियो की संख्या 88065 है, जिसमे से 49101 नवीन राशन कार्ड वितरण किया जा चुका है 38964 राशन कार्ड वितरण हेतु शेष है। सभी राशन दुकानों में नवीन राशन कार्ड बनाकर रखा गया है, बहुत से हितग्राही अपना नवीन राशन कार्ड नही ले गये है। उनकी सुविधा के लिए निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने प्रत्येक सोमवार को निर्धारित समय पर राशन कार्ड वितरित करने का शिविर जोन कार्यालय में निर्देशित किये थे। इसी के परिपेक्ष्य में राशन कार्ड वितरित किया जा रहा है, जिसका लाभ राशन कार्डधारी उठा रहे है।
सभी राशन कार्डधारियो को अपना पुराना राशनकार्ड नवीनीकरण कराना आवश्यक है। बाद में पुराने राशन कार्ड पर राशन मिलना बंद हो सकता है। शासन द्वारा यह सुविधा दी गई है कि हितग्राही अपनी सुविधा अनुसार किसी भी सरकारी राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। लेकिन उसे अपना नवीन राशन कार्ड लेने के लिए अपने पुराने शासकीय राशन दुकान पर जाना आवश्यक है। वहीं से नवीन राशन कार्ड प्राप्त होगा। एक बार प्राप्त हो जाने के बाद फिर किसी भी राशन दुकान से अपनी सुविधा अनुसार राशन प्राप्त कर सकते है।
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम, कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन पर निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड 50 रेल्वे कासिंग के पास, बोरसी भाठा पवन चंद्राकर द्वारा स्वामित्व क्षेत्र से अधिक आंगनबाड़ी क्षेत्र की भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य किया गया है, जिससे आंगनबाड़ी निर्माण कार्य एवं आंगनबाड़ी की भूमि प्रभावित हो रही है। उक्त निर्माण को स्वयं से हटाये जाने अनावेदकों को इस कार्यालय का नोटिस प्रेषित किया गया, जिसके तहत् अनावेदक द्वारा आज दिनांक उक्त निर्माण को नहीं हटाया गया है। निगम टीम अतिक्रमण स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया मौके पर अतिक्रमण/कब्जा पाया गया है।आंगनबाड़ी क्षेत्र की भूमि पर अवैध बाउंड्रीवाल निर्माण, नगर निगम ने कार्रवाही कर बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवाल निर्माण को तोड़कर हटाया गया।कार्रवाही के मौके पर भवन निरीक्षण विनोद मांझी, करण यादव,प्रभारी अतिक्रमण परमेश्वर सहित टीम अमला के अलावा पद्मनाभपुर थाना बल मौजूद रहे।
भिलाईनगर/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए अमरनाथ दुबे की पदस्थापना नगर पालिक निगम भिलाई में जोन आयुक्त के पद पर की गई है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शासन से प्राप्त आदेश के परिपालन में जोन आयुक्तो के कार्यो का विभाजन कर दायित्व सौंपा गया है। जिससे निगम भिलाई क्षेत्र में कराये जा रहे विकास/निर्माण कार्यो के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक रूप से परिपालन किया जा सके। जिससे इसका लाभ सीधे जनता को मिले।
अधिकारी जिनके कार्यो का विभाजन किया गया है जो इस प्रकार से जोन क्रमांक-01 नेहरू नगर में अजय सिंह राजपूत, जोन क्रमांक-02 वैशालीनगर में सुश्री येशा लहरे, जोन क्रमांक-03 मदर टेरेसा नगर में सतीश यादव, जोन क्रमांक-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में अमरनाथ दुबे एवं जोन क्रमांक-05 सेक्टर 06 में कुलदीप गुप्ता को जोन आयुक्त के कार्य का दायित्व सौंपा गया है। जो अपने-अपने क्षेत्रों में दिये गये दायित्वों का निर्वहन करेगें।
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर निगम परिषद का कार्यकाल खत्म हो गया. सोमवार से नगर निगम के कामकाज का जिम्मा बतौर प्रशासक यानि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के पास रहेगा.अब तक के दुर्ग निगम के इतिहास में यह दूसरी दफा होगा जब नगर निगम का कामकाज प्रशासक के हवाले किया गया।
राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को प्रशासक बनाया है. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगर निगम के प्रशासक के तौर पर आज सुबह 11 बजे पदभार ग्रहण किया.इस अवसर पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,पूर्व एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,सजंय कोहले,दीपक साहू,भोला महोविया,राज कुमार नारायणी,विजेंद्र भारद्वाज,भास्कर कुंडले सहित उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,गिरीश दीवान, वीपी मिश्रा,आरके बोरकर के अलावा निगम अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
कलेक्टर बने प्रशासक:आगामी महापौर के चुनाव तक प्रशासक ही नगर निगम की जिम्मेदारियों को संभालेंगे.जब तब आचार संहिता नहीं लग जाती है प्रशासक ही सभी फैसले करेंगे. टेंडर की जो प्रक्रिया होगी उसे प्रशासक ही कराएंगे. एमआईसी और सामान्य सभा की ओर से लिए जाने वाले निर्णय करने का अधिकार भी प्रशासक के पास रहेगा. आचार संहिता लागू होने के बाद नए काम पर रोक जरुर लग जाएगी.
नए काम पर रहेगी रोक: प्रदेश सरकार इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था.चूंकि पांच साल पहले शहर सरकार ने 06 जनवरी को ही शपथ ली थी इसलिए उसे 05 जनवरी तक काम करने का अवसर दिया गया.कलेक्टर और नगर निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर निगम में पुराने परिषद का कार्यकाल 05 जनवरी 2025 तक था. उनका कार्यकाल समाप्त हुआ इसके बाद राज्य शासन की अधिसूचना है कि कलेक्टर को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने पदभार ग्रहण करते ही कमिश्नर सुमित अग्रवाल सहित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस ने किया दस दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा, दो नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व हुए हत्या के मामला का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या करने वाले दो नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार की है। पुलिसिया पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि मड़ई मेला में हुए विवाद का बदला लेने के लिए इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। ये सभी अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में मडई मेला देखने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया है। एन्टी काईम एण्ड सायबर युनिट दुर्ग व थाना अमलेश्वर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
ज्ञातव्य हो कि 24 दिसंबर को ग्राम पांहदा थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत सोसायटी के सामने मेन रोड के किनारे लहु सुहान अवस्था में युवक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उमेश यदु पिता पवन कुमार यदु 16 निवासी ग्राम पांहदा के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में पुलिस ने धारा 103 1 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एसीसीयू व थाना अमलेश्वर से संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों की पता तलाश में लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया। आसपास के सीसी टीवी फुटेज लेने के बाद त्रिनयन एप के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस बीच 24 दिसंबर की रात करीबन 12:15 बजे एक मोटर सायकल पर चार संदेही सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये। इसके बाद टीम ने साइबर प्रहरी ग्रुप में संदेहीयो का फोटो वायरल कर पतासाजी शुरू की गई।
इस बीच सयंदेहियों के फुटेज को ग्राम झीट में पहचान कराया गया। ग्रामीण फुटेज में लाल रंग का जैकेट पहने एवं नीला जींस पहने व्यक्ति को देखकर नवीन सिंघोरे निवासी झीट का होना बताया। इसके बाद टीम ने नवीन सिंगोरे को हिरासत में लिया। नवीन सिंगोरे से पूछताछ करने पर लोचन सिंधोरे उर्फ बंटी एंव दो नाबालिगों के साथ उक्त घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया।
मडई मेले में हुआ था विवाद
आरोपी नवीन कुमार सिंघोरे ने बताया कि 24 दिसंबर 24 को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीई 2473 सीडी डिलक्स में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेला घुमने ग्राम पांहदा गया था। घूमते समय रात करीबन 9:30 बजे ग्राम पंचायत पांहदा के पास गांव के कुछ लोगों के साथ शराब के नशे में वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद सभी वापस गांव लौट गए। गांव में शराब पीने के बाद नवीन सिंधोरे अपने घर से धार दार चाकू लेकर आया और चारों फिर से पाहंदा पहुंचे। रात करीब 12:15 बजे सोसायटी के सामने दो अपचारी बालक पानी पीने के लिए बोरिंग के पास रुके। इस दौरान नवीन तथा उसका साथी लोचन उर्फ बंटी सोसायटी की सीडी पर बैठे उमेश यदु से उलझ गए। इनके बीच फी-फायर गेम खेलने को लेकर आपसी गाली-गलौज हुई। इतने में नवीन ने धारदार चाकू से उमेश के सीने पर मार दिया। इसके बाद लोचन उर्फ बंटी लात मारकर मृतक उमेश यदु को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उमेश को वहीं तड़पता छोड़कर सभी भाग गए। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीई 2473 सीडी डिलक्स को बरामद किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा,ससंद श्री विजय बघेल,विधायक श्री गजेंद्र यादव व विधयाक श्री ललित चन्द्राकर हुए शामिल
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को त्याग और समर्पण के प्रतीक प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पंडित लखनलाल मिश्र जी की प्रतिमा अनावरण स्थल सर्किट हाउस के करीब प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह।
कार्यक्रम के अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा,विशिष्ट अतिथि सांसद श्री विजय बघेल,विधायक श्री गजेंद्र यादव,विधायक श्री ललित चन्द्राकर,वार्ड पार्षद श्रीमती मीना सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था,श्री मुरली मनोहर खण्डेलवाल
सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह के करकमलों द्वारा अतिथियो के बीच स्वतंत्रता सेनानी पंडित लखन लाल मिश्र प्रतिमा का अनावरण किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर संभाग आयुक्त श्री सत्यनाराण राठौर,आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, निगम कमिश्नर श्री सुमित अग्रवाल,एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला,कार्यपालन अभियंता श्री आरके जैन,भवन अधिकारी श्री गिरीश दीवान,संजय ठाकुर के अलावा जिला प्रशासन व निगम प्रशासन अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।स्वतंत्रता सेनानी लखन लाल मिश्र प्रतिमा आवरण में शामिल होने प्रदेश भर से लोग पहुँचे।स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर किताब का विमोचन भी किया गया।
बात दे कि 16 मार्च 1984 को पंडित मिश्र ने अपनी जन्मभूमि मुरा में अंतिम साँस लीं।आने वाली पीढ़ियों के लिए वे प्रेरणा बन गये। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि पद और परिस्थितियों से ऊपर उठकर, सच्ची राष्ट्रसेवा का मार्ग अपनाया जा सकता है। उनकी गाथा छत्तीसगढ़ और पूरे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगी।
सूरज के किरपा पाबो,पीएम सूर्यघर योजना अपनाबो छत पर अपन बिजली बनाबो,तीन सौ यूनिट बिजली मुफ़्त पाबो
एक बार का निवेश और जीवन भर की बजट,
दुर्ग//शौर्यपथ / प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर नगर पालिक निगम के स्व.मोतीलाल वोरा सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल,कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,सी.एस.पी.पी.सी.एल आरके दानी,आरके जैन,वीपी मिश्रा,भवन अधिकारी गिरीश दिवान,अंजू देसाई,हरिशंकर साहू,विनोद मांझी,करण यादव,पंकज साहू,विकास दमाहे,प्रेरणा दुबे सहित अधिकारी उपस्थित रहे।ट्रेनर द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मितानिन व निगम कर्मचारियों की टीम गठित को ट्रेनिंग दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के नागरिकों को सस्ती और स्थायी ऊर्जा मुहैय्या कराना है। कार्यशाला में योजना के फायदे और क्रियान्वयन के तरीकों एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बारिकी से जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सौर पैनलों के माध्यम से घरेलू उपयोग के लिए ऊर्जा उत्पन्न करने पर जोर देती है। इससे न केवल बिजली की कमी को दूर किया जा सकेगा, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सस्ती बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
इस योजना के तहत सौर पैनल इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। योजना का एक अन्य लाभ है कि यह शहर क्षेत्रो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे वहां की जीवनशैली में सुधार होगा।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सौर ऊर्जा के महत्व और उसके प्रभावों पर प्रस्तुतियाँ दीं। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी फायदेमंद है। कार्यशाला में एक संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया तथा विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और उन्हें योजना के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर स्थानीय उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए, जहां सौर ऊर्जा के उपयोग से परिवारों ने अपनी बिजली की आवश्यकताओं को पूरा किया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य केवल बिजली प्रदान करना नहीं है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देना भी है।कार्यशाला में यह भी बताया गया कि यह योजना न केवल ऊर्जा की कमी को दूर करने में मदद करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर विकास को प्रोत्साहित भी करेगी।इसके माध्यम से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और स्थायी बिजली की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कि कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के पोर्टल या मोबाईल ऐप में जाकर पंजीयन कराएं और इस योजना के सभी लाभ उठाएं । मुझे विश्वास है कि यह योजना 'बिजली बिल हाफ' नहीं बल्कि "बिजली बिल समाप्त' कर देगी। यानी आपको 3 किलोवॉट के सोलर प्लॉट पर 300 यूनिट बिजली हर माह मुफ्त मिलेगी । आप गर्व कर सकेंगे कि आप खुद बिजली के उत्पादक भी है और उपभोक्ता भी । इसलिए आइये, अपने घर को पीएम सूर्य घर बनाने के लिये जल्दी से जल्दी पंजीयन कराइये।सूरज के किरपा पाबो,पीएम सूर्यघर योजना अपनाबो छत पर अपन बिजली बनाबो,तीन सौ यूनिट बिजली मुफ़्त पाबो,एक बार का निवेश और जीवन भर की बजट!इस अवसर पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, यह सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक गुरूवार को एमआईसी कक्ष में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं महापौर परिषद के सदस्यो की उपस्थिति में की गई। बैठक में प्रमुख रूप से 14 एजेण्डा पर विस्तृत चर्चा की गई। 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 5 सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु महापौर परिषद से अनुमोदन किया गया। निगम के वाहन शाखा हेतु उच्च कुशल, कुशल, अद्र्वकुशल वाहन चालक एवं हेल्फर उपलब्ध कराने का कार्य चर्चा के बाद पारित किया गया। राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 से 2021-22 तक निविदा उपरांत एसओआर से कम के कारण बचत राशि से कार्य कराये जाने की अनुसंशा प्रदान की गई है। इस कार्य हेतु संबंधित अभियंता की तारिफ की गई।
इसी तारतम्य में तुम्हर शहर तुम्हर जिम्मेदारी के तहत नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित रामनगर मुक्तिधाम का उन्नयन विकास कार्य एवं रखरखाव कार्य को सलाहकार समिति की बैठक की अनुसंशा के पश्चात पुनः महापौर परिषद में रखे जाने की सहमति बनाई गई है। मिशन अमृत 2.0 अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य में चर्चा कर पारित किया गया। तालाब की जलकुम्भी सफाई हेतु वीड हारवेस्टर मशीन क्रय किये जाने की आवश्यकता को देखते हुए सर्व सम्मति से पारित किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई जोन कार्यालय जोन क्रं. 03 एवं शिवनाथ विस्तार योजना के मध्य स्थित भूमि के आबंटन कार्य को सलाहकार समिति की बैठक में चर्चा के उपरांत आगामी महापौर परिषद की बैठक में पुनः प्रस्तुत करने को कहा।
महापौर नगर पालिक निगम भिलाई एवं आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई हेतु आवास की आवश्यकता को देखते हुए सर्व सम्मति से पारित किया गया। साथ में यह भी चर्चा की गई एक विश्रामगृह निर्माण की भी आवश्यकता है। नगर पालिक निगम भिलाई के संपत्ति की सुरक्षा हेतु सुरक्षागार्ड की सेवांए जारी करने के लिए प्रस्तुत संक्षेपिका के अनुसार सहमति प्रदान की गई। नगर पालिक निगम कार्यालय के स्थान पर चन्द्रा मौर्या अण्डर ब्रिज के पास आंन ग्रिड सोलर प्लांट स्थापना से स्थल पर लगे हुए मोटर में विद्युत प्रवाह की निरंतरता बनी रहे इस हेतु सहमति प्रदान की गई। इससे निगम का विद्युत व्यय का भी बचत होगा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में शहीद स्व. संजय गुप्ता के नाम पर सड़क एवन्यू ए सेक्टर 7 का नामकरण करने हेतु वार्ड पार्षद से प्राप्त जानकारी एवं स्थल निरीक्षण उपरांत नामकरण किये जाने की सहमति प्रदान की गई। साथ में 3 और सड़को का नामकरण हेतु सामान्य सभा के माध्यम से अनुमोदन पश्चात प्रस्तावित किया गया। निगम क्षेत्र में स्थित उच्चस्तरीय जलागार में डबल वैल्यू सिस्टम लगाने हेतु आवश्यकता को देखते हुए सहमति प्रदान की गई। इससे यह सुविधा मिलेगी की एक वाल खराब होने के कारण दुसरे वाल का उपयोग किया जा सकता है जिससे नगर वासियो को शुद्व पेयजल प्रदाय की निरंतरता बनी रहे। चर्चा के दौरान यह भी आया कि महापौर निधि के माध्यम से नगर पालिक निगम भिलाई के सभी 70 वार्ड में बैडमिंटन ग्राउण्ड निर्माण कराने की सर्व सम्मति से पारित हुआ था। कुछ वार्ड ऐसे है जहां पर पहले से ही बैडमिंटन ग्राउण्ड है या कुछ वार्ड में उपयुक्त स्थल नहीं होने के कारण बैडमिंटन ग्राउण्ड नहीं बन पाया। बैडमिंटन कोर्ट नहीं बनने से जो बचत राशि है उस राशि से जोन स्तर पर बेहतर रूप से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाये।
बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्रकार, आदित्य सिंह, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, केशव चैबे, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू सहित निगम के उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, जोन आयुक्त येशा लहरे, अजय सिंह राजपूत, सतीश कुमार यादव, कुलदीप गुप्ता, लेखाधिकारी चंद्रकांत साहू, अभियंतागण, एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में पहली बार दुर्ग, भिलाई एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के श्री श्याम बाबा के भक्तों द्वारा एक साथ मिलकर दिनाँक 4 जनवरी शनिवार को भव्य निशान यात्रा निकाली जा रही है.. वैसे तो दुर्ग में बहुत से बड़े बड़े धार्मिक आयोजन एवं शोभायात्रा निकाली गयी है, जो की भव्य एवं ऐतहासिक रही है, इसी क्रम में दुर्ग-भिलाई के समस्त समाज के श्याम प्रेमियों द्वारा पहली बार एक साथ मिलकर बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली जा रही है
निशान यात्रा का आयोजन दिनाँक 4 जनवरी शनिवार को प्रातः 7 बजे श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग से श्री श्याम मन्दिर, कादम्बरी नगर, दुर्ग जावेगी,
निशान यात्रा आयोजक समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि हजारों श्याम प्रेमीयों द्वारा बाबा श्याम को अपनी आस्था का एक निशान अर्पण किया जाएगा। यात्रा को लेकर पूरे जिले में भव्य तैयारी की जा रही है, श्री श्याम मन्दिर, कादम्बरी नगर, दुर्ग का 14 वां वार्षिक महोत्सव के अवसर पर यह निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है,
निशान यात्रा को लेकर सभी श्याम प्रेमियों द्वारा पिछले 3 दिवस से सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में निशान की तैयारी की जा रही है जिसमें ध्वज के साथ मोर पंख नारियल को मोली धागा से बांधा जा रहा है जिसमें महिलायें, बच्चे एवं युवा सेवा दे रहे है, शहर में निशान यात्रा को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है सभी को निशान यात्रा के स्वागत का इंतजार है
निशान यात्रा के 3 जनवरी को सभी श्याम प्रेमी अपने हाथों में श्री श्याम नाम की मेहदी लगाएंगे, जिसका आयोजन 3 जनवरी को शाम 5 बजे दुर्गा मंदिर में रखा गया है.
निशान यात्रा को लेकर अग्रवाल समाज राजस्थानी गौड ब्राह्मण समाज माहेश्वरी समाज सोनी समाज खंडेलवाल समाज सर्व ब्राम्हण समाज सिंधी समाज, यादव समाज अग्रहरि समाज, गुप्ता समाज बनिया समाज साहू समाज देवांगन समाज माँ दुर्गा मंदिर समिति गंजपारा श्री श्याम मंदिर समिति कादम्बरी नगर श्री श्याम मंदिर समित्ति हुडको ख़ुर्शीपर एवं श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति श्री राधाकृष्ण मन्दिर समित्ति महेश नगर रामदेव बाबा मंदिर समिति गंजपारा, श्री राम मंदिर समिति गांधी चौक शहर एवं जिले के सभी समाज, मन्दिर समित्ति एवं सभी सामाजिक धार्मिक जनोँ का सहयोग एवं साथ मिल रहा है, और सभी एक साथ मिलकर इस निशान यात्रा को ऐतहासिक बनाने की तैयारी में जुटे है..
निशान यात्रा के आयोजन में योगेन्द्र शर्मा बंटी लक्की अग्रवाल प्रीति राजगढ़िया अनिता अग्रवाल राजेश शर्मा मनीष सेन किरण सेन मुकेश राठी मनोज गुप्ता दिनेश शर्मा सुजल शर्मा रूपल गुप्ता पंडित आनंद शर्मा सिंपल राठी चंचल शर्मा पिंकी पुरोहित सरोज जोशी सुमन शर्मा बसंत शर्मा गिरधर शर्मा शिवम सेन सोनल सेन वाशु शर्मा वेदांत शर्मा सार्थक शर्मा वँशु पुरोहित मोक्ष शर्मा प्रकाश सिन्हा एवं सैकड़ो श्याम प्रेमी तैयारी में जुटे है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
