August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

     दुर्ग /शौर्यपथ /बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान" केप्रभावी क्रियान्वयन हेतु परियोजना स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर. के. जाम्बुलकर जी एवं जिला महिला अधिकारी श्री अजय कुमार साहू जी द्वारा दीपप्रज्वलन एवं सरस्वती माता को माल्यार्पण करते हुए किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला अधिकारी द्वारा अपने उदबोधन मे बाल विवाह के दुष्परिणाम पर प्रकाश डालते हुए  सम्पूर्ण जिला सम्पूर्ण राज्य को बाल विवाह मुक्त कराने हेतु रणनीति व जिम्मेदार विभागों के कार्यादायित्व पर  चर्चा की गयी।कार्यक्रम मे स्वास्थ्य  विभाग की जिला  टिकारण अधिकारी डॉ. श्रीमती दिव्या श्रीवास्तव मैडम एवम डॉ श्रीमती अर्चना चौहान द्वारा बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम पर विस्तार से बताया साथ ही बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर  इसके dushprbhav के विषय मे चर्चा की गयी। कार्यशाला मे परियोजना अधिकारी श्रीमती अनिता सिंग द्वारा व आई. सी. पी. एस शाखा की  सीता कन्नौजे द्वारा बालविवाह का शत प्रतिशत  उन्मूलन हेतु क़ानून व क्रियान्वयन हेतु जिम्मेदार विभागों एवं क्रियान्वयन मे आने वाली चुनौतीयों के विषय पर चर्चा की गयी। कार्यशाळा मे बताया गया की किस तरह बालविवाह समाज के राष्ट्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को प्रभावित करता है। कार्यशाला मे जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला अधिकारी द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु सभी उपस्थित प्रतिभागियों को शपथ दिलाया गया।

    निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर जलाया अलाव:
      दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहर में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। रात के समय ठंड और कोहरा काफी बढ़ जा रहा है।कलेक्टर एवं निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश ओर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन पर शहर के चौक चौराहों पर लगातार अलाव जलाने के निर्देश पर प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर की टीम अतिक्रमण विभाग अमला द्वारा अलाव जलाया जा रहा है।नगर पालिक निगम अतिक्रमण विभाग अमला द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में लगातार अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है।कलेक्टर एवं निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने  कहा कि बदलते मौसम और ठंड के कहर से लोगों की जान तक चली जाती है। सबसे अधिक खतरा घुमंतू और. फुटपाथ पर सोने वालों को रहता है। साथ देर रात रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में यात्रियों को ठंड के चलते काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए सभी सार्वजनिक जगह में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा करने से फुटपाथ पर सोने वाले और देर रात आने जाने वाले यात्री अलाव का उपयोग कर सकेंगे। मुख्य जगहों में निरंतर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर व निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फुटपाथ जहां लोग सोते हैं, शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, चौक-चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है । इसके लिए निगम ने लकड़ी की व्यवस्था की गई है। बढ़ती ठंड के कारण चौक चौराहों पर रात के समय अलाव जलाना बहुत जरूरी है, जिससे ये लोग अलाव ताप कर ठंड दूर कर सकें।

    कलेक्टर एवं निगम प्रशासक ने बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों के घर पंहुच कर आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश
      दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत लगातार घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।कलेक्टर व निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में घर-घर आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मितानिनों की टीम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
    इसका उद्देश्य कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से दूर न रहे।बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। घर घर पहुंचकर 15 दिन के भीतर बुजुर्ग एवं असमर्थ 70 वर्ष के ऊपर आयु के  435 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। साथ ही अन्य  909 लोगो का भी आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
    वार्ड क्रमांक 38 त्रिवेणी उइके 90 साल व सुखबति 85 साल की बुजुर्ग महिला के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।निगमायुक्त  सुमित अग्रवाल द्वारा संबंधित विभाग द्वारा बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान कर लाभार्थियों के नाम सूचीबद्ध कर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित किया जा रहा है।

      भिलाईनगर/शौर्यपथ /बड़ते हुए ठंड को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई के सभी प्रमुख चौंक चौराहो पर प्रातः कालीन एवं संध्या कालीन अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इससे स्थानीय निवासियो को ठंड से राहत मिल रही है। विशेष करके रिक्शा, आटो, सब्जी बेचने वाले एवं चलते हुए राहगीर हाथ सेक करके ठंड से राहत पा रहे है।
             शासन के आदेश के परिपालन में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार गदा चैंक, सुपेला चौंक, पावर हाउस सब्जी मंडी, सुपेला सब्जी मंडी, लक्ष्मी मार्केट, अण्डा चौंक, अवंती बाई चौंक, विजय टाकिज फल मंडी, जलेबी चौंक आदि नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन में अलाव की व्यवस्था की गई है। झिल्ली पन्नी बिनने वाली फगनी बाई ने कहा कि सुबह-सुबह हाथ सेक लेते है, तो बहुत अच्छा लगता है, नहीं तो हाथ ठंड से ठिठूर जाता है। निगम द्वारा बहुत ही अच्छा व्यवस्था किया जा रहा है, जो हम जैसे लोगो का भी सुध लेता है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / निगम चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है वार्ड में आरक्षण के बाद कौन चुनावी मैदान में उतरेगा इसकी तैयारी दावेदारों ने शुरू भी कर दी . दुर्ग निगम चुनाव में प्रमुख मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होना तय है ऐसे में राजनितिक पार्टी से किसे टिकिट मिलेगा इस बात के लिए दावेदार अपनी दावेदारी प्रमुखता से रखने के लिए अभी से चुनावी मैदान में उतर चुके है ताकि उनकी दावेदारी मजबूत हो सके . शहर के दो वार्ड है है जो मुस्लिम बाहुल्य होने से इस वार्ड में कांग्रेस का कब्जा रहता है किन्तु पिछले निगम चुनाव में केलाबाड़ी वार्ड से जिस तरह से भाजपा प्रत्याशी मतिम शेख ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और मुकाबले को रोचक बना दिया था वह शहर में चर्चा का विषय रहा . इन पांचा सालो के दरमियां मतिम शेख ने केलाबाड़ी वार्ड की जनता के सवाल लगातार उठाये और कही ना कही कांग्रेस के पार्षद एवं परिषद् में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी हमीद खोखर के कार्यो की आलोचना से लगातार चर्चा में बने रहे .
       वार्ड पार्षद आरक्षण के बाद केलाबाड़ी वार्ड न. ४1 महिला ओबीसी होने से इस वार्ड में कांग्रेस की तरफ से कोई ऐसा प्रत्यशी नजर नहीं आ रहा जो हमीद खोखर जैसा लोकप्रिय हो और मतिम शेख से मुकाबला कर सके . महिला वार्ड होने से जहाँ मतिम शेख ने अपने बेटी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया और इसके लिए तैयारिया भी शुरू कर दी है वही कांग्रेस की तरफ से किसकी तयारी है यह अभी तक चर्चा में नहीं आया .
    निर्वृत्मान पारषद हमीद खोखर ने शौर्यपथ समाचार पत्र से चर्चा में यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके परिवार से किसी भी महिला को चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे और किसी अन्य को इस बार कांग्रेस की तरफ से मौका देंगे . १० सालो तक उन्होंने पार्षद रहकर जनता की सेवा की अब इस बार वह किसी नए प्रत्याशी को मौका देने के लिए प्रयास करेंगे . ऐसे में भाजपा की तरफ से मतिम शेख टिकिट के लिए दावेदारी कर रहे है और पिछली बार जिस तरह उन्होंने भाजपा की उपस्थिति वार्ड में दर्ज कराई वर्तमान हालात में उनके अपेक्षा कोई अन्य नजर नहीं आ रहा ऐसे में प्रदेश और केंद्र में भाजपा कि सत्ता होने से यह वार्ड कांग्रेस के हाथ से जाता नजर आ रहा है .
      हालांकि यह भी चर्चा है कि निर्वृत्मान पार्षद हमीद खोखर अपने परिवार की किसी महिला का नाम आगे कर सकते है किन्तु उनके परिवार से केवल हमीद खोखर है जो राजनितिक और सामजिक सक्रियता में रहते है ऐसे में परिवार के किसी महिला का नाम आगे करना मुश्किल नजर आ रहा है .
      ऐसे में आने वाले समय में अब सबकी नजर रहेगी कि केलाबाड़ी वार्ड ४१ से कांग्रेस का प्रत्यशी कौन होगा यही समय का चक्र है कभी यह चर्चा होती थी कि भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा अब यह चर्चा है कि कांग्रेस का प्रत्यशी कौन होगा यही राजनीती है और यही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की खूबसूरती जहाँ एक ही व्यक्ति/पार्टी सदा लोकप्रिय नहीं रहता आम जनता के मतदान की यही अमूल्य धरोहर है जो पांच साल के लिए अपना जनप्रतिनिधि चुनने को आतुर रहता है अब आने वाले समय का सभी को इंतज़ार है कि वार्ड नंबर ४१ से नारीशक्ति की  कमान किसके हाँथ में होती है युवा पीढ़ी या पारिवारिक घरेलु महिला

       भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में खम्हरिया एवं जुनवानी में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान-मोर आस घटक के तहत निर्मित मकानो के हितग्राहियो को 14 जनवरी को निर्मित स्थल पर चयनित मकान की चाबी प्रदान की जायेगी। ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा पूर्व में आबंटित मकान का पूरा पैसा जमा कर दिया गया है, उनको मकान सौंप दिया जायेगा।  
              निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण करने संबंधित एजेंसी एवं निगम के अभियंता के साथ आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्थल पर पहुंचे। निर्माण में फिटिंग एवं फिनिसिंग से संबंधित जो कमियां है, जैसे- नल की टोली, वास बेसिंग, किचन का सिंक, खिड़खी, दरवाजे में जो भी कमी है, उसे 14 जनवरी तक पूर्ण करने को निर्देशित किये। निगम क्षेत्र में पहली बार हो रहा है कि हितग्राहियो को निर्धारित स्थल पर मकान की चाबी प्रदान की जायेगी। इस संबंध में निगम भिलाई से संबंधित व्यक्तियो को सूचना दे दी गई है। फोन भी किया जा रहा है, जो भी देय राशि है, उसे जमा करने को भी कहा जा रहा है।
             चयनित स्थल पर बिजली का सप्लाई मकान तक रहेगा, आबंटित व्यक्ति अपने नाम से मीटर लगवाने के लिए निगम से प्राप्त कब्जा पत्र के साथ विद्युत मीटर लगाने का एनओसी प्रदान की गई है। उसे लेकर नजदीकी विद्युत विभाग में जाकर स्वयं अपने नाम का मीटर लगवाना होगा। इस कार्य में हितग्राही को स्वयं पहल करके अपना काम करना होगा।
              निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

       दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मश्री सम्मानित कलाकार श्रीमती उषा बारले के आमंत्रण पर राज्यपाल रमेन डेका उनके घर पंहुचे। राज्यपाल श्री डेका श्रीमती उषा बारले के पोती-पोते, नियती और मोक्ष के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उषा बारले ने जन्मदिन में शामिल होने के लिए राज्यपाल डेका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के आशीर्वाद से बच्चों का जन्मदिन और भी खास बन गया है। यह आयोजन श्रीमती बारले के परिवार के लिए न केवल एक खुशी का अवसर था, बल्कि राज्यपाल के साथ उनके संबंधों और कला के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक भी बना।

    पेशाब नली में फंसा बड़ा ट्यूमर के साथ ही खराब किडनी निकालकर किसा सफल इलाज

        भिलाई / शौर्यपथ / पेट दर्द की शिकायत के साथ हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंची एक महिला की न केवल किडनी निकालनी पड़ी बल्कि पेशाब नली में फंसे एक बड़े ट्यूमर को भी निकालना पड़ा। यूरेटर में गांठ की वजह से अवरोध का यह एक विरल मामला है। इसकी वजह से महिला पिछले लगभग एक साल से तकलीफ में थी।
    महिला फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है और आज उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हाइटेक के यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन वैष्णव ने बताया कि 35 वर्ष की यह महिला पेट दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची थी। पिछले लगभग एक साल से वह दर्द निवारक औषधियों पर थी. जैसे ही दवा का असर कम होता उसे फिर से दर्द होने लगता। सोनोग्राफी और सीटी स्कैन रिपोर्ट से पता चला कि उसकी एक किडनी नष्ट हो चुकी है तथा एक यूरेटर में कुछ अवरोध है। महिला का हीमोग्लोबिन स्तर 5.5 था और वह बेहद कमजोर थी। सर्जरी से पहले इसे ठीक करना जरूरी था। महिला ने बताया कि एक साल पहले भी उसकी पथरी के लिए सर्जरी हुई थी। यह सर्जरी दूरबीन पद्धति से हुई थी। पर उसकी तकलीफ कम नहीं हुई थी। इसलिए इस बार ओपन सर्जरी करनी पड़ी. यूरेटर (मूत्रनली) में फंसे बड़े ट्यूमर को निकालने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। इसमें काफी वक्त भी लगा. महिला की एक किडनी खराब हो चुकी थी. इसलिए उसे भी
    निकाल दिया गया। अब उसकी स्थिति बेहतर है और वह तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रही है। सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

        भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 03 अंतर्गत पावर हाउस सर्कुलर मार्केट सूर्या नगर वार्ड 36 का निरीक्षण निगम की टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान वहां के दुकानदारो द्वारा सिगलयूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद सामग्री डालकर विक्रय किया जा रहा था। संबंधित दुकानदारो से 1500 रूपये की अर्थदण्ड वसूल किया गया। इसी प्रकार मार्केट के बीच गाड़ी पार्किंग कर आवागमन बाधा कर कचरा फैलाने वालो पर भी चालानी कार्यवाही कर 600 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। मार्केट क्षेत्र में कुल 2100 रूपये की चालानी कार्यवाही कर संबंधितों को चालान की रसीद दिया गया।
            आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बिगाडऩे एवं सफाई में सहयोग न करने वालो पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अलग-अलग जोन क्षेत्रों में जाकर मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। बार-बार समझाइस देने के बाद भी जो दुकानदार या नागरिक भिलाई शहर की सफाई व्यवस्था में बाधा डाल रहे है और गंदगी फैला रहे है उनके पास निगम की टीम जाकर चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड की वसूली कर रही है। उनको समझाते हुए कहा जा रहा है कि बार-बार गंदगी फैलाने पर अर्थदण्ड दुगनी कर दी जायेगी और
    उनके आस-पास सफाई नहीं की जावेगी। उनका गुमशता एवं ट्रेड लाईसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। इसकी पुरी जिम्मेदारी दुकानदारों के स्वयं की होगी।
            कार्यवाही के दौरान जोन प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी विरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुण्डमनी यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुरेश सिंह पटेल, धन बहादुर सोनी, दानिर मच्छीरके, पापाया, बिरबल बद्येल, हेमू कुमार, सोनू राम आदि उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision