
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई/शौर्यपथ /
नगर निगम एवं पंचायत चुनावों में बंटने आये एमपी का 31 पेटी गोवा ब्राण्ड अवैध शराब को स्वीफ्ट कार सहित आबकारी विभाग ने जब्त की है। इसके आरोपी को अवैध शराब के मामले में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी की टीम की जांच में पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से मध्यप्रदेश की 31 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा बरामद की, जिसकी कुल कीमत 2,01,500 रूपए आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख है। इस प्रकार जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7,01,500 रूपए है। यह कार्रवाई दुर्ग जिले के ग्राम मटंग-मानिकचौरी मार्ग, थाना उतई के पास की गई। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आबकारी उपायुक्त जीके भगत, सहायक आयुक्त सीआर साहू के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक गीतांजलि तारम, आबकारी मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक खुलदीप यादव, ड्राइवर धनराज एवं नोहर का सराहनीय योगदान रहा।
100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त:-
एक अन्य मामले में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम शिकारीडेरा परसवारा में आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई कर 100 लीटर कच्ची शराब और 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शराब और महुआ लाहन को जब्त कर आबकारी
अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दल वाहन को किया रवाना
-भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग से नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई एवं रिसाली के लिए कुल 276 मतदान दलों ने किया प्रस्थान
दुर्ग /शौर्यपथ / जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग नगर निगम अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग के लिए 265 मतदान दल, नगर पालिक निगम भिलाई के लिए 8 मतदान दल एवं नगर पालिक निगम रिसाली के लिए 3 मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल में लगाए गए विभिन्न स्टालों में मतदान दल को वितरित की जाने वाली मतदान सामग्री का अवलोकन किया एवं दल के सदस्यों, निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों से मतदान के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला, रिटर्निंग अधिकारी एडीएम श्री अरविन्द एक्का एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
पिकअप रोककर की कार्रवाई,पांच हजार जुर्माना वसूलने के बाद छोड़े वाहन
भिलाई/शौर्यपथ / नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र के गौरव पथ पर प्रतिबंध पानी पाउच से भरा हुआ पिकअप रोकर भारी मात्रा में पानी पाउच बरामद किया है। रूटिंग मॉर्निंग विजिट के दौरान जोन कमिश्नर ऐशा लहरे द्वारा संदेह होने पर रुकवाया गया। पता चला उसमें प्रतिबंधात्मक पानी पाउच से भरा हुआ गाड़ी है। जब उससे पूछा गया कागजात कहां है तो ड्राइवर नहीं बता पाया जबकि शासन द्वारा पानी पाउच पर रोक लगाया गया है। क्योंकि पैकिंग के दौरान उचित मापदंड के अनुसार पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया किया जा रहा है।
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। पूरे गाड़ी को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में लाकर के पंचनामा बनवा कर पानी पाउच को खाली करवाया गया और इसके संबंधित एजेंसी सुरेश बागे पिता पी वी एक्का से 5000 रुपए जुर्माना की रसीद काट करके गाड़ी को छोड़ दिया गया और पानी पाउच को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, सुपरवाइजर अंजनी सिंह, हरि ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि धान खरीदी संपन्न होने के एक सप्ताह के अंदर किसानों को अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान कर दिया गया है क्योंकि किसानों की प्रगति और खुशहाली ही विष्णुदेव सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं से भाजपा सरकार ने धान खरीदी संपन्न होने के पश्चात अंतर की राशि का भुगतान का जो वादा किया था,उसे पूरा करते हुए इस वर्ष धान बेचने वाले कुल 25.49 लाख किसानों के खातों में लगभग 12 हजार करोड़ की राशि का एकमुश्त भुगतान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की जा रही है।इससे किसान समृद्ध हो रहे हैं।धान खरीदी से किसानों को मिलने वाली राशि का शहरी अर्थव्यवस्था में सीधा असर हो रहा है।धान खरीदी समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर किसानों को भुगतान कर दिया गया है।किसान खेती किसानी में भरपूर निवेश कर रहे हैं और इससे बाजार गुलजार हुआ है। ट्रैक्टर आदि की बिक्री ने रिकार्ड आंकड़ा छू लिया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों को अंतर की राशि चार किश्तों में दी जाती थी।कई बार राशि न मिलने की स्थिति में किसानों को बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे,लेकिन विष्णु देव सरकार ने वादे के अनुसार एकमुश्त भुगतान किया है।इससे किसानों को बार-बार बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।वहीं उन्हें अंतर की राशि के लिए सालभर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि जिस प्रकार विष्णुदेव सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप काम करते हुए सभी वादों को पूरा कर रही है।इसी प्रकार आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी किए गए वादों को निभाएंगे।
भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात को दया सिंह ने पहुंचाया महाकुंभ तक
भिलाई /शौर्यपथ /शहर में निकलने वाली सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात की चर्चा महाकुंभ तक होने लगी है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह महाकुंभ पहुंच गए हैं, वहां स्थान करने के बाद उन्होंने सनातनी धर्मगुरूओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है और उन्हें भिलाई आने का न्यौता देकर उनसे आशीर्वाद लिया। दया सिंह द्वारा भेंट किए गए आमंत्रणपाकर धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है और कहा है कि दया सिंह सनातन के प्रति बहुत अच्छा कार्य कर रहे है।
इस दौरान दया सिंह ने कुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचे और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर वैष्णवी जगदंबा नंदगिरी और एंबेसडर का आर्शीवाद लिया और कहा कि बाबा की बारात में वे जरूर भिलाई पहुचेंगे।
6 आरोपी गिरफ्तार,फार्म हाउस का मालिक फरार
भिलाई /शौर्यपथ /नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शराब को बांटने के लिए लाकर अवैध भंडारण किये जाने का मामला दुर्ग जिले में सामने आया है। पुलिस ने दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता के फार्म हाउस से 500 सौ पेटी शराब जब्त की है और इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि जिस फार्म हाउस में शराब की पेटियां मिली है वह ब्लॉक ग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा का है जो फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी फुंडा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फॉर्म हाउस में मध्यप्रदेश से शराब मंगाकर रखवाया गया है। उक्त शराब को चुनाव के दौरान बांटने की तैयारी की जा रही थी। सूचना के बाद दुर्ग पुलिस की एसीसीयू और पाटन थाना की टीम ने वर्मा फार्म हाउस में छापा मारकर लगभग 500 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं फार्म हाउस का मालिक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा फरार है।
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज शिविर के अंतिम दिन 12 वार्डों के मतदाताओं को ईवीएम मशीन प्रदर्शन शिविर में मास्टर ट्रेनर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा ईवीएम मशीन की जानकारी देकर जागरूक किया गया।इस अवसर पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला,मतदाताओं ने कहा ईवीएम मशीन से वोट करना आसान है,हम सभी मतदान करने जायेगे।ईवीएम से पहली बार नगरीय निकाय के चुनाव हो रहे हैं।ऐसे में मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश व निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम वाडों में शिविर लगाकर ईवीएम से मतदान करने का तरीका बता रही है।मतदाताओं को बताया जा रहा है कि यदि वे महापौर और पार्षद दोनों में से किसी एक पद को ही वोट करना चाहते हैं तो मशीन के निचले हिस्से में दिए इंड बटन दबाना होगा।तभी मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।
शिविर में मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वोटिंग मशीन के उपरी हिस्से में महापौर प्रत्याशियों को वोट देने की व्यवस्था की गई है। मशीन के निचले हिस्से में पार्षद प्रत्याशियों के नाम रहेंगे। इस स्थिति में वोटिंग करते समय किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए बेहतर होगा कि पहले महापौर पद के प्रत्याशी को वोट दें, उसके बाद पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए बटन दबाएं। यानि मतदाता को दो पदों के लिए वोट देना है।
शिविर के अंतिम दिन में आज इन 12 वार्डों के मतदाताओं को शिविर में जागरूक किया।ईवीएम का डेमो का प्रदर्शन कर मतदाताओं को जानकारी दी गई। जिन वाडों वार्ड 14 सिकोला भाठा, वार्ड 59 कातुलबोर्ड, वार्ड 25 गायत्री मंदिर वार्ड, वार्ड 10 शंकर नगर, वार्ड 5 मगर पारा, वार्ड 34 शिवपारा, वार्ड 8 तकिया पारा, वार्ड 38 मिलपारा, वार्ड 43 कसारिडीह, वार्ड 53 पोटिया कला एवं वार्ड 30 तमेर पारा में किया गया।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी
- आयुक्त ने देखी एस.एल.आर.एम. की व्यवस्था
रिसाली /शौर्यपथ /कचरा पृथक केन्द्र में केवल कचरा नहीं अब उपयोगी सामानों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने रूआबांधा एस.एल.आर.एम. सेंटर में बनाए आर. आर. आर. सेंटर को विस्तार करने कहा है। साथ ही घरों से निकलने वाले गीले कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पीट तैयार करने के निर्देश दिए है।
रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने रूआबांधा एस.एल.आर.एम. सेंटर में बने आर.आर.आर. (रेड्यूज रियूज रिसाइकल) को विस्तार करने निर्देश दिए है। दरअसल प्रचार-प्रसार के बाद अब आम नागरिक ऐसे सामानों को सुरक्षित तरीके से पहुंचा रहे, जिनका उपयोग वे नहीं करते, किन्तु सामानों को जरूरतमंदो को दिया जा सके। इसके लिए एस.एल.आर.एम. सेंटर में तीन स्टील रेक के अलावा सामानों को सुरक्षित रखने आलमारी की व्यवस्था की गई है।
20 फरवरी तक दी मोहलत
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने शेड और पीट निर्माण को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने कहा। वही पाॅलीथिन और कागज और गत्ते को बंडल बनाने के लिए 20 फरवरी तक बेलिंग मशीन स्टाॅल करने निर्देश दिए।
मरोदा एस.एल.आर.एम. बनेगा खाद
रूआबांधा के बाद आयुक्त मरोदा में निर्माणाधीन एस.एल.आर.एम. सेंटर को भी देखा। उन्होंने नए पीट में गीला कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया को शीध्र शुरू करने कहा।
व्यवस्थित तरीके से रखे कबाड़
रूआबांधा में वेस्ट आर्ट का कार्य भी किया जा रहा है। कबाड़ सामानों से साज सज्जा कर बैठने की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के बाद आयुक्त ने अन्य कचरा से निकले सामानों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए है।
छग पुलिस की पहचान टोपी, बैैच और परित्राणाय साधुनाम के सुवाक्य से होताहै प्रदर्शित
भिलाई/शौर्यपथ / छत्तीसगढ राज्य के 12 वें डीजीपी अरूण देव गौतम बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि कानून का पालन नियमावली से ही होगा। पुलिस के अफसर पीडि़त व्यक्ति की जांच ईमानदारी से करे। उसे न्याय मिल पाये। अपराधी को सजा मिले ये पुलिस का नैतिक कत्र्तव्य है। जांच में लापरवाही पुलिस अफसर ना बरते। पुलिस की पहचान टोपी व बैच और परित्राणाय साधुनाम के सुवाक्य से प्रदर्शित होता है, और पुलिस मजबूत होती है। महिलाओं की सुरक्षा की प्राथमिकता रहेगी।
चूंकि प्रदेश में साईबर अपराध बढ़ा है, इसके लिए समय समय पर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है और लगातार जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे है। देश भर में साइबर ठग भय व लोभ दिखाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हेै, इससे आम जनता को बचना चाहिए। नइे टेक्नॉलाजी व जागरूकता अभियान चलाकर ही साइबर ठगों से बचा जा सकता है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का लगातार तांता आज भी लगा हुआ है। सीआरपीएफ, बीएसएफ के अलावा पुलिस महकमें के पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अलावा छग के 33 जिलों के पुलिस अफसर भी उन्हें बधाई देने उनके कार्यालय पहुंच रहे है। इस दौरान इन सभी लोगेों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
