
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुये शहर की खुशहाली और विकास के लिए की प्रार्थना
महापौर अलका बाघमार ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाए दी
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज भोलेमय हुई शिवनाथ नदी स्तिथ महमारा घाट पर शहर महापौर श्रीमति अलका बाघमार ने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया।इस अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवनाथ तट में भगवान शिव की अराधना व महाआरती के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया वही इस आयोजित कार्यक्रम में शहर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल जनप्रतिनिधियों के साथ समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित शिवनाथ नदी की महाआरती कर जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर उन्होनें बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुये शहर की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए भी दी।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर उन्होनें पूरे शहर वासियों की ओर से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना कर कहा कि उनकी कृपा आर्शीवाद हम सब के ऊपर बनी रहे। मनुष्य जीवन में आये हैं पिछले जन्म में अच्छा कार्य का यह प्रतिफल मिला है।इस जीवन में आने पर अच्छे कार्य का मौका मिला है। इस जीवन में अच्छा कार्य करेगें तो अगला जीवन भी मनुष्य योनी में होगा। हम सब यहॉ आज संकल्प लेते हैं कि प्रदेश और शहर में शांति सदभाव का वातावरण बना रहे ऐसा कार्य हम हमेशा करेगें।
शिवनाथ तट पर आयोजित कार्यक्रम और व्यवस्था के लिए महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने नगर पालिक निगम के अधिकारी व कर्मचारियो सहित नागरिको को बधाई और शुभकामनाएं दिया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने इस शानदार योजना के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग टीम,पुलिस विभाग, और जनप्रतिनिधियों को भी बधाई दी।उन्होनें कहा इस प्रकार का आयोजन हमेशा हो ऐसा कामना करते हैं,भोले बाबा की कृपा हम सब के ऊपर बनी रहे।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरण किया।
हजारों भक्तों के साथ महापौर श्रीमती अलका बघामार ने सुबह नदी तट पर स्थित शिवलिंग में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।शिवनाथ तट पर लगा मेला,शिवनाथ तट पर नगर निगम प्रशासन व मंदिर समिति की ओर से मेले का आयोजन किया गया। मेले में पूजा-पाठ की सामग्रियों के साथ खाने-पीने व उपयोगी सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए थे। निगम की ओर से मेला स्थल पर पानी व सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।भगवान भोलेनाथ के पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मेले का आनंद लिया महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शहर के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की प्रार्थना की।इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल,चंद्रशेखर चन्द्राकर,देवनारायण तांडी,मनीष साहू,कुलेश्वर साहू,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नितेश अग्रवाल,मनीष कोठारी,रंजीता प्रमोद पाटिल,लोकेश्वरी ठाकुर,सावित्री दमाहे,ललिता ठाकुर,जितेंद्र ताम्रकार,खालिक रिजवी,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दिवान,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढाबाले,उपअभियंता विनोद मांझी,एसके केलवानी,मोहित मरकाम,बाजार अधिकारी थान सिंग यादव के अलावा गायत्री वर्मा,बानी सोनी,स्वेता बख्शी,चम्पा साहू,नीतेश जैन,सुरेश दीक्षित सहित आदि मौजूद रहे।
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत बैठक में कालोनाइजर के पदाधिकारियों ने लिया स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संकल्प
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम।गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्कीकरण की दी समझाईश स्वच्छता के लिये नगारिक दे रहे हैं फीडबैक।निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने ऋषभ हेरिटेज,लेकव्यू अपार्टमेंट सोसायटी,वर्धमान ट्रस्ट,ऋषभ सिटी,ऋषभ साउथ व ऋषभ कालोनी सहित अन्य अपार्टमेंट के समितियों के समस्यों के साथ हुई बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि शहर के समस्त कालोनी ,घरों आदि से 100 प्रतिशत गीला एवं सूखा कचरा पृथक-पृथक संग्रहित किये जाने हेतु नगर निगम टीम द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को स्वच्छता बनाये रखने गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक रखने की समझाईश दी जा रही है।नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्कीकरण हेतु घरों एवं दुकानों में पृथक-पृथक कचरा पात्र रखकर पृथक-पृथक कचरा एकत्रिकरण व गीले एवं सूखे कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डालने की समझाईश दी साथ ही नागरिकों से स्वच्छता हेतु स्वच्छता एप पर सिटीजन से फीडबैक लिया गया.
शहर नगर को स्वच्छता के क्षेत्र में नम्बर 1 बनाने हेतु नवनिर्वचित महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिये भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये स्वच्छता एप की जानकारी निगमकर्मियों व निगम स्वास्थ्य विभाग अमला द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को दी।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कालोनाइजरों के साथ बैठक लेकर कहा कि जिस तरह हम शारीरिक मजबूती, खुद को फिट रखने के लिए या खेल स्पर्धाओं में अव्वल आने के लिए खेल भावना के साथ ही खेल गतिविधियों में हिस्सा लेते है ऐसे ही हमे अपने घर, आसपास, खैल मैदान और शहर की स्वच्छता का भाव भी रखना चाहिए। हमारा शहर स्वच्छ सर्वेक्षण-2024/25 में हिस्सा ले रहा है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि दुर्ग स्वच्छता की दौड़ में नम्बर 1 रहे. डाटा सेंटर में बैठक आयोजित कर स्वच्छता संकल्प सन्देश विषय पर आयोजित बैठक के दौरान शहर के विभिन्न कालोनी के पदाधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिको को स्वयं जागरूक होना होगा।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,भवन निरीक्षक विनोद मांझी,करण यादव,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,पीआईयू कुणाल सहित अन्य मौजूद रहे।
दुर्ग/ शौर्यपथ /प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का 3 महीने गुजर चुके। इस दरमियान दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में एएचपी घटक के तहत आवेदन लगातार आमंत्रित किया जा रहा है।ए एच पी घटक में माँ कर्मा साइट, सरस्वती नगर,गोकुल नगर, गणपति विहार, इत्यादि के लिए कुल मिलाकर 39 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमे माँ कर्मा हेतु 9, सरस्वती नगर हेतु 6, गणपति विहार हेतु 14 और गोकुल नगर के लिए 10 आवेदन आमंत्रित हुए है।लोगो के द्वारा लगातार जानकारी लेने के लिए डाटा सेंटर में पूछताछ कर रहे है एवं अपनी आय के अनुसार फॉर्म लेकर भर रहे है।प्रधानमंत्री आवास योजना के एक्सपर्ट्स योजना की जानकारी आम जनता को दे रहे हैं! सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।योजना के बारे में अधिक जानकारी हेतु कोई भी हितग्राही डाटा सेंटर में संपर्क कर सकता है।पात्रता की शर्तें इस प्रकार है हितग्राही निगम क्षेत्र का निवासी हो जो कि अगस्त 2024 के पूर्व से निवासरत होना चाहिए!जहाँ परिवार के नाम पर कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए तथा हितग्राहियो का पारिवारिक आयात 3 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
पीएम आवास :निगम में कर सकते हैं आवेदन। पीएम आवास योजना के तहत आवासहीन हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया जा रहा है। नवनिर्वचित महापौर श्रीमती अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि जिन हितग्राही के पास स्वयं का मकान नहीं है, उन्हें मकान प्राप्त करने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे-नागरिक 31 अगस्त 2015 से पूर्व निवासरत हो जिनका (मतदाता सूची/किरायानामा/निवा स प्रमाण/जनगणना 2011 की सूची में नाम), हितग्राही का भारत में कहीं भी पक्का मकान न हो, परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो। जिन हितग्राही के पास सभी दस्तावेज हो वह हितग्राही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
शिवनाथ के तट पर मेले,मंडाई का आयोजन,श्रद्धालुओ एवं दुकानदारों से अपील प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का न करें विक्रय एवं उपयोग:
महापौर ने किया आयुक्त व निगम अधिकारियों को लेकर तैयारियों का किया निरीक्षण:
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवनाथ स्थित महमरा घाट पर मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे महाआरती और भगवान शिवजी का रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल व निगम अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिवनाथ तट पर रपटा सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा का इंतजाम के लिए बेरीकेट्स लगाने निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि शिवनाथ नदी तट पर मेला का आयोजन निगम द्वारा किया गया है।उन्होंने शिवनाथ तट पर श्रद्धालुओं की आस्था के तहत् बर्फ का शिव लिंग स्थापित किया जावेगा जिसकी तैयारी के लिए निर्देश दिए गए है।
उक्त मेले में उपस्थित श्रद्धालुओ व दुकानदारों से निगम प्रशासन की अपील करती है कि पूजा सामग्री,नारियल,फूल व प्रसाद के लोई प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन का विक्रय व उपयोग न करें।कचड़ा व गंदगी न करें यदि ऐसा करते पाया गया है तो निगम जुर्माना की लगा सकती है।उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।महाशिवरात्रि पर्व पर नदी क्षेत्र के मुख्य जगहों पर बलून एवं झंडा से सजाने को कहा।इसके अलावा महाआरती और रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए स्थल में पंडाल और सफाई ठीक तरह से करने की बात कही।
उन्होनें पूरा शिवनाथ तट में सफाई कर चूना से लाईनिंग करने निर्देश दिये। इसके अलावा मेला स्थल में पानी और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होनें बाजार विभाग एवं राजस्व विभाग अधिकारियों से मेला स्थल में लगाये जाने वाले स्टाल की जानकारी ली।उन्होनें कहा महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु देर रात्रि तक आना-जाना करते हैं इसलिए पार्किंग सहित मार्ग में बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पार्षद देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर,मनीष साहू,देवनारायण तांडी,श्याम शर्मा,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,शशि साहू,गोविंद देवांगन,रंजीता प्रमोद पाटिल,आशीष चन्द्राकर,सरिता विनोद चन्द्राकर,सरस निर्मलकर,मनीष कोठारी,लोकेश्वरी ठाकुर,हर्षिका जैन,सावित्री उमरे,सुरुचि उमरे के अलावा उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,उपअभियंता करण यादव,मोहित मरकाम सहित अन्य मौजूद रहें।
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर निगम क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर 26 फरवरी को मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
नगर निगम ने 26 फरवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है। किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जप्ती के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी।
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर निगम के सभी स्वच्छता निरीक्षक मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में मांस-मटन की दुकानों के सतत पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।
महाशिवरात्रि पर्व पर जगह-जगह शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। शहर क्षेत्र के शिवनदी एवं शिवालयों/ मंदिरों में बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर आएंगे। ऐसे में उनके मार्ग पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर को सुंदर बनाने में निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने व्यापारियों से सहयोग मांगा नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए 24 फरवरी को शहर के चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापार हित में सभी प्रतिष्ठित व्यापारियों को बुलाकर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निगम के डाटा सेंटर में बैठक की। इन बिंदुओं पर की बारी-बारी गई चर्चा जैसे कि बाजारों के विकास हेतु उनसे सुझाव लिए।बाजारों से निकलने वाले सूखे गीले कचरे का निष्पादन करने।बाजारों को कैसे जीरो वेस्ट डिस्चार्ज मार्केट बनाया जाये उनपर जोर दिया गया।इसके अलावा व्यापारियों / दुकानदारों को खुले में कचरा फेंकने से रोकने संबंध चर्चा करते हुए एकत्रित रखने की बात कही।राजस्व से संबंधित बकाया कर समय पर अदा करने हेतु अपील किया गया।व्यापारियों की सुविधा अनुसार सहयोग राजस्व वसूली भी लिया जाएगा।इस सम्बन्ध में व्यापारियों ने कहा कि इदिरा मार्केट पार्किंग व्यवस्था को सुधारने पर अपने सुझाव दिए।इदिरा मार्केट स्थित कुआँ चौक के करीब मूत्रालय को बेहतर व्यवस्थित करने की बात कही।
चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापार द्वारा स्वच्छ शहर सुंदर शहर के लिए अपील की है इसे खुद भी अमल में लायेंगे।जीरो वेस्ट प्रक्रिया समझाने जल्द निगम के स्वास्थ्य विभाग टीम व्यापारियो के साथ लोगो को बताएंगे।
इस दौरान उनसे सुझाव लेने के अलावा क्षेत्र को सुंदर बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि शहर को सुंदर बनाने संबंधी व्यापारियों से बैठक की गई। बैठक में चेंबर ऑफ कामर्स के साथ नगर एवं व्यापारियो ने स्वच्छ शहर सुंदर शहर बनाने के लिए जरूरी सहयोग देने की सहमति दी। इसके अलावा दुकानों में डस्टबिन लगाने के लिए सहयोग की पेशकश की गई।इस अवसर पर बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता करण यादव,सहायक राजस्व अधिकारी भूपेंद्र गोइर,ईश्वर वर्मा,चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष प्रकाश सांखला,पवन बड़जत्या, दिलीप मरोटी, बहादुर अली,अशोक राठी,प्रह्लाद रूंगटा,जितेंद्र सोनकर सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहें।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / पूरे भारत देश में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने आने वाली है। उनके द्वारा स्वच्छता रैकिंग का मानिटरिंग कर बेस्ट स्वच्छता राज्य का अवार्ड दिया जायेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम भिलाई के पांचो जोन क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के साथ-साथ मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह जाकर साफ-सफाई को व्यवस्थित करने का कार्य कर रही है। जिससे भिलाई शहर को नम्बर 1 स्वच्छ शहर का अवार्ड मिल सके।
आयुक्त पाण्डेय के निर्देश पर सभी अधिकारी फिल्ड में जाकर सौंपे गये दायित्वो का निर्वहन कर रहे है। जिसमें सड़क, रोड़, तालाब, उद्यान, शौचालय एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण इत्यादि कार्य शामिल है। साथ ही दिवालो पर वाल पेटिंग के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने नागरिको में जागरूकता लाया जा रहा है। दिवालो पर अलग-अलग प्रोत्साहित नारे भी लिखवाया गया है, जिससे नागरिक वहां कचरा न फेकें। नागरिक कही भी इधर-उधर खुले में कचरा फेंक देते है। उनको समझाइस दी जा रही है, कि गीला एवं सूखा कचरा सफाई कर्मचारी को डब्बे में डालकर दे। आयुक्त के निर्देश पर रेड एवं यलो स्पाट को मार्किंग कराया जा रहा है एवं उसमें सूचना भी लिखा जा रहा है कि यलो स्पाट पर शौच एवं पेशाब करते पाये जाने वालो पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही भी की जावेगी।
रिसाली/शौर्यपथ /मैत्रीकुंज वार्ड 22 में 2 माह पहले बने सी.सी. रोड से धूल का गुबार उठने लगा है। लगातार मिल रही शिकायत के बाद आयुक्त मोनिका वर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके पर ही वार्ड के प्रभारी इंजीनियर को न केवल फटकार लगाई बल्कि निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को ठीक करने निर्देश दिए। दो माह पहले बने इस सड़क के लिए शासन ने 14.23 लाख स्वीकृति किया है।
वार्ड पार्षद रमा साहू समेत आस पास के नागरिकों की शिकायत है कि सड़क पर दुपहिया वाहन चलाने से धूल का गुबार उठता है। मुख्य मार्ग होने की वजह से पूरे दिन रेत के कण से भरा धूल स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने स्थल निरीक्षण कर वार्ड के प्रभारी इंजीनियर, प्रभारी सहायक अभियंता को फटकार लगाते निर्देश दिए कि तत्काल गुणवत्ता सुधार किया जाए।
पहले खुद पहुंची बाद में पहुंचे अधिकारी
वार्ड भ्रमण के बाद आयुक्त मोनिका वर्मा सीधे मैत्रीकुंज शंकर होटल के निकट पहुंची। वहां नागरिकों से चर्चा की और उपअभियंता को मौके पर बुलवाया। मौके पर पहुंचे उपअभियंता ने फटकार के बाद ठेकेदार को तलब किया।
कार्यपालन अभियंता ने दिए जांच के आदेश
आयुक्त मोनिका वर्मा के स्थल निरीक्षण करने खबर सुन कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क की कोर कटिंग जांच के निर्देश दिए वहीं अधिनस्थ इंजीनियर को निर्माण एजेंसी प्रबल प्रताप परिहार को नोटिस जारी कर कार्य में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए।
नोटिस का असर नहीं
इस मामले में प्रभारी इंजीनियर जयंत शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने और सड़क से धूल उड़ने पर एजेंसी प्रबल प्रताप परिहार को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। नोटिस के बाद निर्माण एजेंसी अधिकारियों से नजर चुराने लगा था। इसके बाद अधिकारियों को आयुक्त से सामना करना पड़ा।
स्वच्छ सुंदर शहर बनाने के लिए करें कार्य: महापौर अलका बाघमार
महापौर ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में तीन घंटे घूमकर देखी सफाई सहित अन्य व्यवस्था,लोगो से रूबरू होकर जाना उनकी समस्या
दुर्ग//शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत प्रातः 7:00 बजे शपथ से पहले सफाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण आज गुरुवार को नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कमिश्नर सुमित अग्रवाल, जनप्रतिनिधियों व अधिकारी के साथ इंदिरा मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर करीब 3 घंटे पैदल घूमकर जायजा लिया।उन्होंने इदिरा मार्केट पार्किंग से होते हुए मान होटल लाइन,जवाहर चौक पांच कंडील, हटरी बाजार,शनिचरी बाजार से होकर इदिरा मार्केट सब्जी बाजार के अलावा प्रेस काम्प्लेक्स क्षेत्र का निरीक्षण किया.
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शनिचरी बाजार में कहा कि सार्वजनिक मूत्रालय को व्यवस्थित करने के साथ साथ नियमित साफ सफाई करें |
उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से स्वच्छ सुंदर नगर निगम बनाने के लिए कार्य करने कहा।उन्होंने नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे यहां-वहां ना डालते हुए गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले। उन्होने कहा कि स्वच्छता हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे भी स्वच्छता में अपना अमूल्य योगदान देवें।महापौर श्रीमती अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों व नागरिको के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत दिलाई गई स्वच्छता की शपथ।इस अवसर पर पार्षद श्याम शर्मा, नरेंद्र बंजारे,श्रीमती हर्षिका संभव जैन,काशीराम कोसरे,चंद्रशेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार,मनीष साहू,कमल देवांगन,गोविंद देवांगन, शशि साहू,आशीष चन्द्राकर,नीलेश अग्रवाल,मनीष कोठारी,सरस निर्मलकर,मनोज सोनी,रेशमा सोनकर,लोकेश्वरी ठाकुर,खालिक रिजवी के अलावा सावित्री दमाहे,जितेंद्र ताम्रकर,दिनेश देवांगन रोहन राजपूत आदि मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
