August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

    जन समस्याओं के निराकरण के लिए तीन चरणों में होगा सुशासन तिहार,
    नगर निगम परिसर,बोरसी जोन कार्यालय और आदित्य नगर जोन कार्यालय, में एक-एक समाधान पेटी रखने के निर्देश
    दुर्ग /शौर्यपथ /राज्य शासन के निर्देश पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिक्षित करना,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना और सीधा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनो से संवाद स्थापित करना है।तीन चरणों में आयोजित किया जावेगा।
    आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा सुशासन तिहार-2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी को नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सुशासन तिहार की प्रथम चरण दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 के संपादन हेतु निम्नांकित अधिकारी / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    आयुक्त द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शासन की मार्गदर्शी निर्देशों से अधिकारियों को अवगत करते हुए। नगर निगम मुख्यालाय पेटी की स्थापना, बोरसी जोन कार्यालाय और आदित्य नगर जोन कार्यालय में एक-एक समाधान पेटी रखने के निर्देश दिए है, ताकि जो आवेदक प्रत्यक्ष रूप से अपना आवेदन न दे सके वे समाधान पेटी के माध्यम से अपनी समस्या बता सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत् ऑपरेटर की भी ड्यूटी लगाई गई एवं तत्काल अभियान के बारे में उन्हे प्रशिक्षण दिया जाए।
    8 अप्रैल समाधान शिविर का आयोजन समय 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। शिविरों में से लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना और सीधा संवाद स्थापित करना है।
    -सुशासन तिहार का आयोजन तीन चरणों में होगा:
    1 ) पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक लोगों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
    2) दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
    3) तीसरे व अंतिम चरण में 5 से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

    दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा कातुलबोर्ड से स्मृति नगर जाने वाले मार्ग ओवर अंडर ब्रिज पर व्यस्त क्षेत्रो व सड़को में आवागमन की सुविधा को बेहतर करने के लिए लोगो ने  महापौर से मुलाकात कर ओवर अंडर ब्रिज के पास ट्रैफिक व्यवस्था करवाने हेतु आग्रह कर कहा शाम के समय यातायात की वजह से ट्यूशन क्लास के बच्चों को कई तरह की परेशानियाँ होती हैं, जैसे कि देरी, भीड़भाड़ और असुरक्षा,बच्चो के पैरंट्स को यातायात भीड़भाड़ से चिंता रहती है।लोगो ने बताया कि रिसोर्ट में शादी विवाह व अन्य कार्यक्रमो के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति हो जाती है।
    महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोगो की बातों को ध्यान में रहते हुए स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा की अंडर ब्रिज के पास दुर्घटना की स्थिति न हो इसके लिए निरीक्षण के दौरान तत्काल यातायात पुलिस अधिकारी को फोन कर कहा आए दिन होने वाले दुर्घटना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की मांग की गई।जिस पर तत्काल यातायात व्यवस्था दुरुस्त किया गया।इस अवसर पर पार्षद श्रीमती नीलम परिहार,पूर्व पार्षद अरुण सिंह,पटरीपार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा,शिवेंद्र परिहार,जिंतेंद्र राजपूत,यस देवांगन. प्रीतम. पारस साहू,राहुल,निखिल शर्मा सहित आदि मौजूद रहें।
    शहर की कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने गंभीर चिंता जताई।कातुलबोर्ड से स्मृति नगर जाने वाले मार्ग के व्यस्त क्षेत्रों व सड़कों में आवागमन की सुविधा को बेहतर करने के लिए निरीक्षण किया।विभिन्ना स्थलों एवं व्यस्त मार्गों का यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही
    शहर क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।शहर क्षेत्र के व्यस्त मार्गों में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नवरात्रि के बाद सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए निर्देशित किया

    कहा तीन माह कि ठोस कार्य योजना के साथ कार्य करे अधिकारी बड़ी लिकेज सुधारने हो व्यवस्था
    दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंर्तगत के शहर की जनता को गर्मी के दिनो मे पानी की समस्या से जूझना न पड़े इसके लिए महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने बस स्टैंड के सामने स्थित जलघर प्रभारी कक्ष में विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक लेकर शहर वासियों को पानी की संकट से दूर रखने ग्रीष्म काल में तीन माह का ठोस कार्य योजना बनाकर मिशन मोड में कार्यरत रहने के निर्देश दिए है बैठक में जलगृह प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन विशेष रूप से मौजूद रही नगर निगम के लिए गर्मी का मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण होता है ऐसे समय में सभी वार्डो में पेयजल की सामान्य व्यस्था बनाए रखने में जल विभाग कि महत्वपूर्ण भूमिका होती है अप्रेल शुरू होते ही गर्मी बढ़ने लगी है और पानी की खपत ज्यादा होने से भी कुछ क्षेत्रों में लो प्रेशर व कही बड़ी लिकेज की शिकायत सामने आई है इसे ध्यान में रखते हुए महापौर अलका बाघमार व जल घर प्रभारी ने लीना देवांगन जल संकट ग्रस्त क्षेत्र की विस्तृत जानकारी ली।
     इस दौरान बैठक में जल विभाग कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम सहायक अभियंता गिरीश दीवान उपयंत्री मोहित मरकाम जलगृह निरीक्षक नारायण ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।
    समीक्षा बैठक में जलगृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने विभाग की ओर से महापौर जी को जानकारी देते हुई बताया कि कुछ वार्डों में जल संकट की बड़ी वजह अमृत मिशन व फेस 2 के तहत बिछाई गई बड़ी पाईप लाईन की लिकेज है जो अलग अलग स्थानों में फूट गया है जिसकी मरम्मत के लिए न केवल बड़ी राशि लगेगी बल्कि उससे कही ज्यादा इसे सुधारने के लिए कुछ वार्डो में एक दो दिन पानी सप्लाई बंद करना पड़ेगा इतने जोखिम कार्य के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है इस पर महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लिकेज के चलते संबंधित वार्डो में पानी सप्लाई नार्मल नही हो पा रहा है इसलिए वहा टैंकर की वैकल्पिक व्यस्था के साथ जनप्रतिनिधि व जनता को विश्वास में लेकर लिकेज सुधार किया जाए बैठक में महापौर ने फिल्टर प्लांट में मोटर से लेकर विद्युत सब स्टेशन,शिवनाथ नदी इंटकवेल की सफाई की जानकारी लेकर सभी जगह चुस्त दुरुस्त व्यवस्था बनाए रखने व खराबी आने पर सूचित कर तात्कालिक सुधार की स्थिति रखने के निर्देश दिए साथ ही अमृत मिशन के तहत कुछ स्थान जिसमे गंज पारा वार्ड 36 में लेक व्यू सोसायटी व वार्ड 52 बोरसी में कालोनीवासी द्वारा पानी के लिए राशि जमा करने पर अमृत मिशन के पाईप जोड़ने के निर्देश दिया है साथ ही सभी खराब टैंकर को सुधार कर ठीक ठाक रखने के निर्देश दिए है।

    दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार आज 10:30 सुबह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने 10:30 बजे नगर निगम के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण से कर्मचारियो में हड़कंप मच गया।
       उन्होंने सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए तो कइ कर्मचारियो का साइन नही मिला।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की।महापौर ने कहा अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियो से ले मूल पद का काम,चतुर्थ श्रेणी को ड्रेस पहनकर निगम दफ्तर आये।
      महापौर द्वारा सभी विभागों का बारी-बारी निरीक्षण किया। विभागों में पहुंचकर रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने पहले स्थापना शाखा से शुरुआत की वहां अनुकंपा की जानकारी ली। उसके बाद अभियंता कक्ष, लेखा विभाग, अतिक्रमण विभाग, जनसंपर्क विभाग, लोक कर्म विभाग, जन्म मृत्यु लाइसेंस विभाग के कर्मचारियो से कहा कि किसी भी हितग्राहियों को परेशान न करे उनसे नम्रता से बात कर उनका काम जल्द करवाने की कोशिश करें।
       इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक सेवा केंद्र, राजस्व विभाग, बाजार विभाग एव संपत्तिकर विभाग, टैक्स कलेक्शन काउंटर,आवक जावक,पेंशन शाखा में वृद्धि पेंशन की जानकारी ली।महापौर ने विभागों का  कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर रजिस्टर जांच किए। उन्होंने कर्मचारियों को सतत निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 5.30 बजे का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
      उन्होंने विभाग का निरीक्षण के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों को कहा अपने अपने विभाग के फाइलों को व्यवस्थित रखे, विभागों में साफ-सफाई अवश्य करते रहे उन्होंने विभागों में बन्द कूलरों को रिपेयर करवाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, चन्द्रशेखर चन्द्राकर,श्रीमती शशि साहू,नीलेश अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कार्यालय अधीक्षक आरके बोरकर,शुभम गोइर,संजय मिश्रा,राजू लाल चन्द्राकर,राहुल पँडित सहित अन्य मौजूद रहे।महापौर ने निगम परिसर टैक्स काउंटर के बाजू रिक्त जगहें पर कैंटिंग बनवाने जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने निर्देश दिए।

    निगम ने व्यापारियों को चेतावनी दी,वे सड़कों और नालियों पर कब्जा न करें,यातायात और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके
    दुर्ग/शौर्यपथ /नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज पुराना पुलिस थाना के पीछे हटाए गए अतिक्रमण स्थल का मेयर श्रीमती अलका बाघामर ने बेहतर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया।उन्होंने नाली और सड़क सीमा पर दुकान सजाकर रखने वालों को व्यवस्थित ढंग से व्यपार करने की बात कही।सभी दुकानदार एक साथ एक लाइन से लगाने के निर्देश दिए।यदि दुकानदार ऐसा नही करते है तो उनपर जुर्माना के साथ कार्रवाही करने हेतु बाजार अधिकारी संजय ठाकुर को निर्देशित किया।उन्होंने दुकानदारों को यातायात व्यवस्था पर सहयोग करने की अपील की,कहा पार्किंग व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए एवं चलन सड़क पर मार्किंग किया जाने के लिए निर्देश दिए।
    उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी से कहा सड़क बाधित अतिक्रमणों को हटावाकर व्यवस्थित ढंग से लगवाने के लिए कहा सड़क सीमा पर अतिक्रमण बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
    निरीक्षण के मौके पर सभापति श्याम शर्मा,राजस्व प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर,सांस्कृतिक विभाग प्रभारी श्रीमती हर्षिका संभव जैन,बाजार अधिकारी संजय ठाकुर,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा के अलावा जीतेन्द्र सिंह राजपूत मौजूद रहें। सड़क पर सज रहे अवैध बाजार,नालियों पर व्यापारियों का कब्जा,शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जा हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने पटेल चौक से पुराना दुर्ग थाना का निरीक्षण किया!बारिश के दिनों में जलभराव की परेशानी से निपटने के लिए अभी से नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने अधिकारियों को बाजार को सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरीक्षण करते हुए।
    दुकानों में प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल बंद करने की दी हिदायद।सड़क व नालियों में अतिक्रमण के कारण इससे न केवल यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही है, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
    नगर निगम प्रशासन ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने की योजना बनाई है। नगर निगम ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे सड़कों और नालियों पर कब्जा न करें, ताकि यातायात और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके।
    इस दिशा में नगर निगम प्रशासन ने निगरानी और अतिक्रमण हटवाना अभियान शुरू कर दिया है। इसका मकसद है शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जा हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

    रिसाली/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम के नागरिक अब घर बैठे टैक्स जमा कर सकते है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने लिंक का प्रचार-प्रसार करते नागरिकों से अधिभार और पेनाल्टी से बचने की अपील की है। उन्होंने कर वसूली विभाग को निर्देश दिए है कि बकायादारों पर सख्ती बरता जाए।
    आयुक्त मोनिका वर्मा ने नागरिकों से कहा है कि इस वित्तीय वर्ष का टैक्स 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से जमा करे। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर कुल कर राशि में 18 प्रतिशत अधिभार जमा करना होगा। साथ ही 1000 पेनाल्टी अलग से देना होगा। आयुक्त ने घर बैठे टैक्स जमा करने की सुविधा के बारे में बताया कि डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट सीजी सूडा डाॅट काॅम में जाते ही नगर पालिक निगम रिसाली का साइड खुलेगा। इसकी मदद से करदाता को कार्यालय न आकर वे टैक्स आॅनलाइन जमा कर सकते है। नागरिकों को सुविधा देने रिसाली के सभी पार्षदों को लिंक उपलब्ध कराया गया है।
    दो के खिलाफ कुर्की नोटिस
    रिसाली निगम ने दो ऐसे बकायादारों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया है जो लंबे समय से कर जमा नहीं कर रहे है। इसमें बिल्डर नवीन सिंह और मैरिज पैलेस द मार्क शामिल है। सम्पत्तिकर विभाग के राजस्व निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि 31 मार्च तक कर जमा नहीं करने कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
    अवकाश के दिन खुला रहेगा काऊंटर
    राजस्व निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रिसाली निगम का काऊंटर 31 मार्च तक नियमित रूप से खुला रहेगा। अवकाश के दिन भी नागरिक कार्यालय पहुंचकर टैक्स की राशि जमा कर सकते है।

    मेयर द्वारा स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सख्त निर्देश,शहर के प्रत्येक वार्ड से 100% कलेक्शन हो कचरा,प्लाट में कचरा फेकने वालो पर लगाए फाइन
       दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम के मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल के साथ बैठक में लगातार नए-नए फैसले लेकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मुहिम चला रहे हैं।मेयर ने कहा शहर की बेहतर सफाई के साथ कचरों का प्रंबधन से संग्रहण करना सफाई कर्मियों के कार्य मे शामिल है।
       कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,प्रताप सोनी,सुरेश भारती,पीआईयू कुणाल,राहुल,रामलाल भट्ट सहित अन्य कर्मचारियो,सुपर वाइजर मौजूद रहें।महापौर द्वारा आज बैठक में निर्देश कहा प्रत्येक वार्डो में सफाई सुपर वाइजर द्वारा 100% टोटल कलेक्शन कराया जाए, उन्होंने कहा कि सभी सुपर वाइजर साथ मे रिक्शे सेंटर में कचरा खाली करने पहुंचे।उन्होंने ये भी कहा कि प्रत्येक वार्ड में एक ही सुपरवाइजर कार्य करेंगे।प्राइवेट प्लेटो में लोगो के द्वारा कचरा फेका जा रहा है उन पर जुर्माना की कार्रवाही की जाए यह जिम्मेदारी वार्ड के सुपर वाइजर की रहेंगी। बैठक में उन्होंने कुशल कचरा प्रबंधन के विषय पर बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत को पूर्णतया स्वच्छ बनाने के लिए एक मुहिम है। उन्होनें स्वच्छता के महत्व का समझाया। उन्होनें सफाई कर्मचारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की बात बतायी।बैठक में कुशल कचरा प्रबंधन के विषय पर बताया  कि स्वच्छ भारत अभियान भारत को पूर्णतया स्वच्छ बनाने के लिए एक मुहिम है।
       स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घर-घर कचरा में प्रमुख अपशिष्ट प्लास्टिक वेस्टा, किचन तथा गार्डन से निकलने वाले वेस्ट, कांच एवं पत्थर आदि, कागज एवं गत्ता, वृक्षों के सूखे पत्ते, गीला और सूखा कचरा के साथ ही कचरा संग्रहण और प्रबंधन कार्य एवं कम्पोस्ट खाद बनाना एवं गोबर खाद तैयार करने जैसे अनेक कार्य शामिल है।
      मेयर ने कहा पब्लिक फीडबैक पर हमें अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है इसके साथ ही शहर में स्वच्छता हेतु निगम की गाड़ी चल रही निगम की गाड़ियों में पब्लिक फीडबैक मिलना आवश्यक है।स्वच्छता 24/25 सर्वे में शहर को प्रथम लाने हेतु आप सभी की मेहनत की आवश्यकता है।
      मेयर ने कहा कि नगर निगम के राजस्व अमले एवं जिनके कार्य अभी नगर निगम में सुचारू रूप से चल रहे हैं, उनको छोड़कर नगर निगम के सम्पूर्ण अमले को तत्काल स्वच्छता के संबंध मं फील्ड में कार्य पर लगने आवष्यक रूप से निर्देश दिए।
       स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि वार्डों मे सभी स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।वार्डो के भीतरी एवं मुख्य मार्गो की सफाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, वार्डों में स्थित बाजारों और तालाबों में में स्वच्छता अवश्य रखें।

    छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज पाटन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा एवं योगेश निक्की भाले
       पाटन /शौर्यपथ /जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण अखरा में आयोजित छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज पाटन तहसील के वार्षिक सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, अध्यक्षता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेशनर्स समाज पाटन हीरा सिंह वर्मा, विशेष अतिथी नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज रायपुर चेतन भारती जी , मुख्य न्यासी जगन्नाथ मंदिर अखरा अमरचंद वर्मा जी के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।  वार्षिक सम्मेलन में दिवंगत पेंशनर्स सेवा निवृत शिक्षक स्व. भुवन लाल वर्मा, स्व. कोमल धुरन्धर एवं अन्य दिवगंतो को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के पेंशनर्स एवं उपस्थित अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।
       जितेंद्र वर्मा निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आप सभी की बीच आकर मैं गौरवन्वित हूँ। आप सभी ने अपनी कर्मठता और लगन से विभिन्न विभागों में सेवा प्रदान कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, आप सभी के सेवाभाव को मैं वंदन करता हूँ। आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद सदैव बना रहे यही कामना करता हूँ। आज आप सभी लाखों नागरिकों के पथ प्रदर्शक हैं,एक अत्यंत हर्ष का विषय है की पूर्व मे पेंशनर्स समाज के द्वारा डोम शेड निर्माण का माँग रखा गया था आप सभी के आशीर्वाद से मैंने मंडी बोर्ड से राशि स्वीकृत कराया है इस बार भी आप लोग के द्वारा पेंशनर्स भवन के उपर अतिरिक्त कमरा और हॉल निर्माण का माँग रखा गया है मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ की इसके लिए भी पूरा प्रयास करूँगा।
       योगेश निक्की भाले नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में अनुभव और उम्र में सबसे छोटा मैं ही हूँ और इस कार्यक्रम में मैं आप सभी से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने आया हूँ। आप सभी ने मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाया वह मेरा सौभाग्य हैं। आप सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से मैं जनता पुरे कर्मठता के साथ सेवा करुंगा। आप सभी का अनुभव हर भावी पीढ़ी के लिए खजाना हैं।
        इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज पाटन तहसील के पदाधिकारी नोहर सिंह वर्मा, इंद्र कुमार वर्मा, विष्णु कुमार वर्मा, अलखराम वर्मा, टी. आर. देवांगन, भास्कर सवार्नी, के. पी. हिरवानी, कमला सेन, बुधवंतीन ठाकुर, भागवत प्रसाद वर्मा, सीताराम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

    दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अल्का बाघमार को ठगड़ा बांध से पानी बाहर निकलने की समस्या से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने तुरंत इस मामले की गंभीरता को समझते हुए स्थल निरीक्षण करने का निर्णय लिया।
      महापौर श्रीमती अल्का बाघमार एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, शेखर चंद्राकर, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, पार्षद लीलाधर पाल के साथ स्थल निरीक्षण के लिए पहुंची।
      निरीक्षण के दौरान, स्थानीय लोगों ने पानी निकासी की समस्या और इससे हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने समस्या का जायजा लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समाधान करने के लिए सख्त निर्देश दिए।
       महापौर ने कहा, “ठगड़ा बांध से पानी को बाहर फेंका जा रहा है, इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि ठगड़ा बांध में जलभराव रहना चाहिए, क्योंकि गर्मी के मौसम में पानी का अत्यधिक महत्व है और यह पशु-पक्षियों के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
      महापौर ने स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगा। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए ठोस योजनाएँ तैयार की जाएं। उन्होंने अधिकारियों से ठगड़ा बांध से पानी की निकासी को बंद करने के लिए भी सख्त निर्देश दिए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision