
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2025 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय दुर्ग, परिवार न्यायालय दुर्ग, श्रम न्यायालय दुर्ग, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाए) दुर्ग तथा किशोर न्याय बोर्ड व तहसील व्यवहार न्यायालय पाटन, भिलाई-3 व धमधा में 10 मई 2025 को आयोजित की गई है।
नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामा योग्य आपराधिक मामलें, सिविल मामलें, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित मामलें, परिवार न्यायालय में पारिवारिक विवाद के प्रकरण, श्रम न्यायालय के प्रकरण, स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी सेवा से संबंधित प्रकरण व राजस्व से संबंधित लगभग 15637 मामले एवं बैंक वित्तीय संस्था/विद्युत/दूरसंचार एवं नगर निगम के बकाया राशि के संबंध में संबंधित विभाग द्वारा न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किये जाने के पूर्व प्री-लिटिगेशन प्रकरण के कुल 88969 से अधिक मामलें सुनवाई हेतु रखे गये है। वहीं संबंधित चिन्हांकित व रखे गये मामलों के नेशनल लोक अदालत की तिथि में अधिकाधिक संख्या में निराकरण किये जाने न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा नियमित रूप से पक्षकारों के मध्य प्री-सीटिंग/बैठक का आयोजन अधिक संख्या में किये जा रहे है। जिससे 10 मई 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में प्रकरण निराकृत होने की संभावना है।
आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में चिन्हांकित कर रखे गये मामलों की सुनवाई हेतु जिला न्यायालय दुर्ग परिवार न्यायालय दुर्ग, व्यवहार न्यायालय तहसील पाटन, भिलाई-3 तथा धमधा एवं किशोर न्याय बोर्ड, जनोपयोगी सेवा से संबंधित स्थायी लोक अदालत (जनो.से.) तथा श्रम न्यायालय के कुल 29 खण्डपीठ का गठन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के निर्देशानुसार गठित की गई है। संबंधित गठित खण्डपीठ में नेशनल लोक अदालत की तिथि में प्रकरणों की सुनवाई/ निराकरण पक्षकारों के मध्य सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति / राजीनामा के आधार पर किये जायेंगे। नेशनल लोक अदालत में आपसी राजीनामा के आधार पर अपने मामलों के निराकरण हेतु पक्षकार अधिक से अधिक संख्या में संबंधित गठित खण्डपीठ / न्यायालय में उपस्थित रहें और लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निराकरण कर समय एवं अन्य कठिनाइयों से बचे क्योंकि नेशनल लोक अदालत में प्रकरण के सौहाद्रपूर्ण वातावरण में पक्षकारों के मध्य विवाद का निपटारा आपसी सहमति / राजीनामा से होने के कारण उक्त निराकृत मामलों की अपील भी नहीं होती।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज भले ही सोशल एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया का जमाना हो परंतु एक समय ऐसा भी था जब आम जनता देश दुनिया की खबर जानने के लिए सुबह-सुबह आने वाले अखबार का इंतजार करती थी. धूप हो बरसात हो या ठंड हर मौसम में घर-घर में अखबार हाकर द्वारा पहुंचाया जाता था जो आज भी निरंतर जारी है दुर्ग शहर में पिछले 6 दशक से हर बड़े छोटे मीडिया समूह के अखबार को घर-घर पहुंचने के लिए दुर्ग बैगा पारा निवासी श्री भुवन चंद्राकर का अहम योगदान है पिछले 6 दशक से भुवन चंद्राकर (सुनील न्यूज़ एजेंसी के संस्थापक ) देश-प्रदेश के सभी अखबारों की प्रतिया को आम जनता तक हर मौसम हर परिस्थिति में अनवरत अपनी टीम के सहयोग से अनवरत पहुंचाते रहे.वर्तमान समय में भी यह कार्य उनके परिवार के सदस्यों द्वारा निरंतर जारी है अखबार जगत में श्री भुवन चंद्राकर संस्थापक सुनील न्यूज़ एजेंसी किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे .सुनील न्यूज़ एजेंसीएवं पार्वती न्यूज़ एजेंसी के नाम से बनी संस्था को देश-प्रदेश के सभी छोटे-बड़े अखबार बखूबी जानते पहचानते हैं .
श्री भुवन चंद्राकर पिछले कई महीनो से स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे रहे एवं 9 मई की सुबह अंतिम सांस ली .श्री भुवन चंद्राकर की के निधन की खबर जैसे ही मीडिया जगत के सभी क्षेत्र में हुई उन्होंने श्री भुवन चंद्राकर के निवास स्थान पहुंच उनके अंतिम दर्शन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की . शौर्य दैनिक समाचार पत्र श्री भुवन चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं उनके परिवार को इस दुख को सहने की ईश्वर से प्रार्थना करता है .
सभी नाला/नालियों की समय पूर्व सफाई कार्य मे और भी गति लाये
महापौर ने रहवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना,अधिकारियो को निराकरण करने के निर्देश
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सभी 60 वार्डो में 1 मई से 8 जून तक महापौर/महा सफाई अभियान की शुरुवात हो चुकी है।आज शुक्रवार को महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्टेशन रोड सन्तरा बाड़ी वार्ड- 26 और पोलसाय पारा वार्ड 27 के विभिन्न गलियो का निरीक्षण कर रहवासियों की समस्याओं के सुना और देखा। उनके साथ प्रत्यक्ष अवलोकन सभापति श्याम शर्मा,कमिश्नर सुमित अग्रवाल,प्रभारी निलेश अग्रवाल,देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू,हर्षिका जैन,पार्षद आरएन वर्मा,पार्षद मनीष बघेल सहित सम्बंधित अधिकारियों भी थे। महापौर ने नाली सफाई को लेकर दोनो वार्डो के पार्षद सहित रहवासियों से जानकारी ली एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये.उन्होंने वार्ड 26 व 27 के विभिन्न गलियों में घूमकर अपनी उपस्थिति में नाली सफाई कार्यवको बेहतर करवाया।
उन्होंने पोलसाय पारा तालाब की किनारे अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।उन्होंने सड़क किनारे अवगमान में बाधित बांस बल्ली को हटवाने को कहा।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल रखने वालों से जुर्माना लेने के निर्देश दिए।नाली के ऊपर जितने भी कब्जे है सभी पर जेसीबी चलाये।महापौर ने संतरा बाड़ी में पाइप लाइन लीकेज को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
महापौर ने बारिश के पहले शहर क्षेत्र के सभी वार्डो में जाम नालियों जल भराव की समस्या से सम्बंधित स्थलों में निरन्तर सफाई,गन्दे पानी की निकासी का सुगम प्रबंधन प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
महापौर इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के पहले सभी नाला/नालियों की सफाई और भी बेहतर ढंग से होनी चाहिए।
बारिश में वार्डो के भीतर जलभराव रोकने के लिए संतरा बाड़ी नाला सहित सभी नालों/नालियों की सफाई लगातार मिनी चैन माउंटेन मशीन व गैंग लगवाकर कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नालो की सफाई तल तक हो ताकि बारिश का पानी आसानी से बह सके। कहा बारिश का मौसम जून माह के मध्य में शुरू हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि निगम के पास वर्तमान में करीब 35 दिन का समय है, समय को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तेजी देने के लिए मेयर अलका बाघमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा। जिससे वार्ड क्षेत्र में जलभराव न हो।
अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि बारिश पूर्व शहर के नालों और भी विशेष कर शंकर नाला, पुलगांव नाले,संतरा बाड़ी, पोटिया कला,कसारिडीह के अलावा शहर के समस्त नालो सहित अन्य ऐसे नाले जिसमे जल भराव से जन जीवन प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है निरन्तर निगम द्वारा सफाई करवाया जा रहा है।इस मौके पर उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,शैएब अहमद,मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान सहित आदि मौजूद रहें।
उपादान की राशि की समीक्षा कर कर्मचारियो को उपादान राशि 15 दिन में देने निर्देश
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में वित्त लेखा व अंकेक्षण विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने अपने एमआईसी भवन के कक्ष में विभाग समिति की बैठक में आज प्रभारी ने कहा कि दुर्ग शहर के विभिन्न निज तालाबो स्वामित्व के समिति का गठन किये जाने का विचार किया गया।
प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ प्रभारी श्री बंजारे ने उपादान की राशि की समीक्षा कर अधिकारियों से कहा की उपादान राशि को लेकर सूची का अवलोकन किये,
उन्होंने सूची जांच करने के बाद अधिकारी से कहाँ सूची अंतर्गत जितने भी नाम दर्ज है सभी को 15 दिन के भीतर उपादान की राशि किस्तों में भुगतान करें। साथ ही उन्होंने डिटिजल रिकार्ड हेतु भी कहा।उन्होंने बैठक में निगम समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि बजट से संबंधित अपना दस्तावेज लेखा/वित्त में जमा करे।समीक्षा बैठक के मौके पर देवनारायण तांडी,विजयंत पटेल,मनीष बघेल,संजय अग्रवाल,अब्दुल खालिक,श्रीमति सावित्री देवी दमोहे, मनोज सोनी,साजन जोसेफ,श्रीमति हिरोंदी नंदनिया,लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा, योगेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजुद रहे।
महापौर ने निरीक्षण के मौके पर दुकानदारों को कचरा निपटान के लिए डस्टबिन उपलब्ध हैं और गुपचुप ठेले वालों को हाथों में दस्ताने पहनने के निर्देश:
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पटरी पार साकेत कालोनी व सिंधिया नगर के बीच स्थित बड़े और व्यस्त बुधवारी बाजार में आज महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में लगभग 20 लाख रु की लागत से पेवर ब्लॉक और चीजों के लिए जितनी भी राशि लगेगी वह किया जाएगा वॉल पेनटिंग,प्रकाश व्यवस्था के अलावा बोर को जल्द सुधारने सहित बाजार क्षेत्र में पानी की व्यवस्था बेहतर करने के साथ अन्य सुविधा और बेहतर व्यवस्था का जायजा लिया।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार में सभी जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पटरीपार के सबसे बड़ा और स्वच्छ बाजार बुधवारी बाजार दुर्ग शहर का सबसे प्रमुख और पटरीपार का बड़ा बाजार है। यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। बाजार में पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। दुकानदारों के पास कचरा निपटान के लिए डस्टबिन उपलब्ध हैं और ठेले वालों को हाथों में दस्ताने पहनने का निर्देश है।
पूर्व पार्षद अरुण सिंह ने कहा रात में भी सुरक्षित और सक्रिय यह बाजार रात 11 से 12 बजे तक भी सक्रिय रहता है। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। बाजार में महिलाओं के लिए भी सुरक्षित माहौल है, जिससे वे निडर होकर खरीदारी कर सकती हैं।
स्थानीय लोगों की सहभागिता निरीक्षण के दौरान प्रभारी निलेश अग्रवाल, शेखर चंद्राकर,
अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा, प्रीतम गोलू, अभय राहुल, अनूप,निखिल शर्मा अमन समेत अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे। सभी ने बाजार की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
महापौर ने कहा कि बाजार में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि यह बाजार सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।
नल में लो प्रेसर की शिकायत पर जांच के निर्देश
रिसाली/शौर्यपथ /महापौर शशि सिन्हा ने सार्वजनिक शौचालय के केयर टेकर को जमकर फटकार लगाई। दरअसल उसके खिलाफ एच.एस.सी.एल. कालोनी मरोदा के नागरिकों ने शिकायत की है। नागरिकों का कहना था कि सुबह शौचालय समय पर नहीं खुलता।
महापौर ने शिकायत को गंभीरता से ली। उन्होंने बिना देरी किए मौके पर ही केयर टेकर को तलब कर सुबह 5 बजे तक हर हाल में सार्वजनिक शौचालय खोलने निर्देश दी। महापौर ने जन स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दी कि शौचालय खुलने के समय को निर्धारित कर ठेकेदार को नोटिस देकर अवगत कराए। महापौर के वार्ड निरीक्षण में एम.आई.सी. अनिल देशमुख, पार्षद रेखा देवी, विनय नेताम, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
अतिक्रमण हटाने दिए निर्देश
वार्ड 18 भ्रमण के दौरान महापौर ने नहर किनारे हुए सौन्दर्यीकरण को भी देखा। यहां पर निगम ने पेवर ब्लाक लगाया है। इसी के ऊपर स्थानीय व्यापारियों ने ग्रील, गेट व अन्य सामान रखना शुरू कर दिया है। महापैर शशि ने पेवर ब्लाक के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
लो प्रेसर को दूर करने बनाए योजना
नागरिकों ने महापौर को अवगत कराया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। लो प्रेसर की वजह से घरों में पानी नहीं पहुंचता। समस्या का समाधान करने महापौर ने निर्देश दिए और कहा कि निगम ओवर हेड टैंक निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे। इसके अलावा नागरिकों ने रामसाय साहू घर से ढाल सिंग के घर तक नाली निर्माण और संतु काॅपरेटिव से लालता प्रसाद घर तक पेवर ब्लाक लगाने की मांग की।
दुर्ग/शौर्यपथ /महापौर महा-अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने निर्देश पर शहर में स्मार्ट सिटी के अनुरूप स्वच्छता कायम करने नगर निगम क्षेत्र में बडी नालियों एवं नालो में विशेष सफाई अभियान चलाने का कार्य जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।
महापौर ने गली/ मोहल्ले के नालियों में सुगम निकास हेतु स्वच्छता कायम रखने नाले, नालियों में कचरा डालने वाले लोगो को समझाईश देकर व्यवस्था सुधारने जुर्माना करने की कार्यवाही के निर्देश दिए है।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल सहित एमआईसी सदस्य और अधिकारियों के साथ आज वार्ड क्रमांक 6 बैगा पारा सहित कायस्थ पारा सहित क्षेत्र के विभिन्न गलियों में घूमकर नालियों की सफाई के विशेष अभियान की प्रतिदिन माॅनिटरिंग किया।
इस अभियान में महापौर के साथ प्रभारी एमआईसी प्रभारी नीलेश अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा अभियंता विनोद मांझी, कर्मशाला प्रभारी शोएब अहमद, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज चंद्रवंशी, चंडीशीतला मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, हरीश चौहान, सुरेश भारती, रामलाल भट्ट, रजनीश श्रीवास्तव सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
बैगा पारा क्षेत्र में महापौर महा सफाई अभियान चलाकर बडी मात्रा में कचरा व गंदगी बाहर निकाली गई एवं उसका परिवहन करवाकर स्वच्छता कायम करते हुए बड़ी नालियों व छोटी नालियों में गंदे पानी की निकास व्यवस्था को सुगम बनाया गया। अभियान निरंतर जारी रहेगा।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने नागरिको से नगर निगम क्षेत्र में नालो, नालियों में कचरा, गंदगी ना डालने का आव्हान किया गया है एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना साकार करने सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
सीएम साय के सुशासन तिहार की पहल से कई जिन्दगिया बदल रही है सुशासन की दिशा में हुई इस पहल ने कई लोगो की जिन्दगी में परिवर्तन लाये उन्ही में से एक दुर्ग जिले के एश्वर्य सिंह भी है .ऐश्वर्य सिंह अरसनारा गांव का एक मेहनती किसान, वर्षों से खेती कर रहे हैं। लेकिन एक छोटी सी चीज़ फटी-पुरानी ऋण पुस्तिका, उनकी परेशानियों का कारण बन गई थी। बैंक के काम बार-बार अटकते और सरकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर नहीं मिल पाता था।
ऐश्वर्य ने बताया कि मेरी पुरानी ऋण पुस्तिका इतनी खराब हो चुकी थी कि पन्ने अलग हो जाते थे, हस्ताक्षर और खाते की जानकारी तक पढ़ना मुश्किल था। बैंक में कई बार लौटाया गया। फिर आया साल 2025 और साथ आया सुशासन तिहार। सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर सिरसाखुर्द में ऐश्वर्य ने सबसे पहले आवेदन किया। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी एवं नायब तहसीलदार सुश्री ज्योत्सना कलिहारी ने उन्हें नई, साफ-सुथरी, व्यवस्थित ऋण पुस्तिका प्रदान की। जब ऐश्वर्य ने नई ऋण पुस्तिका हाथ में ली, तो उसे लगा जैसे उसकी पहचान लौट आई हो। अब मेरी ज़मीन की स्थिति भी स्पष्ट है। यह सिर्फ कागज़ नहीं है, ये मेरी मेहनत और हक की पहचान है। इससे अब मुझे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलने लगेगा। अन्य किसानों ने भी पुस्तिका नवीनीकरण कराया। ऐश्वर्य ने कहा कि सरकार की तरफ से मिला ये एक छोटा-सा कागज़ नहीं, बल्कि किसानों की पहचान है।
- पुरैना में दो करोड़ से होने वाले विकास कार्य का भूमिपूजन
रिसाली/शौर्यपथ /जनप्रतिनिधियों को जनता चुनती है। उनकी मांगो और समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। उक्त बातें उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने कही। उन्होंने पुरैना में 1 करोड़ 83 लाख 74 हजार से होने वाले विकास कार्य को पुरैना की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर रिसाली महापौर शशि सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थी।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पुरैना के भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि आवश्यकता के हिसाब से मांग को पूरा किया जाता है। हम जनता की मांग को प्राथमिकता में रख विकास को मूर्त रूप देते है। प्रदेश सरकार जनता के लिए समर्पित है। उद्बोधन से पहले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण समेत सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि पुरैना में 1 करोड़ 83 लाख 74 हजार से होने वाला विकास कार्य एक विकास के लिए उदाहरण है। इस अवसर पर एनएसपीसीएल के परमार्थ सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी संजू नेताम, पार्षद पार्वती, रंजीता बेनुआ, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, लक्ष्मण राव, डी.साई आदि उपस्थित थे।
विधायक का आशीर्वाद सब पर बना रहे
भूमिपूजन कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रही रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि पुरैना के नागरिकों को आज विधायक ने सौगात दी है। रिसाली को विस्तार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वे आशा करती है कि उनका आशीर्वाद सब पर बना रहे।
जगदम्बा चौक पर बनेगा डोम शेड
दो दिन पूर्व दुर्ग ग्रामीण विधायक ने नगर पालिक निगम रिसाली के पुरैना में आयोजित शिविर में शामिल हुए। तब नागरिकों की मांग पर उन्होंने जगदम्बा चैक में बने मंच में शेड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने दो दिन बाद बुधवार को नागरिकों की मांग को पूरा करने भूमिपूजन किया।
इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन
- वार्ड क्र. 39 जगदम्बा चौक किरण शर्मा घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 20 लाख।
- सी.आई.एस.एफ. गेट से अंडर ब्रिज पुरैना तक नाली निर्माण लागत 63.76 लाख
- सी.आई.एस.एफ. गेट से अंडर ब्रिज पुरैना तक मार्ग चौड़ीकरण लागत 99.48 लाख
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
