
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था को देखते हुए महापौर शशि सिन्हा एक्शन मोड में नजर आई। गुरूवार को हुए महापौर परिषद की बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि साफ-सफाई और आमजनों को दी जाने वाली सुविधाएं ठीक नहीं होने पर एजेंसी को निलंबित कर नए एजेंसी को कार्य दे।
दरअसल कुछ दिन पूर्व महापौर ने वार्ड 17 और 18 विजिट की थी। तब महापौर को शिकायत मिली थी कि शौचालय केयर टेकर मनमानी करते है। इसी शिकायत को आधार बनाते हुए महापौर परिषद के सद्स्यों ने सभी 29 शौचालय की समीक्षा की। महापौर परिषद के सद्स्यों ने स्पष्ट कहा कि रख रखाव ठीक नहीं रखने वाले एजेंसी को निगम तत्काल हटाए। परिषद की बैठक में जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, सनीर साहू, संजू नेताम, डाॅ. सीमा साहू, ममता यादव आदि उपस्थित थे।
बारिश के पूर्व हो नाले की सफाई
महापौर परिषद के बैठक में बारिश के पूर्व नाले की सफाई पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निर्माणधीन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की गुणवत्ता पर ध्यान देने कहा। निगम क्षेत्र में कुल 300 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनना है। अब तक 85 स्थानों पर कार्य आरंभ है।
दुर्ग/शौर्यपथ/ अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में किया गया था इस कार्यक्रम में नगर पालिका निगम दुर्ग से उपायुक्त महेंद्र कुमार साहू नारायण यादव राजस्व निरीक्षक थान सिंह यादव पर प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक शामिल हुए थे!इस कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय के छात्राओं ने संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेकर देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर अपने विचार व्यक्त किया कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती श्रीमती नीतू सिंह एवं महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसर तथा छात्राएं इस संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के उद्बोधन में उपायुक्त द्वारा वीरांगना देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती मनाने के शासन के आदेश से अवगत कराया एवं वर्तमान परिपेक्ष में शासन की मनसा अनुरूप महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु शासन की योजनाओं एवं क्रियाकलाप से अवगत कराते हुए देवी वीरांगना अहिल्याबाई के जीवनी के संबंध में परिचय कराया वीरांगना देवी अहिल्याबाई के जीवन जीवन पर व्याख्यान देते हुए बताया गया कि उन्होंने विकट परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करते हुए मालवा राज्य की बागडोर संभाली एवं इंदौर शहर की स्थापना के साथ साथ महेश्वर को विकसित कर अपना राजधानी बनाया वीरांगना देवी अहिल्याबाई ने सन 1767 से मालवा साम्राज्य मालवा राज्य की बागडोर अपने पुत्र के माध्यम से शासन संचालित किया तथा निरंतर 28 वर्षों तक शासन किया और अपने राज्य को युद्ध से दूर रखकर शांति और न्याय व्यवस्था को व्यवस्था को अपने राज्य में कायम रखा न्याय व्यवस्था को कायम रखने के लिए उन्होंने अपने पुत्र की कुर्बानी भी दे दी उद्बोधन में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि इतिहास के पन्नों में देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी से हमें सामाजिक परिवर्तन एवं सामाजिक व्यवस्था से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान समय में सामाजिक बदलाव हेतु योगदान किया जाने हेतु प्रेरित किया आर्य कन्या महाविद्यालय की की छात्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में देवी अहिल्याबाई होलकर के द्वारा मुगल और अन्य बाहरी आक्रमण से स्वस्थ हुए वास्तविक शिव मंदिरों के पुनर्निर्माण पर बल देते हुए धार्मिक पक्ष के साथ साथ सांस्कृतिक पशुओं का भी उल्लेख किया छात्र ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारा समाज जो है नारी शक्ति के माध्यम से सशक्त और समृद्ध हो सकता है एक अन्य छात्र ने अपने उद्बोधन में कविता के माध्यम से देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया महाविद्यालय की प्रोफ़ेसर श्रीमती श्रीवास्तव ने भी नारी शक्ति के संबंध में व्याख्यान देते हुए बताया!
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम।विगत कुछ दिनों से अचानक हो रही बारिश व आंधी तूफान के कारण फिल्टर प्लांट व शिवनाथ नदी इंटकवेल के आसपास बिजली सप्लाई बंद होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही हैं वही आज 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में 110 एचपी का एक मोटर पंप खराब होने से फिर पानी सप्लाई आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रहा है हालांकि विभागीय कर्मचारियों द्वारा मोटर में आई खराबी को ठीक करने तत्परता से लगे हुए फिर भी सुचारू रूप से पानी सप्लाई सामान्य होने में एक दो दिन का समय लगेगा इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है और प्रभावित क्षेत्र में टैंकरो के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।
विगत दो तीन दिनों में आकस्मात आने वाले आंधी तूफान व और पेड़ गिरने के कारण लाइट बंद हो जा रहे हैं इस कारण रायपुर नाका स्थित 24 व 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जल शुद्धिकरण कार्य व टंकिया भरने का कार्य सुचारू रूप से नही हो पा रहा है वही आज 24 एमएलडी प्लांट में अचानक हुई मोटर खराबी से फिर पानी सप्लाई प्रभावित होगी हालांकि विभागीय कर्मचारियों द्वारा तत्परता से रिपेयर कार्य शुरू किया गया है किंतु फिर भी पर्याप्त प्रेशर से टंकिया नही भर पाई है इस वजह से शनिचरी बाजार,शक्ति नगर,हनुमान नगर,शंकर नगर,पदमनाभपुर ट्रांसपोर्ट नगर, शिक्षक नगर, स्थित टंकिया समय पर व पर्याप्त मात्रा में नही भर पाएंगी और शाम की पाली में प्रेशर से नल नही चल पाएगा पानी सप्लाई की सामान्य स्थिति कल शुक्रवार 23 मई तक ही हो पाएगा प्रभावित क्षेत्रों के लिए निगम प्रशासन ने टैंकरों की व्यवस्था की है।
दुर्ग / शौर्यपथ / गत मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास दुर्ग में खड़ी बस क्रमांक OD/08/9792 की डिक्की में 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है।
उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बस स्टेण्ड दुर्ग यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचकर बस क्रमांक OD/08/9792 की डिग्गी की तलाशी लेने पर लावारिश हालत में रखा हुआ 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में ब्राउन कलर के टैप से रैप किया हुआ 12 पैकेट गांजा जिसका वजन 21 कि.ग्रा.कीमती करीबन 2,10,000/- रू. को विधिवत जप्त किया गया । मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 153/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है.
बडी नालियों के निर्माण कार्यो के प्रस्ताव तैयार करने,सड़क सीमा से बाहर अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस लेकर 24 घंटे में कार्रवाही करने निर्देश।
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत महा सफाई अभियान महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे,स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल,नोडल स्वास्थ्य अधिकारी मोहेंद्र साहू, मण्डल अध्यक्ष कमलेश फेकर के साथ राजीव नगर क्षेत्र,नया पारा,तालाब क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न गलियों के वार्ड 02 का निरीक्षण किया। सड़क की सफाई व नाली/नाला की सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सड़क की सफाई व नाली सफाई कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों से बात की। उनकी समस्याओं को समझा।
प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने नालियों की नियमित सफाई करने कहा तुरंत कूड़ा कचरा को उठाने की बात कही।उन्होंने कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने चेताया। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
बड़ी नालियों के निर्माण कार्यो के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।सड़क सीमा से बाहर अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस लेकर कार्रवाही करने की बात कही।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और महा अभियान के तहत सभी वार्डों में नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग मांगा।
इस दौरान उपायुक्त मोहेंद्र साहू, उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता विकास दमाहे,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पंकज चंद्रवंशी,गौतम साहू,सुरेश भारती,रामलाल भट्ट सहित सुपर वाइजर मौजूद रहें।
- विधायक ने भी लगाए जयकारे
रिसाली/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम रिसाली के तत्वधान में शहर की महिलओं ने बुधवार की शाम रैली निकाली। वे पहले एक दूसरे के माथे पर सिंदुर का तिलक की। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली मोनिका वर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली।
महिलाओं ने रैली तिरंगा के सम्मान में निकाली। आॅपरेशन सिंदुर के सफल होने पर दशहरा मैदान में महिलाओं ने आपस में सिंदुर का तिलक की। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में रैली भारत माता के जयकारे लगाते हुए कृष्णा टाकिज रोड पहुंची। कृष्णा टाकिज रोड भ्रमण करते हुए रैली वापस शहीद स्मारक स्थल पहुंची। जहां महिलाओं ने और वरिष्ठ नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डाॅ. सीमा साहू, पार्षद रमा साहू, माया यादव, धर्मेन्द्र भगत, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, महिला स्व समूह की सदस्य व नगर पालिक निगम रिसाली की महिला कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे महासफाई अभियान के अंतर्गत आज सभापति श्याम शर्मा,वार्ड पार्षद गुलाब वर्मा के साथ वार्ड क्रमांक 39 में चलाये गये अभियान के तहत स्वयं महापौर अलका बाघमार ने स्वयं उपस्थित होकर नालियों की सफाई कराई। उन्होंने सभापति श्याम शर्मा एवं एमआईसी के पूरे प्रभारियों के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण किया व सफाई सुपरवाइजर व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिये।
स्लेब हटवाकर सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्ड 39 क्षेत्र स्थित विजय नगर अन्य जगहों नालियों की बेहतर सफाई के निर्देश दिये।उन्होनें चेतावनी दी कि यदि समझाइश के बाद भी घर के बाहर नाली के ऊपर स्लेप हटाकर लोहे की जाली नहीं हटाई तो कार्रवाई की जायेगी।
आज के महासफाई अभियान के अंतर्गत क्षेत्र डिबरा पारा,बैधनाथ पारा,विजय नगर सहित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों को सभी जगह की नालियों निगरानी में रहकर सफाई करवाने की बात कही।
आज के अभियान में महापौर के साथ वार्ड पार्षद गुलाब वर्मा, एमआईसी नीलेश अग्रवाल,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिवनायक,लीलाघर पाल, पार्षद संजय अग्रवाल, उपायुक्त एवं नोडल स्वास्थ्य अधिकारी मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, उपअभियंता विनोद मांझी,सफाई दरोगा सुरेश भारती, रामलाल भट्ट सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग/ शौर्यपथ /
माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश 30 जुलाई 2024 के अनुक्रम में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं नियम 2020 के प्रावधानों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-39 के अधीन सहायक व्यक्तियों के संदर्भ में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईडलाईन के कियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट किया जाना है। इस हेतु इच्छुक, अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति/संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति अनुसार इस जिले में कुल 08 सपोर्ट पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर.के. जाम्बुलकर के अनुसार सपोर्ट पर्सन हेतु निर्धारित योग्यताएं-व्यक्तिगत आवेदन की स्थिति में आवेदक के पास समाज कार्य या समाज शास्त्र या मनोविज्ञान या बाल विकास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या बाल शिक्षा और विकास या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष के अनुभव के साथ स्नातक डिग्री हो। स्वयंसेवी संस्था द्वारा आवेदन करने की स्थिति में संबंधित संस्था बाल अधिकार या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष से कार्यरत हो। इस हेतु जिला दुर्ग में सपोर्ट पर्सन के रूप में इम्पैनल्ड होने के इच्छुक व्यक्तियों /अशासकीय संस्था / संगठन निर्धारित प्रारूप में अपनी रूचि की अभिव्यक्ति के अनुसार आवेदन 26 मई 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग शास. बालगृह परिसर, दुर्ग में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / कुरियर के माध्यम से जमा कर सकते हैं। रूचि की अभिव्यक्ति हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी, जिले के पत्राचार का पता एवं आवेदन प्रक्रिया का विवरण विभाग की वेबसाईट www.durg.gov.in पर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग के कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
गर्मी से राहत दिलाने 20 स्कूलों में 40 पंखे का वितरण विधायक यादव के हाथो से
दुर्ग / शौर्यपथ /
प्रदेश में मानवता को समर्पित जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा आज 20 स्कूलों में बच्चों की सुविधा के लिए पंखों का वितरण किया गया। जन समर्पण सेवा संस्था जो कि विगत 8 वर्षों से पूरे जिले में मानव सेवा पशु-पक्षियों की सेवा में एक मिसाल बन गयी है, इस संस्था के द्वारा विगत 8 वर्षों से बिना रुके शहर में लगभग दो सौ से अधिक जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, वर्तमान में इस संस्था द्वारा इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के दाना पानी हेतु पूरे जिले में हजारों सीमेंट के कोटने मिटटी के सकोरे का वितरण किया गया था जो कि शहर का एक मिसाल सेवा कार्य रहा।
जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों के द्वारा वर्तमान में स्कूल बंद होने पर शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर वहां की जरूरत की सामग्री की जानकारी ली और सदस्यों ने देखा कि शहर की कुछ स्कूल है जहां बंच्चो की पढ़ाई के लिए सबसे अधिक जरूरी उनकी कक्षा में पँखा नही लगा है और उन स्कूलों में पंखे की आवश्यकता है, इस आवश्यकता को देखते हुए संस्था द्वारा तत्काल निर्णय लिया गया कि स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व सभी जरूरतमंद स्कूल जहां पंखे की अति आवश्यकता है वहां पंखा वितरण किया जावे।
संस्था के आशीष मेश्राम एवं सुजल शर्मा ने बताया की गर्मी को देखते हुए बच्चों को पढ़ने में हो रही कठिनाई के लिए संस्था द्वारा यह कदम उठाया गया है, गर्मी के कारण बच्चे ठीक से पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे पंखे लग जाने से उन्हें गर्मी से बचाया जा सकता है और वह अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकते हैं ।
संस्था के आशीष मेश्राम एवं सुजल शर्मा ने बताया की संस्था द्वारा शहर की बीस स्कूलों के लिए चालीस पंखे की व्यवस्था की गई और सभी स्कूलों में दो दो पंखे का निःशुल्क वितरण किया गया। यह आयोजन सरदार पटेल स्कूल शनिचरी बाजार दुर्ग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने कार्यक्रम में संस्था द्वारा विगत 8 वर्षो से की जा रही सेवा कार्य की प्रशंसा की और शिक्षकों को हर जरुरतमंद बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को लगातार किये जा रहे सेवा कार्य की बधाई दी और संस्था को हर सेवा कार्य मे मदद करने की बात कही। गजेंद्र यादव ने कहा कि जन समर्पण सेवा संस्था शहर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी सेवादार संस्था के रूप में जानी जाती है प्रदेश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा बन चुकी है यह संस्था।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने किया उन्होंने उपस्थित जनों को संस्था द्वारा विगत आठ वर्षों से की जा रही मानव सेवा पशु-पक्षियों की सेवा एवं अन्य सेवाओ की जानकारी दी। संस्था द्वारा शहर की शासकीय प्राथमिक शाला सरदार पटेल,शासकीय प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री, शासकीय प्राथमिक शाला झुग्गी पारा,शासकीय प्राथमिक शाला डिपरापारा,शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया कला,शासकीय प्राथमिक शाला गया बाई, शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी भाटा, शासकीय प्राथमिक शाला उरला,शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी,
शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झुग्गी पारा, शासकीय तिलक कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय प्राथमिक शाला तितुरडीह क्रमांक 1, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंचशील नगर, शासकीय प्राथमिक शाला तकिया पारा, शासकीय सरदार पटेल अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक शाला में दो दो नग पंखे का निःशुल्क वितरण किया गया। सभी स्कूलो के शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी अपनी स्कूलों के लिए पंखे लिए और जल्द से जल्द उसे स्कूल परिसर में लगवाने की बात कही।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्याम शर्मा सभापति एवं नगर निगम दुर्ग के एम आई सी मेबर और पार्षद काशीराम कोसरे, कुलेश्वर साहू, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, लीलाधर पाल, मनीष साहू, कमल देवांगन, बबीता गुड्डू यादव, साजन जोसफ, उमेश यादव के साथ संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, उत्तम भंडारी, दिलीप साहू ,राकेश शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आशीष मेश्राम ,अर्जित शुक्ला, सुजल शर्मा, मनोज श्रीवास्तव ,राजेन्द्र ताम्रकार, लक्की अग्रवाल, वाशु शर्मा, सोनल सेन, मृदुल गुप्ता, संजय सेन, वेदांत शर्मा, दुर्गेश यादव ,अख्तर यासनी, दद्दू ढीमर, हरीश ढीमर , शाहबाज खान, शिबू खान, शंकु ढीमर एवं सभी स्कूल के प्रचार्य शिक्षक संस्था के सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
