
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में महापौर परिषद के महत्वपूर्ण विभाग में से एक जल गृह विभाग की सलाहकार समिति की पहली बैठक आज विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें शहर में अमृत मिशन के तहत लगाए गए नल कनेक्शन को कई घरों में नागरिकों द्वारा बगैर टोटी के खुले छोड़ने के कारण पानी व्यर्थ बहने की शिकायत सामने आ रही है जिसके चलते सप्लाई क्षेत्र के अंतिम छोर के अनेक घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नही पहुंच पाता इसे देखते हुए आम लोगो भीषण गर्मी में पानी की आवश्यकता व उपयोगिता का महत्व बताने पानी बचाओ मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया साथ ही गर्मी के दिनों में बोर व हेंडपंपो के वाटर लेबल गिरने वाले स्थानों को चिन्हित कर उक्त बोरिंग के पास शोक पीट बनाकर धोने मांजने के दौरान बहने वाले अनुपयोगी पानी की हार्वेस्टिंग करने का भी निर्णय लिया ताकि उक्त हैंड पंपों को रिचार्ज किया जा सके बैठक में नेता प्रतिपक्ष व समिति के सदस्यगण संजय कोहली,दीपक साहू,भास्कर कुंडले,कमल देवांगन,गुलाब वर्मा,मनोज सोनी,अब्दुल खालिक रिजवी,रेखा बंजारे,कु.पायल अनूप पाटिल,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,सब इंजिनियन विनोद मांझी जल निरीक्षक नारायण ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विभागीय समिति की बैठक में सदस्यो ने पानी की व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए इस अवसर पर जल विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने कहा कि आज पानी बचाने की जिम्मेदारी सभी की है और इसमें केवल लोगो की जागरूकता ही महत्वपूर्ण है आज भूगर्भ में गिर रहे हैं जल स्तर को भी ठीक करने घर घर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता है चर्चा के दौरान दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई व्यस्था को दीगर निकाय से बेहतर बताया गया किंतु फिर भी अधिकांश घरो में मोटर पंपों से पानी की खींचने के अलावा दुरुपयोग करने से कुछ वार्डो में लो प्रेशर की शिकायत आई है इसके लिए विभाग द्वारा पानी बचाने तीन स्तर पर अभियान चलाया जाएगा जिसमें एक तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए लिए वार्डो में जा रहे हैं वाहनों के माध्यम से प्रचार तथा जनप्रतिनिधियों व सोशल वर्करों के जरिए जागरूकता तथा संदेशात्मक वाल राइटिंग कराए जाने का भी निर्णय लिया गया साथ ही बगैर टोटी के खुले में नल बहाने वाले लोगो को चेतावनी व फाइन करने व नालियों में पाईप लाईन लिकेज की जानकारी लेने वार्डो के सफाई सुपर वायजरो व सफाई मित्रो का भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया इसके अलावा बरसात के दिनों में आने वाले बाढ़ के पानी को विभिन्न तालाबों या अन्य माध्यम से स्टोरेज करने कार्य योजना बनाए जाने पर चर्चा किया गया
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई क्षेत्र में खुले में मांस मछली बेचा जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके लिए नगर निगम भिलाई के सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्र में जहां कहीं पर भी खुले, सार्वजनिक स्थल पर मांस मछली बेची जा रही है। वहां पर कार्रवाई
करें। आदेश प्राप्त होते ही सभी जोन में कार्रवाई शुरू हो गई है। देखने में आ रहा है कि रविवार एवं बुधवार को अधिकांश जगहों पर खुले में मांस मछली की दुकान खुल जाती हैं। छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उक्त व्यवसाय के लिए निर्धारित वेंडिग जोन प्रदान करके दिया
जाना है। जिससे वे व्यापारी वहीं पर व्यवसाय कर सके। जोन के सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्र के सहायक राजस्व अधिकारी से समन्वय बनाकर के वेंडिग जोन का प्रस्ताव बना करके नजरी नक्शे सहित मंगलवार को शाम 4 बजे तक प्रस्तुत करेंगे।
इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि जहां पर वेंडिंग जोन बनाई जाए वहां पर किसी प्रकार का धार्मिक स्थल ना हो, आसपास के लोगों को किसी प्रकार का आपत्ति भी ना हो। कहीं पर भी खुले में मांस मछली विक्रय करने वालों वालों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, वी के सैमुअल, अपने क्षेत्र के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, शरद दुबे, बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू के साथ समन्वय बना कार्य कर रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ /
स्पा सेंटर वर्तमान समाज में एक बदनाम शुदा व्यापार के रूप में एक बार फिर आम जन के सामने उजागर हुआ . पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है जहा स्पा सेंटर के नाम से देह व्यापार किया जाता रहा समय समय पर पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे स्पा सेंटर्स पर कार्यवाही भी की जाती रही वही स्पा सेंटर में अवैधानिक कार्य ना हो इस पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहती है ऐसे ही एक मामला फिर सामने आया जहा स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का सञ्चालन किया जा रहा था .
पुलिस प्रशासन की कड़ी निगाह से उक्त स्पा सेंटर की सुचना दिनांक 11.05.2025 को मुखबीर से प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु व्ही.आर.टावर जुनवानी में संचालित अगम ब्यूटी सेलून एवं स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर लड़़कियों से देह व्यापार करवा रही है। सूचना पर तत्काल महिला अधिकारियों कर्मचारियों के साथ टीम गठित कर पुलिस कर्मचारी को पाईंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर में अगम ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया । मौके पर स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमति प्रिया सिंह से आपत्तिजनक सामग्री, पॉच नग रजिस्टर एवं 4,000/- रूपये तथा स्पा सेंटर के रूम में ग्राहक एस.के. द्विवेदी, धर्मशील खोब्रागढ़े, राहुल चौधरी एवं विकास गेन्ड्रे मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री एवं विभिन्न कम्पनी के पॉच नग मोबाईल को विधिवत जप्त किया गया । वही आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 533/25 अनैतिक देेह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, आरक्षक तुषार छेदैया, जी.लक्ष्मीनारायण, संतोष निर्मलकर, सविन्दर सिंग की भूमिका उललेखनीय रही ।
गिरफ्तार आरोपी- प्रिया सिंह, एस.के. द्विवेदी,धर्मशील खोब्रागढ़े,राहुल चौधरी,विकास गेन्ड्रे
नहर की जमीन पर दुकाने बना देने से रास्ता हुआ बंद
भिलाई/शौर्यपथ / मैत्री गार्डन चौक के सामने वार्ड 13 में व्यापारियों ने रास्ता और नाली पर अतिक्रमण कर दुकान बना लिया है। यही कारण है कि पानी निकासी का रास्ता और एप्रोच रोड निर्माण कार्य आधे में ही रोकना पड़ा। मामला प्रकाश में आते ही रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा ने दुकान हटाने नोटिस जारी
करने के निर्देश दिए है।
स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय पार्षद विधि यादव की उपस्थिति में निगम आयुक्त मोनिका वर्मा मरोदा क्षेत्र का भ्रमण की। दरअसल यहां पर पानी निकासी का रास्ता घुमाव दार हो गया है। इस वजह से पानी निकासी नहीं हो रहा है। इसी तरह नहर किनारे बने सी सी रोड अतिक्रमण की भेट चढ़ चुका है।
यहां पर सूरज वॉच, कृष्णा च्वाइस सेंटर, वैभव साड़ी, न्यू पैराडाइज सेलून,मालिक झटका चिकन दुकान के साथ ही अन्य छोटे छोटे व्यापारियों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। इस वजह से एप्रोच रोड निर्माण अधूरा पड़ा है। आयुक्त ने स्थल निरीक्षण के बाद राजस्व विभाग के तोड़ फोड़ विभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता को निर्देश दिया है कि अतिक्रमणकरियों को पहले नोटिस दे। नोटिश का असर नहीं होने पर बिना सुनवाई के अतिक्रमण हटाए।
पूजा फैंसी स्टोर्स, हरिओम मोबाइल
नागरिकों ने की शिकायत:-
नागरिकों का कहना था कि दिन की आवाजाही में दिक्कत नहीं होती। रात में 30 फीट चौड़ाई वाला सड़क में बाइक सवार नहीं गुजर सकता। वाहनों को सड़क पर ही रख ब्लाक कर दिया जाता है। आयुक्त ने निरीक्षण के बाद दुकानों के आगे सड़क पर लगाए शेड को हटाने कहा।
दो माह से पड़ा है भवन निर्माण सामग्री:-
निरीक्षण के दौरान राजेश मेडिकल गली में सड़क किनारे रखे भवन निर्माण सामग्री को देख आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। चार मासूमों को चोट पहुंचने की सूचना पर तत्काल सामग्री हटाने के निर्देश भी दिए है।
मानसून के पहले शहर में निरन्तर नाले-नालियां हो रहें है साफ:आयुक्त
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 1 मई से लेकर 8 जून तक महापौर महा-सफाई अभियान के तहत बारिश शुरू होने के पहले महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आज वार्ड नंबर 42 में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने एमआईसी देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्थानीय प्रकाश गीते सहित संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
आयुक्त ने सोमवार को कसारिडीह पंचमुखी मंदिर में नाले-नालियों की वृहद रुप से साफ-सफाई महापौर महा सफाई अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 42 कसारिडीह,आजाद चौक,राव कालेज, बेर पारा सुभाष नगर शिव मंदिर सहित चौराहे का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मानसून के पहले शहर क्षेत्र के 60 वार्डो गली/मोहल्लों में जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए वृहद रूप से महा-सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत शहर के समस्त नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी।
आयुक्त ने एमआईसी सदस्य व पार्षद के मौजूदगी में कहा कि नाली सफाई के दौरान दिक्कत कर रही पुराने ओर बंद हो चुके नल कनेक्शन को हटवाए साथ ही पाइप लाइन लीकेज को सुधारने की बात कही।
महापौर श्रीमती बाघमार और आयुक्त श्री अग्रवाल ने नाला और गली/मोहल्ले के नालियों मे लोग कचरा ना डाले इसके लिए अपील की है।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्थानीय प्रकाश गीते, सहायक स्वच्छता अधिकारी पंकज चंद्रवंशी, कर्मशाला अधिकारी शोएब अहमद,गौतम साहू,सुरेश भारती, रामलाल भट्ट सहित सुपर वाइजर उपस्थित रहे।
-मानसून के पहले शहर के निरन्तर नाले-नालियां हो रहें है साफ:
आयुक्त ने बताया कि शहर के समस्त नाले नालियों की वृहद रुप से सफाई अभियान शुरुआत की गई है लगातार शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर प्रतिदिन युद्ध स्तर पर महापौर महा- सफाई किया जा रहा है।
आयुक्त ने कहा कि हर वर्ष मानसून पूर्व नगर निगम यह सफाई अभियान करता है, परंतु इस वर्ष निर्देशित किया है कि इस कार्य की शुरुआत पहले से ही कर दी गई है।ताकि समय पर सफाई कार्य पूर्ण हो सके। जिससे भविष्य में जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो सके।
14 मई को आठ वार्डो के लिए एक साथ वार्ड क्र. 23 स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपक नगर में वार्ड- 23,24,25,26,47,48,59 और 60 के आवेदनों का समाधान करने शिविर:
दुर्ग/ शौर्यपथ /राज्य शासन के निर्देश के पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता तथा योजानाओ के क्रियान्वयन को लेकर सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन दिनांक 05 मई से 31 मई तक समय सुवह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक किया जाएगा।
आज आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा अधिकारियों के साथ स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि.दीपक नगर में लगाने वाला शिविर स्थल पहुँचकर में सभी व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया।इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौका स्थल निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आवश्यक व्यवस्था के लिए निर्देश दिए कहा टेबल-कुर्सी, शमियाना इत्यादि की व्यवस्था के साथ साथ विद्युत एवं माईक की व्यवस्था आवश्यकता होने पर कुलर अथवा पंखा के अलावा सफाई व्यवस्था एवं चुना लाईनिंग समय के पहले सारी व्यवस्था हो जानी चाहिए। इस दौरान उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी,उपअभियंता सुरेश केवलानी,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,ईश्वर वर्मा,अभ्युदय मिश्रा,गौतम साहू सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
बता दे कि वार्ड क्र. 23 स्वामी आत्मानंद उ.मा.वि. दीपक नगर स्कूल वार्ड क्रमांक :-23,24,25,26,47,48,59 और 60 के लिए दिनांक 14 मई को किया जाएगा।
शुक्रवार दिनांक 16 मई को वार्ड क्र. 52 उ.मा.शाला. बोरसी स्कूल में 49,50,51,52,53,54 एवं 55 के लिए शिविर होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / १० मई २०२५
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में फिर एक हत्या हो गई। मामूली बात पर एक शख्स की हुई हत्या से हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग हत्यारे को गिरफ्तार कर ली है। शुक्रवार को सुबह जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार बाजार चौक के पास शव मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की। मृतक का नाम सचिन यादव (40) है जो कि ब्रिटानिया कंपनी में ड्राइवरी का काम करता था। वहीं घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार आधीरात की है। सचिन यादव अपना बछड़ा ढूंढने के लिए निकला था। इस दौरान गांव के ही एक नाबालिग से उसका विवाद हो गया। नाबालिग अपराधिक प्रवित्ति का बताया जा रहा है। विवाद बढ़ा तो नाबालिग ने डंडे से बुरी तरह सचिन को मारा और वहां से भाग गया। इसके कारण सचिन यादव की मौत हो गई।
सुबह जानकारी होते ही गांव वालों ने परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद सचिन यादव की पत्नी और चार बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। सचिन यादव ने हाल ही में अपनी दो बेटियों की शादी कराई थी।
बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी से सचिन यादव का पुराना विवाद है। नाबालिग आरोपी से सचिन यादव की बेटी की दोस्ती थी। सचिन यादव अपनी बेटी को बताता था कि नाबालिग अपराधिक प्रवित्ति का है ऐसे लोगों से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए। पुलिस का मानना है कि संभवत: इसी बात को लेकर नाबालिग आरोपी सचिन यादव से खुन्नस रखता था। गुरुवार रात को अकेले मिलने पर विवाद किया और हत्या कर दी। फिलहाल जामुल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी नाबालिक से पूछताछ की जा रही है।
ड्रायवर को झपकी आने से कई पलटी खार्ई ट्रक,चालक की दर्दनाक मौत
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग बायपास में बाफना टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक ड्रायवर के झपकी आ जान से ट्रक पलट गई और चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बाफना टोल प्लाजा के आगे रसमड़ा में ट्रक चालक को झपकी आई और ट्रक लेन से निकलकर पलटती गई। तीन से चार गुलाटी खाने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और हेल्पर का हाथ टूट गया है जिसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वेस्ट बंगाल के कोलकाता से नासिक के लिए एक ही ट्रांसपोट से दो ट्रक निकली थी। दोनों ट्रकों में लोहे के प्लेट भरे हुए थे। भिलाई पहुंचने के बाद बायपास के आगे दूसरे ट्रक ड्राइवर ने ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 23 एफ 8495 के चालक को चाय पीने के लिए रुकने कहा। इस पर चालक ने कहा कि आगे ढाबे पर रुकता हूं आप लोग चाय पीकर आ जाओ। इसके बाद ट्रक कुछ दूरी पर पहुंची और चालक को झपकी आ गई।
झपकी आने के बाद ट्रक अनबेलेंस हो गई। चुंकी ट्रक में लोहे के प्लेट भरे थे तो संभल नहीं पाया और तीन से चार बार पलटते हुए सड़क किनारे गहराई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सीट पर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। वहीं हेल्पर का हाथ फ्रेक्चर हो गया। मृतका चालक का नाम एमबी मुन्ना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को दुर्ग जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों व ट्रक के मालिक को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- जनता को समर्पित है समाधान शिविर, 14 गांवों में मिल रहा सीधा लाभ
- जल संरक्षण और बाल विवाह रोकथाम की दिलाई शपथ
दुर्ग / शौर्यपथ /
सुशासन तिहार के अंतर्गत तीसरे चरण का समाधान शिविर जनपद पंचायत दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मचांदुर में आयोजित किया गया। यह शिविर 30 मई तक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 14 गांवों के लिए समाधान शिविर लगाया गया है, जहां आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। विधायक चंद्राकर ने कहा कि हमारी सरकार जनता के द्वार पर पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान वहीं कर रही है। सरकार की नीतियां पूरी तरह से ग्रामीण और गरीब वर्ग के हित में हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का समर्थन मूल्य दिया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की गई है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने को एक हजार की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी जा रही है। यह सब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के कारण संभव हो पाया है।
विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। साथ ही ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत चल रहे सर्वे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर सभी को आवास उपलब्ध कराया जाएगा, कोई भी गरीब अब मकान से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता को समर्पित है। विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 5 मई से गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं और जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने “एकेच गोठ, एकेच बानी बूंद-बूंद बचाबो पानी“ थीम के तहत जल संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।
जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने बताया कि 8 से 11 मई तक जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आम जनता से आवेदन लिए गए, जिसका निराकरण कर विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी मंच से अवगत कराया जा रहा है। आवेदन ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से प्राप्त की गई थी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 92 हजार का सर्वे कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मचांदुर के अंतर्गत बोरीगरका, चिरपोटी, डूमरडीह, घूघसीडीह, पाउवारा, कोड़िया, कोकड़ी, हनोदा, पुरई, खोपती, उमरपोटी, कातरो, करगाडीह से कुल 12260 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 11942 आवेदनों का निराकरण किया गया। आवेदनों में 12065 मांग के एवं 195 शिकायत के प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसे पात्रतानुसार आवास स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्व का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से सर्वे कार्य में सहयोग की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
