
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम कार्यालय में टैक्स काउंटर पर सुबह से देर शाम तक टैक्स पटाने के लिए लोगो की भारी भीड़ टैक्स पटाने के लिए करदाता बहाए पसीना।भीड़ को देखते हुए आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मुख्य कार्यालय गेट के पास टैक्स जमा करने वाले लोगो के लिए काउंटर स्थापित किया है।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने टैक्स काउंटर का राजस्व अधिकारी आरके बोरकर,सहायक राजस्व निरीक्षक शुभम गोइर,जलकार्य निरीक्षक राजू लाल चन्द्राकर की उपस्थिति में निरीक्षण कर राजस्व विभाग टैक्स काउंटर में टैक्स संबंधित जांच की।उन्होंने
लोगो की सुविधा के लिए शामियाना और पेयजल की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा मार्च महीने के कारण निगम में विभिन्न प्रकार के टैक्स जमा करने वाले लोगो सुविधा देने के निर्देश दिए।मार्च माह को खत्म होने सिर्फ अंतिम 7 दिन बचे है।ऐसे में करदाता एक हज़ार पेनाल्टी के डर से निगम टैक्स काउंटर में कर दाताओं की उमड़ी भीड़,आयुक्त ने निरीक्षण कर करदाताओं से बात कर कहाँ अपना टैक्स लाइन में रहकर आराम से टैक्स जमा करें।39 करोड़ के लक्ष्य में 33 करोड़ से अधिक टैक्स वसूली भी हो चुकी है।निगम दफ्तर के काउंटर में बकाया टैक्स पटाने सैकड़ो की संख्या में रोजाना बकायादार पहुंच रहे हैं निगम के विभिन्न प्रकार के टैक्स जमा करने।राजस्व वसूली से बड़ी रकम एकत्र कर रही है।इधर सहायक राजस्व निरीक्षण टीम अमला द्वारा बकायादारों के घरों में लगातार दस्तक दी जा रही है इसके अलावा बड़े व्यापारी एवं सालों से टैक्स न जमा करने वालों के पास भी निगम की टीम लगातार पहुंचकर टैक्स वसूल भी कर रही है।मार्च के महीने में बकाया टैक्स देने के लिए निगम में बकायादारो की उमड़ी भीड़ भी देखने को मिल रही है जिस तेजी से टैक्स वसूली का कार्य किया जा रहा है।
घरो के बाहर नाली पर चबूतरा, किसी ने नालियों को ढककर उस पर लोहे की जालियों डालकर गार्डन,पौधे लगाकर सड़क तक किया कब्जा,निगम ने चलाया बुलडोजर
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाही।आज भी वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही का तीसरा दिन भी जारी रहा।सिंधिया नगर,मुकुट नगर,हनुमान नगर सहित आसपास अन्य में में करीब दर्जनों लोगों ने सड़क क्षेत्रों में घेरकर अपने घर के सामने चबूतरा, गार्डन, सीढ़ी व अन्य निर्माण कर लिया था। नगर निगम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तोड़कर हटवाया। सैकड़ो क्षेत्र के रहवासियों ने इससे महापौर श्रीमती अलका बाघमार को अवगत कराया था। नालियों के ऊपर बनाए गए स्थायी निर्माण से सफाई में भी दिक्कत हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम प्रशासन अतिक्रमण प्रभारी परमेश्वर के नेतृत्व में टीम के साथ पहुँचकर अवैध निर्माण बुलडोजर चलाकर को तोड़ दिया गया। बता दे कि निगम प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई कब्जाधारी अपना-अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने लगे।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि आवागमन को ध्यान में रखते. हुए शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने अभियान लगातार जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाही शहर के सभी वार्डो एवं बाजार क्षेत्रो में भी चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़कों की चौड़ाई होने बावजूद। वर्तमान में जो हालात है उनमें दो कारें एक साथ नहीं निकल सकती। यदि कारें एक साथ निकलना चाहें तो अन्य वाहनों को रूकना पड़ता है।महापौर ने लोगो से अपील किया है की समस्त कॉलोनी में जिन्होंने भी अतिक्रमण करके चौड़ी रोड को सकरी कर दिए है। अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। ताकि आवागमन का सुगम हो सके और कालोनियां व शहर सुंदर दिखे।
वहीं नालियां ढकने से उनकी सफाई तक नहीं हो पा रही। जिससे आने वाले दिनों में बरसात का पानी नालियों में भरने से पानी भरने की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं कई लोगों ने घर के बाहर नाली पर चबूतरा बनाकर उस पर कूलर रख लिए। किसी ने नालियों को ढककर उस पर लोहे की जालियों से कवर कर गार्डन बना लिया। जहां कुछ पौधे लगाकर सड़क तक पर कब्जा कर लिया गया था।महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर शहर क्षेत्र के अंदर अतिक्रमण मुक्त कर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कल्पना की है।
वार्ड क्रमांक 21 में सड़क क्षेत्र अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाही से रहवासियों में खुश का माहौल है। लोगो से अपील जो भी है अपने घर की सीमा अंतर्गत पर रहे सड़क क्षेत्र की चौड़ाई पर अतिक्रमण कर सकरा न करें। सरकारी जमीन को घेराने वालो की खैर नही।
भिलाई/शौर्यपथ /टाउनशिप के सेक्टर नौ स्थित एक बीएसपी क्वार्टर में देर रात आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लकवाग्रस्त बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं घर अन्य तीन सदस्यों को पुलिस और अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मृतक बुजुर्ग का नाम उमेश नारायण तिवारी 92 वर्ष है। फिलहाल आगजनी की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।
सेक्टर 9 के स्ट्रीट 3 में सबसे पहले स्थित बीएसपी क्वार्टर में देर रात अचानक आग लग गई। आग बढऩे पर घर के अंदर मौजूद तिवारी परिवार के लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बाहर निकलकर देखा तो घर के अंदर से आग की लपटें नजर आने से तुरंत पुलिस और जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने सबसे पहले घर के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का रेस्क्यू किया। लेकिन तब तक घर के बीमार बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। बाकी के तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी लकवा से पीडि़त थे और उन्हें कल ही उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लाया गया था।
वार्ड 21 में कार्रवाही के दौरान किसी ने नही किया विरोध जारी रहा अतिक्रमण हटाने का काम
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 21 सिंधिया नगर, हनुमान नगर से लेकर अन्य जगहों पर तक 30 फुट की सड़क अतिक्रमण के कारण आधी रह गई थी। किसी ने सड़क पर दुकान रख ली थी तो किसी ने चबूतरा या सीढ़ियां व नाली के ऊपर गार्डन बना लीं थीं।
यही कारण था कि आवागमन में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में लोगो ने नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं निगम के अधिकारियों को सूचित किया। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने को वार्ड क्रमांक 21 से अभियान चलाकर शुरुवात की करीब 40 से 45 से अधिक अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया।लोगो ने नगर निगम के अधिकारियों को पूर्व में सिंधिया नगर, हनुमान नगर सहित क्षेत्र से लेकर अन्य जगहों तक नालियों पर स्थायी निर्माण कर लिए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इस पर नगर निगम ने अतिक्रमण को हटाने लिए अमला पहुची, इसमें शनिवार को अभियान चलाने के लिए रणनीत तैयार की गई।
निगम जेसीबी के पहुंचा और और लगभग स्थायी निर्माण को हटाया गया। इसमें लोगों द्वारा अपने घरों एवं दुकानों के सामने बनाए गए चबूतरा, गार्डन, तार फेंसिंग, चबूतरा एवं दुकान आदि शामिल हैं। पूर्व पार्षद अरुण सिंह द्वारा नगर निगम प्रशासन से उल्लेखित स्थल से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग काफी पहले ही की गई थी।पूर्व पार्षद अरुण सिंह द्वारा नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया गया था कि लोगों के द्वारा नालियों के ऊपर बनाए गए स्थायी निर्माण की वजह से, नालियों की सफाई भी नहीं हो पाती है।
अपने मकान सीमा के आगे ज्यादा घेरे है उस पर कार्यवाही होना तए है सुनिश्चित है इसके लिए जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने साफ़ निर्देश दिया है सड़क सीमा पर अतिक्रमण पर कोताही बर्दस्त नहीं होगी सड़क चौड़ीकरण होंगे। कार्रवाही के दौरान बाधा डालने वालों पर कानूनी कार्रवाही की जाएगी।
अतिक्रमण अभियान के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग जेसीबी के आगे एवं पीछे डटे रहे तथा नगर निगम के कार्रवाई पर पैनी नजर बनाए रखी गई।नाला-नाली पर किए गए स्थायी अतिक्रमण के प्रति नगर निगम के सख्त रुख को देखकर बहुत से लोग स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे।
नगर निगम के द्वारा निष्पक्षता पूर्ण कार्रवाई किए जाने पर स्थानीय व्यापारियों एवं निवासियों द्वारा अतिक्रमण अभियान को अपना समर्थन दिया गया l निगम द्वारा नाला एवं नाली पर किए गए स्थायी अतिक्रमण पर सख्त रुख अपील करते हुए कहा गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
महापौर श्रीमती अल्का बाघमार मशीन पर सवार होकर किया निरीक्षण जलकुंभी व कचड़ा क्लीन करने के दिए निर्देश
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज शिवनाथ नदी इंटकवेल के पंप हाऊस में पुलगांव नाला से बहकर आने वाली जलकुंभी व झिल्ली पन्नी फंसने के कारण हमेशा पेयजल आपूर्ति बाधित होती है इसे रोकने नगर निगम द्वारा लगभग 1 करोड़ 48 लाख की लागत से पौंड क्लीनर मशीन खरीदी गई है जिसका निगम के जल गृह विभाग द्वारा आज विश्व जल दिवस के मौके पर सदुपयोग करते हुए वृहद नाला सफाई अभियान कार्य आरंभ कर दिया है जिसकी शुरुआत करने महापौर श्रीमती अल्का बाघमार स्वयं अपने एमआईसी सदस्यों के साथ शिवनाथ नदी पहुंची और पूजा अर्चना के पश्चात पौंड क्लीनर मशीन में सवार होकर नदी में जमे जलकुंभियो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सफाई अभियान नियमित चलाकर पुलंगाव नाला में भरे पूरे कचरे व जलकुंभी को क्लीन करने के निर्देश दिए इस दौरान जलकार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर विद्युत यांत्रिकी विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार एमआईसी सदस्य मनीष साहू,श्रीमती शशि साहू श्रीमती हर्षिका जैन कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम गिरीश दीवान,सहायक अभियंता मोहित मरकाम जल गृह निरीक्षक नारायण ठाकुर पूर्व पार्षद चमेली साहू,द्वारिका साहू ,संभव जैन,दीपक सिन्हा सहित निगम कर्मचारी मौजूद थे।इस अवसर पर महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि यह शहर की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है पुलगांव नाला की कई वर्षो से सफाई नहीं हुई है इसमें जमे जलकुंभी व कचरे के कारण आए दिन इंटकवेल के सम्प मशीनों में कचड़ा फंस जाते है जिससे फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं पहुंचने के कारण शहर में हमेशा गंभीर जल संकट की स्थिति निर्मित होती है और बरसात के दिनो मे तो स्थिति और भी खराब हो जाती है इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश में केवल दुर्ग में ही यह मशीन खरीदने राशि मिली थी जिसका सही सदुपयोग किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि निगम में आए दिन पानी सप्लाई बाधित होती रही है इसके स्थाई निदान के लिए दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव की बड़ी पहल पर राज्य शासन की ओर से नगर निगम को पौंड क्लीनर मशीन खरीदने लगभग 1 करोड़ 48 लाख की राशि प्राप्त हुई थी और अब मशीन के नाले में उतरने व सफाई कार्य चालू होने से निगम के जल गृह विभाग ही नही आम नागरिकों में भी राहत की उम्मीद देखी जा रही है ईस भारी भरकम पौंड क्लीनर मशीन को नदी में उतारने एक दिन पूर्व काफी मशक्कत करनी पड़ी मौके पर स्वयं जलगृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन व अधिकारी मौजूद रहकर अपनी निगरानी में रात्रि में ही दो क्रेन मशीन के जरिए महमरा घाट से सफाई मशीन नदी में उतारी गई ताकि आज से नाला सफाई प्रारंभ हो सके इस मशीन से पुलगांव नाला में लंबी दूरी तक सफाई की जाएगी जिससे न केवल नदी कचरे से मुक्त होंगी बल्कि दुर्ग भिलाई शहर की जीवन दायिनी शिवनाथ नदी भी प्रदूषण से सुरक्षित होंगी।
धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार प्रसार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
दुर्ग / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के ग्राम दारगांव में आयोजित छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में श्री साव ने नगर पंचायत धमधा में धीवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, धीवर समाज प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहा है। भगवान राम को गंगा पार लगाने का आशीर्वाद मिला है। प्रभु भजन के माध्यम से धीवर समाज ने हमेशा सनातन धर्म का प्रसार किया है। सरकार ने भी कई योजनाएं बनाई है, जिसका लाभ उन्हें मिला है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, धीवर समाज बहुत ईमानदार और मेहनती एवं प्रतिष्ठित समाज है। अपनी प्रतिष्ठा और मेहनत के दम पर समाज ने प्रदेश में एक अलग स्थान बनाई है। पूरा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। श्री साव ने कहा कि, प्रयागराज महाकुंभ में एक परिवार त्रिवेणी संगम में नाव चलाकर 45 दिन में करोड़ रुपए की कमाई की है। परिवार को भगवान राम के आशीर्वाद होने पर ही ऐसा परिणाम मिला है।
सम्मेलन से सामाजिक कुरीति होती है दूर
सामाजिक सम्मेलन में छोटे पारिवारिक विवाद, मनमुटाव को निपटाने का काम होगा। समाज को एकजुट करने के लिए ये जरूरी काम है। न्यायालय जाने से समय और पैसे की बर्बादी होती है। सामाजिक बैठक से बड़े बड़े विवाद सुलझ जाते हैं। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने चर्चा होती है।
जल संकट की चिंता हम सबको करनी है
सामाजिक सम्मेलन में श्री साव ने जल संकट से बचने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि, जल संकट की समस्या का निदान सबको मिलकर करना है। आज गांवों में कुआं नंदा गया है। तालाब भी समय से पहले सूख रहे हैं। इसकी सबको चिंता करनी है। सबको जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, बरसात के पानी को रोककर रखना है। इसके लिए तालाब पाथ को अच्छे से बनाना है, ताकि पानी बाहर ना जाए और तालाब लबालब भरा रहे।
कार्यक्रम में धीवर समाज के अध्यक्ष सूरज धीवर जी, लाभचंद बाफना जी,अवधेश चंदेल, चंद्रशेखर वर्मा , राधेश्याम चंद्रवंशी, रामेश्वर निषाद , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे , जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू, सतीश साहू , रामलाल धीवर , पवन धीवर, चंद्रविजय , हेमंत धीवर , समाज के सभी परगना के अध्यक्ष, जिला, तहसील, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम।महापौर परिषद की बजट बैठक आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में बुलाई गई।नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा व महापौर परिषद के समस्त एमआईसी नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चन्द्राकर,श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,चंद्रशेखर चन्द्राकर,काशीराम कोसरे,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल, श्रीमती शशि साहू,श्रीमती हर्षिका संभव जैन,शिव नायक,लीलाधर पाल की उपस्थिति में बजट विचारार्थ प्रस्तुत किया।
20 मार्च को दोपहर 2,30 बजे सदस्यों द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं निगम सचिव रेवाराम मनु की उपस्थिति में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा की गई। उसके बाद बजट को सामान्य सभा में रखा जाएगा।इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य सहित निगम उपयुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,कार्यपालन अभियंता वीपी मिश्रा,कार्यपालन अभियंता आरके जैन,सहायक अभियंता गिरीश दिवान,बाजार अधिकारी संजय ठाकुर,सहायक अभियंता राजेन्द्र ढाबाले,लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा, राजस्व अधिकारी आरके बोरकर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कर्मशाला अधीक्षक शैएब अहमद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
छुट्टी के दिन भी लोग संपत्ति कर जमा कर सकते हैं,टैक्स वसूली के लिए निगम ने ताकत झोंक दी हैं
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर निगम दुर्ग में 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने वालों को 15 प्रतिशत ब्याज व एक हजार रुपए अधिभार देना होगा। इसके लिए नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अपील जारी की है।आयुक्त ने कहा है कि जलकर, संपत्ति कर, भू भाटक सही समय पर जमा करने पर अधिभार नहीं लगेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 का टैक्स जमा करने के लिए केवल 13 दिन ही शेष रह गए हैं। 31 मार्च की अंतिम तिथि तक टैक्स जमा करने में अधिभार नहीं लगेगा।
इसके बाद से 15 प्रतिशत व एक हजार रुपए अतिरिक्त अधिकार लगेगा। हालांकि इस बार संपत्ति कर जमा करने के लिए राजस्व टैक्स काउंटर में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। निगम प्रशासन द्वारा संपत्ति कर जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था की है।आगामी 31 मार्च तक टैक्स का भुगतान नहीं करने पर बकाया राशि का पन्द्रह फीसदी अधिभार व एक हजार रुपए की पैनाल्टी निगम करदाताओं से वसूल करेगी। बहरहाल वितिय वर्ष के सिर्फ 13 ही दिन शेष है।
-टैक्स वसूली के लिए निगम ने ताकत झोंक दी हैं:
नगर निगम आयुक्त ने वसूली के लिए राजस्व विभाग अमला एवं राजस्व अधिकारी आरके बोरकर व सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर को निर्देश दिए हैं। उन्हें हर हाल में लक्ष्य के करीब पहुंचने कहा गया है।आयुक्त ने बताया कि, 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने वालों को 15 प्रतिशत अधिभार व एक हजार रुपये पेनाल्टी देना होगा।
संपत्ति कर जमा करने के लिए राजस्य टैक्स काउंटर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।छुट्टी के दिन भी लोग संपत्ति कर जमा कर सकते हैं!जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान-मोर आस योजना के तहत निर्मित फ्लैट आवास जो कि सरस्वती नगर, गोकुल नगर, गणपति विहार बोरसी में बनाया गया है, जिसके अंतर्गत आपत्ति दावा की प्रक्रिया के संपादन पश्चात अंतिम पात्र/अपात्र की सूची प्रकाशित की जा रही है। इस सूची को विभागीय वेबसाईड www.municipalcoporationdurg.in में देखा जा सकता है तथा यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय में एवं डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में चस्पा किया गया है। दावा आपत्ति की प्रक्रिया के संपादन पश्चयात अंतिम पात्र की सूची जारी किया गया है। पात्र हितग्राहियो को सूचित किया जाता है कि वे डाटा सेंटर में संपर्क कर नियमानुसार राशि जमा करें तथा जल्द से जल्द आधीपत्य प्राप्त कर लेवे ! इसके अलावा जिन-जिन परिवारों को लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया जा चुका है किंतु उन्होने आबंटन पत्र प्राप्त नही किया है ऐसे परिवारो से महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अनुरोध किया है कि अपना आबंटन पत्र डाटा सेंटर, सेन्ट्रल लाईब्रेरी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से प्राप्त कर लेवे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
