August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

      रिसाली/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम रिसाली से गंदा पानी निकासी के संसाधन की सफाई अभियान चलाकर किया जा रहा है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने कई ऐसे जगहों पर मानव संसाधन से मलबा निकालवाने कहा है, जहां जगह तंग है। दरअसल नाला सफाई वर्ष में एक बार बारिश के पहले किया जाता था। आयुक्त ने अब साल मेंदो बार नाला सफाई करने का टास्क अधिकारी-कर्मचारियों को दिया है।
    आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि नाला सफाई ठीक से नहीं होने की वजह से कई जगह गंदा पानी जमा होता है। इससे न केवल आस पास का वातावरण दुर्गन्ध युक्त होता है, बल्कि पूरा क्षेत्र प्रदुषण की चपेट में होता है। गंदा पानी बहते रहने से किसी तरह की समस्या नहीं होती। वहीं बारिश के पहले सफाई के लिए समय कम मिलता है। आयुक्त मोनिका ने परमेश्वरी मंदिर के निकट और कृष्णा टाॅकिज रोड में चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दी।
    मशीनरी संसाधन नहीं वहा मानव संसाध
    खास बात यह है कि नाला की चैड़ाई कही 15-20 फीट है तो कही 5 फीट। ऐसे में पूरे नाला की सफाई जेसीबी या चेन माउन्टेन से करना संभव नहीं है। आयुक्त ने कम चैड़ाई वाले जगह की सफाई मानव संसाधन से कराने के निर्देश दिए है।
    जाने कार्य योजना
    आयुक्त के निर्देश पर वार्ड 2 व 3 में शीतला मंदिर से गांधी चैक वार्ड 13 व 14 में शीतला मंदिर से इस्पातनगर तक और वार्ड 37 जोरातराई बीएसपी बाउन्ड्रीवाल किनारे कुल 1.5 किलोमीटर मानव संसाधन से सफाई के अलावा वार्ड 20 एवं 21 अम्बेडकर स्कूल में बीएसपी मरोदा गेट तक, वार्ड 22, 23, 24 व 25 के अलावा 35 एवं 36 के सुभाष चैक अंतिम छोर तक कुल 4 किलोमीटर चैन माउन्टेन मशीन के अलावा वार्ड 27, 28, 30 एवं 31 में कुल 1.5 किलोमीटर नाला की सफाई जेसीबी से कराने कार्य योजना तैयार की गई है।
    दूसरे दिन भी कटा वेतन
    माॅर्निंग विजिट के दौरान लापरवाह कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश आयुक्त ने दिए है। लगातार दूसरे दिन अनुपस्थित पाने वाले कर्मचारियों में पंकज कुशवाहा, जय कुमार, जतीन बारले, देवेन्द्र पुरैना, बिसौहा राम सिन्हा, संतोष साहू, कुसुमलता साहू, टेकराम, विवेक रंगनाथ, राजेश गजेन्द्र, मनीष यादव, बृजेश कुमार, मोनिष तिवारी, टिकेन्द्र वर्मा, अल्ताफ मोहम्मद व मोहन यादव शामिल है।

      दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर गोकुल नगर में व्यवस्थापन के लिए निगम प्रशासन  डेयरी संचालकों को गोकुल नगर में रिक्त 42 भूखंडों के लिए  लॉटरी निकाली गई. निगम  के द्वारा 71  डेयरी व्यवसायियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था।जिला शहरी विकास अभिकरण दुर्ग द्वारा अनुमोदित सूचि की लाटरी निकाली गयी है. गोकुल नगर पुलगांव में डेयरी व्यवसायियों के लिए 80 भूखंड उपलब्ध है. जिसमे 38 भूखंड पूर्व में आबंटित है. शेष 42 भूखंडों के लिए लाटरी निकाली जाकर डेयरी व्यवसायियों को आबंटन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई.लाटरी निकाले जाने के दौरान बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, शशिकांत यादव, विजयेंद्र पटेल एवं निगम क्षेत्र के डेयरी व्यवसायी उपस्थित थे।शहर के रिहायशी इलाकों में संचालित डेयरियों को स्वास्थ्य व सुरक्षा की दृष्टिकोण से बाहरी क्षेत्रों में शिफ्ट करने की मांग शहरवासी लंबे समय से कर रहे हैं।निगम व जिला प्रशासन ने इसके लिए समय-समय पर योजना बनाई।

       भिलाई/शौर्यपथ / बलौदा बाजार हिंसा कांड में केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद युवाविधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर जल्द से जल्द रिहाई के लिए नगर के घड़ी चौक सुपेला में एमआईसी सदस्य व पार्षद लालचंद वर्मा एवं कांग्रेस नेता अजय शिवबावलीकर व समस्त कांग्रेसियों ने आज सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान विद्वान पंडितों द्वारा सुन्दरकांड का पाठ किया गया और विधायक देवेन्द्र के रिहाई के लिए प्रार्थना किये। इसके साथ ही रघुपति राघव राजा राम भजन का भी पाठ किया। इस कार्यक्रम में कांगे्रेस नेता अतुलचंद साहू, पार्षद केशव चौबे, जावेद खान, पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा, रफीक खान, पाटन के युवा कांग्रेस नेता दर्शन ङ्क्षसह, अली हुसैन सिद्दिकी, कन्हैया चुरेन्द्र, प्रथम महापौर नीता लोधी, राजेश चौधरी, पलाश लिमेश, अर्जुन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन इस सुन्दरकांड में शामिल हुए।

       भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 03 क्षेत्र में शौचालयों का संधारण कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सुबह  सभी क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। उनके साथ जोन कमिश्नर, स्वास्थ्य अधिकारी, संधारणकर्ता एजेंसी और जोन के अभियंताओं का साथ रहना आवश्यक रहता है। वार्ड 30 प्रगति नगर, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर व स्टील नगर, वार्ड 32 बैकुण्ठधाम, वार्ड 33 संतोषी पारा एवं वार्ड 37 सुभाषचंद्र बोस सब्जी मंडी का निरीक्षण किये एवं शौचालय संधारण की प्रगति, गुणवत्ता का जांच किये। संधारणकर्ता एजेंसी को निर्देशित किये की शौचालय संधारण कार्य जल्द ही पूर्ण करें। जिससे क्षेत्र के नागरिको को शौचालय उपयोग करने की सुविधा शीध्र ही दिया जा सके।
           इसी तारतम्य में मंगलवार को जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र के सी-मार्ट के समीप बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निरीक्षण किये। वहां की साफ-सफाई, बिजली, पानी व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एजेंसी को निर्देशित किये। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किये की शौचालय के आंगन में गमला रखने एवं खेल सामग्री का संधारण कराकर बच्चो के खलने व झुलने हेतु व्यस्था बनाये। इसी प्रकार वार्ड क्रं. 50 सामुदायिक सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किये एवं शौचालय के बागल में स्थित शास्त्री नगर में बाबा बालकनाथ सरोवर को देखे और साफ-सफाई कराने हेतु  निर्देशित किये। तालाब का पानी सूखने की स्थिति में है, जिसमें बोर की व्यवस्था हो सके तो उसे शीध्र कराने को कहा गया।
             निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त सतीश यादव, अमरनाथ दुबे, सहायक अभियंता प्रिया करसे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू, जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, पीआईयू अभिनव ठोकने आदि उपस्थित रहे।

      भिलाई नगर/शौर्यपथ / प्लास्टिक की झिल्ली, पन्नियों में दुकानदारो द्वारा सामान विक्रय किया जा रहा है। बार-बार समझाने, चालानी कार्यवाही करने के बाद भी नहीं मान रहे है।  दुकान दारो का कहना है, कि ग्राहक घर से थैला लेकर नहीं चलते है। वह सब कुछ अलग-अलग पालीथीन में ही मांगते है, हमे देना पड़ता है। इसके प्रति लोगो को समझाइस देने, जागरूकता फैलाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियो को निर्देशित किये है। इसी तारतम्य में आज सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, सब्जी मण्डी, मटन मछली मार्केट, फल मण्डी में जोन आयुक्त सतीश यादव एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के उपस्थिति में रैली का आयोजन किया गया।
            जागरूकता रैली छावनी थाने से शुरू होकर व्यापारियो, ग्राहको के बीच में पहुंचकर उनको समझाइस दे रही थी कि झिल्ली, पन्नी में सामान लेना या देना दोनो प्रतिबंधित है। यह झिल्ली इतना पतला होता है कि इसका रिसायकल भी नहीं किया जा सकता है। नालियो, नालो को जाम कर देता है। लोग झिल्ली में सब्जी, खाने की सामाग्री इत्यादि फेंक देते है, जिसे गौ माता खाकर बीमार पड़ जाती है, उनका पेट फुल जाता है। नाक से पानी गिरने लगता है, एक दिन वह दम तोड़ देती है। इन सबके दोषी कहीं न कहीं हम सब समाज के लोग ही है। जो व्यापारी मना करने के बाद भी झिल्ली में सामान बेच रहे थे, उनका जप्ती बनाया गया। छोटे ठेले, सब्जी बेचने वाले एवं खरीदने वाले से भी 2600 रूपया अर्थदण्ड लिया गया।
             सब्जी मण्डी में ही बिटेक इंजीनियर सुबोध सिंह द्वारा मिर्ची, धनिया, अदरक, लहसुन, टमाटर, नीबू इत्यादि को अलग-अलग झिल्ली में खरीद कर ले जा रहे थे। उन्हे रोककर समझाया गया, उनको निगम द्वारा थैला दिया गया। उन्होने कबूल किया यह हम लोगो की लापरवाही है, कि घर से झोला लेकर नहीं चलते है, अब हम जरूर लेकर निकलेगें। सुश्री संध्या देवांगन कालेज छात्रा द्वारा झिल्ली में सब्जी लिया जा रहा था। उसे बताया गया कि बगल में ही 10 रूपये में अच्छा झोला मिल रहा है, उसने तुरन्त नया झोला खरीद कर सामान लिया। बोली मुझे मालूम ही नहीं था कि इतने सस्ते में झोला मिलता है।
             जागरूकता रैली के दौरान वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, मिशन मैनेजर अमन पटले, एकता शर्मा, पीआईयू, अभिनव ठोकने, सुभम पाटनी, शहरी अजीविका मिशन के सी.ओ., सीआरपी आदि उपस्थित रहे।

      दुर्ग /शौर्यपथ /दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से जिला सहकारी बैंक में किसान सहायता केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया है।डॉ.प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग जिले के किसानों को बैंक संबंधित जानकारी के आभाव की वजह से छोटे छोटे कार्यों के लिए बेवजह जूझना पड़ता है।दुर्ग के लगभग सभी छोटे बड़े किसानों के खाते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में है क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं किसान क्रेडिट कार्ड योजना,धान खरीदी,फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,महतारी वंदन योजना इत्यादि व अन्य सरकारी प्रायोजित योजनाएं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संचालित हो रही हैं।कर्मचारियों की कमी की वजह से बैंक कर्मियों के ऊपर पहले से काम का भार बहुत ज्यादा है।धान खरीदी और बोनस की राशि खातों में आने के दौरान बैंक के सभी शाखाओं में भीड़ बढ़ जाती हैं और किसानों का बहुत समय व्यर्थ बर्बाद हो जाता है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसलिए किसान सहायता केंद्र स्थापित करने के साथ टोल फ्री नंबर जारी करने से किसानों को सहूलियत मिल जायेगी और उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण के साथ ही उन्हें सही जानकारी उपलब्ध होने से उन्हें बेवजह भटकना नहीं पड़ेगा।

    रिसाली/शौर्यपथ /रिसाली निगम क्षेत्र के तालााबों को संवारने हर रोज 5-6 घंटे की कवायद की जा रही है। नियमित दर्जनभर कर्मचारियों के अलावा 6 मछुआरों की मदद से जलीय पौधों को बाहर निकाला जा रहा है। तालाबों को सहेजने मार्च तक अभियान चलाया जाएगा।
    कल्याणी मंदिर और शीतला तालाब वर्तमान में गंदगी से अटा पड़ा है। लोग विसर्जन कुंड की जगह तालाब के साफ पानी में पूजन सामाग्री का विसर्जन कर रहे है। इसके अलावा दोनो ही तालाब में जलीय पौध फैल चुका है। जलीय पौध और विसर्जीत सामाग्री को तालाब से बाहर निकालने का कार्य हर दिन 5-6 घंटे तक किया जा रहा है। सफाई कार्य का निरीक्षण आयुक्त मोनिका वर्मा ने की। उन्होंने इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करे।
    पार्षदों की बैठक
    दरअसल कल्याणी मंदिर तालाब में लक्ष्मीनगर एवं टंकी मरोदा के दोनो वार्डवासी निस्तारी करते है। दोनो वार्ड के नागरिक तालाब पर आश्रीत है। यही वजह है कि तालाब को संवारने और उसे सुरक्षित करने आयुक्त ने पार्षद विलास बोरकर, विधि यादव और सरिता देवांगन के साथ गुरूवार को बैठक करेंगी।
    दोनो तालाब में घासकार मछली का पालन
    दोनो ही तालाब की सतह में जलीय घास का जाल बिछ चुका है। इस वजह से पानी में काई जमने की शिकायत है। आयुक्त ने घास को पूर्ण रूप से खत्म करने घासकार मछली छोड़ने के निर्देश दिए है।
    आयुक्त ने की अपील
    निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि तालाब का उपयोग केवल निस्तारी के लिए करे। तालाब सूरक्षित होने से भूजल स्तर भी बढ़ेगा। तालाब में किसी तरह का पूजन सामाग्री को न छोड़े।

    सीएम ने आमंत्रण स्वीकार कर लगातार आयोजन के लिए दी बधाई
    भिलाई/शौर्यपथ / इस साल भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हो सकते हैं। भिलाई में उनका दौरा तय माना जा रहा है। क्योंकि उन्होंने आयोजक दया सिंह को कह दिया है कि वे बाबा की बारात का हिस्सा बनने आएंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उस समय दया सिंह का भिलाई आने का आश्वासन दिया जब दया सिंह ने बाबा की बारात का आमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री को दिया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण कार्ड को देख प्रसन्नता जाहिर की और लगातार आयोजन के लिए बधाई दी।
    ज्ञातव्य हो कि हर साल महाशिवरात्रि के दिन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से बाबा की बारात निकाली जाती है। यह आयोजन का 17वां वर्ष है और इस साल आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है, इसलिए इस बार 26 फरवरी को बाबा की बारात निकलेगी। दया सिंह ने कहा कि, सीएम साय पहले से इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। जब वे केंद्रीय मंत्री, सांसद और संगठन के शीर्ष पदों पर
    विराजमान थे तब भी वे बाबा की बारात में आते थे। इस साल सीएम बनकर मुख्यमंत्री रहते हुए बाबा की बारात में शामिल होंगे।

    भिलाई/शौर्यपथ / दल्ली राजहरा से भिलाई मेंं अपनी बेटी से मिलने आए पिता होटल आशीष पार्क के कमरा नंबर 104 में मृत मिला। बेटी के ससुराल में मुलाकात के बाद वह होटल में रुका था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि पावर हाउस में आशीष पार्क होटल से सोमवार दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली कि कमरा नंबर 104 में एक व्यक्ति 3 दिन से ठहरा था। वो अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम होटल पहुंची। होटल के मैनेजर ने बताया कि जो आदमी ठहरा है
    उसने अंदर से रूम का दरवाजा बंद कर लिया है। पेट्रोलिंग टीम ने जब कमरा नंबर 104 का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि एक बुजुर्ग बिस्तर पर मृत पड़ा है। तलाशी लेने पर पता चला कि वह दल्ली राजहरा पुराना बाजार निवासी रामकृष्ण साहू (62 वर्ष) है। परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण की बेटी की शादी बैकुंठधाम छावनी भिलाई में हुई है। वो अपने बेटी से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा था। बेटी के घर जाकर उससे मिला। बेटी से मिलकर निकला तो कुछ समय बाद फोन पर उसे बताया कि वो आशीष पार्क होटल में रुक गया है। परिजनों ने बताया कि रामकृष्ण साहू ने इससे पहले दो बार कीटनाशक दवा खा
    ली थी लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया तो उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision