
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली/शौर्यपथ/नगर पालिक निगम के सभागार में शुक्रवार शाम 4 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, महापौर परिषद के सद्स्य समेत पार्षद उपस्थित रहेंगे। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि कार्यशाला में वार्ड सफाई और
व्यापारिक क्षेत्र में होने वाले सफाई को लेकर तैयार की गई रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी जनप्रतिनिधि का सुझाव बेहतर आया तो उसे रूपरेखा में शामिल किया जाएगा।
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 पर केन्द्रित करते कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर में कार्यशाला आयोजित की गई।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की फील्ड की तैयारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन में आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों एवं उनके क्रियान्वयन के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों स्वच्छता कर्मियों ने आपसी अनुभव को साझा किये। इन कार्यशालाओं के माध्यम से विभागीय अमले को क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, जल प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी दी गई।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की फील्ड की तैयारियों हेतु वार्ड सुपरवाइजरों का होगा वार्डों पर पूरा नियंत्रण।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की फील्ड में तैयारियों हेतु मोतीलाल वोरा सभागार में कार्यशाला का आयोजन में आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा सर्वेक्षण के समस्त मापदंडों जैसे डोर टू डोर कलेक्शन, स्त्रोत पृथकीकरण, रोड सफाई, जी.वी.पी. विलोपन, बैकलेन सफाई आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा समस्त स्वच्छता निरीक्षक/सफाई दरोगा, वार्ड सुपरवाइजर एवं एस.एल.आर.एम. सेंटर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
स्वच्छ भारत मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिये जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वच्छता कार्यक्रम को जन-आंदोलन का रूप दिया जाये। इसमें महिला-पुरूषों, युवाओं, छात्र-छात्राओं की जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाये।
दुर्ग//शौर्यपथ / देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया गया।कलेक्टर एवं निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आज नगर पालिक निगम मुख्यालय एवं हिंदी भवन के सामने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में श्रद्धांजली दी गई और उनकी स्मृति तथा सम्मान में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण किया गया। निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान,संजय ठाकुर,सुरेश केवलानी,आरके बोरकर,थानसिंह यादव,धर्मेंद्र मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,शोएब अहमद के अलावा अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजनों ने दो मिनट का मौन धारण किया।30 जनवरी को 11 बजे दो मिनट मौन धारण के दौरान अन्य कामकाज एवं गतिविधियों को भी रोका गया हैं।नगर निगम द्वारा मौन का समय शुरू होने और समाप्त होने की सूचना सायरन के माध्यम से किया गया।
दुर्ग /शौर्यपथ /नगर पालिक निगम में गणतंत्र दिवस पर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।नगर निगम के ध्वजारोहण समारोह में कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के अलावा अधिकारियों एवं कर्मचारियो के बीच सुबह 7,30 ध्वजारोहण करेंगे। इसके लिए गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरु हो गई हैं।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों पर रोशनी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
दुर्ग/शौर्यपथ /भारत निर्वाचन आयोग तथा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार आज नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के अवसर पर निगम के अधिकारी/कर्मचारियो ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस' का शपथ लिया।
बता दे कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के कार्यालय जहां शनिवार अवकाश रहता है।आज कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश व कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम 24 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे दुर्ग नगर निगम में कार्यालय अधीक्षक राज कमल बोकर ने अधिकारी और कर्मचारियो को शपथ दिलाई ।
हम,भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।इस अवसर पर प्रभारी कार्यपालन अधिकारी आरके जैन,गिरीश दीवान,वीपी मिश्रा,संजय ठाकुर,धर्मेंद्र मिश्रा,जितेंद्र समैया,शशि यादव,ईश्वर वर्मा,वंदना श्रीवास्तव,हेमलता वर्मा,साक्षी वर्मा,चित्रलेखा चन्द्राकर,ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पानीग्राही सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वैशाली नगर जोन क्रमांक 02 अंतर्गत निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण पर बेदखली कार्यवाही की गई। कुरूद लोहिया रोड़ में नवनिर्मित मकान के मालिक द्वारा शासकीय भूमि में अपने घर के सामने अवैध रूप से सेप्टिक टेंक बनाकर कब्जा किया गया था। जिसे प्राप्त शिकायत के आधार पर जोन क्रमांक-02 के राजस्व अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में बेदखल किया।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के दिये गये निर्देश पर कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत के आधार पर जोन-2 के राजस्व अमले ने कुरूद लोहिया रोड में घर के सामने सड़क से लगाकर बनाये गये सेप्टिक टेंक को जे.सी.बी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। प्राप्त शिकायत के अनुसार वार्ड 21 कुरूद में दिनेश सिंह द्वारा अपने घर के बगल में बना रहे मकान मालिक द्वारा शासकीय भूमि पर सेप्टिक टेंक अवैध रूप से बनाये जाने की शिकायत की गई थी। जिसे मंगलवार को बेदखली की कार्यवाही जोन-2 के राजस्व अमला द्वारा किया गया।
कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, वार्ड प्रभारी अरूण सिंह, कृष्ण कुमार सुपैत, गुप्तानंद तिवारी, हरि ताम्रकार, मदन मोहन तिवारी, जागेश्वर पटेल, अमीत कोसरे, प्रतीक तिवारी, तोड फोड दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, मंगल बंजारे, कन्हैया यादव आदि उपस्थित रहे।
दुर्ग/ शौर्यपथ/ भारतीय जनता पार्टी इस बार नगरी निकाय चुनाव में किसी भी कीमत पर अपने पार्षदों की संख्या को अल्पमत से बहुमत की ओर करना चाहती है पिछले 20 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने शहरी सरकार में कभी बहुमत प्राप्त नहीं किया है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी संगठन इस बार ऐसे ऐसे प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में खड़े करने का प्रयास कर रही है जिनका सामाजिक स्तर पर मान सम्मान हो वही वार्ड की जनता के सुख-दुख में वह साथ खड़े हो वार्ड पार्षद का चुनाव वार्ड की आम जनता के हर छोटे-बड़े कार्यो में सहभागिता के आधार पर होता है ऐसे में शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के भीष्म पितामह से सम्मानित श्री पवन बड़जात्या है कि पुत्रवधू श्रीमती राखी बड़जात्या को भारतीय जनता पार्टी इस बार मौका दे सकती है इस बारे में जब शौर्य पथ समाचार पत्र ने श्रीमती राखी बड़जात्या के पति आशीष बड़जात्या से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमारा परिवार पिछले 40 सालों से भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य सदस्य की तरह कार्य करता रहा और पार्टी के कार्यों में अपनी सहभागिता पूरी तरह निभाता रहा ऐसे में इस बार हमारा वार्ड महिला वार्ड ( सामान्य ) होने से इस बार हमारे परिवार को वार्ड की जनता का सेवा करने का मौका मिले ऐसी उम्मीद के साथ संगठन को दावेदारी फॉर्म प्रस्तुत किए हैं और उम्मीद है कि संगठन हमारे 40 वर्षों के कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए हमें सेवा का अवसर ज़रूर प्रदान करेगा.
जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में अपने पार्षदों की संख्या एवं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देने का लगातार प्रयास कर रही है ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि शहर के समाजसेवी परिवार की पुत्रवधू को यह मौका भारतीय जनता पार्टी जरूर देगी एक-दो दिन में पार्टी अपनी सूची जारी कर देगी अंतिम सूची जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि भारतीय जनता पार्टी किस मौका देती है.
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आगामी नगरीय निकाय आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होते ही आदर्श आचार संहिता लगने और चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया।
सोमवार को निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी घोषणा किए जाने के बाद कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आज प्रभारी अतिक्रमण परमेश्वर के नेतृत्व में अतिक्रमण दल द्वारा सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया।
पटेल चौक मुख्य जीई रोड, राजेन्द्र पार्क सहित चौराहा, गौरव पथ, जेल तिराहा, पुलगांव मिनी माता तिराहा, बस स्टैंड आदि जगहों पर लगातार राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाया जाने लगा।
इसके अलावा सरकारी कार्यालयों से भी होर्डिंग्स उतारने का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही दीवारों में सभी राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार को भी पोता जा रहा है। बाजार क्षेत्रों में सभी प्रमुख चौराहों लगी प्रचार सामग्री को नगर पालिक निगम द्वारा संपत्ति विरूपण दल का गठन टीम द्वारा हटाने का कार्य शुरू किया गया है। सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाले होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए हैं।
निगम प्रशासन हरकत में दिखा और होर्डिंग व बैनर जैसी सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को उतरवाया गया। सभी दलों के प्रचार सामग्रियों से पटे प्रमुख चौराहों का नजारा बदल गया और सारे होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया।अगामी नगर निगम दुर्ग, स्थानीय निर्वाचन आर्दश आचार संहिता का सख्ती से पालन किये जाने निकाय क्षेत्र में वार्डवार एरिया का सर्वे कर शासकीय भवन तथा सार्वजनिक स्थल की संपत्तियो में किसी भी प्रकार का दीवार लेखन, बेनर, पोस्टर होर्डिंग, झंडा, फलेक्स तथा अन्य प्रचार सामग्रियो को चिन्हाकन कर आर्दश आचार संहिता प्रभावशील होते ही शासकीय भवनो एवं परिसरो व सार्वजनिक क्षेत्र मे हटाया जा रहा है।
नगरीय विकास के सोपान वर्चुअल कार्यक्रम
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य आतिथ्य एवं उपमुख्यमंत्री,मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव की अध्यक्षता में आज राज्य स्तर पर दोपहर 12 बजे नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इसमें अनुकंपा नियुक्ति के पात्र हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए साथ ही वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मंत्रीगण व विधायक मौजूद रहें।
शहर दुर्ग के वर्चुअल कार्यक्रम डाटा सेंटर में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 6 नगरीय निकायों में 270 करोड़ की जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास,155.38 करोड़ के 813 कार्यों का भूमि पूजन,15.85 करोड़ के 70 कार्यों का लोकार्पण, स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया गया।
विधायक गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल में शामिल होकर डाटा सेंटर में भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
बता दे कि दुर्ग शहर के विकास कार्यो के लिए 9 करोड़ 72 लाख विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।जिसमे डीएमएफ के 2 कार्य, अधोसंरचना के 51 कार्य एवं विधायक निधि के 2 निर्माण कार्य शामिल है।कार्यक्रम के अवसर पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,भवन अधिकारी गिरीश दिवान,संजय ठाकुर,राजेन्द्र ढबाले,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद मांझी,करण यादव,प्रेरणा दुबे,पंकज साहू,थानसिंह यादव,काशीराम कोसरे सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
