
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई /शौर्यपथ /नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सभी जोन में खिलाड़ियों के खेलने के लिए बैडमिंटन ग्राउंड हो इसकी सोच महापौर नीरज पाल की थी। इसके लिए उन्होंने अपने महापौर निधि से सभी वार्डों के लिए 10 लाख रुपए के लागत से बैडमिंटन ग्राउंड बनाने के लिए अपना सुझाव दिया। इसमें से प्रत्येक वार्ड के पार्षद अपने निधि से 4 चार लाख शेष राशि ₹6 लाख महापौर निधि से लगाकर एक बेहतरीन बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए, महापौर पाल की अध्यक्षता में एम आई सी सदस्यों सर्वसम्मत से समिति से पारित किया। अधिकांश वार्ड के पार्षदों ने अपनी राशि देकर के अपने वार्ड में सुविधाजनक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया। निगम भिलाई क्षेत्र के कुछ वर्ड ऐसे हैं जहां पर रिक्त भूमि नहीं होने के कारण बैडमिंटन ग्राउंड नहीं बन पाया। ऐसे वार्डों की जो राशि बची थी उससे नगर निगम भिलाई के चारों जोन में आधुनिक सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान बनाया जा रहा है। जोन क्रमांक 1 में वार्ड क्रमांक 5 में 25 × 40 मी का कुल लागत 64 लाख रुपया निगम के वाहन शाखा के उत्तर दिशा में रिक्त भूमि पर, जोन क्रमांक 2 में हाउसिंग बोर्ड स्टेडियम के पीछे रिक्त भूमि पर 20 मी × 30 मी क्षेत्रफल पर लागत 40 लाख रुपए, जोन क्रमांक 3 घासीदास उद्यान सेक्टर 2 सड़क एवेन्यू सी के बगल में क्षेत्रफल 25 मीटर × 40 मी लागत 70 लाख रुपए, जोन क्रमांक 4 श्री राम चौक मैदान डोम के पास क्षेत्रफल 25 × 45, 70 लाख रुपया, कुल लागत 2 करोड़ 44 लाख में बनेगा। इसकी विशेषता होगी यह मल्टीपरपज खेल मैदान होगा । इसमें फुटसाल, फुटबॉल का छोटा रूप, बॉक्स क्रिकेट प्रैक्टिस, बैडमिंटन, मिनी हॉकी आदि प्रकार के खेल खेला जा सकता है। चारों तरफ से तार फेंसिंग होगा, नेट की जाली होगी, इससे बाल वगैरा बाहर नहीं जाएगा । इस ग्राउंड में स्ट्रोट्रफस घास, एलईडी लाइट, से दूधिया रोशनी होगा। खिलाड़ियों के बैठने की सुविधाओं से युक्त होगा। महापौर नीरज पाल का कहना है कि इससे संबंधित वार्ड के खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका मिलेगा। इसमें दोनों महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रैक्टिस कर सकेंगे। भिलाई नगरी की पहचान खेल जगत में भी है यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। स्थानीय रूप से अच्छे कोच की व्यवस्था होगी, जो खिलाड़ियों को खेल के बारे में मार्गदर्शन देंगे। इस प्रस्ताव से खिलाड़ियों में अच्छा उत्साह है। निगम भिलाई के इस इस पहल की को सब सराहना कर रहे हैं।
भिलाईनगर/शौर्यपथ /नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में सुझाव एवं शिकायत पेटी रखी गई है। भिलाई शहर के नागरिक निगम एवं जनता के हित में कोई सुझाव देना चाहते है तो वह डाल सकते है। इसके साथ ही यदि उनकी कोई शिकायत है, तो उसको भी डाल सकते है। महापौर नीरज पाल ने बताया कि बहुत सारे नागरिक निगम को जानकारी देना चाहते है, यह भी सोचते है कि उनका नाम गोपनीय रखा जाये। जिससे संबंधित से किसी प्रकार का विवाद न हो और काम भी हो जाए। नागरिको के पास ऐसे विचार होते है, जिससे शहर के विकास में अच्छा प्रयास किया जा सकता है। वह भी इस पेटी में अपना सुझाव डाल सकते है। बस यह ध्यान देना होगा जिस स्थल के बारे में जानकारी देना चाहते है। उसका स्पष्ट उल्लेख हो मोबाईल नम्बर डाल देने से और जानकारी मिल जायेगी। जिससे निगम का अधिकारी मौके पर जाकर उचित निदान करवा सके।
नगर निगम भिलाई में रखे सुझाव एवं शिकायत पेटी रोज साम को 5 बजे खोला जायेगा। सुझाव एवं शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगा, आयुक्त उसे स्वयं मार्क करेगे और उसके प्रोग्रेस की जानकारी भी ली जायेगी। यह कदम नगर निगम भिलाई में पहली बार पहल की जा रही है। यदि लोगो से अच्छा सुझाव आया या शिकायत आता है, तो यह पेटी पांचो जोन कार्यालयों में भी रखी जायेगी। आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं जाकर अपने सामने पेटी को खुलवाये। उसमें निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण से संबंधित शिकायत था, जिसे संबंधित जोन कार्यायल में भेजा गया और उसका शीध्र निराकरण करवाया गया।
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से दहेज निरोधक कानून में संशोधन का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने दहेज निरोधक कानून अर्थात धारा 498ए के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं इसका ग़लत इस्तेमाल कर रही हैं।झूठे केस दर्ज हो रहे हैं।हिंसा के ठोस सुबूत के बिना इस धारा का बद-इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।महिलाओं की बढ़ा-चढ़ाकर कर पेश की गई शिकायतों में बेकसूर परिवारजनों को फंसा दिया जाता है।दहेज मामले में ससुराल के सारे लोगों को लपेटना प्रवृत्ति बन गई है।नतीजतन वे परेशान होते हैं और कई बार उनकी गिरफ़्तारी भी हो जाती है।ससुराल पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए दहेज प्रताड़ना कानून का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है।सिर्फ आरोपों के आधार पर रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई करना इस कानून के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया का भी दुरुपयोग है।इसलिए इस 'दुरुपयोग' को रोकने केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।दहेज प्रताड़ना का आरोप किसी पति और उसके रिश्तेदारों के लिए कभी न मिटने वाले बदनामी के दाग की तरह है।इस प्रवृत्ति का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।लेकिन इसके समाधान के लिए कोई पहल आज तक नहीं किया गया।कई दहेज प्रताड़ना के झूठे मामलों में निर्दोष लोग व उनके परिवारजन आत्महत्या करने को मजबूर हो चुके हैं।आज यह सबसे बड़ी सामाजिक समस्या बन चुकी है।
*सुप्रीम कोर्ट ने भी माना, हो रहा है दुरुपयोग*
ऐसे ही आंकड़ों पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने माना था कि शिकायतकर्ता कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं।कोर्ट ने इसमें पुलिस को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने पर रोक लगा दी थी।सुप्रीम कोर्ट ने गाइड लाइन जारी की थी कि इन मामलों में जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाए।अगर पुलिस जांच में मामला झूठा पाया जाए तो पुलिस उसे रद्द भी कर सकती है।सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि थोड़ा सा भी वैवाहिक अनबन होते ही विवाहिता एवं उसके परिजन पहले पुलिस थानों में दहेज प्रताड़ना की झूठी शिकायत दर्ज करवाते हैं और फिर समझौता के नाम पर मोटी वसूली की जाती है।
*झूठी शिकायत पर कड़ी सजा का हो प्रावधान*
अधिकांश मामलों में पुलिस को मालूम होता है कि मामला फर्जी है लेकिन दर्ज करना कानूनन उनकी मजबूरी होता है।इस तरह के मामलों में झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व कड़ी सजा का भी प्रावधान करने की आवश्यकता है।नियम अनुसार उन पर एफआईआर होना चाहिए,ताकि झूठी शिकायतों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।महिलाओं को तमाम तरह के अपराधों,शारीरिक मानसिक शोषण,प्रताड़ना और हिंसा से उन्हें बचाने के लिए कानूनी कवच दिए गए हैं,इससे उनकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है।लेकिन ऐसी दास्तानों की कोई कमी नहीं कि इन कानूनों ने अनेक लोगों और परिवारों की जिंदगी तबाह करके रख दी है।अनेक परिवार तनाव भरी जिंदगी जी रहे हैं।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के चारो जोन में बनेगा व्यवस्थित, सुसज्जित बैडमिंटन ग्राउण्ड। निर्माणाधीन बैडमिंटन ग्राउण्ड के स्थल का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा एवं निर्माणकर्ता एजेंसी के साथ पहुंचे। निर्माण के दौरान क्या-क्या बनाया जाएगा। किस प्रकार की सुविधा होगी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किये। विनीता वर्मा द्वारा बताया गया कि बैडमिंटन ग्राउण्ड में स्टोट्रफ्स, चारो तरफ फैसिंग, नायलोन नेट, एलईडी फ्लड लाईट लगेगा। जिसमें खिलाड़ी खेलेगे, प्रेक्टिस करेगे। बैडमिंटन ग्राउण्ड मल्टीपरपज होगा, आवश्यकता के अनुसार खिलाड़ी नेट बाल, बैट प्रेक्टिस फुटबाल आदि कर सकेगें। चारो तरफ नेट लगाया जाएगा, इससे बाल या बैडमिंटन का कौग इत्यादि बाहर नहीं जायेगा। अच्छे ढंग से प्रेक्टिस होगा, एलईडी लाईट लग जाने से रात्रि में भी दिन जैसा उजाला होगा।
नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर परिषद की बैठक में 4 जोन क्षेत्र में बैडमिंटन ग्राउण्ड का निर्माण कराये जाने हेतु प्रकरण विचारार्थ रखा गया था। जिसे परिषद के सदस्यों ने उक्त कार्य कराये जाने की सर्व सम्मति से संकल्प पारित किया था। उसी के आधार पर खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। जो इस प्रकार से जोन-1 नेहरू नगर वार्ड क्रं. 05 में वाहन शाखा के उत्तर दिशा में नेशनल हाईवे के समीप निगम की रिक्त भूमि, जोन-2 वैशाली नगर वार्ड क्रं. 24 हाउसिंग बोर्ड स्टेडियम के पीछे सियान सदन के बगल में रिक्त भूमि, जोन-3 मदर टेरेसा नगर वार्ड क्रं. 56 निगम द्वारा निर्मित घासीदास उद्यान के अंदर सेक्टर 2 एवन्यू सी रोड पर एवं जोन-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार वार्ड क्रं. 49 श्री राम चैंक खेल मैदान के अंदर पूर्व दिशा के किनारे बैडमिंटन ग्राउण्ड निर्माण किया जायेगा।
आयुक्त पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो को कहा कि जो भी निर्माण किया जाये। यह ध्यान दिया जाये कि वह सभी प्रकार से उपयोगी हो अधिक से अधिक लोग उसका लाभ लें। स्थानीय खिलाड़ियो को जोड़कर उसकी समिति बनाया जाये, उनसे भी मार्ग दर्शन एवं सहयोग लिया जाये। जिससे उनको लगे कि यह हम लोगो के उपयोग के लिए ही बनाया जा रहा है, इसकी सुरक्षा भी हमे ही करना है।
निरीक्षण के दौरान उपअभियंता अर्पित बंजारे, श्वेता वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
सफाई व्यवस्था और भी बेहतर करने के निर्देश,घरो से शत-प्रतिशत सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करने पर विशेष ध्यान दें
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम।सुबह 6 बजे जिला कलेक्टर व निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी शहर भ्रमण पर निकले।करीब दो घण्टे तक शहर के मुख्य जगहों पर पैदल चल कर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण किया गया।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कमिश्नर सुमीत अग्रवाल,सहायक कलेक्टर एम भार्गव व अधिकारियों के साथ पैदल घूमकर व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर ने सुबह सुबह नगर भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।उन्होंने चर्च रोड होते हुए गौरव पथ मार्ग से जेल चौक सुआ चौक वार्ड क्रमांक 46 अटल प्रतिमा परिसर निर्माण कार्य का निरीक्षण किये,उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मे बाधित अतिक्रमणकर्त्ता को नोटिस देकर हटवाने की कार्रवाही करेंगे।वही सफाई कार्य का निरीक्षण जैसे कि डोर टू डोर कलेक्शन, नाली सफाई, जी.वी.पी.,सड़क सफाई इत्यादि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश।उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया।
शहर के चौक चौराहों पर लगी बंद लाइट को ठीक करवाने के निर्देश दिए. रात के समय में शहर में रोशनी होना जरूरी है. शहर के दुकानदार अपने आस पास के कचरे को कचरा डिब्बा में ही डालेंगे।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपूरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,वीपी मिश्रा,राजेन्द्र ढबाले,हरिशंकर साहू,एस के केवलानी,स्वास्थ्य अधिकारी धमेंद्र मिश्रा,विनोद मांझी,करन यादव,विकास दमाहे,प्रेरणा दुबे,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,कर्मशाला अधिक्षक शोएब अहमद,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,अतिक्रमण प्रभारी परमेश्वर आदि मौजूद रहें।
शहर क्षेत्र का भ्रमण करके साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शहर की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं।शहर के नालियों को भी साफ करने के लिए कहा। शहर के खराब लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की लोगों का शहरों में आवागमन रहता है शहरों में रोशनी अनिवार्य रूप से रहनी चाहिए।शहर क्षेत्र की नालियों को भी तल तक साफ करने की बात कही।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी ली और स्वच्छता दीदियों के द्वारा नियमित घर घर जाकर कचरा कलेक्शन करवाने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने बोरसी स्थित वार्ड क्रमांक 53 के एसएलआरएम केंद्र का भी अवलोकन किया और अनुपयोगी समान को निकालकर विक्रय करवाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरा पृथककरण की जानकारी लेकर सेंटर में साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।उन्होंने स्वच्छता दीदियों को समझाइए देते हुए कहा कि शहर में शत-प्रतिशत यूजर जार्च वसूली पर विशेष ध्यान देवें।उन्होंने सड़क मार्गो का अवलोकन करके साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।अधिकारी नियमित शहरों की साफ-सफाई की व्यवस्था देखें।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के शिविरों का आयोजन, नागरिकों को दी जाएगी जानकारी
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत रैपिड असेसमेंट सर्वे शुरू किया जा रहा है। इस योजना के तहत 16 जनवरी से नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में घर घर जाकर जहां नागरिकों को योजना से लाभ,आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी दी जाएगी।जिला कलेक्टर / निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न वार्डों में ड्यूटी पर लगाया गया है। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
कमिश्नर सुमित अग्रवाल एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नोडल अधिकारी दिनेश नेताम के द्वारा निर्देशित जिसे पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ नहीं मिला है उनका सर्वे कर 03 दिवस के भीतर में प्रत्येक वार्ड से 05 मोर जमीन-मो मकान6 (बीएलसी) के पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जाना है। सर्वेक्षण के पश्चात् डाक्यूमेंट को भीम निषाद, सहा ग्रेड 03, प्रधानमंत्री शहरी आवस योजना (बीएलसी) शाखा में जमा करेंगे।
कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास फ्रेड 2. डोर टू डोर सर्वे की समीक्षा कर बैठक में उन्होंने कहा कि वार्डो में अधिकारी/कर्मचारी फील्ड में रहकर वार्डो से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सर्वेक्षण करके हितग्राहियों को उनके अनुसार प्रधानमंत्री आवास के योजना के घटकों का लाभ दिलवाने की बात कही। ताकि राज्य शासन के द्वारा निकाय को दिए गए लक्ष्य निर्धारित अवधि में किया जा सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम प्रशासन ने निदान-1100 में शहर से ऑनलाइन दर्ज समस्त नागरिकों से अपील, आस पास के क्षेत्रों में कचरा या गंदगी दिखने पर करें निदान 1100 पर शिकायत करें।कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा शहर के समस्त आम नागरिकों से अपील है कि, वार्डों में अपने आस पास के रहवासी क्षेत्रों, व्यावसायिक क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर कचरा या गंदगी दिखने पर तुरंत नगर निगम के टोल फ्री नंबर निदान 1100 पर शिकायत दर्ज करे,जिसका 24 घंटों के अंदर समाधान किया जाएगा। और इस प्रकार अपने शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करेंगें।निदान 1100 में साफ सफाई सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण कर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ग्रेडिंग में ए ग्रेड हासिल कर रही है। निगम प्रशासन ने निदान-1100 में ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होने के बाद न केवल निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया, बल्कि कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार निराकरण के बाद शिकायतकर्ता के फोन नंबर पर संपर्क कर फीडबैक लेने का कार्य भी किया जाएगा।
ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली की रिपोर्ट के अनुसार शहर से निदान-1100 में दर्ज कई शिकायतों का निगम ने निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया। यानी कि निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
आयुक्त सुमित अग्रवाल की नियमित मॉनिटरिंग से निदान में प्राप्त शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से गंभीरता पूर्वक किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सड़क, नाली की सफाई, स्ट्रीट लाइट, मृत जानवर का उठाव, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, आवारा मवेशियों इत्यादि से होने वाले समस्याओं के निराकरण के लिए तीन साल पहले निदान 1100 की शुरुआत की थी। टोल फ्री नंबर के जरिए दर्ज होने वाले शिकायतों का निराकरण के लिए तीन चरण की व्यवस्था की गई है। इस श्रेणी में शिकायतें हैं सीधे आयुक्त के पास पहुंचती है! टोल फ्री नंबर 1100 पर कई तरह की शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। इनमें शहर क्षेत्रो में पड़े कचरा की साफ सफाई,स्ट्रीट लाइट,साफ-सफाई, मलबा उठाव, मृत जानवर, पेयजल, सड़क, सार्वजनिक शौचालय, आवारा पशुओं से होने वाली परेशानियों, जाम नाली आदि समस्यों का निराकरण।
दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। अपने उद्बोधन में डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा, "सावित्रीबाई फुले न केवल भारत में महिला शिक्षा की जननी थीं, बल्कि उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का साधन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का शक्तिशाली माध्यम है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए।" विभागाध्यक्ष डॉ. शकील हुसैन ने सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनकी सहयोगी फातिमा शेख को भी याद किया। उन्होंने कहा, "सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन का जो अद्वितीय कार्य किया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। फातिमा शेख ने सावित्रीबाई के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा को सुलभ बनाया।
यह साझेदारी हमें सहयोग और समानता के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करती है।" कार्यक्रम में प्राध्यापकों तरुण कुमार साहू, डॉ. राजेश्वरी जोशी, डॉ. रश्मि गौर, श्रीमती राखी भारती, शाहबाज अली और अमित कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके विचारों को वर्तमान समय में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विदित है कि सावित्री बाई फूले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था, उनके योगदान को याद करते हुए प्रतिवर्ष 3 जनवरी को उनकी जयंती मनाई जाती है।इस अवसर पर स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के विचारों और उनके योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें डॉ राजेश्वरी जोशी ने प्राचार्य, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
भिलाई / शौर्यपथ / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव पर विश्वास जताया है और प्रदेश में होने वाली आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि विधायक यादव, 17 अगस्त से केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद है और एआईसीसी ने विधायक देवेन्द्र पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए गठित कमेटी में स्थान दिया है। संगठन के इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन प्रायलट का आभार भी जताया है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस कमेटी और विधायक यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के नगरीय निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने घर-घर जाएंगे और कांग्रेस का परचम लहराएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन प्रायलट ने नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए 18 सदस्यीय नगरीय निकाय चुनाव समिति गठित किया है। जिसमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव, एस संपत कुमार, श्रीमती जरिता लैतलफांग,विजय जांगिड़, विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,रविन्द्र चैबे, डाॅ शिव कुमार डहरिया, मोहन मरकाम,जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू को सदस्य बनाया गया है। वहीं कमेटी में चार आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष शामिल किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
