
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों से 27 जनवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
उप संचालक रोजगार आर.के.कुर्रे ने बताया कि वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता साईंस विषय (गणित समूह) के लिए इन्टरमिडिएट 10$2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंगेजी में 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हो अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स 50 प्रतिशत अंकों से तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाईल इन्स्ट्रूमेंटेशन टेक्नालॉजी) अथवा अव्यावसायिक कोर्स के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स (भौतिकी या गणित विषयों में 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य संकाय के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को 01 जनवरी 2005 से जुलाई 2008 तक के जन्म लेने वाले अविवाहित महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं ।
पात्र हितग्राहियों को मिलें पक्के मकान,हितग्राही जता रहे है सरकार का आभार:
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज जिला कलेक्टर व निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के दिशा निर्देश पर 28 पात्र हितग्राहियों को योजना के नोडल एवं कार्यपालन अधिकारी दिनेश नेताम द्वारा लॉटरी निकलकर आवास आबंटन किया।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से कई परिवारों की जिंदगी बदल रही है। केंद्र और राज्य सरकार की मंशानुरूप समाज के हर नागरिक तक महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना से अब हर व्यक्ति का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। इससे शहर क्षेत्र के पात्र हितग्राही बहुत खुश हैं और सरकार का आभार जता रहे हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 28 हितग्राहियो की लॉटरी निकाल कर मकान आवंटन किया,प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत आज 28 आवासो का नगर निगम दुर्ग के डाटा सेंटर कार्यालय परिसर में खुली लाटरी पद्धति से आवासो को आबंटित किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान मोर आस हेतु दिनांक 26.7.2024 से 14 -1-2025 तक आवेदन किए गए प्राप्त जमा राशि अनुसार हितग्राही जिसमें गणपति विहार, सरस्वती नगर,गोकुल नगर पुलगांव तथा मां कर्मा बोरसी हेतु कुल 28 हितग्राहीयों के लिए आज दिनांक 14 जनवरी 2025 को लॉटरी के माध्यम से भूतल,प्रथम तल तथा द्वितीय तल के आवासो का आवंटन किया गया।जिसमें गोकुल नगर पुलगांव हेतु 10 हितग्राही सरस्वती नगर हेतु 2 गणपति विहार हेतु 12 तथा माँ कर्मा हेतु तीन हितग्राहियों को लॉटरी निकाल कर मकान आवंटित किया गया।लॉटरी की इस प्रक्रिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार नेताम,सीआईटीसी एक्सपर्ट सचिन,दीपक संचेती,प्रितेश वर्मा,रुक्मणी राजपूत,भीम सिंह तथा रामदास उपस्थित थे।प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी दिनेश नेताम के द्वारा लॉटरी कर मकान आबँटित किया गया।
सफाई को लेकर कोताही बर्दाश्त नही:
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर शहर की सफाई को लेकर लगातार कमिश्नर सुमित अग्रवाल काफी सख्त नजर आए।उन्होंने स्वच्छता दीदीयों,सुपर वाइजर सहित स्वच्छता कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए।इसमें कोताही बर्दाश्त बिल्कुल भी नहीं की जाएगी। इसके लिए कमिश्नर श्री अग्रवाल रोजना स्वयं सुबह से विभिन्न वार्डों में पहुंचकर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं। सोमवार को सुबह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड- कातुलबोर्ड,रायपुर नाका सहित स्टेशन रोड भ्रमण किया साथ ही साथ सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया।इस दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कुनाल, राहुल सहित टीम अमला मौजूद रहें।
वार्डों में साफ-सफाई को लेकर काफी गंभीरता बरती जा रही है। बता दें कि नगर निगम को स्वच्छता व साफ- सफाई के लिए कई राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड भी मिल चुका है। इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए नगर के कमिश्नर सहित अधिकारी/कर्मचारी काफी एहतियात बरत रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग टीम नगर निगम द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों को स्वच्छता को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बेहद जरूरी है।शहर की पहचान स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बनी हुई है। वार्डों की साफ- सफाई के अलावा चौक चौराहा, गार्डन एवं सार्वजनिक स्थानों के साफ-सफाई भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को निर्देश दिए कि वह स्वच्छता के लिए कोताही न बरतें। साथ ही साथ निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लगातार फील्ड में जाकर मानिटरिंग भी करते रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना से सपनो को पूरा करने में मिल रही है मदद
दुर्ग//शौर्यपथ /नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्ग प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार का महत्वपूर्ण योजना है!जिसके क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार हर प्रकार से अपने हितग्राहियों के आवास की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रयासरत है ताकि मकान का अभाव कोई भी व्यक्ति ना रहे।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एक साल सफलता पूर्वक पूर्ण किया जा चुका है. एक साल में 562 हितग्राहियों को सफलता पूर्वक संपूर्ण किस्त की राशि दी जा चुकी है।
आम जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनकी आय 3 लाख से कम हो, स्वयं की जमीन हो ऐसे हितग्राहियों को 30 वर्ग मीटर एरिया में मकान बनवाकर देने का प्रावधान रखा गया था,इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्य घटक एएचपी अंतर्गत ऐसे हितग्राही है जिनके पास जमीन तथा मकान नहीं है, जो कि 2015 के पूर्व से शहरी क्षेत्र में निवासरत थे, या जो किराए के मकान में रहते थे उन्हें 1 बीएचके का फ्लैट बनवाकर दिया गया ! वर्तमान में बीएलसी घटक अंतर्गत 3335 के लक्ष्य अनुसार 3247 मकान पूर्ण किया जा चुका है तथा 78 प्रगतिरत है जो कि 98 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियो को योजना का लाभ दिये जाने हेतु पात्र हितग्राहियों को छूट दिया गया तथा ऐसे हितग्राही जो 31 अगस्त 2024 के पूर्व से निवासरत है तथा जिनके पास जमीन के दस्तावेज है तथा सालाना आय तीन लाख से कम तथा जाति प्रमाण पत्र होगा उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है ! जिसके लिए त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है।शहर क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से सपनो को पूरा करने में मदद मिल रही है।कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा अपात्रों को आवास न मिले और कोई पात्र न छूट जाए, इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा हर दिन की गतिविधि दर्ज करती है।सत्यापन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
-पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेता को बिना गारन्टी के लोन
-पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि:
दुर्ग / शौर्यपथ / शहरी पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि-योजना से प्रथम किस्त दस हज़ार द्वितीय किस्त मे बीस हज़ार तथा तृतीय किस्त पचास हज़ार तक के ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाए जाने हेतु विभाग ने निरंतर प्रयास जारी है।
अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को योजना से जोड़कर स्वनिधि से समृद्धि के तहत दुर्ग क्षेत्र अन्तर्गत व्यवसाय करने वाले सभी पथ विक्रेताओ के परिवार के सदस्यों का सोशल प्रोफाइलिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। ताकि इन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा सके स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, के साथ साथ वन नेशन वन राशन कार्ड योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से पथ विक्रेता व उनके परिवार के सदस्यों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम टीम द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के सफल संचालन हेतु हर संभव प्रयास फील्ड पर किया जा रहा है पीएम स्वनिधि योजना लाभ दिलाने।नगर निगम ने किया अपील पीएम स्वनिधि के अलावा अन्य योजना का लाभ लेने हेतु पथ विक्रेता अपना आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय में संपर्क करें अथवा अपने नजदीकी चॉइस सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं और योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।बता दे कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हुआ एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेता बिना गारन्टी के लोन के माधयम पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि।
दुर्ग//शौर्यपथ/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बैगापारा निवासी कृष्णा यादव पिता सीताराम यादव उम्र 53 वर्ष की खुशी का ठिकाना नही रहा।पूरा हो चुके खुद के पीएम आवास में उन्होंने पूरे परिवार के साथ कदम रखा तो खुशी के कारण आंखों में आंसू आने लगे।उन्होंने बताया कि जिंदगी भर कवेलू के मकान में रहें है।कृष्णा यादव ने प्रधानमंत्री आवास के तहत अपना खुद का पक्का सुंदर आशियाना बनवा लिया।उन्होंने सफलता की कहानी बताई. कृष्णा यादव पिता सीताराम यादव उम्र 53 वर्ष निवास बैगापारा ने बताया कि मेरी अपंगता 75% है।उन्होंने बताया कि अपने झोपड़ी में जैसे तैसे अपने परिवार के साथ में आज तक निवास कर रहा था।
गरीबी और शरीर की लाचारी से तंग आकर मैं हिम्मत हार चुका था, मेरा एक पैर पूरी तरह से शून्य है. ऐसी तंगी हालत में कच्चे मकान में रहना बहुत ही दुखद प्रतीत होता था,शरीर की लाचारी, पैसे की तंगी, परिवार की जिम्मेदारी, भाई की मजदूरी ऊपर से कच्चा मकान बारिश की दिनों में रहना दूभर हो गया था!छानी वाला खप्पर का मकान होने की वजह से हर साल रिपेयरिंग करवाने का का झंझट के लिए अपनी लाचारी एवं मज़बूरी पर आंसू बहाया करता था! खप्पर वाले मकान में बारिश के दिनों में पानी टपकता रहता था इस स्थिति में परिवार के साथ में रहना मज़बूरी थी ,गाहे बगाहे में हमेशा अपनी किस्मत को कोषता था।
मुझे पान ठेले में किसी मित्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जा सकता है, फिर कुछ मोहल्ले के दोस्तों ने भी मुझे इस बात का जिक्र किया,पता करते करते वार्ड के पार्षद से मुलाकात कर जानकारी लिया कि किस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जा सकता है।पता करते-करते डाटा सेंटर नगर निगम कार्यालय पहुचा वहां के अधिकारी कर्मचारियों ने मेरी मदद की और मुझे एक-एक कर सारे दस्तावेज एवं आवश्यक कार्रवाई के बारे में जानकारी दिया।
जैसे-जैसे मुझे बताया गया मैं उसे तरह से सारे दस्तावेज भरकर दे दिया, संबंधित इंजीनियरों ने मेरे घर का निरीक्षण किया तथा समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन करते रहे, अधिकारियो के साथ निरीक्षण कर मुझे राशि मेरे खाते में डलवाते गए और मकान बनवाता चला गया।इस तरह मेरा मकान बनकर तैयार हो गया,मैं कभी सपने में नहीं सोचा था कि मेरा पक्का मकान होगा जो मेरे बाप दादा नहीं बनवा सके उसे आज सरकार ने बनवा दिया,मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं जिनके सहयोग से मुझे एक पक्का ओर सुंदर मकान मिल गया।कलेक्टर एवं निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि इस योजना से बहुतों के कच्चे मकान एवं मिट्टी के घरों में रहने वाले लोगों का सपना पूरा हुआ है। योजना से लोगों के जीवन में बदलाव देखा जा सकता है जो आज इस योजना से सभी खुश नजर आ रहे है।
भिलाईनगर/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 उद्यान है, इसमें से नेहरू नगर क्षेत्र में 50 से अधिक उद्यान निर्मित किये गये है। जिसकी देखरेख नगर निगम भिलाई द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई का प्रयास है, कि जिन उद्यानो का निर्माण हो चुका है। उसका देखरेख सिंचाई, साफ-सफाई, खाद डालने का कार्य आदि की व्यवस्था स्थानीय जागरूक नागरिको द्वारा किया जायेगा, तो अच्छा स्वरूप रहेगा। निगम की सीमित संसाधनों के कारण बहुत सारे उद्यानो का देखरेख नियमित नहीं हो पा रहा है। निगम प्रशासन जागरूक समितियां, स्थानीय नागरिको से आव्हान करता है। कि अपने निवास क्षेत्र में स्थित उद्यानों का देखरेख का कार्य स्वयं करे, निगम उनके मध्य अनुबंध करेगा, इसका लाभ सभी लोगो को प्राप्त होगा।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निगम क्षेत्र के उद्यानो का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसमें प्रमुख रूप से भारत माता उद्यान जो नेशनल हाईवे पुलिस यातायात कार्यालय के समीप है। बहुत अच्छा निर्मित है, उसका सौंदर्यीकरण करके आकर्षक उद्यान बनाया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही शिवाजी पार्क, सांई उद्यान, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप उद्यान आदि जगहो का निरीक्षण किये। जिसमें स्थानीय नागरिको द्वारा कुछ आवश्यक सलाह दिये, आयुक्त ने यथा संभव उसको पुरा करने को कहा। लेकिन साथ में एक शर्ते रहेगी, कि निगम भिलाई द्वारा व्यवस्थित करके एक बार दे दिया जाएगा। उसका देखरेख स्थानीय नागरिको द्वारा समिति बनाकर स्वयं के व्यय से किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, भारत विकास परिषद के शिवनारायण मोदी, बी.एन.पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, सुषमा झाम, गीता मोदी, एम.एस.ठाकुर, एस.ई.आनंद, उमेश सिंह भंडारकर आदि उपस्थित रहे।
- बेसाहरा को मिला जीवनदान
रिसाली/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 2 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। कई लोगों को घर पहुंच सेवा के तहत नया जीवन मिला है। खास बात यह है कि लगभग 70 हजार ने पैथोलाॅजी जांच रिपोर्ट निशुल्क प्राप्त किया है।
नगर पालिक निगम रिसाली की बसाहट आधा गांव और आधा शहर है। स्लम बस्ती में रहने वाले कई परिवार ऐसे है जो अस्पताल जाने में असमर्थ है। कभी संसाधन का अभाव तो कभी माली हालत का ठीक नहीं होना। ऐसे में हर वार्ड तक पहुंच रही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चलित चिकित्सा ईकाई सहारा बन चुकी है। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर पैथोलाॅजी जांच और निशुल्क दवा वितरण की सुविधा है।
ढाई लाख से अधिक ने कराया परीक्षण
एम.एम.यू. की क्वाडीनेटर प्रियंका ने बताया कि रिसाली निगम के 40 वार्डो में रोस्टर के हिसाब से चलित चिकित्सा ईकाई पहुंच रही है। एक नवम्बर 2020 से शुरू हुई इस योजना में 2 हजार 6 सौ 36 कैम्प लगाया। वहीं 2 लाख 34 हजार 3 सौ 68 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वहीं 69 हजार 6 सौ 4 ने पैथोलाॅजी जांच कराया और एक लाख 92 हजार 827 ने दवा ली।
पुष्पा को मिला नया जीवन
आशीष नगर में झाड़ू पोछा का काम कर जीवन यापन करने वाली विधवा पुष्पा को नया जीवन मिला है। उसे कई प्रकार की बीमारियों ने घेर लिया था। स्थिति ऐसी नहीं कि वह विशेषज्ञ को दिखा सके या फिर लंबी दूरी तयकर रोज अस्पताल जाए। ऐसे में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत हर सप्ताह उसे न केवल दवा मिल रही है, बल्कि शुगर, थायराइड, कोलेस्ट्राल की नियमित जांच हो रही है।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोन आस घटक अंतर्गत निगम भिलाई क्षेत्र में मकान निर्माण किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत किराये के रूप में निवासरत नागरिको को इस योजना के तहत मकान का आबंटन शासन के नियमानुसार किया जा रहा है। जिसमें विरष्ठजन, दिव्यांगन एवं सामान्य वर्ग के नागरिक शामिल है। जो पूर्व में आवास हेतु आवेदन प्रस्तुत किये है और जो हितग्राही पात्रता की श्रेणी रखते है, उन्हे ही यह मकान का आबंटन किया गया है।
आज महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अपने हाथो से हितग्राहियो को लॉटरी के माध्यम से मकान आवंटित किए। हितग्राहियो को स्वयं के हाथो से लाटरी निकालवाया गया और जिस युनिट की पर्ची पर हितग्राही का नाम निकला उन्हे मकान आबंटन कर दिया गया। इन जगहो का मकान हितग्राहियो को आबंटन किया गया है, दिव्यांग एवं वरिष्ठ लोगों को भूतल का चार मकान मिला, सामान्य लोगों को 25 मकान मिला, कुल 29 मकान आवंटित किए गए। जिसमें हितग्राही 10 प्रतिशत राशि जमा किए हैं। शेष पूर्ण राशि जमा करने के बाद उन्हें मकान की चाबी प्रदान कर दी जाएगी। इन क्षेत्रों में मकान आवंटित किया गया है सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया के 4 मकान, कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया के 22 मकान, अविनाश मेट्रोपालिश के 1, सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया के 1 एवं आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड के 1 निर्मित मकान का आबंटन हितग्राहियो को आबंटित किया गया है।
आवास आबंटन के दौरान एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवयी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, आवास प्रभारी विद्याधर अभियंता दीपक देवांगन, नम्रता ठाकुर , जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
