
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत हुड़को क्षेत्र में दिव्या कन्सट्रक्शन स्टील सप्लायर द्वारा सामग्री रखकर व्यापार किया जा रहा था। स्थानीय निवासियो द्वारा शिकायत की गई, जिसके आधार पर कलेक्टर महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी के निर्देश पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन 01 के अधिकारियो को निर्देशित किए, कि स्थल का जांच करे। राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान देखा की दिव्या कन्सट्रक्शन के संचालक द्वारा सड़क किनारे सामग्री रखकर विक्रय किया जा रहा है। नगर निगम का दल पहुचने से पहले ही सप्लायर दुकान बंद करके भाग गया।
कार्यपालक मजिस्टेड फुलेश्वरनाथ खुटे, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता के उपस्थिति में मौके पर पंचनामा बनाकर बिल्डिंग मटेरियल सामग्री को जप्त किया गया। इसी प्रकार जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर क्षेत्र वार्ड 41 छावनी लक्ष्मण नगर, ट्रान्सपोर्ट नगर पहुंच मार्ग के समीप अवैध रूप से संचालित गुमटियों को पुलिस बल, जोन आयुक्त सतीश यादव की उपस्थिति में बेदखली की कार्यवाही कर गुमटियों को हटवाया गया।
कार्यवाही के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, बालकृष्ण नायडू, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, पुलिस विभाग से सहायक निरीक्षक भूपेन्द्र यादव एवं निगम के स्वास्थ्य विभाग से सागर दुबे, प्रहलाद लहरी, दुर्याधन साहू, गणित बद्येल, कन्हैया यादव, गौकरण कुर्रे, खेमलाल आदि उपस्थित रहे।
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर वार्डों में लगातार नागरिकों एवं दुकानदारों को कचरा बाहर न फेकने हेतू समझाइश दी जा रही है।इस हेतू विभिन्न वार्डों में लगातार कचरा फैलाने वालों पर अर्थदंड की कार्यवाही भी की जा रही है। साथ ही साथ वार्ड के मुख्य चौक चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
जिससे खुले में कचरा फैलाने वालों पर सतत निगरानी रखी जा सके।डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान के बीच शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों को कचरे से पाटने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वालों पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी।सुबह नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम के कचरा हटाने के बाद अगर कोई भी कचरा डालता है तो उसे जुर्माना लगाया जा रहा है।डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होने के बाद व्यवसायिक संस्थानों और गली मोहल्ले के लोग इन प्वाइंट पर कचरा फेंकना शुरू कर देते हैं।नगर निगम शहर के लगभग 60 वार्ड से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का निरन्तर अभियान कर चुकी है।वार्डो के चौक चैराहो सीसीटीवी कैमरे लगातार नजर रखेंगे। काफी समय से देखा जा रहा था की शहर के दुकान के बाहर सहित सड़को सहित चौक चौराहों पर कचरा फेक देते है। कचरा हटाने के बाद भी दिन भर कचरे का ढेर लगा रहता है।इसे देखते हुए आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिया है। इससे गंदगी करने वालो पर नजर रखी जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान का आगामी रविवार 29 दिसम्बर 2024 को प्रस्तावित दुर्ग प्रवास और यहां आयोजित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल जे.आर.डी. झाड़ूराम देवांगन स्कूल मैदान का मौका मुआयना किया।
इस दौरान कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंध के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर कर लेने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, एएसपी सुखनंदन राठौर और श्री अभिषेक झा सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट पहल को साझा किये जाने तथा हितग्राहियों से संवाद हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी अपने मंत्री मंडल के सदस्यों एवं प्रमुख जनप्रतिनिधियों सहित शामिल होंगे। कार्यक्रम में शासकीय विभाग के अधिकारीगण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी व आम जनता उपस्थित रहेंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / विगत दिनों स्थानीय न्यू बस स्टैंड में शहर के अखबार वितरक संघ की एक बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में समाचार पत्र वितरक शामिल हुए बैठक में समाचार पत्र वितरण में आने वाली परेशानी से संबंधित चर्चा के अलावा संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। वर्तमान सचिव छन्नू लाल सिन्हा द्वारा अध्यक्ष पद के लिए संदीप खेमका के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया कार्यकारिणी के बाकी सदस्यों में उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, सचिव छन्नू लाल सिन्हा, सह सचिव संजय नायक, कोषाध्यक्ष विकास बेहरे, प्रचार सचिव धनीराम साहू चुने गए। संजीव जैन (छोटा),क्षेत्रपाल चंद्राकर, जमील खान, यशवंत देवांगन, प्रशांत निर्मलकर, शैलेश टैंक आदि को कार्यकारिणी में लिया गया है। ज्ञात रहे की समाचार पत्र विक्रेता संघ दुर्ग एक रजिस्टर्ड संस्था है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में अक्टूबर 2012 में असंगठित कर्मकार साइकिल सहायता योजना के तहत 120 साइकिल वितरित की थी। संघ में लगभग 1000 हॉकर है और 12 वर्ष बाद एक बार पुनः संघ द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सभी 1000 हॉकरो को कर्मकार योजना के तहत साइकिल वितरण किए जाने की मांग की जा रही है .
दुर्ग / शौर्यपथ / बंगलुरू के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, केन्गेरी में आयोजित 38वें युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर विजयी लौटी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम का साइंस महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। देर रात लगभग 10 बजे हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप और साइंस कॉलेज, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने छात्रों का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने विजेता टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह सफलता न केवल आपकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हमारे विश्वविद्यालय और कॉलेज की प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने का कार्य करती है। आपके प्रयास और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आगे भी इसी तरह विद्यार्थियों के लिए जो भी संभव होगा सभी प्रयास किए किए जाएंगे।
" प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा, "हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह सफलता उनकी लगन, मेहनत और मार्गदर्शकों के समर्पण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।"
विजेता टीम के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव था और इस जीत ने उन्हें नई चुनौतियों को स्वीकार करने की प्रेरणा दी है। इस शानदार स्वागत के लिए टीम मैनेजर डॉ चांदनी मरकाम एवं तरुण साहू ने रजिस्ट्रार महोदय एवं पूरे विश्वद्यालय प्रबंधन तथा महाविद्यालय परिवार के साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ के पद्मावती एवं सहायक कुलसचिव दिग्विजय साहू के विशेष सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो जनेंद्र दीवान, एनसीसी के प्रभारी अधिकारी प्रो प्रशांत दुबे, सहायक प्राध्यापक प्रो मोतीराम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतिभागी इस अप्रत्याशित स्वागत से काफी खुश नजर आ रहे थे और रजिस्ट्रार एवं प्राचार्य की उपस्थिति से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे । पटाखों और बैंड बाजे की धुन पर नाच - गाकर जीत का जश्न मना रहे थे । कार्यक्रम में संगतकार वेदांत सिंह, प्रमोद, गीतिका , वेदप्रकाश, तेजस्वी, शुभम और दुर्गेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में nss और ncc के विद्यार्थी उपस्थित थे । विजेता टीम को सभी ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम।स्वीप अभियान के तहत जिला एवं निगम प्रशासन की तरफ से आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला द्वारा वोटर लिखकर मानस भवन प्रांगण में मतदाताओं को जागरूक किया गया साथ ही साथ शपथ के माध्यम से संकल्प लिया गया कि वह सौ फीसदी मतदान करेंगे।इस अवसर पर स्थानीय निकाय आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जाबो (जागव वोटर) कार्यक्रम अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव के लिए में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जमीनी स्तर पर आम नागरिकों,नव मतदाताओं व महिला शक्ति को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।निगम क्षेत्र में अभियान चला कर लोगों को मतदान के लिए सब काम छोड़ मतदान करो की सीख दी जा रही है।
इसी तारतम्य में मानव श्रृंखला बनाकर लोगो को शपथ दिलाकर मतदाताओं को निरंतर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इस दौरान एडीएम अरविंद्र एक्का,एसडीएम हरवंश सिंह मिरी,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,नारायण यादव,चंदन मनहरे,सत्यनारायण शर्मा,अनिता सिंह एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जन समस्याओं से जुड़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्य संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ,लोकसभा अध्यक्ष दुर्ग गीतेश्वरी बघेल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टेशन मरोदा वार्ड नंबर 21 के वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना । जब आप के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने वहां के स्थानीय निवासियों से बातचीत किया तब बताया गया कि 20 वर्षों से अधिक समय हो चुका है वहां पर सड़क बन नहीं पाई है , नल जल योजना निर्माण के समय वार्ड में जो खुदाई की गई थी उसे समय से गली की स्थिति और भी बिगड़ गई है नल जल योजना के लिए सरकार द्वारा बिछाए गए पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं जिससे पानी पूरे गली में भर जाती है। सड़कों की स्थिति बदहाल है, घर से निकलने वाली गंदे पानी के निकासी हेतु उचित व्यवस्था नहीं है इसलिए नाले का पानी सड़कों में फैलकर दुर्घटना, बीमारियों,मच्छरों, एवं दुर्गंध के वाहक की भूमिका निभा रहा है।
वार्ड नंबर 21 मरोदा के स्थानीय नागरिकों के इन गंभीर समस्या के निराकरण के प्रयास हेतु संजीत विश्वकर्मा एवं गीतेश्वरी बघेल आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते वार्ड 21 के निवासियों के साथ मिल कर नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका पाण्डे को ज्ञापन सौंपने दिनांक 26/12/24 को उपस्थित हुए परंतु आयुक्त मोनिका वर्मा दौरे पर थे। इसलिए संजीत विश्वकर्मा के द्वारा उनसे फोन पर बात कर वार्ड वासियों की समस्या से अवगत कराया गया। समस्या को त्वरित संज्ञान में लेते हुए एवं निराकरण के उद्देश्य आयुक्त ने निगम कार्यालय अभियंता सुनिल दुबे को अवगत कराया। तत्पश्चात वार्ड वासियों के साथ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी संजीत विश्वकर्मा तथा गीतेश्वरी बघेल ने लक्ष्मी निर्मलकर, भगवती साहू,बबला, रोशनी साहू, संतोषी साहू, दाकेश्वरी साहू,लक्ष्मी ,चंद्रकला,कौशल्या,सुनीता साहू, नौमिक देवांगन,शिव कुमार,खम्मन लाल,अरुण कुमार टांडी , कृष्णावती मिश्रा तथा कई अन्य वार्ड वासियों के साथ मिलकर नगर निगम रिसाली कार्यालय अभियंता सुनिल दुबे को ज्ञापन सौंपा। सुनील दुबे ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए तुरंत ही सड़क तथा नाली का मुआयना करवाया तथा शीघ्र अति शीघ्र समस्या के निराकरण हेतु आश्वासन प्रदान किया।
आयुक्त सुमित अग्रवाल के समक्ष शहर के बड़े बकायादार रोमानपार्क ने 7 लाख 90 हजार संपत्ति कर वसूली किया जमा
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश के बाद वसूली में लगे राजस्व विभाग ने वसूली अभियान में तेजी लाते हुए अमले ने नवंबर माह में ही इतने राशि की वसूली की है, माह पूरा होने में अभी 7 दिन शेष है, आकंड़े में और भी इजाफा होगा।
राजस्व वसूली के अभियान में ऐसे बकायादारों ने भी अपने हिस्से का टैक्स जमा किया हैं जिनका सालों से बकाया था,निगम की सख्ती से आज इनमें से एक बड़े बकायादार रोमानपार्क कद मालिक ने स्वयं निगम में आकर टैक्स का भुगतान किया।आयुक्त सुमित अग्रवाल के समक्ष शहर के बड़े बकायादार रोमानपार्क से 7 लाख 90 हजार संपत्ति कर वसूली जमा किया।
नगर निगम का आय स्त्रोत नगर निगम के आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है, जिसकी धीमी वसूली और करदाताओं द्वारा नहीं देने पर निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। निगम आयुक्त ने राजस्व वसूली को प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए सभी जोन को वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए।इसके तहत ऐसे बड़े बकायादार जिन्होंने सालों से टैक्स नहीं दिया है और राशि भी बड़ी है उनसे सख्ती के साथ वसूलने के भी निर्देश दिए थे। जिसके बाद राजस्व वसूली में तेजी आई है। निगम आयुक्त द्वारा राजस्व वसूली की रोजाना समीक्षा की जाती है जिसमें कम वसूली करने वाले जोन को समझाइस भी निगम आयुक्त द्वारा लगातार लगाया जा रहा है।करदाताओं से वसूली।आयुक्त सुमित अग्रवाल की सख्ती के बाद चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व वसूली की गई है।उन्होंने ने सभी जोन और राजस्व अधिकारी को प्रतिदिन वसूली करने के निर्देश दिए है। लंबे समय से टैक्स नहीं देने वाले बकायादारों के द्वारा टैक्स जमा नहीं करने पर कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
संसद,विधायक व महापौर ने शहीद वीरो की प्रतिमा का किया अनावरण
ग्रीन चौक अब जाना जाएगा शहीदों के नाम से,महापुरुषों की लगी प्रतिमा
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ससंद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर,महापौर धीरज बाकलीवाल,पूर्व विधायक अरुण वोरा ने जनप्रतिनिधियों व नागरिको के बीच स्टेशन रोड ग्रीन चौक के बीचों बीच चौराहे पर शहीद चौक सौन्दर्याकरण एवं शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सरदार उधम सिंह, क्रांतिकारी,चन्द्र शेखर आजाद एवं नेता जी सुभाष चंद्रबोस की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। संसद विधायक व महापौर ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।ग्रीन चौक में निर्मित यह आदमकद मूर्ति 7 फीट ऊंची और 300 किलो वजनी है।लगभग 70 लाख से ग्रीन चौक में स्टेशन रोड ग्रीन चौक के बीचों बीच चौराहे पर सरदार उधम सिंह,सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद बोस की प्रतिमा अनावरण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिमाएं सम्मान का प्रतीक है। शहर के चौराहों पर लगी प्रतिमा हमको उनके कार्यों ओर बलिदानों को याद कराती है। इस महत्वपूर्ण कदम से शहर की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगी। उन्होंने शहर क्षेत्र अंतर्गत महापुरुषों के प्रतिमाओं का रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
कार्यक्रम में मौजूद नागरिको एवं सिंघ सभा समाज के लोगो सभी अतिथियों को बधाई दी। विशेष रूप से महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ये भी कहा हम मेरा शहर,मेरी जिम्मेदारी पहल हमारे अतीत का सम्मान करते हुए बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल,अध्यक्ष गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा अरविन्दर सिंग खुराना,अध्यक्ष, गुरुद्वारा गुरूसिंघसभा,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,पार्षद राजकुमार नारायणी,संजय कोहले,भोला महोविया,अरुण सिंह,नरेश तेजवानी,नीता जैन,सत्यवती वर्मा,बिजेंद्र भारद्वाज,पूर्व महापौर आरएन वर्मा, भास्कर कुंडले,फतेहसिंहभाटिया,राजेन्द्रपाल सिंग भाटिया,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपाकन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,आरके जैन,पंकज साहू सहित आदि मौजूद रहें।
बता दे कि नगर निगम से 30 लाख से लगभग 2 साल पहले की स्वीकृति गई गई थी।स्व.श्री मोतीलाल वोरा,राज्यसभा सांसद निधि, पूर्व विधायक अरूण वोरा,विधायक निधि, मनीष पारख, समाज सेवक एवं संचालक लाईफ केयर एन्ड रिसर्च सेन्टर। सौजन्य गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा दुर्ग स्टेशन रोड द्वारा लंबे समय से मांग की गई थी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
