August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    रजिस्ट्रार एवं प्राचार्य ने किया यूथ फेस्टिवल विजेता दल का भव्य स्वागत

    • doing of business

         दुर्ग / शौर्यपथ / बंगलुरू के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, केन्गेरी में आयोजित 38वें युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर विजयी लौटी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम का साइंस महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। देर रात लगभग 10 बजे  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के रजिस्ट्रार  भूपेंद्र कुलदीप और साइंस कॉलेज, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने छात्रों का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कुलसचिव  भूपेंद्र कुलदीप ने विजेता टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह सफलता न केवल आपकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हमारे विश्वविद्यालय और कॉलेज की प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने का कार्य करती है। आपके प्रयास और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आगे भी इसी तरह विद्यार्थियों के  लिए जो भी संभव होगा सभी प्रयास किए किए जाएंगे।
       " प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा, "हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह सफलता उनकी लगन, मेहनत और मार्गदर्शकों के समर्पण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।"
      विजेता टीम के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव था और इस जीत ने उन्हें नई चुनौतियों को स्वीकार करने की प्रेरणा दी है। इस शानदार स्वागत के लिए टीम मैनेजर डॉ चांदनी मरकाम एवं तरुण साहू ने रजिस्ट्रार महोदय एवं पूरे विश्वद्यालय प्रबंधन तथा महाविद्यालय परिवार के साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ के पद्मावती एवं सहायक कुलसचिव दिग्विजय साहू के विशेष सहयोग के लिए  उनके प्रति आभार व्यक्त किया ।
     इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो जनेंद्र दीवान, एनसीसी के प्रभारी अधिकारी प्रो प्रशांत दुबे, सहायक प्राध्यापक प्रो मोतीराम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतिभागी इस अप्रत्याशित स्वागत से काफी खुश नजर आ रहे थे और रजिस्ट्रार एवं प्राचार्य की उपस्थिति से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे । पटाखों और बैंड बाजे की धुन पर नाच - गाकर जीत का जश्न मना रहे थे । कार्यक्रम में संगतकार वेदांत सिंह, प्रमोद, गीतिका , वेदप्रकाश, तेजस्वी, शुभम  और दुर्गेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में nss और ncc के विद्यार्थी उपस्थित थे । विजेता टीम को सभी ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision