August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

      भिलाई / शौर्यपथ / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अंबेडकर नगर में विशाल राज्य स्तरीय बौद्ध मेला का आयोजन सोमवार करने सेक्टर चार कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 16 दिसंबर को संध्या 7 बजे से विशाल राज्य स्तरीय बौद्ध मेला का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया और इसके लिए कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई जिसमें प्रात:11
    बजे से पूज्य भिखु संघ भंते धम्मतप महेंद्र एवं ज्ञान बोधी द्वारा परित्राण पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के सलाहकार सुनील रामटेके ने कहा कि दोपहर 3 बजे बुद्ध भीम गीतों पर डांस कार्यक्रम एवं संध्या 7 बजे से अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा और रात्रि में कव्वाली का कार्यक्रम होगा। श्री रामटेके ने आगे कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य दुर्ग जिले के अंतर्गत बौद्ध समाज को सामाजिक एकता में पिरोकर जागृत करना है।
    बैठक में प्रमुख रूप से सुनील रामटेके बबलू चौरे, जितेंद्र मडामे, योगेश खांडेकर, बलराम कोलते , कमलेश्वर  चौरे,  उमरांव खांडेकर ,सेवक राम बांद्रे ,अविनाश अडकणे राहुल मेश्राम, महेश मालापुरे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर दुर्ग जिले के विधायक गण प्रशासनिक अधिकारी एवं सर्वदलीय सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

       भिलाईनगर/शौर्यपथ / शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो तक पहुंचाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन सुबह दौरा कर रहे है। नागरिको से सीधे वार्तालाप कर रहे है, उनके प्रश्नों का जवाब दे रहे है। यदि किसी प्रकार की कमी होने पर संबंधित अधिकारी को शीध्र निराकरण करने के लिए निर्देशित कर रहे है। सफाई व्यवस्था, निर्माण, उद्यान, तालाब का सौंदर्यीकरण, स्पोर्टस काॅम्पलेक्स, पानी सप्लाई, सड़क निर्माण इत्यादि सभी विषयो पर सीधे नागरिको से संपर्क कर रहे है। नागरिको से जुड़कर कार्याे को संपादन करने निर्देश दे रहे है। इस दरमयान यदि कहीं पर नागरिको के तरफ से भी लापरवाही की जा रही है, तो उसके उपर कार्यवाही भी हो रही है।
              इसी तारतम्य में आज आयुक्त जोन क्रमांक 02 में ओम शांति ओम चैंक में 200 मीटर रोड़ चैड़ीकर का जायजा लिया। उसके बाद सियान सदन में बने निर्माण और बगल में बने खेल उद्यान को देखने के बाद हाउसिंग बोर्ड जवाहर नगर सूर्य कुण्ड तालाब के आस-पास का निरीक्षण किए। तालाब का उपयोग कर रहे नागरिको से आस-पास साफ-सफाई, गंदगी न फैलाने का समझाइस दे रहे थे। उसी समय श्रीमती जयंती जैना द्वारा सूर्य कुण्ड तालाब में घर से लाकर कचरा फेंका जा रहा था। आयुक्त पाण्डेय ने स्वयं देखा कि एक तरफ नगर निगम की टीम लोगो को समझाइस दे रही है कि तालाब को साफ-सुथरा रखा जाए। दुसरी तरफ महिला द्वारा घरो का कचरा तालाब में डाला जा रहा है। तुरन्त इस कृत्य के उपर कार्यवाही करने को कहा। श्रीमती जैना ने कहा अभी हमारे पास पैसा नहीं है, नगर निगम की टीम उनके घर गई वहां से 500 रूपये अर्थदण्ड लेकर रसीद दिया गया। मोहल्ले में अन्य लोगो ने जब तालाब में कचरा डालने के बाद अर्थदण्ड वसूलते देखे तो वह भी सचेत हो गए। कि तालाब में अब दुबारा कचरा नहीं फेकेंगें।
            तालाब के पास वृक्षारोपण किया गया था वहां पेड़ों में पानी नहीं मिलने से सुख रहे थे आयुक्त स्वयं बाल्टी में पानी भरकर के पेड़ों में डालना शुरू कर दिए. उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया की पेड़ लगाने के साथ-साथ उसमें पानी डालना भी हम सबका कर्तव्य है. भ्रमण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, वार्ड सुरपरवाइजर अपने स्वच्छता गैंग के साथ उपस्थित रहे।

    कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा मार्निंग विजिट के दौरान शहर के अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण कर सफाई के संबंध में निर्देश
       दुर्ग/शौर्यपथ /स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 8 तकिया पारा में निरीक्षण के दौरान चाय दुकानदार द्वारा नाली व सड़क पर गंदगी फ़ैलाने के कारण 500-500 जुर्माने की कार्रवाही की गई।साथ ही वार्ड क्रमांक 7 लुचकी   तालाब किनारे कचरा फैलाने पर उन पर भी जुर्माना की कार्रवाही की गई।कार्रवाही के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सफाई दरोगा सुरेश भारती, परम सहित टीम मौजूद थे।शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर अभियान चला रहा है।
    शुक्रवार को निगम अमले ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने वाले 04 दुकानदारों का चालान काटकर जुर्माना लगाया।कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के वार्ड क्रमांक 7 व 8 सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। गंदगी फैलाने वाले पांच दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। इस दौरान दुकानदारों को नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डालने समझाइश डी गई।
    स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि गंदगी फैलाने पर शहर में मार्केट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चालान की कार्रवाई शुरू की गई है।विभाग को निर्देशित  किया गया कि गंदगी फैलाने वालों के अलावा सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए।गौरतलब है कि सफाई को लेकर दुर्ग निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा मार्निंग विजिट के दौरान शहर के अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण कर सफाई  संबंध में निर्देश दिया जा रहा है।

    शहर का सबसे बेहतर ओपन बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण कर किया सिंधिया नगर के खेल प्रेमिया के हवाले
       दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड 21 सिंधिया नगर के समीप सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण निगम के महापौर  धीरज बाकलीवाल एवं स्थानीय पार्षद अरुण सिंह द्वारा किया गया। बता दे कि बैडमिंटन कोर्ट पार्षद निधि से 6 लाख और महापौर निधि से 4 लाख की लागत से निर्मित किया गया है।
    इस अवसर पर सिंधिया नगर के वरिष्ठजनों तथा वार्डवासियों द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी दीपक साहू,भोला महोबिया का स्वागत किया गया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया की निगम के वार्ड 21 में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ये पहल की गई है।उन्होंने वार्डवासियों को इस अवसर पर बधाई दी और खेल को प्रोत्साहन देने हेतु पार्षद अरुण सिंह के प्रयास की सराहना की।
    वार्ड 21 की पार्षद अरुण सिंह ने बताया की इस सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण महापौर एवम पार्षद निधि को मिलाकर 10 लाख की लागत से किया गया है,जो सिंधिया नगर में खेल सुविधाओं के लिए किया गया है।पार्षद के प्रयास से पहले भी इंडोर स्टेडियम 60 लाख से निर्माण की लागत से बनाया जा चुका है।जिससे से सिंधिया नगर क्षेत्र वासियों को लाभ मिल रहा है।क्षेत्र वासियों द्वारा सिंधिया नगर ने एक ओपन डोर स्टेडियम की मांग थी।जिससे आज लोकार्पण कर उनकी मांग को पूरा किया गया है।
    खेल सुविधाओं के लिए कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया था। उन्होंने बताया जिससे वार्ड के बच्चे व युवा इस कोर्ट का भरपूर लाभ उठा सकते है।
    इस सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी रात में भी खेल का अभ्यास कर पाएंगे,वार्ड पार्षद अरुण सिंह तथा वार्डवासियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल को इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया। खेल प्रेमियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट से खेल और स्वास्थ्य को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, इसे अन्य खेल गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
    महापौर धीरज बाकलीवाल और पार्षद अरुण सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक सकारात्मक कदम है।
    सिंधिया नगर के निवासियों में दिखा उत्साह:महापौर कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं बच्चों और युवाओं को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।इस अवसर पर आयुष शर्मा,राकेश गोलू जैन राजेंद्र मालवीय,विनय कुमार गुप्ता,एसके जोशी,आर सी साहू,तिवारी,विश्वकर्मा,मनोज नायक, नायर,ललित देवांगन एल डी मित्तल,नरसिंह ठाकुर,राकेश श्रीवास्तव,बीपी चंद्राकर,पांडे, भाकरे, बड़ौडे, कुलदीप,वगमभरे,नाकतोड़े,प्रवीन सरकार असीम कुमार सरकार,प्रभु कुमार श्रीवास्तव,शिवकुमार निषाद तरुण नाग,झा के अलावा हिमांशु शुक्ला उपस्थित थे।

    भिलाईनगर/शौर्यपथ /नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शहरी अजीविका मिशन के कार्यो को शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुसार संपादित किया जा रहा है। जिसका मूल उददेश्य है, शहरी क्षेत्र के महिलाओ का समूह बनाकर उनको आत्मनिर्भर बनाना। जिससे उनका एवं उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हो सके। वर्तमान में नगर निगम भिलाई में 3 मिशन मैनेजर, 23 सीओ, लगभग 4000 महिला समूह कार्यरत है। जिनके माध्यम से नगर निगम भिलाई क्षेत्र की 2011 की जनगणना के अनुसार 2,50,413 महिलाओ को प्रेरित कर जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
     निगम भिलाई के द्वारा किए जा रहे कार्यों को शहरी आजीविका मिशन के मापदंडों के अनुरूप होने के कारण सभी नगर निगम से बेहतर पाए जाने में प्रथम पुरूस्कार से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तरह सामाजिक गतिशिलता एवं संस्थागत विकास के लिए द्वितीय स्थान मिला। उत्कृष्ठता के क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना एवं पीएम स्वनिधि से समृद्वि योजना के लिए उत्कृष्ठ पुरूकार से भिलाई निगम को सम्मानित किया गया है। अलग-अलग क्षेत्र में कुल चार पुरस्कार मिले, जो हमारे भिलाई शहर के लिए बहुत ही गौरव का बात है । निगम भिलाई अजीविका के क्षेत्र में कार्य की गतिशिलता एवं अच्छे संचालन के लिए बेहतर रहा है।
                वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन,  महापौर नीरज पाल इस उपलब्धि के लिए शहरी आजीविका मिशन के पूरे टीम को बधाई दी है सम्मान प्राप्त करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मिशन मैनेजर अमन पटले, नलनी तनेजा, एकता शर्मा, रायपुर जाकर रंगारंग कार्यक्रम में प्राप्त किये।

         दुर्ग/शौर्यपथ/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस के घटक में नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत निर्मित आवासों में विभिन्न परियोजना स्थल सरस्वती नगर, गणपति विहार बोरसी,गोकुल नगर, माँ कर्मा बोरसी अंतर्गत निर्मित/निर्माणाधीन आवासों के आबंटन के लिए किराए पर रहने वाले परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन मंगाए गए।जानकारी में बताया कि उक्त स्थलों पर आवास के लिए आवेदन आए हैं। आवेदनों की सूची दावा-आपत्ति के लिए नगर निगम मुख्यालय एवं डाटा सेंटर के प्रधानमंत्री आवास कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इस पर 12 से 26 दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगी।
       प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक "मोर मकान-मोर आस" अंतर्गत अंतिम पात्र/अपात्र की सूची।मोर मकान-मोर आस अंतर्गत आपत्ति दावा की प्रक्रिया के संपादन पश्चात अंतिम पात्र/अपात्र की सूची प्रकाशित की जा रही है। इस सूची को विभागीय वेबसाईडwww.municipalcoperationdurg.in में देखा जा सकता है तथा यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय में एवं डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में चस्पा किया गया है।माँ कर्मा बोरसी,सरस्वती नगर  व गणपति विहार बोरसी अंतर्गत निर्मित/निर्माणाधीन आवासों के आबंटन दावा आपत्ति।

    शिवनाथ नदी को प्रदूषित होने से बचाने पुलगांव में 30 और उरला में 47 एमएलडी एसटीपी स्थापित किए जाएंगे

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम के डाटा सेंटर में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा करते हुए विकास कार्य को स्वीकृति दी गई।गुरुवार को डाटा सेंटर में मेयर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक शुरू हुई।इस बैठक में नगर निगम मेयर धीरज बाकलीवाल,कमिश्नर सुमित अग्रवाल सहित एमआईसी के सभी सदस्य निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।सबसे पहले वर्ष 2021 में प्रदूषित जल को शिवनाथ नदी में जाने से रोकने हेतु ( STP ) एसटीपी का निर्माण लगातार शहरी  सरकार द्वारा प्रयासरत  थे,जिसका आज एमआईसी की बैठक में सर्व सम्मति से निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया है।जिसकी निविदा प्रक्रिया हो चुकी है।बता  दे कि शहर क्षेत्र अंतर्गत दो स्थानों पुलगांव में 30 एमएलडी एवं उरला में 47 एमएलडी का निर्माण जल्द किया जाएगा।

    किसकी लागत 144 करोड़  की निविदा की जा चुकी है।इसके अलावा छत्तीसगढ़ कलार समाज की ईष्ट देवी माता बहादुर कलारिन की मूर्ति स्थापना हेतु गौरव पथ मार्ग में उतई रोड सुराना कालेज के सामने, चौपाटी के पास, चर्च की ओर जाने वाली तिगड्डा के पास स्थल चयन किया गया हैं। जिसकी स्वीकृति महापौर परिषद की बैठक में दी गई।
    छत्तीसगढ़ कलार समाज की ईष्ट देवी माता बहादुर कलारिन की मूर्ति  स्थापना राशि 19.50 लाख का प्राक्कलन को  स्वीकृति  मिली।वार्ड क्रमांक 1 गया नगर 33 केवी पावर स्टेशन के पास डॉ बीआर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई।स्वास्थ्य विभाग वाहन/उपकरण क्रय हेतु।कर्मशाला विभाग,वाहन/उपकरण क्रय हेतु।लोक कर्म विभाग, अटल परिसर निर्माण हेतु प्रत्येक नगर निगम को राशि रु. 50.00 लाख की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृति के परिपालन में नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांर्गत जेल तिराहा के समीप, ठगड़ा बांध के किनारे अटल परिसर निर्माण हेतु निम्नानुसार प्रस्ताव तैयार किया गया हैं।पूर्व से स्थापित स्थानीय उद्योगों को रिसर्च एवं डेवलपमेंट की सुविधा प्राप्त होगी। नलघर शॉपिग काम्पलेक्स के प्रथम तल एवं द्वितीय तल रिक्त है. जिसे उपरोक्तानुसार स्थानीय लाभ को दृष्टिगत रखते हुए आई आई.टी पार्क स्थापना हेतु आई आई.टी भिलाई अस्थायी रूप से 3 वर्ष की अवधि के लिए आवंटन किये जाने की स्वीकृति एव किराया दर निर्धारण हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं।

    राजस्व विभाग,नगर पालिक निगम, दुर्ग शहर क्षेत्रांतर्गत वार्डों से जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने आवेदको द्वारा 61 आवेदन जमा कराया गया, प्राप्त आवेदनों को वार्ड एआरआई को स्थल पंचनामा सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच हेतु दिया गया था। वार्ड एआरआई द्वारा 09 आवेदनों को पात्र किया गया हैं, जिसमें 52 आवेदन अपात्र किया गया। दिनांक 10/08/1950 एवं अनुसूचित जाति की स्थिति में दिनांक 06.09.1950 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग जाति की दिनांक 26/12/1984 के पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के सीमा क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत् होने का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु सूची को पात्र/अपात्र कर समस्त आवेदनों को एमआईसी में रखे जाने हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया हैं।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू,भोला महोविया,शंकर ठाकुर,हमीद खोखर,जमुना साहू,अनूप चंदानिया,सत्यवती वर्मा,मनदीप सिंह भाटिया,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,मोहन पुरी गोस्वामी,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,मोहित मरकाम, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,रमाकांत शर्मा, अभ्युदय मिश्रा सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

     भिलाईनगर।/शौर्यपथ / आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यो के विषयों पर विस्तृत चर्चा हेतु समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से अधोसंरचना, राज्यप्रवर्तित, सांसद निधि, विधायक निधि, पार्षद निधि, मूलभूत एवं 15वें वित्त आयोग से कराये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी अधिकारियो को निर्देशित किए है, कि जो भी विकास कार्य कराये जा रहे है, वह गुणवत्तापूर्ण के साथ समय अवधि में पूर्ण की जाए।
            आयुक्त ने प्रातः भ्रमण कर अलग-अलग जोन क्षेत्रो का निरीक्षण किए है उन्होने मौके पर अधिकारियो द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो का माॅनिटरिंग किए थे। सभी अधिकारियो को निर्देशित किए थे, जो भी कमी हो रही है उसका तत्काल निराकरण किया जाए। बैठक में अलग-अलग विभागो से कराये जा रहे विकास कार्यो के संबंधित अधिकारी से कार्य की प्रगति की स्थिति की जानकारी प्राप्त किए। जो भी ठेकेदार कार्य में विलम्ब कर रहे है, या कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कर रहे है या कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उन ठेकेदारो को बैलैक लिस्ट करने के निर्देश आयुक्त ने दिए है। आयुक्त ने कहा नए कार्यो के लिए प्रस्ताव बनाने से लेकर कार्यादेश होने एवं कार्य पूर्ण होने की प्रक्रिया समय सीमा में होनी चाहिए।
              बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, उद्यान अधिकारी एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    शहर का सबसे बेहतर ओपन बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण कर किया सिंधिया नगर के खेल प्रेमिया के हवाले:
      दुर्ग/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड 21 सिंधिया नगर के समीप सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण निगम के महापौर  धीरज बाकलीवाल एवं स्थानीय पार्षद अरुण सिंह द्वारा किया गया। बता दे कि बैडमिंटन कोर्ट पार्षद निधि से 6 लाख और महापौर निधि से 4 लाख की लागत से निर्मित किया गया है।
       इस अवसर पर सिंधिया नगर के वरिष्ठजनों तथा वार्डवासियों द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी दीपक साहू,भोला महोबिया का स्वागत किया गया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया की निगम के वार्ड 21 में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ये पहल की गई है।उन्होंने वार्डवासियों को इस अवसर पर बधाई दी और खेल को प्रोत्साहन देने हेतु पार्षद अरुण सिंह के प्रयास की सराहना की।
       वार्ड 21 की पार्षद अरुण सिंह ने बताया की इस सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण महापौर एवम पार्षद निधि को मिलाकर 10 लाख की लागत से किया गया है,जो सिंधिया नगर में खेल सुविधाओं के लिए किया गया है।पार्षद के प्रयास से पहले भी इंडोर स्टेडियम 60 लाख से निर्माण की लागत से बनाया जा चुका है।जिससे से सिंधिया नगर क्षेत्र वासियों को लाभ मिल रहा है।क्षेत्र वासियों द्वारा सिंधिया नगर ने एक ओपन डोर स्टेडियम की मांग थी।जिससे आज लोकार्पण कर उनकी मांग को पूरा किया गया है।
        खेल सुविधाओं के लिए कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया था। उन्होंने बताया जिससे वार्ड के बच्चे व युवा इस कोर्ट का भरपूर लाभ उठा सकते है।
      इस सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी रात में भी खेल का अभ्यास कर पाएंगे,वार्ड पार्षद अरुण सिंह तथा वार्डवासियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल को इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया। खेल प्रेमियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट से खेल और स्वास्थ्य को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, इसे अन्य खेल गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
         महापौर धीरज बाकलीवाल और पार्षद अरुण सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक सकारात्मक कदम है।
       सिंधिया नगर के निवासियों में दिखा उत्साह:महापौर कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं बच्चों और युवाओं को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।इस अवसर पर आयुष शर्मा,राकेश गोलू जैन राजेंद्र मालवीय,विनय कुमार गुप्ता,एसके जोशी,आर सी साहू,तिवारी,विश्वकर्मा,मनोज नायक, नायर,ललित देवांगन एल डी मित्तल,नरसिंह ठाकुर,राकेश श्रीवास्तव,बीपी चंद्राकर,पांडे, भाकरे, बड़ौडे, कुलदीप,वगमभरे,नाकतोड़े,प्रवीन सरकार असीम कुमार सरकार,प्रभु कुमार श्रीवास्तव,शिवकुमार निषाद तरुण नाग,झा के अलावा हिमांशु शुक्ला उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision