August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

        दुर्ग / शौर्यपथ / खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी के मामले में आरोपियों को पकडऩे पर एक साल पुराना एक और चोरी का मामला सामने आया। दरअसल खुर्सीपार पुलिस ने ई-रिक्शा चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में इन दोनों ने एक साल पुरानी एक नकबजनी के बारे भी बताया।
          यही नहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के जेवर भी बरामद किए। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, ई-रिक्शा जुमला कीमती तकरीबन 7.50 लाख बरामद किया है। बता दें बापू नगर खुर्सीपार अस्पताल के पास हरेकृष्णा शाह नाम के शख्स का ई-रिक्शा उसके घर के सामने से चोरी हो गया था। हरेकृष्णा ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि 16 नवंबर की शाम 5 बजे ई-रिक्शा अपने घर के सामने में खड़ी किया और दूसरे दिन सुबह 4 बजे उठकर देखा तो उसका ई-रिक्शा मौजूद नहीं था। शिकायत पर पुलिस ने धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों की पतासाजी के लिए खुर्सीपार पुलिस व एसीसीयू की टीम लगी रही।
        इस दौरान विशेष सूत्र लगाए गए और निगरानी बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी। घटना स्थल के आसपास एवं आवागमन के रास्तों में लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया जा रहा था। इस दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि खुर्सीपार निवासी मिराज आलम अपने पास एक बिना नम्बर की ई-रिक्शा रखा हुआ है और जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मेराज आलम को पावर हाऊस ब्रीज के पास ई-रिक्शा के साथ पकड़ा। ई-रिक्शा के पेपर मांगने पर वह टाल मटोल करता रहा।
    पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी
        मिराज आलम बार-बार कहानी बनाकर पुलिस की टीम को गुमराह कर रहा था। मेराज आलम का पूर्व से ही चोरी की घटनाओं में अपराधिक रिकार्ड रहा है जिससे टीम भलीभांति वाकिफ थी इसलिए उसके टाल मटोल करने की प्रवृत्ति को समझकर सख्ती से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर मेराज आलम द्वारा उक्त ई-रिक्शा अपने साथी देना बैंक स्वीपर मोहल्ला निवासी शांता राव के साथ मिलकर बापू नगर सरकारी अस्पताल के पास से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने इसके बाद शांता राव को भी गिरफ्तार किया।
    2023 में हुई चोरी में भी इनका हाथ
       आरोपियों से पूछताछ के दौरान अगस्त 2023 में गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार में हुई एक चोरी में इनका होना पाया गया। आरोपियों ने बताया कि 11 अगस्त 2023 को गली नम्बर 03 गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार में राजदेव के घर चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर सोने का हार 01 नग, सोने की चैन 01 नग,सोने का कंगन 01 जोड़ी, सोने की अंगूठी 02 नग सोने की बाली 04 नग, सोने की फुल्ली 01 नग, चांदी का पायल 01 जोड़ी एवं 01 नग, ई-रिक्शा जुमला कीमती 7.50 लाख रुपए बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से प्रधान आरक्षक सगीर खान, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, भावेश पटेल, राकेश अन्ना, अजय गहलोत, विक्रांत यदु एवं थाना खुर्सीपार से प्रधान आरक्षक रोहित यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

       भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2024-2025 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    नवम्बर 2024 से मार्च 2025 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा। इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटेनेंस,ओवरहालिंग, ओवर हेड लाइनों का मेंटेनेंस, जम्पर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को  बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि कार्य किये जायेंगे। यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 02 दिसम्बर से 07 दिसम्बर 2024 के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी।
         तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं:- 02 दिसम्बर 2024 को जेएलएन हॉस्पिटल के कुछ क्षेत्र, 03 दिसम्बर 2024 को खुर्सीपार जोन-2 व 3, 04 दिसम्बर को जेएलएन हॉस्पिटल के कुछ क्षेत्र, सेक्टर-6 व 9, रूआबांधा,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 05 दिसम्बर 2024 को टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर-05,सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा, सेक्टर-5, टीए बिल्डिंग, 06 दिसम्बर 2024 को सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा, सेक्टर-2 का आधा हिस्सा, बीएमडीसी व रसियन कॉम्पलेक्स तथा 07 दिसम्बर 2024 को मरोदा व रिसाली सेक्टर।
        उपरोक्त क्षेत्रों में उल्लेखित दिनांकों को प्रात: 10 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अत: भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

    भिलाई / शौर्यपथ / ऑफिसर एसोसिएशन ने उत्कृष्ट योगदान एवं दीर्घ सेवा के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया गया। बी.एस.पी.आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा नवम्बर 2024 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।
    इस समारोह विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीएम, एसएमएस-3, पी के सिंह व अध्यक्षता सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने की। इस कार्यक्रम में महासचिव परविंदर सिंह सहित कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष माइंस नीतेश क्षत्री, सचिव द्वय संजय कुमार तिवारी, जेपी शर्मा उपस्थित थे।
    पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
    सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को संक्षिप्त में उल्लेख किया। उन्होनें ओए के द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी लम्बित मांगों पर आवश्यक पहल करते रहने की अपील की।
    इनका हुआ सम्मान
    इस सम्मान समारोह में जेकब कुरीयन, जीएम पीआरडी, हरीश कुमार साहू जीएम प्रोजेक्ट,बिरजू पासवान, जीएम सीओसीसीडी, राजीव वर्मा, जीएम (एसएमएस-3),उमेश बांधे, डीजीएम दल्ली, शमरेस कुमार मिश्रा, एजीएम एफएंडपीएस एवं टी डी प्रदीप, एजीएम एसएमएस-3 का सम्मान किया गया।
    यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट योगदान का है सम्मान-बंछोर समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अनेकों बार जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में इन्हीं वरिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। भिलाई इस्पात संयंत्र ने 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी जीती है यह
    ट्राफी इन्हीं वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव एवं कुशल मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपने अपने कार्यक्षेत्र में अनुभवी विशेषज्ञ रहे हैं, हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सानिध्य में रहकर उन के अनुभवों व मार्गदर्शन का लाभ लेना चाहिए। भविष्य में भी ये अपनी सेवाएं समाज व प्रदेश के विकास में निरंतर देते रहेंगें।
    ओए अध्यक्ष ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने सुझाव संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता व अनुरक्षण, टाउनशिप एवं मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हमें हमेशा देते रहें। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पक्र्स के एरियर्स का मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।समारोह के विशिष्ट अतिथि सीजीएम, एसएमएस-3, श्री पी के सिंह द्वारा सभी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के क्षत्रप रहे हैं। उनकी सेवाएं हमेशा हमारे स्मृति पटल में सदैव रहेगी।
    सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपेक्षा है कि उनके अनुभवों की संयंत्र को जब भी आवश्यकता हो वे हमेशा कंपनी के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि अधिकारी गण सेवा में रहकर संयंत्र व सेल को नई उॅचाईयो तक पहुॅचाने मे उल्लेखनीय योगदान दिये हैं।
    समारोह के अंत में ओ.ए. महासचिव परविन्दर सिंह सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि अधिकारी गण सेवा में रहकर संयंत्र व सेल को नई उॅचाईयो तक पहुॅचाने मे उल्लेखनीय योगदान दिये हैं। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि वर्ष 2015 में हमारी ओए कमेटी का गठन हुआ उस समय कई ज्वंलतशील मुद्दे थे जो सुलझ नहीं पाए थे।
    वर्ष 2015 से 2024 तक वर्तमान ओए कमेटी ने एकजुट होकर सभी मुद्दों को सुलझाने का सफल प्रयास किया। आज ओए सवोच्च शिखर पर है इसका श्रेय सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर को जाता है जिनके अथक प्रयासों से सेल के लगभग सभी लंबित मुद्दों का समाधान हो सका। श्री बंछोर के नेतृत्व क्षमता के कारण ही ओए ने कई उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन ने अधिकारियों की समस्याओं को सदैव ही गंभीरता से लिया है। जिसके फलस्वरूप कई बड़े मुद्दों पर हम कामयाबी हासिल कर सके हैं। हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर थे और तत्पर रहेंगे।
    उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना।
    कार्यक्रम का संचालन जोनल प्रतिनिधि जितेन्द्र मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि:- निखिल पेठे, राकेश सिंह ठाकुर, राधाकिशुन, डीपीएस बरार, बीएस मान, विजय कुमार देशमुख, संतोष कुमार सिंह, जी.एस. कुमार, विवेक गुप्ता,पियूष सेन, मिलिंद कुमार बंसोड़, अभिषेक कोचर, एस.सी. साहू, एवं एक्स ओए से जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

    कमिश्नर ने शिविर में चिकित्सकों व उपस्थित स्टाफ की जानकारी लेते हुए मेडिकल यूनिट में किए जा रहे जांच की जानकारी ली
    दाई-दीदी क्लिनिक से मिल रहा है महिलाओं को दवाई के साथ- साथ निःशुल्क परामर्श,लोगों को जरूरत की दवाइयां कराई जा रही है उपलब्ध
      दुर्ग।/शौर्यपथ /नगर पालिक पालिक सीमा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट दाई दीदी क्लिनिक अपनी निरंतर सेवाएं दे रहा है, एक भी दिन इसकी सेवाएं बाधित नहीं हुई, प्रतिदिन शहर क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ ही जरूरत की दवाइयां मोबाइल मेडिकल यूनिट ने उपलब्ध कराई जा रही है! इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी यहां पर उपलब्ध है!
       नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत स्लम क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट दाई दीदी क्लिनिक के माध्यम से शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है।
      कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने शिविर में चिकित्सकों व उपस्थित स्टाफ की जानकारी लेते हुए मेडिकल यूनिट में किए जा रहे जांच की जानकारी ली। महिलाओं की छोटी, बड़ी बीमारियों का इलाज दाई-दीदी क्लीनिक में हो रहा है, दाई-दीदी क्लीनिक महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रही है! महिलाएं अपनी कई सारी चिकित्सा संबंधी परेशानियां लेकर दाई-दीदी क्लीनिक में पहुंचती है और क्लीनिक के महिला डॉक्टर से खुलकर अपनी बीमारियों के संबंध में बताती हैं! महिला चिकित्सक बीमारियों को समझकर आवश्यक जांच कर दवाइयां उपलब्ध करा रही है साथ ही बेहतर चिकित्सीय सलाह भी दे रही है! निरीक्षण के दौरान दाई दीदी क्लिनिक
    डॉक्टर श्वेता कृपलानी
    नर्स - चंद्रकला
    लैब टेक्नीशियन - राजेश्वरी सिन्हा,फार्मासिस्ट - विधि साहु
    वाहन चालक - केदार यादव मौजूद रहे!
     मोबाइल मेडिकल यूनिट दाई दीदी क्लिनिक में डेंगू जांच की सुविधा भी उपलब्ध मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बीपी, शुगर, थायराइड, सीकलिन के साथ ही 41 प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध है! चलित चिकित्सा इकाई में डेंगू की भी जांच की जाती है!

    सुबह निरीक्षण के दौरान कमिश्नर बोले,खुले प्लाट में कचरा फेंकते  पाए जाने पर पड़ोसियों पर लगेगा जुर्माना
       दुर्ग/शौर्यपथ /नगर निगम।स्वच्छ शहर की परिकल्पना को लेकर शहर में सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पानी, सड़क,बिजली, उद्यान,शुलभ शौचालय व नाली,पुलिया सफाई देखने कमिश्नर सुमित अग्रवाल सुबह 7 बजे वार्ड नंबर 29 पहुँचे।उन्होंने सफाई संबंधित व्यवस्था में एस.एल.आर.एम. सेंटर, ट्रेचिंग ग्राउण्ड, उद्यान, तालाब, पानी सप्लाई व्यवस्था आदि का वार्डो में जाकर निरीक्षण किये, आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।दौरे के दौरान वार्ड के भीतरी जगहों पर निजी प्लाट में कचरा देख सुपरवाइजर को अपने खर्च में उठाने का सख्त निर्देश दिए।उन्होंने सुपर वाइजर पर नाराजगी जताते हूए फटकार लगाते हुए कहा कि सफाई व्यवस्थाओं पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और खुले प्लाट में कचरा फेंकने पर  जुर्माना की कार्रवाही करने के निर्देश दिए।इस कड़ी में खुले में कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाई जावे। ऐसा करने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में खाली पड़े प्लाट के मालिकों को भी नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।
     नगर निगम के कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने बताया कि शहर की सफाई को ध्यान में रखते हुए खुले में कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा।नगर निगम  अधिकारी ने बताया कि निगम से 60 वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम किया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी लोग खाली पड़े प्लाट में कचरा फेंक रहे हैं। इससे गंदगी फैल हो रही है।दौरे के दौरान कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,स्वच्छता निरीक्षण सुरेश भारती,कुणाल, राहुल सहित सुपर वाइजर व स्वस्थ्य विभाग मौजद रहे।
    -खाली प्लॉट में कचरा मिला तो मालिक पर जुर्माना की कार्रवाई करेगी निगम:
    निगम के अधिकारी ने बताया कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति का खाली प्लाट या भूमि है तो वह उसकी चारदीवारी अतिशीघ्र करें, क्योंकि खाली प्लाट और भूमि में व्यक्तियों द्वारा कूड़ा, गोबर आदि डालकर गंदगी फैलाई जाती है। अगर किसी भी खाली प्लाट और भूमि में गंदगी मिलती है तो उसके मालिक के खिलाफ निगम जुर्माना की कार्रवाई करेगा।दूसरे के प्लाट में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई निरंतर चलेगी। इसके साथ ही खुला प्लाट छोड़ने वाले को नोटिस जारी किया जाएगा। यदि प्लाट को नही घेरा गया तो निगम उनके ऊपर भी जुर्माना की कार्रवाई करेगा।

    एक्शन टेसा ने टेसा सलाम के साथ मनाया कारपेंटर्स मेगा मीट
    भिलाई/शौर्यपथ / भारत में एमडीएफ, एचडीएचएमआर, बॉइलो और पार्टिकल बोर्ड जैसे इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्माता और लकड़ी पैनल उद्योग में अग्रणी एक्शन-टेसा ने देशव्यापी उत्सवों की एक श्रृंखला के साथ गर्व से मेगा कारपेंटर्स मीट का आयोजन होटल अमित इंटरनेशनल मे किया। इसमे
    मनोज उपाध्याय डीजीएम एवं समस्त विदर्भ,छत्तीसगढ़ सेल्स टीम ने इस प्रोग्राम में आये बड़ी संख्या में सभी कारपेंटर्स का स्वागत किया। इस दौरान ब्रांच मैनेजर राजन दीक्षित ने कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटर्स के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है, जिनकी कारीगरी देश भर के अनगिनत घरों और व्यवसायों में सुंदरता और कार्यक्षमता लाती है।
       इस मेगामीट कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से एक्शन टेसा ने इस कार्यक्रम मे उपस्थित कारपेंटर्स की कारीगरी को मान्यता देने के साथ-साथ उन्हें उभरती तकनीकों और नवाचारी डिज़ाइन तकनीकों के बारे में जानने का एक मंच प्रदान किया। यह पहल एक्शन टेसा के ब्रांड दर्शन कोई नही ऐसा के अनुरूप है, जो अतुलनीय गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर जोर देता है। पिछले एक दशक से, कंपनी इन मीट्स के माध्यम से कारपेंटर्स के साथ निकटता से काम कर रही है, उन्हें मूल्यवान जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे ब्रांड और लकड़ी के कामकाज उद्योग के साथ उनका संबंध और भी मजबूत हो रहा
    है।
      इस अवसर पर एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने विडियो मैसेज के द्वारा कारपेंटर्स के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा, कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की रीढ़ हैं, और उनकी कुशलता और रचनात्मकता के प्रति आभार प्रकट किया। टेसा-सलाम का अर्थ सम्मान की अभिव्यक्ति है, टेसा सलामÓ पहल का उद्देश्य कारपेंटर्स की स्थिति को ऊंचा उठाना और उनके कठिन परिश्रम और कारीगरी को पहचान दिलाना है, जिससे उद्योग में उनकी भूमिका और अधिक स्पष्ट और मूल्यवान हो सके।

      दुर्ग। /शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत डिबरा पारा तालाब के किनारे व नाली को पाटा जा रहा था।जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई।बता दे कि वार्ड नंबर 39 स्थित गर्वमेंट स्कूल के पीछे पोटिया जाने वाले मार्ग में मुकेश सोनकर द्वारा डिपरापारा तालाब व नाली को धड़ल्ले पाटकर बंद कर रहा था।
    कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन पर मौके पर उपअभियंता करण यादव,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता द्वारा टीम के साथ पहुँचकर तालाब स्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया. जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. तालाब में मलबा पाटकर नाली को बाधित किया रहा था।
    इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण कर दिनेश सोनकर को दोबारा ऐसा नही करने की चेतवानी देते हुए पांच हज़ार का जुर्माना लगाया। तालाब व निगम की नाली को पाटने की कोशिश कर रहा था संबंधित को बेदखली की कार्रवाही कर जुर्माना लगाया गया।

       दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन पर दीनदयाल अंतोदय योजना,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं आंगनबाड़ी मितानिन द्वारा घर-घर पहुंचकर छूटे हुए का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं।
       इसके लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा जल्द से जल्द शहर में छूटे हुए लोगो का आयुषमान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र के घरों में पहुंचकर कर्मचारी अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये।इसके लिए आयुष्मान अभियान के पहले प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया गया है।लगातार वार्डो आयुष्मान कार्ड अभियान में आजीविका मिशन एवं आंगनबाड़ी मितानिन सहित अमला द्वारा 10 दिनों में 1572 छूटे हुए हितग्राहियों का आयुषमान कार्ड घर में पहुंचकर बनाया।
     उल्लेखनीय है कि कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक दिलाने के निर्देश दिए है। बता दे कि कर्मचारी द्वारा घर-घर पहुंचकर नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बना रही है। इसमें पांच लाख रूपए तक इलाज की सुविधा है।नागरिकों के निरंतर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं, उनका कार्ड घर पहुँचकर बनाया जा रहा है। इसके लिए टीम लगातार मेहनत कर घर-घर पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बना रही है।
    कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने की अपील:
     कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने शहर वासियों से घर घर निगम टीम द्वारा पहुँचकर आयुष्मान कार्ड बना रही है।टीम का सहयोग कर आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है। नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत आयुष्मान कार्ड मितानीन घर-घर जाकर जाकर बना रही है बीपीएल आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का एवं सामान्य आयुष्मान कार्ड से 50 हजार तक का ईलाज निःशुल्क करा सकते है।

     दुर्ग/ /शौर्यपथ /नगर निगम।मंगलवार को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो को नगर निगम के प्रार्थना स्थल में संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।निगम परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर शपथ ली.इस अवसर एमआईसी सदस्य संजय कोहले कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,मोहन पूरी गोस्वामी,मनीष कुमार गायकवाड़,आरके बोरकर,मोहित मरकाम, दुर्गेश गुप्ता,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,ईश्वर वर्मा,पंकज चंद्रवंशी,पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा,स्वच्छता एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
      महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारी/कर्मचारियो को शपथ दिलाई भारत का संविधान उद्देशिका...हम, भारत के लोग, भारत को एक 'संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य] बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को:सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास,धर्म
    और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता
    प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता] सुनिश्चित करने वाली बंधुता,बढ़ाने के लिए, दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision