August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बिजली गुल : टाउनशिप में 2 से 7 दिसंबर तक मेंटनेंस के लिए सुबह दस बजे से डेढ बजे तक नही रहेगी बिजली

    बिजली गुल : टाउनशिप में 2 से 7 दिसंबर तक मेंटनेंस के लिए सुबह दस बजे से डेढ बजे तक नही रहेगी बिजली बिजली गुल : टाउनशिप में 2 से 7 दिसंबर तक मेंटनेंस के लिए सुबह दस बजे से डेढ बजे तक नही रहेगी बिजली
    • doing of business

       भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2024-2025 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    नवम्बर 2024 से मार्च 2025 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा। इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटेनेंस,ओवरहालिंग, ओवर हेड लाइनों का मेंटेनेंस, जम्पर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को  बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि कार्य किये जायेंगे। यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 02 दिसम्बर से 07 दिसम्बर 2024 के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी।
         तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं:- 02 दिसम्बर 2024 को जेएलएन हॉस्पिटल के कुछ क्षेत्र, 03 दिसम्बर 2024 को खुर्सीपार जोन-2 व 3, 04 दिसम्बर को जेएलएन हॉस्पिटल के कुछ क्षेत्र, सेक्टर-6 व 9, रूआबांधा,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 05 दिसम्बर 2024 को टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर-05,सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा, सेक्टर-5, टीए बिल्डिंग, 06 दिसम्बर 2024 को सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा, सेक्टर-2 का आधा हिस्सा, बीएमडीसी व रसियन कॉम्पलेक्स तथा 07 दिसम्बर 2024 को मरोदा व रिसाली सेक्टर।
        उपरोक्त क्षेत्रों में उल्लेखित दिनांकों को प्रात: 10 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अत: भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision