August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

     सरकारी नाली पर अवैध कब्जा,
      दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम।नागरिको ने सरकारी नाली पर अवैध कब्जा कर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण कर आवागमन बाधित की शिकायत के आधार पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाही करने पहुँची। नगर निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत महाप्रताप भवन के करीब वार्ड क्रमांक 11 शंकर नगर निवासी अजय शर्मा के द्वारा सरकारी नाली क्षेत्र की भूमि को पाटकर फ्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया है, जिससे नाली क्षेत्र बाधित हो रही है की शिकायत के  संबंध में अनावेदक अजय शर्मा को निर्माण एवं भूमि की जांच हेतु भूमिस्यानित्य संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने विधिवत नोटिस जारी किया गया था। तथा स्थल पर अस्थाई नाली निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया था। जिसे वर्तमान में अतिक्रमण कर्ता द्वारा सरकारी नाली को पाट दिया गया है तथा आवाजाही मार्ग पर प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल निर्माण किया गया है। अतएव वर्तमान में प्रश्नाधीन क्षेत्र में निर्मित प्रीकास्ट बांउड्रीवाल अतिक्रमण/कब्जा पाया गया है।कार्रवाही के पहले क्षेत्र से कब्जा को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था।नोटिस को किया अनदेखा।नगर निगम के भवन अधिकारी गिरीश दिवान के मार्गदर्शन में सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी ,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित टीम अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में नाली क्षेत्र में अवैध रूप से बने निर्मित प्रीकास्ट बांउड्रीवाल अतिक्रमण/कब्जा को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटवाया गया।

        दुर्ग / शौर्यपथ / परियोजना दुर्ग शहर के अंतर्गत वार्ड 40 मे परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद नजहत परवीन थीं एवं अन्य अतिथि आशा एवं भारती भी उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलन द्वारा किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत परियोजना अधिकारी अनिता सिंग द्वारा किया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा महिला जागृति शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं नोनी सुरक्षा, प्रधानमंत्री मातृवंदना, महतारी वंदन, सुकन्या समृद्धि, कन्या विवाह, पूरक पोषण आहार विस्तृत जानकारी दी गयी।
    कार्यक्रम मे गोदभराई के साथ गर्भवती माताओ को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल एवं पोषण के महत्व को बताया गया साथ ही 6 माह पूर्ण किये बच्चों का अन्नप्रशन कराते हुए यह सन्देश प्रसारित किया गया की बच्चों के ऊपरी आहार सही समय जो की बच्चे के 6 माह पूर्ण कर लेने पर यदि शुरू किया जाये तो बच्चे को कुपोषण से बचाया जा सकता है. कार्यक्रम मे रंगोली, मेहंदी एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनके प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
    मुख्य अतिथि नजहत परवीन द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को महिला शशक्तिकरण एवं बेटियों के उचित स्वास्थ्य एवं पोषण के सम्बन्ध मे उदबोधित करते हुए राष्ट्र की सशक्त अग्रणी महिलाओं के उदाहरण देते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया.महिला जाग्रति शिविर मे महिलाइन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएवं परियोजना के पर्यावेक्षक उपस्थित थे.कार्यक्रम का समापन परियोजना अधिकारी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गयाl

       दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) , एनसीसी, रेडक्रॉस एवं जिला आयुष कार्यालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में " देश का प्रकृति परीक्षण अभियान" के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस. एन.झा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के बैडमिंटन हाल में एक दिवसीय प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विदित है कि 29 अक्टूबर ,2024 को देश के प्रधानमंत्री ने 9वें आयुर्वेद दिवस समारोह के अवसर पर ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ की शुरुआत की थी। इस महत्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में स्वास्थ्य सेवा जागरूकता में क्रांति लाना है।आयुष मंत्रालय ने 26 नवंबर से देश का प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में एक करोड़ परिवारों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। आयुष मंत्रालय ने इसके लिए 4,70,000 से अधिक समर्पित स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी है। अभियान का उद्देश्य पूरे भारत में स्वास्थ्य सेवा जागरूकता में क्रांति लाना है। जिला आयुष कार्यालय के 30 सदस्यों को टीम ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का प्रकृति परीक्षण किया और प्रकृति के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई । जिला आर्युवेद अधिकारी डॉ दिनेश चंद्रवंशी एवं नोडल अधिकारी डॉ एम एम श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है।
    कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि प्राध्यापकों के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शिविर में परीक्षण कराया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो जनेंद्र दीवान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीना मान, प्रो तरुण साहू , प्रो सुदेश साहू, एनसीसी प्रभारी प्रो प्रशांत दुबे के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मेंद्र कुलदीप, निखिल देशलहरा आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस शिविर में महाविद्यालय के एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों के साथ साथ लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपना प्रकृति परीक्षण कराया।

    मुख्य अतिथि प्रफुल ठाकुर (आईपीएस)एवं विशेष अतिथि इंदरजीत सिंह (एचटीसी निदेशक)

         दुर्ग / शौर्यपथ / वार्षिक खेलकूद समारोह और "मैराथन सीजन-2" का आयोजन 7 दिसंबर 2024 (शनिवार) को श्री नारायण गुरु विद्या भवन सेक्टर-4 के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रफुल ठाकुर (आईपीएस कमांडेंट 4थ बटालियन) और विशेष अतिथि इंदरजीत सिंह (एचटीसी निदेशक) उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में मलकित सिंह (सोम लॉजिस्टिक्स के निदेशक),  वी.के. बाबू (स्कूल प्रबंधक), टी.यू. सुनील (पत्राचारक), पी.एस. सुरेश (कोषाध्यक्ष), विनय पीताम्बरन (उपाध्यक्ष, शिक्षा), के.टी. अनिल (उप महासचिव, शिक्षा), और सुश्री ई. भारती (स्कूल प्रधानाचार्या) शामिल थे। इसके अलावा, अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, अभिभावक और छात्र भी समारोह का हिस्सा बने।
       कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती और गुरु के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत बांस के पौधों की भेंट देकर किया गया। तत्पश्चात, विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों के उत्साही प्रदर्शन किए। छात्रों ने एनसीसी, स्काउट और गाइड, रेड क्रॉस ड्रिल और विभिन्न हाउस (एसएन, आरटी, एमटी, आरएल) से प्रदर्शन किए। इन टीमों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
    "गेड़ी रेस" रहा  समारोह का मुख्य आकर्षण
    "गेड़ी रेस", जो छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल है और क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति और सामुदायिक भावना को दर्शाती है, इस समारोह का मुख्य आकर्षण रही।
      प्रधानाचार्या ने स्वागत भाषण दिया और अभिभावकों को बच्चों को मोबाइल के अधिक उपयोग से बचाने और आउटडोर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
        विनय पीताम्बरन ने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के साथ खेल भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। के.टी. अनिल ने छात्रों को खेल-कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।  टी.यू. सुनील ने उपस्थित मेहमानों और उनकी विशिष्ट शख्सियतों का परिचय दिया। वी.के. बाबू ने अभिभावकों से बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने से बच्चों को रोकने की विनम्र अपील की। इंदरजीत सिंह ने एसएनजीवीबी टीम की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि ने जनता को बैंक और पुलिस से जुड़े फर्जी कॉल से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी।
    विजेता हाउस घोषित किए गए:
    - एसएन हाउस ने चैम्पियनशिप जीती।
    - आरटी हाउस उपविजेता रहा।
       इसके अतिरिक्त, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर व्यक्तिगत प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, स्मृति उपहार वितरण, झंडा उतारने और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

      भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के कभी भी विभागो में आगजनी हो जाने पर  रोकने के लिए फायर सिलेंडर लगाया गया है। जिससे अचानक किसी कारणवश या ईलेक्ट्रीकल शॉर्ट सर्किट  होने से आग लग जाती है। जिससे विभाग कागजात जलने या किसी दुर्घटना को रोकने के लिए यह सिलेंटर सभी विभागों के दरवाजे के पास लगाया गया है। जिससे किसी प्रकार की घटना होने पर उसको तत्काल रोका जा सके।
           आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी विभाग के कर्मचारियो को अपने आफिस के बाहर बुलाया। उनको ड्राई पावडर सिलेंडर की जानकारी दिए कि किस प्रकार से आगजनी को रोका जा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि आफिस, भवन एवं अन्य जगहो पर किसी बिजली के तार टुटने या एसी फटने की वजह से आग लग जाती है। जिससे वहां पर रखे सभी कागज, लकड़ी या अन्य सामग्री आग से जल जाते है। जिसको रोकने के लिए सिलेंडर के उपयोग से कैसे आग पर काबू पाया जाए उसके बारे में जानकारी प्रदान की गई। आयुक्त की उपस्थिति में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी ने आग जलाकर उसे सिलेंडर के माध्यम से बूझाकर दिखाया। आयुक्त स्वयं सभी विभागो में जाकर निरीक्षण किये की सभी विभागो में यह उपकरण लगाया गया है कि नहीं। जिससे आपतकालीन की स्थिति होने पर दुर्घटना को रोका जा सके।
           प्रशिक्षण के दौरान निगम के सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे एवं प्रशिक्षण की जानकारी लिए।

    जुबान लड़ाने वालों से वसूला जुर्माना
      रिसाली /शौर्यपथ /सड़क की जमीन पर प्रचार सामाग्री रखने और दुकान सजाने वालों के खिलाफ रिसाली निगम ने मुहिम छेड़ दी है। गुरूवार की देर शाम आयुक्त मोनिका वर्मा ने व्यापारियों को समझाइश देने नेवई पुलिस के साथ सड़क पर ऊतरी। इस दौरान जबरदस्ती बहस करने पर जुर्माना वसूला, वही सड़क पर रखे सामानों को जब्त किया।
    दरअसल जो सड़क रात में 60 फीट से अधिक दिखाई देती है, वह शाम होते-होते आधी नजर आती है। पसरा लगाने और दुकान सजाने की वजह से जाम की स्थिति रहती है। आयुक्त मोनिका वर्मा के समझाइश का असर नहीं होने से अब से सख्ती के साथ पेश आ रही है। राजस्व, जनस्वास्थ्य, एनयूएलएम की टीम और नेवई पुलिस ने ऐसे व्यापारियों को हिदायते दी, जिन्होंने दुकान को सड़क की जमीन पर सजाया था। इस दौरान साइन बोर्ड और सजाने रखे फर्सी को जब्त कराया। साथ ही व्यापारियों को हिदायत दी गई कि दोबारा गलती करने पर पुनः जुर्माना और सामान जब्ती की कार्रवाही की जाएगी।
    आयोध्या डेयरी को नोटीस
    इस दौरान आयुक्त के निर्देश पर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अधिकारियों ने कृष्णा टाॅकिज रोड स्थित आयोध्या डेयरी के साफ सफाई की भी जांच की। किचन में खुले में रखे डालडा का सैंपल लेकर लैब भेजा गया। वहीं आयुक्त ने किचन को प्रथम तल में होने और घुमावदार सीढ़ी होने पर आपातकाल के लिए व्यवस्था नहीं होनेके लिए नोटीस जारी करने निर्देश दिए।
    इससे वसूला जुर्माना
    नंदनी गर्व वीट -1000.00
    क्वीन - 2000.00
    झिलमील किड्स - 2000.00
    अब सामान जब्ती
    आयुक्त मोनिका वर्मा ने पूरे बाजार क्षेत्र में अभियान चलाने निर्देश दिए है। पहली बार में समझाइश कर असर नहीं होने पर दोबारा गलती करने पर सामान जब्त करने निर्देश दिए है। अभियान हर सप्ताह चलाया जाएगा।

    पद्मनाभपुर वार्ड 45 सफाई कार्य की ड्यूटी से गायब दो सुपरवाइजर का कटेगा वेतन:
    कमिश्नर लेंगे आज सुपरवाइजरों की बैठक, सुपर वाइजारो की लापरवाही,लेंगे क्लास:
      दुर्ग/ /शौर्यपथ /नगर पालिक निगम दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के आने के संकेत मिलने लगे हैं।नगर निगम तैयारी में जुट गया है।सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज कमिश्नर सुमित अग्रवाल शुक्रवार को मॉर्निंग विजिट के दौरान शहर के अलग अलग क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुँचे। इस कड़ी में कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान मौके पर वार्ड क्रमांक 45 पद्मनाभपुर में अनुपस्थिति मिले 2 सुपर वाइजरो का वेतन काटने के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिये।शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सफाई सुपरवाइजरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान मौके पर अनुपस्थित मिले दो सफाई सुपरवाइजरों का वेतन काटने कहा गया है।उन्होंने वार्ड क्रमांक 7 लुचकी  तालाब की सफाई और आस पास में  फैली गंदगी को साफ के लिए सख्त निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के आस - पास क्षेत्र में ठेले ,खोमचे लगाने वालों के द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना करने की बात कही।ड्यूटी से गायब रहना सफाई सुपरवाइजर को भारी पड़ गया। कमिश्नर ने कहा कि वार्ड में अनुपस्थित सुपर वाइजर पाए जाते है उनका वेतन नहीं काटे पाए जाने पर,संबन्धित अधिकारी के पगार से कटेगा तीन दिन का वेतन।लगातार निरीक्षण के दौरान गायब सुपरवाइजर के क्षेत्र में निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल निरीक्षण के लिए पहुंच गए।सुपरवाइजर के गायब होने की सूचना पर उन्होंने नाराजगी जताई,इस दौरान गंदगी पाए जाने पर सुपर वाइजर सहित सफाई कर्मियों पर नाराजगी जताई. सड़क,गली चौक चौराहों पर सफाई के निर्देश दिए।कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर देने हेतु आम नागरिकों से अपील की है साथ ही उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू किया जाएगा। निगम द्वारा आम नागरिकों के घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लेने अभियान शुरू किया गया है।

    कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निरीक्षण के मौके पर वार्ड 8 तकिया पारा में आम नागरिकों को  कचरा गंदगी व सड़क में नहीं फेकने कहा गया। उन्होंने चाय दुकानों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि दुकान के कचरे को सड़क पर न  फेके अन्यथा जुर्माना वसूल किया जावेगा। उन्होंने वार्ड क्रमांक  9 गिरधारी नगर नाला की सफाई के लिए गैंग लगाकर करवाने के लिए कहा। उन्होंने वार्ड 28 पचरी पारा कुआं चौक के पास घर में गाय पालने वाले को व्यवस्थित करने और सफाई रखने कहा गया। सफाई सुपर वाइजारो की लापरवाही आज सुपरवाइजरों की बैठक लेकर कमिश्नर लेने क्लास।बैठक में आवश्यक निर्देश और सभी वार्ड वार जानकारी ली जाएगी।
    निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,राहुल,कुणाल सहित टीम अमला मौजूद रहे।

       दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 04 दिसम्बर 2024 को सुश्री ऋचा प्रकाष चौधरी कलेक्टर दुर्ग एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक सम्पन्न हुआ।  बैठक में संचालक सदस्य अवधेष मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएॅ दुर्ग, उप संचालक कृषि दुर्ग से प्रतिनिधि श्री विकास साहू एवं सचिव के रुप में श्रीकांत चन्द्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
       बैठक में बैंक के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के अंतर्गत 311 सहकारी समिति से संबंधित कृषकों का फसल ऋण के साथ-साथ उद्यानिकी प्रकरणों में 11 कृषकों को 25 लाख रु. ऋण स्वीकृत हुआ, गौपालन के 23 नवीन ऋण प्रकरणों में 45.40 लाख ऋण की स्वीकृति एवं नवीनीकरण के अंतर्गत 45 प्रकरणों में 87.42 लाख ऋण की स्वीकृति दी गई, मत्स्य पालक कृषकों के 2 प्रकरणों मंे 3.81 लाख की ऋण स्वीकृति एवं नवीनीकरण के अंतर्गत 2 प्रकरणों में 4 लाख की स्वीकृति दी गई।  किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजनांतर्गत बकरी पालन के लिए 1 नवीन प्रकरणों में 1.15 लाख की स्वीकृति दी गई।  कुक्कुट पालन हेतु 01 नवीन प्रकरण में 3.00 लाख की स्वीकृति दी गई।  मध्यकालीन नार्मल ऋण योजनांतर्गत तारफेंसिंग एवं स्प्रींकलर सेट हेतु 03 प्रकरण में 3.85 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।
      अकृषि ऋण के तहत मध्यकालीन व्यक्तिगत ऋण हेतु 05 प्रकरणों में 25.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई इसी प्रकार स्वयं सहायता समूहों को 08 प्रकरणों में 9.00 लाख की ऋण स्वीकृत किया गया।  इस प्रकार ऋण उप समिति की बैठक में कुल 101 प्रकरणों में 207 करोड़ की ऋण स्वीकृति एवं पुष्टि किया गया।  
      बैंक के माध्यम से ऋणनीति अनुसार उप संचालक कृषि/उद्यानिकी/पषुपालन/मत्स्य विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कृषकों के मध्य करने हेतु कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी महोदया द्वारा निर्देष दिया गया ताकि बैंक के माध्यम से इन योजनाओं में अधिकाधिक कृषक लाभान्वित हो।  बैठक में सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक  उपस्थित थी। आज दिनांक तक सामान्य केसीसी ऋण को छोड़कर 1949 प्रकरण में कुल 37 करोड़ 16 लाख के ऋण स्वीकृत किये जा चुके है।

        दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग छोटू के पहल पर आज भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोशिएशन द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संस्था के चालक सदस्य संदीप यादव की बहन कुमारी आरती यादव/पिता बलराम यादव निवासी खुर्सीपार, भिलाई के विवाह के लिए केम्प् गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंग , सचिव स्वर्ण सिंग जी , कोषाध्यक्ष हरपाल सिंग जी के हाथों 25000/ रुपये नगद सहयोग व शुभकामनायें दिया गया। इस दौरान एसोशियेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग (छोटू ) , संरक्षक – महेंद्र सिंग , कार्यकारणी अध्यक्ष – अनिल चौधरी , महासचिव मलकित सिंग ,कोषाध्य्क्ष- जोगा राव , सचिव – शाहनवाज , रिज्जू सिंह रमन राव अन्य सदस्य व् पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision