
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। निगम के पांचो जोन के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपने.अपने जोन क्षेत्र में बिमारी की रोकथाम हेतु अभियान चला रहे है। जोन के अधिकारियों द्वारा अपने.अपने क्षेत्र में दल बनया गया है। दल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस्तीयों में जाकर निरीक्षण करते है। संबंधित परिवार को समझाइस देते है। रैली निकालते है, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को संदेश देते है कि किस प्रकार से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखा जावे।
नगर निगम भिलाई का दल वार्ड क्रमांक 05 कोसानगर के आस.पास कुलर, पानी की टंकी, कन्टेनर, शौचालय एवं नालियों में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन के लिए मैलाथियान, टेमिफास, जला आईल आदि का छिड़काव कर रहे है। उसके साथ.साथ नागरिको को जागरूक करते हुए बता रहे है कि पानी को उबालकर पीए, शुद्व ताजा भोजन करे। बाहर के बासी खादय सामग्री खाने से बचे, किसी प्रकार की उल्टी.दस्त, कपकपी के साथ बुखार आदि होने पर नजदीक के शासकीय अस्पताल में डांक्टर को दिखाकर दवा लेवें। अपने मन से मेडिकल स्टोर से दवा लेने से बचें, स्वयं से सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।
अभियान के दौरान जोन के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, विरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, सुदामा परगनिया, गोपी साहू, चुर्णमणी यादव आदि उपस्थित रहे।
दुर्ग/शौर्यपथ / आज गुरु नानक देव जी की 555 वीं जयंती पर नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर धीरज बाकलीवाल श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।महापौर धीरज बाकलीवाल ने पंज प्यारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा, संजय कोहले, फतेह सिंह भाटिया, बृजेन्द्र भारद्वाज,परमजीत सिंह भुई, शिशिरकांत कसार सहित सिख समुदाय के हजारों लोग मौजूद रहे।
नगर कीर्तन के प्रारंभ में नगाड़ों और नरसिंगा (तुरही) की धुन गूंज रही थी। सबसे आगे पाँच निहंग घुड़सवार अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थे,जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगर कीर्तन में पाइपर बैंड, गतका टीम और बाइकर टीम ने विशेष आकर्षण प्रदान किया। गतका टीम के बच्चों और वरिष्ठ सदस्यों ने पारंपरिक करतब दिखाए, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
नगर कीर्तन के मार्ग में पुरुष और महिला सेवादार सड़कों पर पानी डालकर और झाड़ू लगाकर सफाई करते चल रहे थे। पाँच प्यारे भी पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे, जिनका स्वागत स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा से किया। फूलों से सुसज्जित एक खुले वाहन पर पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी शोभायमान थे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
नगर कीर्तन के दौरान पुरुषों और महिलाओं के कीर्तन जत्थों ने गुरुबानी का गायन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन का समापन गुरुद्वारा साहिब में हुआ।गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नगर कीर्तन ने शहर में श्रद्धा और एकता का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने गुरबानी के संग ध्यान लगाया और गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
10 करोड़ की वसूली के लिए जोनवार जिम्मेदारी,11 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान:
कमिश्नर ने की अपील कहा-टैक्स जरूर पटाएं,शहर आपका है और शहर की व्यवस्था बनाने में आपके टैक्स का योगदान अहम है,इसलिए टैक्स जमा करने के लिए सजग रहें:
दुर्ग/ शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण और राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से अधिकारी/कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी है।इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ के निर्देशानुसार कार्य को सम्पादन करेंगे।निगम द्वारा टैक्स वसूली और स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए एक साथ अभियान चलाया जाएगा।
बता दे कि 11 नवंबर से शुरू होने वाले यह विशेष अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा।इस अवधि में नगर निगम प्रशासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है।अभियान प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान निगम कर्मी डोर टू डोर टैक्स वसूली के साथ सफाई कार्य भी देखेंगे।
-कमिश्नर ने की अपील-टैक्स जरूर पटाएं,शहर आपका है और यहां की व्यवस्था बनाने में आपके टैक्स का योगदान अहम है,इसलिए टैक्स जमा करने के लिए सजग रहें:
नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से बकाया संपत्ति व अन्य करों की वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर वार्डवार चलाए जाने वाले अभियान के दौरान राजस्व वसूली को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा जोन वार कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। नगर निगम को चार जोन में बांटा गया है।
प्रत्येक जोन में 15 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।जिसमे जोन 1 के 15 वार्डो के लिए प्र.राजस्व उपराजस्व निरीक्षक राम खिलावन शर्मा,जोन 2 के 15 वार्डो में प्र, राजस्व उपनिरीक्षक संजय मिश्रा,जोन 2 में राजस्व उपनिरीक्षक निशांत यादव एवं जोन 4 में प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक थान सिंह यादव को जिम्मेदारी तय किया गया है।
आपको बता दे कि उक्त कर्मचारी प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक डोर टू डोर राजस्व वसूली करेंगे। इस दौरान डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के संबंध में भी जानकारी लेंगे। ज्ञात हो कि आने वाले दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसे भी ध्यान में रखते हुए नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कवायद कर रहा है।
कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली में तेजी लाने संबंधी निर्देश राजस्व विभाग को दिया है, जिसके तहत कमिश्नर लगातार राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बकायदारों से वसूली एवं करो की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। वहीं कमिश्नर ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के साथ ही उन बकायदारों से वसूली का निर्देश देते हुए राजस्व विभाग की टीम बनाने का भी निर्देश दिया है।उक्त गठित टीम के द्वारा बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
भिलाई/शौर्यपथ / बौद्ध धर्मगुरु भंते धम्म तप द्वारा राजनांदगांव की तपोभूमि मोहारा में आयोजित राज्य स्तरीय बौद्ध सम्मेलन में डॉ आंबेडकर स्वास्थ्य मिशन और इंडियन अंबेडकराइट डॉक्टर्स फेडरेशन छत्तीसगढ़ की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 7 नवंबर को रखा गया। जिसमें दुर्ग-भिलाई से प्रमुख
चिकित्सकों ने अपनी भागीदारी दी और यहां लगभग 1000 से ज्यादा मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर दवाई वितरित की। चिकित्सकों ने यहां पहुंचे तमाम ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता संबंधी जानकारी भी साझा की।
इस दौरान संपूर्ण भारत तथा म्यांमार, बर्मा, चीन और थाईलैंड से आए बौद्ध धर्म गुरुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक ब्लड टेस्ट किया गया और दवाइयां वितरित की गई। छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र के दूर दराज से आए गांवों के लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई इस सेवाओं की सराहना की और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डॉक्टरों द्वारा समाज के बीच में आकर अपनी सेवाएं देना एक जनहित आंदोलन है जिसमें मेडिकल स्पेशलिस्ट लोगों को ,हम अपने बीच में पाते हैं और उनसे खुलकर हर क्षेत्र में मार्गदर्शन ले सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि केवल पैसा दान कर देना या व्हाट्सएप पर ज्ञान देने
से भी ज्यादा धरातल पर जाकर धर्म गुरुओं की और समाज के लोगों की सेवा करना चिकित्सकों की एक बड़ी पहल है। इस शिविर में डॉक्टर दिवाकर रंगारी ,डॉक्टर उदय धाबर्डे ,डॉक्टर अरविंद चौधरी ,डॉक्टर भूषण भोईर और डॉ अभिलाषा मिश्रा के साथ अन्य डॉक्टरों ने सेवाएं दी। 'समाज को लौटाने और समाज की ओर लौटनेÓ की भावना के साथ लगाए गए इस चिकित्सा शिविर की संयोजक प्रेरणा धाबर्डे एवं अर्चना रंगारी थी। अनिल जोग ने शिविर की संपूर्ण व्यवस्था संभाली। वहीं एसएमएस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और भारत डायग्नोस्टिक सेंटर की पूरी टीम ने भी अपनी सेवाएं दी। आकस्मिक परिस्थितियों के लिए एंबुलेंस व्यवस्था भी की गई थी।
आयुक्त मौके पर पहुंच संपत्तिकर का कर रहे सत्यापन,कर्मचारी एवं वार्ड के लोगों से समेकित एवं संपत्तिकर के संबंध में किया चर्चा:
आयुक्त ने राजस्व वसूली में तेजी लाने सहायक राजस्व निरीक्षकों का वार्ड बदला:
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व बेसूली में तेजी लाने सहायक राजस्व निरीक्षकों का वार्ड में निरन्तर टैक्स वसूली के निर्देश दिए।वार्डों में राजस्व वसूली में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।साथ ही आयुक्त ने आज आकस्मिक रूप से शहर के वाडों में चल रहे राजस्व वसूली का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा कर वसूली का जायजा लिया!निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ वार्ड 56 स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पहुचे।उन्होंने लक्ष्मी पेट्रोल पंप से वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक राशि रुपए 181000/- टैक्स स्वंय लिया।आयुक्त सुमित अग्रवाल के द्वारा राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली को लेकर लगातार समीक्षा कर वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है.
जिसके तहत आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज अचानक शहर में चल रहे राजस्व वसूली का आकस्मिक रूप से जायजा लेकर संबंधित कर्मचारी एवं वार्ड के लोगों से समेकित एवं संपत्तिकर के संबंध में चर्चा किया।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली में तेजी लाने संबंधी निर्देश राजस्व विभाग को दिया गया है.जिसके तहत आयुक्त मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बकायदारों से वसूली एवं करो की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिए हैं।
वहीं आयुक्त ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के साथ ही उन बकायदारों से वसूली का निर्देश देते हुए राजस्व विभाग की टीम बनाने का भी निर्देश दिया है। उक्त गठित टीम के द्वारा बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।आज निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी मनीष कुमार,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,योगेश सूरे,सिद्धार्थ शर्मा,उपस्थित थे।राजस्व वसूली में तेजी लाने सहायक राजस्व निरीक्षकों का वार्ड बदला है।संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से सौंपे गये नवीन वाडाँ में राजस्व वसूली में तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया है।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई क्षेत्र में बड़े श्रद्वा एवं भक्ति के साथ छठ पर्व मनाया गया। त्योहार के पूर्व नगर निगम भिलाई द्वारा सभी तालाबो की साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर किया गया था। सभी जगहो पर नगर निगम की सुरक्षा टीम मुस्तैद रही, जिससे किसी प्रकार का दुर्घटना न होने पाये। श्रद्वालूओ को समझाते भी रहे कि ज्यादा गहरे पानी के अंदर न जाये, जहां तक बेरीकेट लगा हुआ है।
त्योहार के पश्चात नगर निगम भिलाई का स्वास्थ्य विभाग का दल जोन अनुसार फिर से सफाई व्यवस्था हेतु लग गये। सभी घाटो पर विशेष दल के माध्यम से सफाई करवाया जा रहा है। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है जो भी पूॅजा सामग्री तालाबो पर एकत्रित हुए है उसे गड्ढा करके मिटटी में डाल दिया जा रहा है। जिससे वह खाद बन जाए, एक निश्चित रासायनिक प्रक्रिया के बाद पूॅजा सामग्री खाद बन जाता है। उसको उपयोग नगर निगम भिलाई के विभिन्न उद्यानों किया जाता है।
लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी,बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों को हटाने कहा:
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर के नये बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड के मुख्य मार्ग एव निगम पीछे मार्ग पर अव्यस्थित खड़ी बसों व वाहनों पर भी कार्रवाई को कहा।कार्रवाही की बात सुनते ही बस स्टैंड में हड़कम मच गया. वाहन चालक वाहनों को हटाते दिखे। उन्होंने बस स्टैंड में खड़े बेतरतीब वाहनों को हटाने के निर्देश दिए साथ ही दुकानों के सामने खादी वाहनों को भी सही तरीके से लगाने के दुकानदारों को निर्देशित किया,आयुक्त ने बस स्टैंड में होटल,पान ठेले व अन्य दुकानदार द्वारा लगाए जा रहे पिकअप वाहनों को भी हटाने के सख्त निर्देश दिए साथ ही कपड़ा दुकान के सामने खड़े करने वाले वाहन को भी हटाने को कहा इस दौरान उन्होंने बस के कंडक्टरों एजेंटो को भी हिदायत देते हुए बसों को सही तरीके से लगाने के भी निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि बस स्टेंण्ड पर लोगों को असुविधाएं न हों।आयुक्त ने अधिकारियों के साथ न्यू बस स्टेंण्ड का जायजा लेते हुए नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नये बस स्टैंड की व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने सुबह आयुक्त सुमित अग्रवाल ने यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव सहित अमला के साथ नये बस स्टैंड का निरीक्षण किया और समस्याओं को देखा।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मौके पर निगम अधिकारियों को नये बस स्टैंड की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे सीमा से अधिक क्षेत्र में पोस्टर व साइन बोर्ड को जब्त करें।
आयुक्त द्वारा रैन बसेरा भवन का भी मुआयना अधिकारियों के साथ किया। वहाँ रहने वाले लोगों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी भी ली।पूरे नये बस स्टैंड को साफ सुधरा रखने कहा गया. लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों को बस मालिकों से हटाने के लिए कहा गया।उन्होंने कार्रवाही के दौरान कहा कि बस खड़ी कर बसों की धुलाई कर बस स्टैंड में गंदगी न फैलाएं।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक जगरनाथ कुशवाहा को सेवानिवृत्त होने पर बाजे-गाजे और आतिशबाजी कर बिदाई दी गई। 33 वर्षो तक निष्ठापूर्वक कार्य करने पर उन्हे आयुक्त मोनिका वर्मा ने दीर्घायु होने की कामना करते शुभकामनाए दी। वही महापौर शशि सिन्हा ने सम्मान पूर्वक अपने सरकारी वाहन में बैठाकर निवास स्थान तक पहुंचाया।
नगर पालिक निगम में बेहद सरल और मृदभाषी अधिकारी के रूप पहचान बनाने वाले वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को धूम-धाम से विदाई दी गई। विदाई समारोह में सभापति केशव बंछोर ने रूंधे हुए गले से उद्बोधन दिया। वही महापौर ने आने वाली नई पीढ़ी को अनुभव और मार्गदर्शन देने की बात कही। इस अवसर पर समारोह में एमआईसी डाॅ. सीमा साहू, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, रमा साहू, कार्यपालन अभियंता एम.पी. देवांगन, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा, बृजेन्द्र परिहार, किरण वर्मा, चन्द्रपाल हरमुख, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के विष्णु चन्द्राकर, शरद दुबे, सुरेन्द्र सोनबोईर आदि उपस्थित थे।
पहले पगड़ी पहनाया फिर सम्मान
नगर पालिक निगम रिसाली में आयोजित विदाई समारोह में यह पहला अवसर था जब पूरा कार्यालय सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी को घर तक पहुंचाया। दुपहिया और चार पहिया वाहनों का काफिला था। काफिला के आगे ढोल बज रहे थे और आतिशबाजी हो रही थी। विदाई समारोह में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के रिसाली शाखा ने पहले पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। बाद में महापौर और कार्यपालन अभियंता एम.पी. देवांगन ने निगम की ओर से शाल, श्रीफल, गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद धर्मेन्द्र भगत ने भी शाल ओढ़ाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
दुर्ग /शौर्यपथ /नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से दुर्ग नगर निगम की लचर सफाई व्यवस्था पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग किया है,उन्होंने कहा कि दीपावली त्योहार बीत जाने के बाद भी दुर्ग नगर निगम द्वारा वार्डों में साफ-सफाई नहीं करायी गई है,शहर के वार्डों में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है,इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है,दुर्ग नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई के तमाम दावे किये जाते हैं,मगर यह दावे महज एक झूठ बनकर रह गए है,इसी के चलते दीपावली त्योहार बीत जाने के बाद भी शहर भर में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है,आलम यह है कि कॉलोनी और सड़कों के ऊपर जगह-जगह कचरे से पटा हुआ है,हर तरफ कचरे का ढेर है।कहीं पटाखे का कचरा फैला हुआ है तो कहीं खाने पीने की प्लेट का कचरा है,शहर का हालात देखकर साफ लग रहा है कि दुर्ग नगर निगम की सफाई व्यवस्था काफी लचर हो गई है।कुछ इलाकों में ही थोड़ी बहुत सफाई कर दुर्ग नगर निगम अपने काम की इतिश्री कर लेता है।लेकिन दीपावली के बाद नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है।हर तरफ कचरा बिखरा होने से साफ है कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित है।दीपावली के त्यौहार के चलते लोगों ने अपने घरों,दुकानों,कार्यालयों की सफाई की है,जिससे कूड़ा बीते दिनों की अपेक्षा ज्यादा ढेर हो गया है,कचरा उठाव नहीं होने से लोग अपने घरों का कचरा बाहर डंप कर रहे हैं,जगह जगह कूड़ा कचरा बिखरा हुआ नजर आ रहा है,इससे पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है,दुर्ग के अंदर के मोहल्लों का और बुरा हाल है,जगह जगह कचरा डंप है,शहर की सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारी सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं।पूर्व एल्डरमैन ने इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर दुर्ग में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से किया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
