August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

      दुर्ग/शौर्यपथ / नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकार की गिरफ्तारी पर कहा कि सौरभ चंद्राकर हो या अन्य कोई भी हो,छत्तीसगढ़ की पुलिस सक्रियता से काम कर रही है,सट्टा एप से जुड़े लोगों के खिलाफ बीजेपी सरकार लगातार कार्रवाई करेगी,छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं से लेकर कांग्रेसी मानसिकता के अफसरों तक की धड़कने तेज हो गई है।जो असल में सौरभ चंद्राकर के कारोबार को बढ़ाने, उसे देश से बाहर भगाने व इसके लिए सुविधा मुहैया कराने में कहीं न कहीं से सहयोगी रहे है।महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम बाकायदा एफआईआर में भी दर्ज है।रायपुर लाकर सौरभ चंद्राकार से ईडी द्वारा जो पूछताछ की जाएगी,उसमें कई बड़े राज खुलेंगे जिससे असली सच्चाई सामने आएगी और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।पर्दे के पीछे से सट्टा ऐप का संचालन करवाने वाले पर छत्तीसगढ़ पुलिस जल्द ही शिकंजा कसेगी।कांग्रेस की सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।आरोप लगाने की जगह उसे तथ्यों पर बात करनी चाहिए।महादेव सट्टा ऐप के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट ने छत्तीसगढ़ के लाखों नौजवानों को बर्बाद किया है।ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर को दुबई में हिरासत में लिया गया था,इसके बाद अब सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और उम्मीद है कि अगले 10 दिन में उसे भारत ले आया जाएगा।

     भिलाई /शौर्यपथ /नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र में विभिन्न मंदिर क्षेत्र में एवं अन्य जगहों पर जावरा भी रखा जाता है। जवारा विसर्जन के लिए तालाबों की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का आदेश आयुक्त हितेश पिस्ता ने दिए हैं।  जिससे भक्तजन श्रद्धा पूर्वक ज्योति विसर्जन कर सकें। जिन तालाबों पर दुर्गा प्रतिमा प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं वहां पर भी साफ सफाई एवं लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सभी जोन की कमिश्नर एवं जोन के स्वास्थ्य अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
    वैशाली नगर विधायक रीकेस सेन एवं महापौर नीरज पाल ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवारा विसर्जन, दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करें। रावण दहन स्थल पर भी पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है. नगर निगम भिलाई द्वारा सभी तालाबों पर साफ सफाई सुरक्षा एवं रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।  सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर सुपरवाइजर नियुक्त रहेंगे। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के उन तालाब जहां पर पूर्व में जावरा या दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होता था। वहीं पर स्थल बनाया गया है। सभी भक्ता वहां श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विसर्जन कर सकते हैं। नगर निगम भिलाई अपनी तरफ से व्यवस्था कर रहा है स्वच्छता का ध्यान सबको रखना है। कहीं पर भी इधर-उधर कचरा नहीं फेंकना है।  कचरा डस्टबिन में ही डालें जो भी झिल्ली प्लास्टिक के समान है , उसे तालाबों में विसर्जित ना करें। क्योंकि वह सड़ते नहीं है तालाब को गंदा कर देते हैं। जिसका प्रभाव तालाब के जीव जंतुओं पर पड़ता है।

    भिलाईनगर/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में नागरिको की सुविधा के लिए शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। शिविर भिलाई शहर के सभी 70 वार्डो में अलग-अलग दिन एवं स्थान पर शिविर लगाया जायेगा। जिससे शिविर स्थल के आस-पास निवास करने वाले नागरिको को इसका लाभ मिल सके। नागरिक शिविर स्थल पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। निगम आयुक्त हितेश पिस्दा ने आयुष्मान कार्ड के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियो की डयूटी आदेश भी जारी किये है।
               इसके लिए जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर में अजय सिंह राजपूत, जोन क्रमांक 02 वैशालीनगर में सुश्री येशा लहरे, जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर में बी.के.वर्मा, जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में सतीश यादव, जोन क्रमांक 05 सेक्टर 06 में जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनको शिविर के लिए बैठक व्यवस्था बनवाना एवं प्रतिदिन की माॅनिटरिंग का दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य अधिकारी वार्डो में शिविर लगने से पहले मुनादी व प्रचार-प्रसार कराएंगे। मिशन मैनेजर तालमेल के साथ कार्य करवाएगे एवं प्रत्येक दिन 5ः00 बजे पंजीयन की जानकारी अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करेगे।
                 निगम क्षेत्र के इन जगहो पर लगेगा शिविर 14 एवं 15 अक्टूबर को वार्ड 03 माॅडल टाउन पंचमुख गार्डन सांस्कृतिक मंच, वार्ड 16 सुपेला बाजार सामुदायिक भवन दुबे पश आहार व शिव मंदिर शंकर पारा, वार्ड 32 बैकुण्ठधाम सुन्दर नगर युगनिर्माण स्कूल के पास पार्षद कार्यालय, वार्ड 40 शहीद चुम्मन यादव छावनी मंगल बाजार प्रागंण में, वार्ड 59 सेक्टर 05 पूर्व सड़क 10-11 गणेश मंच में। 16 एवं 17 अक्टूबर को वार्ड 04 नेहरू नगर सियान सदन, वार्ड 19 राजीव नगर हनुमांन मंदिर शकुन्तला विद्यालय रामनगर, वार्ड 33 संतोषी पारा केम्प-02 गौरवपथ नाले के पास व काली मंदिर विवेकानंद के पास, वार्ड 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी तिरंगा चैंक स्कूल प्रांगण में, वार्ड 60 सेक्टर 05 पश्चिम डोम शेड संत विजय ओडिटोरियत। 18 एवं 21 अक्टूबर को वार्ड 05 कोसानगर राधाकृष्ण मंदिर व सामुदायिक भवन उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास, वार्ड 20 वैशालीनगर ईडब्लूएस ई-79 पार्षद कार्यालय के पास, वार्ड 34 वीर शिवाजी वार्ड पार्षद कार्यालय मिलन चैंक, वार्ड 42 गौतम नगर पोस्ट आफिस ग्राउण्ड में, वार्ड 61 सेक्टर 06 पूर्व एचएससीएच कालोनी डोम शेड में व सी मार्केट शेड मंच के पास।

        दुर्ग / शौर्यपथ / उत्तर प्रदेश के महंत यति नरसिंहानंद के हालिया बयान ने एक बार फिर समाज में भारी अशांति और नफरत का माहौल पैदा कर दिया है. इस बार, उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की है. यह बयान केवल मुस्लिम समुदाय को आहत करने वाला नहीं, बल्कि भारतीय समाज की सांप्रदायिक सद्भावना के लिए भी एक गंभीर खतरा है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिलाध्यक्ष (दुर्ग ) खालिक रिजवी ने नरसिंहानंद के इस बयान की कड़ी निंदा की है और इसे एक संगठित प्रयास बताया है जिसका मकसद समाज में विभाजन और नफरत फैलाना है.
      बता दे कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने घोषणा की है कि देशभर में यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और इसके लिए एक राष्ट्रीय अभियान चलाया जाएगा ताकि ऐसे घृणास्पद बयान देने वालों को कानूनी रूप से रोका जा सके.
       मंच की ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय संयोजक, प्रकोष्ठों के संयोजक, प्रांतीय और क्षेत्रीय समोजक एवं सह संयोजकों समेत लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. बैठक में मोहम्मद अफजाल, विराग पचपोर, डॉक्टर शाहिद अख्तर, सैयद रजा हुसैन रिजवी, अबू बकर नकवी आदि शामिल रहे. बैठक के बाद राष्ट्रीय संयोजक एवं मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने कहा, हमारे कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे. यह नफरत भरी बयानबाजी केवल मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे देश के खिलाफ है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर शाहिद अख्तर ने यति नरसिंहानंद के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ऐसे अपमानजनक बयान सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज की साझी संस्कृति को ठेस पहुंचाते हैं. नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के बयान देने की हिम्मत न कर सके. उन्होंने कहा, धर्म के नाम पर किसी भी व्यक्ति को समाज में जहर घोलने का अधिकार नहीं है. हम इस घृणित मानसिकता के खिलाफ तब तक संघर्ष करेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता.

    84 घरों पर नल कनेक्शन काटने निगम का दस्तक,ऐसे कई घरों का 12 से लेकर 5 साल तक का बकाया है टैक्स
        दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा वसूली अभियान तेज कर दिया गया है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सभी वार्डो में जलकर वसूली की जा रही है। लंबे समय से जलकर बकाया है तो तुरंत ही अपने कर जमा करवाएं।जमा नहीं करने पर  वार्डो में सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर अपने अमले के साथ रणनीति कर करदाताओं के घर पहुचकर कार्रवाही कर तत्काल नल कनेक्शन काटी जा रही है।
        बता दे कि समय पर करदाताओं के दौरा टैक्स जमा नहीं करने से करोड़ो रूपये बकाया है।ऐसे में नोटिस के साथ साथ तुरंत कार्रवाही कर रही है।घर घर जाकर जल कर वसूलने का कार्य किया जा रहा है।वही समय टैक्स जमा नहीं करने पर घरेलू कनेक्शन के साथ ही व्यावसायिक कनेक्शन के करदाताओं को नल कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है।निगम द्वारा निरीक्षण के साथ साथ नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाही कर रही है।जब समय पर टैक्स नही दिया जा रहा है तो निगम को सख्त कदम उठाना पड़ रहा है।आज नल टैक्स देने में वार्ड 44 निवासी शंकर गुप्ता द्वारा आनाकानी किया गया,मौके पर उनका नल कनेक्शन कटा गया।
       राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि समय पर टैक्स नही जमा करने से करोड़ो रूपये बकाया है।ऐसे में नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है।कार्रवाही के मौके पर सहायक राजस्व निरीक्षक शुभम गोइर ने कहा वाटर टैक्स जमा नहीं किया तो कटेगा कनेक्शन बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर समस्त  टैक्स बकाया की राशि नहीं जमा पर नगर निगम ने पानी कनेक्शन काटने का बात कही।उन्होंने ये भी बताया कि 84 घरों पर नल काटने दस्तक दिया गया,जिसमे से कई घरों का 12 से लेकर 5 साल तक का टैक्स बकाया है।

       भिलाईनगर / शौर्यपथ / महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अनुपस्थिति में वरिष्ठ एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू के अध्यक्षता में आहुत की गई। परिषद के समक्ष 06 प्रस्ताव विचारार्थ रखे गये। जिसमें प्रमुख रूप से निगम क्षेत्र में मटेरियल रिकवरी सेंटर निर्माण का कार्य किया जायेगा। जो ब्लाक वेस्ट जनरेटर यानि बल्क में जो कचरा एकत्रित होगा, उसको मशीन के माध्यम से सेग्रीगेट किया जाएगा। सेग्रीगेशन के पश्चात आवश्यकतानुसार कचरे का रिसाईकिलिंग खाद बनाने का कार्य एवं अन्य कार्य आसानी से किये जा सकेगें।
        निगम क्षेत्र में सिवरेज सफाई के लिए ट्रक माउंटेड सक्शन कम जेटिंग मशीन लागत राशि 104.70 लाख शासन द्वारा निर्धारित क्रय पद्विति के अनुसार क्रय किये जायेगे। जिससे सीवरेज की सफाई में और गति आ जायेगा। एस.एल.आर.एम. सेंटर में कचरों के पृथकीकरण तथा गीले कचरें से खाद तैयार किये जाने के संबंध में निगम क्षेत्र में स्थित 09 एस.एल.आर.एम. सेंटर में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह के स्वच्छता दीदियो के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
      वार्ड 04 नेहरू नगर मिनी माता उद्यान के पास सामुदायिक भवन का स्थल परिवर्तन कर व्यावसायिक परिसर नेहरू नगर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में आए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। जोन-03 सीवर लाईन चेंबर निर्माण कार्य एवं सीवर, संपवेल, सीवेज पंपींग मुख्य लाईन तथा ट्रांसफार्मर, पम्प इत्यादि निर्माण कार्य हेतु आए प्रस्ताव को निगोशियेशन आमंत्रित करने की अनुशंसा की गई।
       महापौर परिषद की बैठक में संदीप निरंकारी, सीजू एन्थोनी, साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, केशव चैबे, चन्द्रशेखर गवई, मालती ठाकुर, लालचंद वर्मा, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, निगम सचिव नरेन्द्र कुमार बंजारे, जोन आयुक्त सतीश यादव, अभियंता अखिलेश चंद्राकर, अरविंद शर्मा, रवि सिन्हा, विनिता वर्मा, अर्पित बंजारे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सहायक अधीक्षक राजेश पालवे आदि उपस्थित रहें।

    अस्थायी पार्किंग  के लिए मंथन शुरू,जल्द होगी व्यवस्था:
        दुर्ग/शौर्यपथ / त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठकर रणनीति बनाई।नगर निगम व पुलिस ने दुर्ग मार्केट के लिए व्यवस्था बनायेगी। जिसके तहत वाहनों के लिए पार्किंग बनाए गए हैं। साथ ही कुछ मार्गों पर बेरीकेट्स लगना तय किया है।त्योहार के मद्देनजर नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने की तैयारी, दुर्ग में तय की पार्किंग त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण कर रणनीति बनाई। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर दुर्ग इदिरा मार्केट के लिए व्यवस्था बनाई है। जिसके तहत वाहनों के लिए पार्किंग बनाए जाएंगे।सोमवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एसडीएम हरवंश मिरी,  ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,  तहसीलदार क्षमा यदु,यातायात पुलिस निरीक्षक यशपाल ध्रुव,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद द्वारा छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों व व व्यापारियों के साथ मार्केट क्षेत्र निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत  इंदिरा व सराफा मार्केट के लिए व्यवस्था बनाई जावेगी। जिसमें व्यापारियों व दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पुलिस लाइन, महात्मा गांधी स्कूल एवं मारवाड़ी स्कूल मैदान में पार्किंग बनाई गई है। वहीं आम लोगों के लिए सीएसपी कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय के सामने और शनिचरी बाजार के पास की खाली जमीन पर पार्किंग बनाई गई है। पसरा लगाकर फूल, दीया, मोमबत्ती आदि बेचने वालों के लिए टीबी हास्पिटल के सामने का मैदान एवं इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल आरक्षित रहेगा।

    -बोरसी,अवैध रूप से संचालित चिकन,मटन दुकान सहित 75 लोगो पर किया बेदखल कार्रवाई:
    दुर्ग /शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में आज जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन की संयुक्त कार्रवाही, सुबह 11 बजे महाराजा चौक में एसडीएम हरवंश मिरी,तहसीलदार पंचराम सलामे,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,पद्मनाभपुर थाना प्रभारी,यातायात पुलिस अधिकारी,पुलिस बल और अमले के साथ पहुँचे।लगभग चार घंटे चली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाही।महाराजा चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही शुरू किया गया।साहू जलेबी, भारतीय स्टेड बैंक होते हुए
    बोरसी चौक क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान और तेज किया गया।
        सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई महाराजा चौक से बोरसी मार्ग में की गई। इस दौरान विरोध का प्रयास तो हुआ, लेकिन तोडू दस्ता व पुलिस बल के सामने उनकी एक नही चली।बोरसी चौक तालाब के करीब तोडू दस्ता ने खुल में मांस विक्रय करने वालों पर भी कार्रवाई की। दुकानदारों द्वारा टीनसेट व सड़क सीमा के आगे तक तार फेंसिंग और पक्का चबूतरा बनाया गया था, जिसको निगम के तोडू दस्ता ने सख्ती से कार्रवाही कर हटाया गया। दुकानदारो द्वारा टीन शेड डाल कर किए गए अवैध निर्माण को अतिक्रमण अधिकारी व राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता की उपस्थिति में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।महाराजा चौक से लेकर बोरसी रोड पर लम्बे समय से लगे प्रचार-प्रसार के बोर्ड को हटाकर निगम से अपने कब्जे में ले लिया।अवैध रूप से संचालित चिकन मटन,मछली दुकान सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बेदखल किया,महाराजा चौक व बोरसी चौक क्षेत्र रोड पर विक्रय, के लिए खड़े किए गए गाड़ी को हटवाया गया। प्रचार प्रसार के लिए लोहे के बोर्ड डालकर सड़क में आवागमन में बाधा कर उत्पन्न करने वाले लगभग 75 से अधिक अवैध सामग्री रास्ते से हटाकर जब्त किया गया।कार्रवाही के दौरान पुलिस बल की उपस्थिति में हटाया गया।
      महाराजा चौक से लेकर बोरसी चौक तक बेदखल के दौरान अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा चौक-चौराहों व सड़क किनारे ठेला, फल और सब्जी बेचने वालों को दुकान नहीं लगाने एवं दुकान के बाहर प्रचार प्रसार के लिए लोहे के बोर्ड डालकर सड़क में नही रखने की सख्त हिदायत दी गई।उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कब्जाधारी पर निरन्तर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही अभियान जारी रहेगी।

       रायपुर /शौर्यपथ /जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हारी टोल नाका हटाने  सांसद से पहल करने मांग की है। संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि कुम्हारी टोल नाका के कारण लोगों को कई बार 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है देश के बहुमूल्य डीजल पेट्रोल का व्यर्थ में फूंका जाता है लोगों की बहुमूल्य समय जो परीक्षा देना जा रहे है नौकरी पेशा हॉस्पिटल जाना हो उन सब को भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है शाम को अकसर बहुत जाम रहता है। टोल नाका यहां से तत्काल हटाया जाना चाहिए जिससे लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान हो सके टोल नाका से वसूली के पैसे का कहां उपयोग किया जा रहा है भिलाई से लेकर रायपुर तक रोड की स्थिति बद से बदतर है लोग हिचकोले खा रहे हैं बेकसूर लोगों की इस जानलेवा सड़क से जान जा रही है जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं इसकी डामरीकरण नहीं हो पा रही है जगह जगह अमानक ब्रेकर बने हुए हैं पूर्व मुख्यमंत्री आवास भिलाई 3 सिरसा कला गेट के सामने स्पीड ब्रेकर और सिंगनल से गुजरने में भी 15 मिनट समय लग रहा है रायपुर आना-जाना दुभर हो चुका है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निवारण नहीं हो रहा है इसी सड़क से रोज मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री खुद आवागमन करते हैं मगर उनके लिए आम जनमानस को रोककर रास्ता प्रदान कर दिया जाता है आम जनमानस को होने वाली परेशानियों की कौन सुनेगा आखिर असहाय जनता कहां किसके दरबार जाए । जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने सांसद से मिलकर  निवेदन  किया टोल नाका को शीघ्र हटाया जाए।  परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहा है कि 60 किलोमीटर के अंतर्गत केवल एक टोल प्लाजा होना चाहिए यहां 60 किलोमीटर के अंतर्गत तीन टोल प्लाजा अवैध रूप से निर्मित है टोल नाका में आवागमन में भारी तकलीफ का सामना से आमजन मानस में भारी आक्रोश व्याप्त है।
    टोल नाका में आवागमन में भारी तकलीफ का सामना करना एक आम समस्या है, जिसका सामना कई लोगों को करना पड़ता है क्या
     टोल नाका पर काम करने वाले कर्मचारियों की धीमी गति से काम करने से आवागमन में देरी होती है या टोल नाका पर तकनीकी समस्याएं आने से आवागमन में रुकावट आ रही है या टोल नाका पर यातायात की भीड़ होने से आवागमन में देरी हो रही है।
    जबकि फास्ट ट्रैक में यह सिस्टम है कि 2 मिनट से ज्यादा लाइन लगे होने पर टोल नाका नहीं लिया जाएगा यहां 2 मिनट क्या लोग 15 मिनट खड़े रहते हैं सरकार ने फास्ट ट्रैक सिस्टम इसीलिए  बनाया कि लोगों को लाइन लगाने की आवश्यकता ना हो आखिर यहां पर लाइन क्यों लग रही है। कई बार लोगों से बहस की स्थिति में भी जाम की स्थिति लग रही है शारदा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर इस समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है मांग करने वाले में प्रमुख रूप से मांग करने वालो मे  शारदा गुप्ता मदन सेन निशु पांडे डॉ रमेश श्रीवास्तव सुभाष साव  राजेश सिंह कन्हैया सोनी पारस जंघेल रवि शंकर सिंह संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह बंटी नाहर हरिशंकर चतुर्वेदी आर के सोनी विजय यादव  अजय प्रसाद अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर इंदरजीत सिगं सीपी सिंह विनोद उपाध्याय हंसराज पटेल श्रीनिवास मिश्रा सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे दिनेश लोहिया रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार  हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, टाटा शोभा हीरालाल यादव ,  गिरीश दिलीप दामले,अजय चौधरी  नरेश संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद शिवनाथ साव सहित प्रमुख कार्यकर्त्ता है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision