August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

    भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन की योजना रोका छेका संकल्प अभियान के तहत सड़क पर आवारा सड़क में बैठने वाले पशुओ की धरपकड़ निरंतर जारी है। रोका छेका अभियान की पुरी टीम सुबह सड़को पर काउकेचर की गाड़ी लेकर पहुंच जाते है। प्रतिदिन देखा जाता है कि पशु मालिको द्वारा सुबह अपने पशुओ का दुध निकालकर उन्हे खुला छोड़ देते है। जिससे पशु इधर-उधर घूमते सड़को के बीच में आकर खड़े एवं बैठ जाते है। जिससे यातायात प्रभावित होता है। आने जाने वाले लोगो को पशुओ से टक्कर होकर गिरने का खतरा बना रहता है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
             वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, के निर्देश पर निगम आयुक्त हितेश पिस्दा ने रोका छेका के नोडल अधिकारी को अनिल सिंह को आदेशित किये है। कि तैयाहारी सीजन चालू हो गया है, जिससे सड़को पर भीड़ भाड़ अधिक हो रही है। माता बमलेश्वरी के दर्शन के लिए तीर्थयात्री भी जा रहे हैं । हमें सबके सुरक्षा का ध्यान रखना है। पशुओ के सड़को के बीच बैठे एवं आपस मे लड़ते रहने से यातायात प्रभावित हो रही है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। रोका छेका की टीम सुबह एवं दोपहर 2 पाली में काउकेचर गाड़ी लेकर शहर के हर क्षेत्र में पशुओ को पकड़ने का कार्य कर रही है। पकड़े गये पशुओ को कोसानाला गौठान एवं डी मार्ट के पास गौठान में रखा जा रहा है। जहां पशुओ के लिए हरा चारा, पानी एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा भी की जाती है। साथ ही पकड़े गये पशुओ के गले में रेडियम पटटी भी लगाया जा रहा है। जिससे वाहन चालक को पशु दुर से ही दिख जाए और वाहन चालक सतर्क हो जाए। जिससे होने वाले सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।
            अभियान के दौरान नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकड़ने का कार्य निरंतर कर रहे है।

    -टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के घरों के नल कनेक्शन किए जा रहे हैं विच्छेद:
    -टैक्स का बकाया नही जमा करने  लोगो के नल कनेक्शन कटे,सैकड़ो से अधिक पर हो सकती है कार्रवाही:
      दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर पालिक निगम। बार-बार टैक्स वसूली की अपील करने के बाद भी टैक्स नहीं देने वाले पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।टैक्स वसूली के लिए निगम ने पूरी तरीके से अभियान छेड़ दिया है, अब टैक्स वसूली अवकाश के दिनों में भी की जा रही है।मौके पर काटे जाएंगे नल कनेक्शन।
       निगम लोकेश चन्द्राकर ने राजस्व वसूली के लिए इसके निर्देश दिए हैं, ताकि वसूली में तेजी आए। अवकाश के दिनों में ज्यादातर लोग जो सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी होते हैं।वे घरों पर मिलते हैं इसी मंशा से अवकाश के दिनों में भी वसूली की जा रही है।राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी शनिवार अवकाश तथा रविवार अवकाश को भी टैक्स वसूली के लिए दुकानों, मकानों एवं प्रतिष्ठानों में टेबल लगाकर वसूली किया गया। इधर टैक्स नहीं देने वाले बकायेदारों के ऊपर कार्यवाही करना निगम ने  शुरू कर दिया है।
       सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि आज जल कर वसूलने के लिए अभियान शुरू किया गया है।जलकार्य निरीक्षक राजू चन्द्राकर एवं राजस्व विभाग अमले के साथ पहुँचे।
      उन्होंने वार्डो में टीम के साथ जाकर कार्रवाही के साथ जल कर नही जमा करने पर मौके पर ही नल कनेक्शन काटे जा रहे है।उन्होंने बताया कि आज टैक्स व जलकर जमा नहीं करने वाले 3 लोगों के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही निगम टीम ने की है।वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, एवं 56 का निरीक्षण किया गया।इसमें लम्बे अवधि से टैक्स का भुगतान नही करने वाले वार्ड 56 के करदाता से डोर-टू-डोर जाकर नल कनेक्शन काटने की चेतवानी दी गई,जिसमे 3 मकानों के नल कनेक्शन काटा गया।
      उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम के राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर के द्वारा प्रत्येक सप्ताह को राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक टैक्स वसूली को लेकर की जा रही है।
      वित्तीय वर्ष के करदाता से नगर निगम की अपील है कि वे शीघ्र अति शीघ्र अपना टैक्स जमा कर दें। टैक्स वसूली के लिए निगम ने टीम का गठन कर दिया है। तथा प्रतिदिन टीम के माध्यम से निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी टैक्स की वसूली कर रहे हैं। निगम को चालू वित्तीय वर्ष तथा बकाया मांग को मिलाकर 35 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है।निगम ने कमर कस लिया है और राजस्व विभाग के कर्मचारी घर-घर तक पहुंचने लगे हैं।इस अवसर पर राजस्व विभाम अमला मौजूद रहें।

        दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही प्रस्तावित नव निर्माण कार्यों पर संबंधित एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलावों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सुश्री चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और आपातकालीन विभाग का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में साफ-सफाई और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया और ड्यूटी चार्ट की समीक्षा की। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी के देर से आने पर उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तरह की लापरवाहियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। आईसीयू का दौरा करते हुए कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज दानी एवं अन्य अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  कोतवाली थाना अंतर्गत युवक को अश्लील वीडियो डालकर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। शिकायत पर धारा 308 बीएनएस पंजीबद्ध कर पुलिस ने शुभम निर्मलकर, सत्यम श्रीवास्तव और हर्ष जैन को गिरफ्तार किया है।
      कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रोशन जैन पिता ओम प्रकाश जैननिवासी महावीर कालोनी दुर्ग द्वारा रिर्पोट दर्ज कराया कि प्रार्थी की भतिजी के मोबाईल नंबर पर कॉल करके 5 लाख रू. मांग करते हुए अश्लील फोटो एवं विडियो वायरल करने की धमकी दी गई ।
      मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तुरंत जाँच आरम्भ कर दी गई विवेचना दौरान आरोपी मोबाइल नंबर के सीडीआर निकालने पर पता चला कि शुभम निर्मलकर एयरटेल रिटेलर का होना पाया गया। मामले में सिम विक्रेता शुभम निर्मलकर को तलाश किया गया जिसके देर रात मिलने पर मौखिक रूप से पुछताछ करने पर सत्यम श्रीवास्तव को उक्त सिम के साथ लगभग फर्जी 45 सिंम देना बताया। मामले में पिड़िता ने बताया कि अश्लील गंदी गंदी एवं अभ्रद शब्दो का प्रयोग करते हुए 5 लाख रू. तथा सोना (ज्वेलरी) का मांग की गई । मामले में प्रार्थी एवं पिड़िता के कथन के अनुसार धारा 79 वीएनएसएस का अपराध पाये जाने से धारा 79 बीएनएसएस जोड़ी गयी। मामले में आरोपी हर्ष का पता तलाश दौरान मिलने से पूछताछ किया गया जो अपराध करना कबूल किया आरोपी द्वारा फर्जी सिम सत्यम से लेकर पिड़िता से लैंगिक अभाषी टिप्पणी किया जिस पर अपराध धारा 75 (4) बीएनएस, आरोपीयान द्वारा संगठित अपराध करने से धारा 111 बीएनएस, आरोपीयान द्वारा आपराधिक षडयंत्र कर फर्जी सिम सिंडिकेट बनाकर अपराधिक षडयंत्र पर 61 वीएनएस का पाये जाने से मामले में धारा 75(4), 111, 61 वीएनएस जोड़ी गयी ।
    मामले में आरोपी
    01. शुभम निर्मलकर पिता संतराम निर्मलकर उम्र 27 साल साकिन पोलसायपारा दुर्ग,
    02. सत्यम श्रीवास्तव पिता गोपाल श्रीवास्तव उम्र 29 साल साकिन महावीर कालोनी रोड बैजनाथ पारा दुर्ग,
    03. हर्ष जैन उर्फ हर्ष लोढ़ा पिता महावीर जैन उम्र 26 साल साकिन महावीर कालोनी
    के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने 05.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

        भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई क्षेत्र में नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जा रहा है।  इस इस शिविर के माध्यम से वार्ड में बचे हुए नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। वार्ड में बचे हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए निगम आयुक्त हितेश पिस्दा ने आयुष्मान कार्ड के लिए सभी  अधिकारियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए ड्यूटी लगाई है। जो इस प्रकार है सभी जोन आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया है उनका दायित्व है शिविर के  लिए बैठक व्यवस्था बनवाना प्रतिदिन शिविर की मॉनिटरिंग करना। स्वास्थ्य अधिकारी वार्डों शिविर से पहले मुनादी व प्रचार प्रसार करवाएंगे। मिशन मैनेजर तालमेल के साथ कार्य करवाएंगे प्रत्येक दिन 5:00 बजे पंजीयन की जानकारी
    अधोहस्ताक्षरकर्ता  के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। शिविर में बनाए गए कार्ड की जानकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनुपस्थिति की जानकारी देंगे। शिविर अधिकारी प्रतिदिन आए हुए लोगों का नाम रजिस्टर में दर्ज करवाएंगे। शिविर कर्मचारी शिविर में  आयुष्मान कार्ड बनाने आने वाले का नाम मोबाइल नंबर अलग से दर्ज करेंगे। सामुदायिक संगठन अपने संगठिकाओं को निर्देशित करते हुए अपने क्षेत्र  में समुचित योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। कंप्यूटर ऑपरेटर आयुष्मान कार्ड का ऑनलाइन एंट्री करेंगे । वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यह शासन की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से  सामान्य परिवार के लोग प्रतिवर्ष 50000 तक एवं बीपीएल कार्ड धारी 5 लख रुपए तक का इलाज फ्री में करवा सकते हैं। अभी केंद्र सरकार ने 70 साल के ऊपर के सभी वर्ग के लोगों के लिए ₹500000 तक का इलाज फ्री में करवाने की सुविधा  दे दी। शहर के सभी बड़े महत्वपूर्ण अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। विधायक सेन ने  बताया कलेक्टर, कमिश्नर, कर्मचारी, मजदूर, मुख्यमंत्री, राज्यपाल,  उद्योगपति, हम सभी लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। कब किसको क्या जरूरत पड़ जाए कोई नहीं जानता । इसलिए अपने व अपने परिवार के सुरक्षा लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति नियमानुसार अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। इस बार नगर निगम भिलाई ने पूरे 100% आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है सबके सहयोग से ही संभव होगा। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिक निगम भिलाई।

    हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए संदल चादर लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के डीजे साउंड बजाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया: रियाज अशरफी
     

       दुर्ग भिलाई / शौर्यपथ / शहंशाहे छत्तीसगढ़ के नाम से मशहूर सूफी-संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह लुतरा शरीफ के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा गठित इंतेजामिया कमेटी 6 दिवसीय सालाना उर्स की तैयारियों में जुटी हुई है। भिलाई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कमेटी के सदर इरशाद अली ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के 6 दिवसीय 66 वां सालाना उर्स पाक आगामी 20 से 25 अक्टूबर 2024 तक बड़े ही अकीदत और शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा। इंतेजामिया कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारी,मेंबर के अलावा उर्स कमेटी के तमाम पदाधिकारी उर्स की तैयारियां तेज कर चुके हैं।   
       अली ने जानकारी दी कि सालाना उर्स का आगाज़ 20 अक्टूबर की सुबह 11:00 बजे परचम कुशाई मटका पार्टी पप्पू नौशाही,कामठी नागपुर के साथ किया जाएगा। पहले दिन रात 9:00 बजे नात मनकबत तकरीर कारी अल्हाज हसन अशरफी व हाफिज मोहम्मद इजरायल मुदर्रिश दारुल उलूम फैजाने इंसान अली शाह के द्वारा कलामें पाक की तिलावत के साथ प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। इसके पहले दोपहर 3:00 बजे दरगाह से शाही संदल चादर निकाली जाएगी जिसे दादी अम्मा की दरगाह खम्हारिया में चढ़ाई जाएगी। उर्स के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को दोपहर 12:40 बजे मजार ए पाक का गुस्ल,सलातो सलाम व शिजरा खानी होगी। शाम 3:00 बजे पुराने दरबार में संदल चादर व महफिले समा के साथ ही दरबारी कव्वाल यासीन शोला व उनके साथी सूफियाना कलाम पेश करेंगे। रात 9:00 बजे तकरीर का अजीमुशशान जलसा रखा गया है जिसमें किछौछा शरीफ (उप्र) से आए धर्म गुरु सैय्यद राशिद मक्की मियां साहब व कटिहार बिहार  के मुफ्ती मोइनुद्दीन चतुर्वेदी साहब तकरीर (प्रवचन) करेंगे।
      उर्स के तीसरे दिन 22 अक्टूबर को रात 9:00 बजे रेडियो ऑडियो एवं टीवी सिंगर दिल्ली के कव्वाल चांद अफजाल कादरी अपना कलाम पेश करेंगे।इसके पहले आल छत्तीसगढ़ मुस्लिम तंजीमों का इस्तेकबाल किया जाएगा। प्रोग्राम के चौथे दिन 23 अक्टूबर को आल इंडिया नातियां मुशायरा कार्यक्रम रात 9 बजे किया जाएगा जिसमें जेरे सदारत फरजंदे गौसे आजम शहजादे शिमना हजरत अल्लामा वा मौलाना सैयद राशिद मक्की मियां साहब क़िब्ला किछौछा शरीफ की सदारत में जेरे नकाबत कफिल अंबर साहब कलकत्तवी, शायरे इस्लाम जैनुल आबदीन कानपुरी, नायाब व मंजर कलकत्तवी,गुलाम नूर ए मुजस्सम उन्नावी और अहमदुल फ़त्ताह फैजाबादी अपने-अपने अंदाज में खूबसूरत शायरी प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह 24 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लुतरा शरीफ के दरबारी और हिंदुस्तान के मशहूर रेडियो ऑडियो एवं टीवी सिंगर बिजनौर यूपी के बीच कव्वाल रईस अनीस साबरी के द्वारा शानदार कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी। उर्स के 6 वें दिन 25 अक्टूबर  को बाद नमाजे फजर कुरान ख्वानी  11:00 बजे रंग की महफिल व कुल की फातिहा होगी जिसमें मुस्लिम समाज के धर्म गुरु  हजरत अल्लामा व मौलाना सैय्यद राशिद मक्की मियां साहब किछौछा शरीफ के द्वारा प्रदेश के अमन चैन की दुआ मांगी जाएगी। पूरे उर्स के दौरान 6 दिन 24 घंटे शुद्ध शाकाहारी दरबारी शाही लंगर के साथ रोजाना सुबह चाय नाश्ते का माकूल इंतेजाम रहेगा।
      कमेटी के नायब सदर मोहम्मद सिराज ने इस दौरान बताया कि इस बार कमेटी के द्वारा प्रदेश के लगभग सभी जिलों से बाबा सरकार के चाहने वालों को जोड़ा गया हैं। दरगाह परिसर में लगातार सुधार,जीर्णोद्धार के साथ ही मुस्लिम एजुकेशन सिस्टम को उन्नत किया जा रहा है। दरगाह परिसर में स्थित मदरसे में बच्चों को फ्री भोजन,आवास के साथ आधुनिक,शिक्षा दी जा रही है।उर्स के दौरान आने वाले हजारों लाखों श्रद्धालुओं की खिदमत के लिए कमेटी के तमाम सदस्य कमर कस कर तैयार हैं।इस दौरान दरगाह परिसर में कलम का लंगर लगाया जाएगा जिसके तहत "एक रोटी कम खाओ मगर बच्चों को खूब पढ़ाओ" का नारा देकर बच्चों और उनके परिजनों को जागरूक करते हुए उन्हें कलम और कॉपी बांटी जाएगी।इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक के अलावा अन्य संदेशपरक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं।समाज के लोगों को सबसे बड़ा संदेश देने के लिए तंजीम का सम्मान किया जा रहा है।
      कमेटी के सेक्रेटरी रियाज अशरफी ने बताया कि इस बार भी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि प्रशासन और हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए संदल चादर लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के डीजे साउंड बजाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।सिंगल यूज प्लास्टिक को भी बैन करने का निर्णय लिया गया है इसके लिए सभी दुकानदारों से अपील की जाएगी।इस बार सालाना उर्स के दौरान मुस्लिम समाज के हित में जूझ कर कम करने वाली तंजीमों (संस्था) का कमेटी सम्मान करेगी। यही नहीं लुतरा शरीफ के आसपास के गांव,समाज प्रमुखों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है।मुस्लिम बच्चों के अलावा दिगर कौम के बच्चों की भी शिक्षा और जनचेतना को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस बार शिरनी (प्रसाद) घर घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।
       उर्स कमेटी के सरपरस्त रायपुर निवासी एडवोकेट सैय्यद फैसल रिजवी साहब,हाजी रंगराज, सैय्यद मकबूल अली बिलासपुर,हाजी डॉ शब्बीर अहमद कारी साहब कोरबा, नब्बू गौंटिया खम्हरिया सहित अन्य पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर सालाना उर्स को सफल बनाने के लिए इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के नायब सेक्रेटरी हाजी गुलाम रसूल साबरी, खजांची रोशन खान,लंगर इंचार्ज मोहम्मद कुद्दूस,मेंबर मोहम्मद जुबेर,हाजी करीम बेग,महबूब खान,रहीम खान,फिरोज खान उर्स कमेटी के सदस्य दुर्ग भिलाई निवासी तनवीर अहमद,सलीम तिगाला, हाजी डॉ साजिद अहमद सहित तमाम खिदमतगार सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

    ‘लोक मंथन’ के राष्ट्रीय आयोजन में अपने समूह के साथ हैदराबाद बुलाए गए रिखी

      दुर्ग / शौर्यपथ / गैर सरकारी पहल ‘लोकमंथन’ की ओर से छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक राजधानी रायपुर में किया गया। इस दौरान इस्पात नगरी भिलाई निवासी व प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं उन्होंने अपने संग्रहित लोकवाद्यों की प्रदर्शनी लगाई। जिसे देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश भर के कला संस्कृति से जुड़े लोगों भरपूर तारीफ की। इस दौरान रिखी क्षत्रिय की कला व उनके वाद्ययंत्रों का संग्रह देख कर प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे नंदकुमार मुक्त कंठ से सराहना की और अगले माह हैदराबाद में 21 से 24 नवंबर तक होने वाले ‘लोकमंथन’ के चौथे संस्करण में शामिल होने का न्यौता भी दे दिया। वहां रिखी देश भर के आदिवासी लोक कला मर्मज्ञों और आदिवासी समुदाय के कलाकारों के बीच अपना संग्रह प्रस्तुत करेंगे और अपने समूह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
      रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार 5 अक्टूबर को हुआ। यहां रिखी क्षत्रिय का लोक वाद्य संग्रह देखने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन केदार कश्यप चूंकि रिखी के संग्रह से पहले से परिचित हैं, इसलिए उन्होंने यहां रखे ज्यादातर वाद्य यंत्रों का परिचय खुद होकर मुख्यमंत्री साय को दिया। इस दौरान रिखी क्षत्रिय ने घुमरा बाजा से शेर की आवाज निकाल कर दिखाई तो मुख्यमंत्री साय सहित सभी अतिथि हैरान रह गए। इसी तरह रिखी क्षत्रिय ने कुहुकी, चरहे, तोडी, सिसरी,चिकारा,भेर और हुलकी आदि वाद्य भी बजाकर दिखाए। अतिथियों ने रिखी की इस प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की। रिखी ने अपनी तरफ से मुख्यमंत्री साय को तंबूरा भेंट किया।
       इस आयोजन में डॉ. एनवी रमण राव निदेशक एनआईटी रायपुर, प्रो. राजीव प्रकाश निदेशक आईआईटी भिलाई, प्रो. पीयूष कांत पांडे कुलपति एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, गोपाल आर्य अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, वी. श्रीनिवास राव आई.एफ.एस. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़, विनय दीक्षित फील्ड समन्वयक प्रज्ञा प्रवाह, प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और शंखदीप चौधरी अध्यक्ष, विबग्योर एनई फाउंडेशन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    मोहरी की धुन लाइव बजती रही, भित्ती चित्र की लाइव पेंटिंग भी
      यह आयोजन पूरी तरह आदिवासी लोक कला व संस्कृति को समर्पित था। यहां मंचीय प्रस्तुति के दौरान रिखी क्षत्रिय ने अपने 108 वाद्य यंत्रों के साथ अद्भुत कार्यक्रम दिया। उन्होंने अपनी टीम के साथ परब, बैगा करमा, गौर माड़िया और माड़ी करमा की प्रस्तुति दी।
    आयोजन स्थल में रिखी द्वारा संग्रहित मोहरी की धुन लाइव प्रस्तुत की जा रही थी वहीं बांस, रुंझु देवार और चिकारा की धुन सुन कर भी लोग चकित रह गए। यहां आदिवासी समुदाय के भित्ति चित्र बनाने का लाइव प्रस्तुतिकरण शशि प्रिया क्षत्रिय उपाध्याय ने किया। पारंपरिक गोदना शैली का प्रदर्शन यहां किया गया। रिखी के समूह में नृत्य पक्ष में पारस रजक,प्रदीप ठाकुर, संजीव कुमार बैस, भीमेश,प्रमोद ठाकुर,सुनील कुमार,वेदप्रकाश देवांगन, रंजीत ठाकुर,वेन कुमार,नवीन साहू,नेहा विश्वकर्मा,जया ठाकुर,जागेश्वरी यादव,शशि साहू, लीना ध्रुव, हेमा डौंडे, प्रियंका साहू, सीमा, तुलेश्वरी डोंडे, रामकुमार पाटिल, कमल पटेल, राजेश, अजीत, गीतांजलि, दिनेश वर्मा और उग्रसेन का योगदान रहा।

       भिलाईनगर/शौर्यपथ / शरद नवरात्रि में डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी माता के लिए पदयात्री पैदल ही निकलते है। उसको देखते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त बजरंग दुबे के निर्देशानुसार जिस मार्ग से पदयात्रि जा रहे है। वहां पर सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित की जा रही है। रोज वहां पर नियमित झाडू लग रहा है, आवश्यकतानुसार पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। जिससे पदयात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सब आराम से दर्शन कर सके।
             इसके साथ ही नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सभी दुर्गा पंडालो की साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार घुलाई के लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त किये है। जो प्रतिदिन जाकर साफ-सफाई करते है। आवश्यकतानुसार पंडाल की चारो तरफ घुलाई भी की जा रही है। विधायक एवं महापौर ने सभी श्रद्वालूओ से अपील की है कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आप अपनी पदयात्रा पूर्ण करें। नगर निगम का पूरा प्रयास है, आप को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। शहर में भी दर्शन करने वाले लोग यातायात नियमो का पालन करें। नगर निगम भिलाई के द्वारा डबरा पारा खुर्सीपार, चंद्रा मोर्या टाकिज, सुपेला घड़ी चैंक, नेहरू नगर चैंक होते हुए बटालियन तक सफाई व्यवस्था सुदृड़ किया गया है। डस्ट बिन की भी व्यवस्था किया गया है, उसी में कचरा फेकना है, इधर-उधर न फेंके।
            इस कार्यवाही में जोन के स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, विरेन्द्र बंजारे, अंकित शक्सेना की डयूटी लगाई गई है। जिन्हे अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था करवानी है। इसक उददेश्य यही है कि नवरात्रि पर्व पर किसी प्रकार का असुविधा न हो।

    -नोटिस को अनदेखी करने वाले करदाताओं को पड़ सकता है भारी,नल कनेक्शन काटने की तैयारी में निगम
       दुर्ग/शौर्यपथ / नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नोटिस एक्शन पर नगर निगम राजस्व विभाग का शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम की आर्थिक स्थिति को सुधार करने 120 कर्मचारियों को मैदान में उतार दिया है।यह वसूली अभियान पूरा अक्टूबर माह तक चलेगा।इस अभियान का क्रियान्वयन हेतु दुर्गेश गुप्ता राजस्व अधिकारी को नोडल बनाया गया है।
    अभियान में नया मोड़ की शुरुवात सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोईर द्वारा 7500 करदाताओ को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के तहत नोटिस जारी करने से हुई। जिसके तहत 7 दिवस के भीतर टैक्स जमा करने नोटिस जारी हुआ है।
    अगर नोटिस के बाद भी टैक्स का भुगतान नही होता है तो,नगर निगम द्वारा 10 पलम्बरों की टीम बनाने की योजना बनाई है जो नल कनेक्शन काटने का कार्य करेगे।बता दे कि निगम में इस बात की बड़ी हल्ला है कि इतनी बड़ी मात्रा में नोटिस बाटने का कार्य निगम में पहली बार हो रहा है।आने वाले समय पर बहुत सारे त्योहार आने वाले है, अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए टैक्स भुगतान करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अक्टूबर माह में 10 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया है।जिसके तहत सभी प्रकार की कार्यवाही के लिए टीम को नियमानुसार अधिकृत किया गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision