August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

    डामरीकरण कार्य से हॉस्पिटल परिसर में आने वाले नागरिको को मिलेगा सुगम सड़क:
       दुर्ग/शौर्यपथ /अक्टूबर।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जिला हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को सुगम सड़क मिलेगा। सड़क डामरीकरण पुराने व जगह-जगह गड्ढे होने से डॉक्टर व हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही थी जिसे संज्ञान लेते हुए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल से जिला हॉस्पिटल परिसर में 15वे वित्त मद से बारह लाख तिरपन हजार रूपये लागत से सड़क को डामरीकरण करने शनिवार को भूमिपूजन किया गया.  भूमिपूजन पश्चात डामरीकरण का कार्य  तत्काल शुरू भी कराया गया।
      जिला हॉस्पिटल की  सड़क काफ़ी खऱाब हो गईं है जिला हॉस्पिटल परिसर में लोगो का आना जाना लगा रहता है।शहर और जिले क्षेत्र के नागरिकों को जिला हॉस्पिटल में ईलाज के लिए आने वाले मरीज के वाहन तथा एम्बुलेंस को आने में समस्या हो जाती थी।
      जिसे देखते हुए सड़क बनाने राशि स्वीकृति कराया गया और आज विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव, वार्ड पार्षद श्रीमती बबिता गुड्डू यादव,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,उपअभियंता करण यादव,उपअभियंता हरिशंकर साहू सहित हॉस्पिटल स्टॉप एवं नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड क.29 हास्पिटल ओ.पी.डी. बिल्डिंग से आपातकाल बिल्डिंग तक डामरीकरण कार्य बारह लाख तिरपन हजार रूपये लागत से सड़क का डामरीकरण करने भूमिपूजन किया गया।
      इस दौरान उपस्थित वार्ड के पार्षद व हॉस्पिटल सिविल सर्जन डॉ हेमंत साहू,आरएमओ डॉ अखिलेश यादव, हॉस्पिटल प्रबंधन डॉ ओपी वर्मा,जीवन दीप समिति मुख्य लिपिक जीपी उपाध्याय दिलीप ठाकुर व नागरिकों ने विधायक एवं महापौर का आभार व्यक्त किये शीघ्र ही सड़क बन जाने के बाद जिला हॉस्पिटल जाने मरीजों को आने जाने में सहूलियत होगी।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

      दुर्ग/शौर्यपथ /नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली अभियान तेज कर दिया  है। इसके लिए जोन के अलावा वार्ड स्तर पर भी टेबल लगाकर राजस्व के कर्मचारी टैक्स वसूली करेंगे। निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि नगर निगम राजस्व वसूली के लिए सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है।
      निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बकाया राजस्व वसूली के लिए पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये हैं। निर्देश के अनुक्रम में नगर पालिक निगम द्वारा राजस्व वसुली अभियान के तहत् दिनांक 06 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वार्ड क्रमांक वार्ड-55लक्ष्मी कपड़ा  मार्केट पुलगांव,वार्ड-56 एसटीएफ कॉलोनी, बघेरा,वार्ड-49,50,बोरसी जोन कार्यालय के अलावा वार्ड-60 विद्या विहार कॉलोनी एवं वार्ड-45,46 विवेकानंद भवन सहित इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल में शिविर का आयोजन कर दुकानों का किराया वसुली करने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी में शिविर आयोजित किया गया है.जिसमे  शिविर लगाकर शत प्रतिशत टैक्स वसूली करने के निर्देश दिए गए है।
      शिविर में सम्पत्तिकर के साथ साथ जलकर, समेकितकर, दुकान किराया / गुमटी एवं यूजर चार्ज की वसूली की जाएगी। संबंधित भवन स्वामियों के द्वारा सम्पत्तिकर निर्धारण के अंतर्गत नियम 10 (1) तहत हस्ताक्षर करना होगा, जिन वार्डो में शिविर आयोजित न हो उन्हें भी विशेष रूप से वसूली कार्य इस अवधि में संपादित करना अनिर्वाय होगा। साथ ही शिविर के उपरांत कार्यालय में उपस्थित होकर वसूली की जानकारी दर्ज कराया जाना अनिर्वाय है।

        भिलाईनगर / शौर्यपथ / नेहरू नगर भेलवा तालाब हमेशा से शहर का आकर्षण का केन्द्र रहा है, वहां की प्राकृतिक बनावट सब के मन को लुभाता है। वहां पर शहर के हजारो लोग सुबह साम टहलने जाते है। वहां का तालाब और तालाब के किनारे का पेड़ एवं तालाब मे खेलते बतख, हंश आकर्षण का केन्द्र बने रहते है। निगम द्वारा वहां पर ओपन जिम भी लगाया गया है। जहां सुबह-साम सभी लोग व्यायाम करते है। कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा वहां पर अभद्रता किया जाता है। जानबुझकर निगम द्वारा लगाये गये लाईट को रात में तोड़ देते है। वहां चारो तरफ लगी हुई जो जालियां है, उसे भी काट दिये है। इसकी शिकायत नेहरू नगर रेसिडेन्ट एसोसिएशन, वार्ड पार्षद चंद्रेश्वरी बांधे द्वारा उसको पुनः व्यवस्थित करने की मांग की गई थी।
             आयुक्त बजरंग दुबे के संज्ञान में जैस ही यह बात आया उन्होने सुबह साम पुलिस गस्त, सफाई व्यवस्था, लाईटिंग एवं संधारण हेतु निर्देशित किए। अभी वहां सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है। लाईट को व्यवस्थित करने के लिए जोन आयुक्त को निर्देशित किये है। बाकी संधारण का कार्य भी शीध्र किया जाएगा। सफाई व्यवस्था देखकर पार्षद चंदेश्वरी बांधे एवं नेहरू नगर रेसिडेन्ट एसोसिएशन के देवेन्द्र भाटिया ने प्रशन्नता व्यक्त की और साथ ही सफाई, लाईट संधारण, पुलिस गस्त के साथ एक समय सारणी के साथ चैकीदार नियुक्त करने को कहा। जो निर्धारित समय पर भेलवा तालाब का गेट सुबह साम खोल और बंद करें। जिससे असमाजिक तत्वो का आना-जाना बंद हो। 

    यातायात को सुचारू बनाए रखने निगम की कवायद, अतिक्रमणकारियों को कब्जा नहीं करने दी चेतावनी
    दुकान के बाहर सामान को सजाकर सड़कों से अवैध कब्जा खुद हटा लें नही तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी:आयुक्त लोकेश चन्द्राकर
        दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आगामी दीपावली त्योहार की खरीददारी को देखते हुए यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शहर के पटेल चौक मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा शुक्रवार को पटेल चौक क्षेत्र के आस पास से पुराना दुर्ग थाना के पीछे से होकर इंदिरा मार्केट,हॉस्पिटल क्षेत्र मरचुरी लाइन तक सड़क किनारे काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाही लगभग 3 घंटे चली इस दौरान अतिक्रमण अधिकारी व राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु,बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,सहायक अतिक्रमण अधिकारी योगेश सूरे,राजू बक्शी,यातायात पुलिस राजेश देशमुख सहित तोड़ू दस्ता अमले के साथ पहुँचे।
       इस दौरान कब्जाधारियों को चेतावनी के साथ समझाईस दी गई।हॉस्पिटल मरचुरी लाइन,पटेल चौक क्षेत्र के आस पास सड़क घेरकर व सड़क किनारे लोग ठेले, खोमचे, सब्जी पसरा,सड़क किनारे बांस बल्ली से तंबू लगाकर  दुकान कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह से आवागमन में आम नागरिकों को दिक्कत हो रही है साथ ही यातायात भी बाधित हो रहा है। मुख्यमार्ग के सामने फुटपाथ मोबाइल कवर दुकान, कपड़ा बेचने वालों सहित आस-पास से ठेले खोमचे को हटाया गया।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में अतिक्रमण तोडू दस्ता अमले ने उक्त मार्ग पर काबिज 30 से 35 अतिक्रणकारियों को हटाया और दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्ती कार्रवाही की चेतावनी दी गई।
        आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि दुकान के बाहर सामान को सजाकर सड़कों से अवैध कब्जा खुद हटा लें नही तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाही के दौरान निगम तोडू दस्ता अमला मौजूद रहें

    -शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी:
      दुर्ग/ शौर्यपथ/नगर पालिक निगम शारदीय नवरात्र के पावन अवसर माता के मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश जलवाया जाता है।लोग अपनी मनोकामनाओं को लेकर माता  के दरबार में ज्योति कलश जलवाकर 9 दिन आराधना करते हैं।ताकि माता उनकी मनोकमनाओं को पूरा करें। इसी कड़ी में इस शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
       महापौर धीरज बाकलीवाल ने भगवान शिव के दर्शन किए।शिव मंदिर में विराजे माँ दुर्गा माता की विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना की व पुष्प,माला अर्पित किए। इस दौरान वे मंदिर के पुजारियों के साथ उपस्थित रहे और ज्योत जवारा को प्रणाम किया।
    - सामुदायिक भवन का लोकार्पण:
      महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 07 लुचकी तालाब स्थित में शरदायी नवरात्र के पावन अवसर पर पार्षद निधि निर्माण कार्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। सभापति राजेश यादव,पूर्व महापौर आर एन वर्मा एमआईसी सदस्य संजय कोहले,दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,फतेह सिंह भाटिया,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज एवं ज्ञानदास बंजारे, नरेश साहू, आर एन पंसारी, छोटू धडसेना, तरुण साहू, बंटी भैया, लखन ताम्रकार वार्डवासियों,मंदिर के पुजारियों के साथ महापौर श्री बाकलीवाल एवं  वार्ड पार्षद मनदीप सिंह भाटिया ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भवन का लोकार्पण किया।इसके लिए वार्डवासियों,पुजारी और मंदिर समिति के सम्मानित पदाधिकारियों ने महापौर का दिल से आभार जताया।

       भिलाई / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस अस्पताल में 01 अक्टूबर 2024 को एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीएसपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग से विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल और परामर्श के साथ स्थानीय समुदाय की चिकित्सा संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रृंखला को सुनिश्चित करना था।
       इस स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम शामिल थी। जिनमें (एचओडी, ईएनटी विभाग) डॉ गिरीश उमरेडकर, (एचओडी, नेत्र विभाग) डॉ रुचिर भटनागर, (एचओडी, ऑर्थोपेडिक विभाग) डॉ रघुनंदन बिसोई, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट शामिल थे। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ जीवनलाल घेड़ले, श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ ए डी बनर्जी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कौशिक किशोर, जनरल सर्जन डॉ पराग गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभदीप कौर, चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सिंघरोल, फिजियोथेरेपिस्ट श्रीमती श्वेता शर्मा और जेएलएन अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई से डीएनबी ईएनटी विभाग के डॉ गिरिधर टी शामिल थे। साथ ही राजहरा माइंस हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ मनोज डहरवाल एवं उनकी टीम उपस्थित थी।
      प्रत्येक विशेषज्ञ ने रोगियों की विशिष्ट स्वास्थ्य समस्याओं के निदान, उपचार और सलाह देने के लिए अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन में परामर्शदाताओं द्वारा 400 से अधिक परामर्श प्रदान की गई और सेवाओं का लाभ दिया गया।
      मरीजों को परामर्श, निदान परीक्षण और विभिन्न बीमारियों के लिए उपचार प्राप्त हुए। विशेषज्ञों ने पूरे दिन अथक परिश्रम किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी को उनकी जरूरत के अनुसार देखभाल मिले। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा सत्र भी शामिल थे, जहां मरीजों को विभिन्न निवारक उपायों और स्वस्थ जीवन शैली जीने की जानकारी दी गई।
       इस व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर की सफलता मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ सौरव मुखर्जी और राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री गहरवाल के समर्पित प्रयासों के साथ-साथ राजहरा माइंस अस्पताल के सहायक कर्मचारियों के अथक प्रयासों से सुनिश्चित हुई है। स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार और सावधानीपूर्वक योजना बनाने की उनकी प्रतिबद्धता ने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम सुचारू रूप से और कुशलता से चले। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के अन्य सभी सहायक कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

       भिलाईनगर / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भागीदार में किफायती आवास ए.एच.पी. के 3709 स्वीकृत आवास का निर्माण निगम भिलाई के विभिन्न 15 स्थानो पर किया जा रहा है। रजत बिल्डर्स से इडब्लूएस के लिए प्राप्त भूमि पर 36 आवास निर्माण किया गया है। जो निकाय के अंतर्गत आवास निर्माण के 15 स्थलो में से एक है। रजत बिल्डर्स में निर्मित 36 आवास मे से 4 आवास में विगत 3 साल, 1 आवास में 6 माह एवं 1 आवास में 3 माह से अतिक्रमण किया गया था। जिसकी शिकायतें मिली थी। कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चैधरी ने इसका संज्ञान लेते हुए नव नियुक्त आयुक्त बजरंग दुबे को शीध्र निराकरण करने को कहा।
        आयुक्त स्वयं प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारियो को लेकर रजत बिल्डर्स में निर्मित मकानो का मौका निरीक्षण किये। उन्होने संबंधित आवासो को खाली कराने का आदेश जोन आयुक्त को दिये। उसी तारत्मय में दिनांक 02.10.2024 को जिला दण्डाधिकारी, पुलिस बल एवं नगर निगम भिलाई की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। संयुक्त अभियान के तहत सभी 6 अतिक्रमण कारियो से आवास को खाली करवाया गया। ज्ञात हो कि रजत बिल्डर्स में निर्मित आवासो का आबंटन लाटरी के माध्यम से दिनांक 03.10.2024 को नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सुपेला में सुबह 11ः00 बजे से होना था। अवैध कब्जा रिक्त होने के बाद आबंटन की प्रक्रिया यथावत किया जाएगा।
        अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शांति पूर्वक किया गया। सभी अतिक्रमणकर्ता को पूर्व में उनको 4 बार नोटिस दिया जा चुका था। कल दिनांक 01.10.2024 को आयुक्त दुबे के निर्देशानुसार 24 घंटे के अंदर आवास रिक्त करने का अंतिम नोटिस दिया गया था। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी अतिक्रमण कारियो से प्रधानमंत्री आवास के मकानो को रिक्त कराया गया है। इस कार्य में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन से सीएसपी, टीआई, पुलिसबल एवं नगर निगम भिलाई के राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तिम दिन 2 अक्टूबर को  स्वच्छ भारत  दिवस मनाया गया।  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी  के निर्देशानुसार  जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, नगरीय निकायों, पंचायतों सहित गांव-गांव में साफ सफाई एवं श्रम दान किया गया। साथ ही स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ  दिलाते हुए जागरूक किया गया।
    उल्लेखनीय है कि जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर  2024 तक जिले के चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आज कलेक्टोरेट कार्यालय, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, सभी तहसील कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं सभी शासकीय अस्पताल, महाविद्यालयों, स्कूलों, नगरीय निकायों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन 17 सितंबर से लेकर गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे देश में 15 दिन की अवधि में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत आज अंतिम दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर चंडी शीतला मंडल भाजपा द्वारा वार्ड क्र.10 शंकर नगर दुर्ग में जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा जी की प्रमुख उपस्थिति व मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार जी के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की तैलचित्र में माल्यार्पण एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी प्रतिमा की साफ़सफ़ाई एवं माल्यार्पण कर मनाया गया। ईस दौरान कार्यकर्ताओ ने संविधान निर्माता  डॉक्टर भीम राव आंबेडकर प्रतिमा व आस पास परिसर को साफ सफाई कर माल्यार्पण किया।
      इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जी द्वारा गांधी जी, शास्त्री जी एवं अंबेडकर जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुये उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज से 10वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए स्वच्छता अभियान को सार्थकता को भी रेखांकित किया।
          इस अवसर कार्यक्रम में ज़िला मंत्री आशीष निमजे,जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन आई टी सेल संयोजक जितेंद्र राजपूत,पटरीपार मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोसफ़,सेवा पखवाड़ा सदस्य धर्मेंद्र यादव,मंडल महामंत्री श्रीमती रीता मेश्राम,उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन,बंटी चौहान,दिनेश मिश्रा,मीडिया प्रभारी डॉ. गुंजा पिंचा,पार्षदगण के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision