
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बारिश के मौसम के साथ गर्मी और उमस के बीच में जलजनित बिमारियां फैलती है। उन्हे रोकने के लिए आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा स्वास्थ्य विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किए है। इसी तारतम्य में जोन क्रं. 02 वैशाली नगर के वार्ड क्रं. 22 कुरूद बस्ती में अभियान चलाया गया। जिसमें डेंगू मेलेरिया, मच्छर उन्मूलन हेतु मैलाथियान, टेमिफास, जला आयल का छिड़काव किया गया। विशेष रूप से कुलरो, गमलो, जल जमाव वाले क्षेत्रों जहां भी पानी रूकने की संभावना है उन जगहो पर दवा छिड़काव किया जा रहा है। घर-घर जाकर क्लोरिन टेबलेट का वितरण भी किया जा रहा है।
सभी लोगो को समझाइस दी जा रही है कि कहीं पर भी पानी जमा नही होने देवे। निगम की टीम घर-घर के साथ, स्कूलो, भवनो, हास्टलो, आवासिय परिसरो आदि क्षेत्रो में जाकर गहनता के साथ छिड़काव कर रही है एवं आवश्यक जानकारी भी दे रही है। आज 245 कुलर, 80 गमले, 45 कंटेनर, 35 जानवरो के पीनी पीने की टंकी इत्यादि की सफाई करवाई गई।
अधिकारी महोदय…."48 घंटे के भीतर शराब दुकान और चखना सेंटर हटवा दीजिए"– रिकेश सेन
दुर्ग / शौर्यपथ / सुपेला घड़ी चौक से गदा चौराहा मुख्य मार्ग की अंग्रेजी शराब दुकान वैशाली नगर विधायक के प्रयास के बाद आज से भिलाई नगर निगम के पीछे स्थानांतरित हो गई है। विधायक सेन ने इस दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए 48 घंटे का अल्टिमेटम प्रदेश के एक संबंधित अधिकारी को शनिवार की रात दिया था।
आपको बता दें कि विधायक बनते ही रिकेश सेन ने गदा चौक के समीप स्थित इस दुकान को हटाने का निर्णय लिया था क्योंकि मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी दुकान और चखना सेंटर होने से शराबी आसामाजिक तत्वों का यहां जमावड़ा होता था। चूंकि यह चौराहा हनुमानजी के शस्त्र गदा को समर्पित है, इस चौक के समीप ही आसामाजिक तत्व बैठने लगे थे। मुख्य मार्ग होने की वजह से स्कूली बच्चे और लोग परिवार सहित आना जाना करते थे और इस दौरान शराब दुकान और चखना सेंटर की भीड़ अनावश्यक तथा अशोभनीय लगती
विधायक रिकेश सेन ने जिले के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी इस दुकान और चखना सेंटर को हटाने पत्र लिखा था। नतीजतन दुकान स्थानांतरित करने की प्रक्रिया के तहत भिलाई निगम के पीछे स्थल चयन कर पूरा इंतजाम भी कर लिया गया। मगर इस बीच सुपेला के कुछ होटल व्यवसायी निगम के पीछे इस शराब दुकान और चखना सेंटर के स्थानांतरण को रोकने के प्रयास में जुट गए थे नतीजतन सारा सेटअप होने के बाद भी स्थानांतरण में हीला हवाला जारी रहा।
शनिवार की रात विधायक रिकेश सेन जब इस मार्ग से गुजर रहे थे तो गदा चौक पर अनावश्यक बैठे लोग उन्हें दिखाई पड़े परिणाम स्वरूप उन्होंने तत्काल गाड़ी रूकवा कर मौके का निरीक्षण किया और दुकान स्थानांतरण को लेकर हो रही अनावश्यक लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। प्रदेश के एक संबंधित अधिकारी को फोन कर उन्होंने तत्काल 48 घंटे के भीतर शराब दुकान और चखना सेंटर हटाने का निर्देश दिया। इस घटना का एक विडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें विधायक सेन अधिकारी को 48 घंटे के भीतर दुकान हटाने का निर्देश दे रहे हैं।
वायरल विडियो में उन्होंने सुपेला अंग्रेजी शराब की दुकान को गदा चौक से दो दिन के अंदर शिफ्ट करने कहा रहे हैं। विधायक के कड़े निर्देश बाद संबंधित अमला तत्काल सक्रिय हुआ और रविवार छुट्टी के दिन भी कर्मचारी लगा कर यह दुकान भिलाई निगम के पीछे शिफ्ट कर दी गई और आज से शराब दुकान और चखना सेंटर भिलाई निगम के पीछे खाली मैदान में संचालित होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के उरला क्षेत्र में दो बाइक सवार युवक शिवनाथ नदी में गिर गए। तेज बहाव में दोनों बाइक के साथ बह गए। इस दौरान एक तो किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन दूसरे का कुछ पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम ने तलाश के बाद सोमवार को बाइक सवार डूबे युवक का शव बाहर निकाला है। शव निकालने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार भेड़सर गांव निवासी सियाराम (48) दुर्ग से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान उसका एक साथी भी साथ में था। दोनों बाइक से जा रहे थे इस दौरान शिवनाथ नदी क्रास करते समय पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। तेज बहाव में दोनों बह गए। इस बीच सियाराम बह गया और उसका दोस्त किसी तरह बाहर निकल गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने रविवार रात होते तक उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला
सोमवार को दोबारा बहे युवक की तलाश शुरू की गई। सुबह से शुरू हुई खोजबीन के बाद दोपहर को सियाराम का शव बरामद किया गया। सियाराम के शव को निकालने के बाद एसडीआएफ ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम प्रभारी धनीराम यादव, राजू महानंद, चंद्रप्रकाश, चंद्रप्रताप, थानेश्वर, विनय, ओंकार, भानुप्रताप, हबीब खान आदि का सराहनीय योगदान रहा
- कृषक ने की कृषि भूमि के मुआवजा राशि की मांग
- किसानों ने की बाढ़ के पानी से रास्ता बह जाने की शिकायत
- जनदर्शन में आज 189 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 189 आवेदन प्राप्त हुए।
खम्हरिया ग्रामवासियों एवं किसानों ने बाढ़ के पानी से रास्ता बह जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विगत दिनों ग्राम खम्हरिया से कोडिया मार्ग स्थित नाला मेें भारी बाढ़ आने के कारण रास्ता पूरा बह गया, इससे किसानों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। कुछ महीनों के बाद फसलों की लुवाई तथा धान की ढुलाई के लिए हार्वेस्टर तथा ट्रेक्टर की आवश्यकता होगी, चूंकि नाले के पास का रास्ता पूरा बह जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
वार्ड-42 कसारीडीड वार्डवासियों ने अवैध कब्जा तथा अवैध कार पार्किंग को हटवाने आवेदन दिया। सड़क नम्बर 05 एवं 08 में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर शासकीय सड़क तक गृह निर्माण किया गया है साथ ही चार पहिया वाहन सड़क पर पार्किंग किए जाने के कारण वार्डवासियों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अवैध कब्जा होने के कारण आये दिन सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण विद्यार्थियों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को अवैध कब्जा की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
ग्राम बटरेल निवासी ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ प्रदाय किए जाने हेतु आवेदन दिया। बटरेल निवासी छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के रूप में पंजीकृत मजदूर है। बच्चे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन किया गया था, किंतु आज दिनांक तक उसे नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ प्राप्त नही हो पाया है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
भिलाई निवासी दिव्यांग आवेदक ने बीएड की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानिधि से आर्थिक सहायता की मांग की। आवेदक की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बीएड की पढ़ाई करने में असमर्थ है। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
धमधा निवासी कृषक ने कृषि भूमि के मुआवजा राशि की मांग की। कृषि भूमि में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया गया है, जिसकी मुआवजा राशि आज दिनांक तक अप्राप्त है। मुआवजा राशि प्राप्त नही होने के कारण जीवन यापन करने में बहुत तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम धमधा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनदर्शन में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिक आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, अवैध कब्जा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पांडुरंग रामाराव डोंनगावकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में आज वयोवृद्ध व्यक्तियों के चिकित्सकीय जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल 93 वृद्ध व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों के द्वारा चिकित्सीय जांच परीक्षण एवं उपचार किया गया। जिसमें डॉक्टर के.के. जैन मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉक्टर अखिलेश यादव अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रेणू तिवारी कान गला विशेषज्ञ, डॉक्टर गरिमा बालपांडे चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सरिता मिंज एवं डॉक्टर वाय के शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ, डॉक्टर संगीता भाटिया नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डॉ रेणुका जायसवाल दंत रोग विशेषज्ञ के द्वारा उपचार किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डॉक्टर हेमंत कुमार साहू एवं अस्पताल सलाहकार डॉक्टर ओपी वर्मा, जीवन दीप के सदस्य श्री दिलीप ठाकुर, श्री प्रशांत डोंनगावकर एवं अस्पताल के सभी स्टाफ उपस्थित थे।
OBC सर्वे में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखें, कोई भी व्यक्ति ना छूटे:आयुक्त
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के सर्वे का कार्य चल रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ओबीसी वर्ग के लोग अपने घरों में उपस्थित रहे व सर्वे में भाग लें।अगर घरों में नहीं है, तो वे फोन पर बीएलओ को अपनी जानकारी दे सकते है। ताकि सर्वे शत-प्रतिशत व सही हो सके।उन्होंने कहा कि 25 तारीख तक शहरी क्षेत्र में OBC सर्वे हो जानी चाहिए।इसलिए नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने समस्त अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ,सुपर वाइजारो व कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक ली।आयुक्त श्री चन्द्राकर ने अफसरों से कहा कि तय समय पर सर्वे करना चुनौती है।उन्होंने कहा हमारे पास सिर्फ दो दिनों का शेष समय है।सर्वे में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखना है और कोई भी व्यक्तिसर्वे से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए हर घर जाकर प्रारंभिक तौर पर यह पता करना है कि वहां ओबीसी परिवार हैं या नहीं। कई घर ऐसे हैं, जहां किरायेदार रहते हैं। मकान मालिक भले ही ओबीसी वर्ग के ना हों, लेकिन हो सकता है किरायेदार ओबीसी वर्ग के हों। इसलिए घरों में जाकर इसकी प्रारंभिक जानकारी ली जाए। फार्म देकर उन्हें सभी सदस्यों की जानकारी मांगी जाए। इसके लिए संबंधित वार्ड पार्षदों की भी मदद ली जाए।जानकारी के मुताबिक अधिकांश वार्डो में OBC सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।नगर निगम कर्मचारियो व आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा गोस्वारा बना कर रिपार्ट प्रस्तुत करने की तैयारी कर नोडल अधिकारी को जानकारी दे रहे है।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वार्ड क्रमांक 41 केलाबाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में मनाए जा रहे वजन त्यौहार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केलाबाड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से पोषण माह अंतर्गत प्रतिदिवस किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली।
इस दौरान आयुक्त द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापा गया।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के अलावा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी रिपार्ट मांगी।इस अवसर पर आयुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण, ट्रैकर ऐप से डेटा चेक किया गया।बच्चो के वजन और हाइट दोनों इनक्रीज़ हुआ है।
उन्होंने बताया कि यहाँ कोई भी गंभीर कुपोषित नहीं मिला।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र के शौचालय, पोषण वाटिका का निरीक्षण भी किया।इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में 0 से 6 साल से कम उम्र के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापना, पोषण स्तर की जांच एवं उनके अभिभावकों को पोषण संबंधित जानकारी दिया जा रहा है।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत निगम ने मैराथन का किया आयोजन,स्कूली बच्चे सहित वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा:
दुर्ग /शौर्यपथ / नगर पालिक निगम ने रविवार को मैराथन का आयोजन किया। रविशंकर स्टेडियम से पटेल चौक होते हुए सिविल लाइन से गुजरकर वापस रविशंकर स्टेडियम में समापन किया गया।सुबह 8 बजे शुरू हुए दौड़ में स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में स्वच्छ साइक्लोथान एवं स्वच्छ मैराथन दौड़ का आयोजन किया।
निगम के द्वारा कराए गए मैराथन में निगम क्षेत्र के बच्चो के संग लोगों ने दौड़ लगाई। एक किलोमीटर के दौड़ में शहर को स्वच्छ बनाने के नारे भी लगाए गए। दौड़ के पहले निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा मैराथन को हरी झंडी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,पीआईयू कुनाल, राहुल स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही,शिवाकांत तिवारी की मौजूदगी में शुभारंभ कर रवाना किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद स्कूल तितुरडीह, शासकीय स्कूल बोरसी, खालसा स्कूल, शासकीय स्कूल पुलगांव, विज्ञान विकास केंद्र छात्रावास आदि स्कूल एवम कॉलेज के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।जिसमे राज गुप्ता,पियांशू साहू ,सौरभ बंजारे छात्रों द्वारा रैली में स्वच्छता का नारा लगाकर मनोबल बढ़ाया गया।
शपथ के साथ लोगो को स्वच्छ रखने पहले हस्ताक्षर कराया गया।इसी बोर्ड पर नागरिक व स्कूली बच्चों ने भी हस्ताक्षर कर स्वच्छता अभियान से जुड़े।साइकिल रैली एवं मैराथन दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नगर पालिक निगम द्वारा 2 अक्टूबर के कार्यक्रम में सम्मानित करेगा। श्रमदान
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को श्रमदान कार्यक्रम रखा गया।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय सफाई अभियान अंतर्गत निकाय में स्थित विभिन्न शौचालयों में जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान किया गया।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी
दोपहर बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई की मांग की
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की नि:शर्त रिहाई की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमाक 2 खुर्सीपा के कांग्रेसियों ने रविवार को खुर्सीपार गेट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और जमकर कोसे। सभी ने बारी-बारी से अपना विचार प्रकट किया। दोपहर बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंप और अपनी मांग जल्द पूरा करने की मांग किए।
गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जेल में डाल दिया है। बलौदा बाजार मामले में विधायक से पूछताछ के लिए पुलिस ले गई थी। इसके बाद से उन्हें जेल में डाला गया है। इसके बाद से लगातार दुर्ग भिलाई सहित पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुर्सीपार के अध्यक्ष तुलसी पटेल की अगुवाई में एक दिवसीय धरनाप्रदर्शन किया गया। जिसमें 1 हजार से ज्यादा कांग्रेसी शामिल हुए। खुर्सीपार गेट के पास पंडाल लगाया गया। जहां सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माइक में अपना विचार रखा। दोपहर तक धरनाप्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।अंत में तुलसी पटेल ने आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि सतनामी समाज के निर्दोश युवाओं के साथ विधायक देवेंद्र यादव को नि:शर्त रिहा कियाजाए। वरना यह शांति पूर्ण रूप से किया जारहा विरोध प्रदर्शन के बजाए प्रदेश भर के कांग्रेसी उग्र प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती तुलसी पटेल विधायक प्रतिनिधि श्री राकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र परगनिहा,डीकाम राजू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राधा रमन चौबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि के कोटेश्वर राव, पार्षद के जगदीश कुमार पूर्व पार्षद गुड्डू खान पूर्व पार्षद संदीप हिरवानी जी जोन अध्यक्ष इरफान बब्बू शंकर राव बादल डे अर्जुन शर्मा संगम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
