August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    शिवनाथ नदी पर बने पुराने पुल से उतरा पानी,महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
    शिवनाथ नदी में जलस्तर हुआ कम, व्यवस्थाओं को जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने संभाला था मोर्चा  

        दुर्ग / शौर्यपथ / शिवनाथ नदी का जल स्तर कम हो रहा हैं.पुराने पुल से वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद  है। महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे एवं अमला के साथ निरीक्षण किया।मंगलवार को मोंगरा जलाशय से शिवनाथ नदी में 2 लाख 13  हजार 878 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।डुबान क्षेत्र में बाढ़ से जनजीवन पर काफी गहरा असर पड़ गया था.जल स्तर कम होने से डुबान क्षेत्र के लोगों ने रहत की साँस ली. इस दौरान अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर लोगों को समझाइश दी.महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर देर रात से
    नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा बाढ़ से निपटने की पुख्ता व्यवस्था होने से निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
      जल स्तर कम होने से बड़े पुल से आवाजाही जल्द शुरू हो जावेगा।डुबान क्षेत्र के  निवासियों को अधिकारियों द्वारा अपील कर बताया कि मोगरा से छोड़ा हुआ पानी एवं  स्थानीय नालों से भी पानी अभी भी नदी में आ रहा है। शिवनाथ नदी के छोटे पुल पर दोनों तरफ बैरिकेट लगाकर लोगों को आने-जाने से अभी भी  रोका गया हैं, वहीं दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने उपस्थित  लोगों को कहा कि शिवनाथ नदी के छोटे पुल की ओर अभी न जाएँ । छोटे पल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है।बाढ़ के दौरान बैरिकेडिंग की गई थी।बैरिकेट के पास सुरक्षा हेतु पुलिस जवान तैनात किया गया है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोगो से की अपील,शिवनाथ नदी किनारे सेल्फी लेने जैसे जोखिम न उठाएं।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन मेला निगम के डाटा सेंटर में किया जाएगा आयोजित:
    दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत हितग्राहियो के लिए  12 एवं 13 सितंबर को लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है।ऐसे हितग्राही किरायेदार के रूप में निवासरत, बेघर परिवारो को आवास प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। हितग्राहियो द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा करके लाॅटरी में भाग लेकर मकान अपने नाम आबंटित कराया गया है।आबंटन की शेष 90 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य है।
      ततपश्चात मकान का अधिपत्य पत्र सौंपा जाता है। बहुत से हितग्राही शेष 90 प्रतिशत राशि जमा नही कर पा रहे है। ऐसे हितग्राहियो के लिए लोन मेला लगाया जा रहा है। जिसके माध्यम से आबंटित आवास का कुल राशि जमा करके मकान प्राप्त कर सकेगें।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन मेला नगर निगम के डाटा सेंटर में  समय सुबह 10,30 से लेकर 5 बजे तक आयोजित किया जाना है।
    बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर आवास लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। हितग्राही को बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज- आबंटन पत्र की छायाप्रति, पेन कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैक पास बुक की छायाप्रति, शपथ पत्र, 6 माह का बैंक स्टेटमेंट, वेतन प्रमाण पत्र, 3 पासपोर्ट साईज फोटो, किरायानामा, जमा की गई राशि की रसीद की छायाप्रति।आबंटिती अपनी सुविधा अनुसार बैंक से लोन प्राप्त कर आवास प्राप्त कर सकते है। जिनके लिए प्रमुख बैंक से लोन प्रदान किये जाने लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है.
    बता दे कि महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सभी आबंटितो से अपील की है कि अपनी सुविधा के अनुसार बैंक से लोन प्राप्त करके शेष राशि जमा कर मोर मकान-मोर आस योजना अंतर्गत आबंटित मकान प्राप्त कर लेवे।आबंटित मकान के लिये पैसा जमा करने का एक निर्धारित समय होता है, विलम्ब होने पर आबंटित मकान निरस्त भी हो सकता है

    रायपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से रिसाली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे रिसाली नगर निगम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर पौने एक बजे रिसाली से न्यू खुर्सीपार के लिए प्रस्थान करेंगे।
       उप मुख्यमंत्री साव दोपहर एक बजे न्यू खुर्सीपार, भिलाई के सम्राट अशोक चौक में कुश जयंती और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने दो बजे न्यू खुर्सीपार से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव दोपहर ढाई बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / बीआरजे शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर संस्था के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं व्याख्याता को सम्मानजनक ढंग से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। इस आयोजन में आदरणीय श्रीमती मिश्रा, श्रीमती रेखीय, डॉक्टर श्रीमती कृष्णा जोशी, एच एस वर्मा पूर्व प्राचार्य, श्रीमती सुजाता दत्ता, श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव, श्रीमती रेखा कासलीवाल, अनिल गुप्ता, डी एल चंद्राकर,डी के चंद्राकर, रोहित चंद्राकर त्रिपाठी, अली, श्रीमती यादव ,श्रीमती आरती दुबे की गरिमामय उपस्थिति में प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं के द्वारा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया ।
    आमंत्रित सभी गुरुजनों के द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती जी एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का प्राचार्य एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा शॉल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ के द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया, तत्पश्चात स्टाफ के सभी गुरुओं का छात्राओं द्वारा सम्मान किया गया, स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती कृष्णा अग्रवाल द्वारा आमंत्रित सभी गुरु जनों का सहयोग संस्था में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शाला की गुणवत्ता बढ़ाने में प्राप्त होता है और भविष्य में भी अग्रज गुरुओं की मार्गदर्शन की आवश्यकता की जानकारी दी गई, एवं आग्रह किया गया।

    ट्री वेस्ट से लेकर पत्तल व चटाई जैसी वस्तुओं का किया गया है इस्तेमाल-श्री निवास राव
          भिलाई / शौर्यपथ / न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति सेक्टर 2 के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद जे श्रीनिवास राव उर्फ सीनू तथा पूर्व पार्षद कोरमा राव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति सेक्टर-2 द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को जीवंत करते हुए पर्यावरण संरक्षण की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है।
    उन्होंने आगे कहा कि हर बार की तरह इस बार भी यहां बेहद ही आकर्षक एवं भव्य पंडाल बनाया गया है। हमारी समिति द्वारा हर साल बनाये जाने वाले भव्य पंडाल की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है और भिलाई,दुर्ग रायपुर, राजनांदगांव सहित प्रदश के अन्य जिलों से भक्तगण हमारे यहां बनाये जाने वाले आकर्षण व भव्य पंडाल को देखने व इसके साथ ही भगवान गणेश का दर्शन करने आते है। इस बार पंडाल बनाने में ट्री वेस्ट से लेकर पत्तल व चटाई जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया है। देखने में बेहद ही आकर्षक इस पंडाल में 16 फीट के गणपति विराजमान है जिनकी शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिष्ठा की जाएगी।
    समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, गोपाल राव व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-2 में हर वर्ष कुछ न कुछ नया किया जाता है। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति भव्य गणपति उत्सव के लिए विख्यात है। विगत 40 वर्षों से यहां पर गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल पर्यावरण सरंक्षण की थीम पर पंडाल बनाया गया है। पंडाल के भीतर 16 फीट के गणपति विराजमान होंगे। दर्शानार्थियों की भीड़ को देखते हुए समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    डेढ़ माह में तैयार हुआ पंडाल
    जे श्रीनिवास राव तथा कोरमा राव ने आगे बताया कि डेढ़ माह में यह पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल को बनाने में ट्री वेस्ट जेसे ताड, नारियल,खजूर व केले के पेड़ के छाल इस्तेमाल किया गया। इसके साथ पत्तल, धान,गेहूं, सरसो की बेली का भी इस्तेमाल किया गया है। पूरा पंडाल इको फ्रेंडली का एक शानदार उदहारण है। पंडाल को फायर से फ्टी स लैस किया गया है ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। इसके अलावा इस बार पार्किंग के लिए भिलाई विद्यालय का मैदान आरक्षित किया गया है।

    लोगों की मीठी शरबत पीलाकर नफरत की कड़वाहट को किया थोड़ा कम
       भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक माननीय देवेंद्र यादव को असंवैधानिक रूप से की गई गिरफ्तारी और षडयंत्र पूर्वक उनको जेल भेजे जाने के विरोध में आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने नई तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मोहब्बत की दुकान सुपेला घड़ी चौक पर लगाई। जहां सभी को मीठे शरबत का वितरण किया गया और साथ ही साथ यह संदेश दिया कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय की सरकार द्वारा प्रदेश में कड़वाहट घोली जा रही है। विरोध करते हुए कांग्रेसी मोहब्बत की दुकान में मीठा शरबत जनता के बीच में वितरण किए। जिससे कि इस समाज में भाजपा द्वारा घोली जा रही कड़वाहट में हल्की मिठास घोली जा सके। आज के इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमिर सिद्दीकी अमन साव (सेठिया),उबारन टंडन, सोनू यादव, दीप मोहन, लकी हंस, सतीश राव इंद्रजीत सिंह, सुधांशु साहू, इंद्रपाल सिंह छतरी, अमृत सिंह के साथ सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
    युथ कांग्रेस के सचिव आमिर सिद्धिकी ने बताया कि प्रदेश युथ कांग्रेस के आवाहन पर विधायक जी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ क्रमबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला युथ कांग्रेस टीम सुपेला घड़ी चौक पर स्थित स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा के सामने ‘‘मोहब्बत की दुकान लगाकर‘‘ विरोध प्रदर्शन किए। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू किया गया जो की दोपहर तक चला।  विधायक एवं युथ कांग्रेस के पदाधिकारी समेत सतनामी समाज के रिहाई के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
    आगे उन्होंने बताया कि बलौदाबाजार मामले में भाजपा की सरकार ने सतनामी समाज के मासूम व निर्दोष युवाओं को गिरफ्तार कर उनके साथ अन्याय कर रहा है। जिनके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने आवाज उठाई। तो ​भाजपा सरकार की पुलिस ने उन्हें भी पड़क कर जेल में डाल दी है। जबकि पुलिस सिर्फ बयान देने के लिए उपस्थिति होने के बाद नोटिस दी थी। पूछताछ के नाम पर पुलिस विधायक को ले गए थे और षडयंत्र पूर्वक उसे जेल में डाल दिए है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से मानों अंग्रेजों का शासन चल रहा है। गोरे जिस तरह से मातृ ​भूमि के लिए आवाज उठाने वाले क्रांतिकारियों को जेल में बंद कर देती थी। उनके साथ अन्याय करती थी, वैसा ही आज भाजपा सरकार कर रही है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर 2024 तक दुर्ग-भिलाई में आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार योगा 14, 17 व 19 बालक-बालिका, बाक्सिंग 14, 17 व 19 बालक-बालिका, टेबल टेनिस 19 बालक-बालिका, जुडो 14,17 व 19 बालक-बालिका, लॉन टेनिस 14,17 व 19 बालक-बालिका और साइकिलिंग (ट्रेक) 14, 17 व 19 बालक-बालिका खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुल 5 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुल 980 स्कूली बच्चे भाग लेंगे। जिसके लिए आवास व्यवस्था भिलाई के विभिन्न निजी विद्यालयों में किया गया है। आवास स्थल से खेल मैदान तक परिवहन व्यवस्था भी निजी विद्यालयों के वाहनों द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। बाक्सिंग खेल सेजस जेआरडी दुर्ग में, लॉन टेनिस खेल मैदान भिलाई निवास के पास सेक्टर 5 में, टेबल टेनिस शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 में, साइकिलिंग जयंती स्टेडियम में, जुडो खेल बीएनएस सेक्टर 8 में और योगा खेल सीनियर सेकंडरी सेक्टर 10 में होना निर्धारित हुआ है। प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय अतिथियांे की गरिमामय उपस्थिति में 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय में होगा तथा पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 13 सितंबर को सुबह 11 बजे भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 में होगा।

    भगवान श्रीगणेश से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने की प्रार्थना:
       दुर्ग/शौर्यपथ / गणेश चतुर्थी पर शनिवार को घर- घर एवं शहर में जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी चल रही है। नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की दस दिवसीय विशेष सार्वजनिक पूजा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने भगवान श्रीगणेश से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर शहर व प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।उन्होंने कहा है कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / श्री बाबा रामदेव मंदिर समिति गंजपारा द्वारा द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित बाबा रामदेव की कथा में वृंदावन से आये प्रसिद्ध कथावाचक श्याम देव शास्त्री जी ने बाबा रामदेव महाराज द्वारा दिए गए पर्चों बारे विस्तार से कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि व्यापारी लाखा बंजारा बैल गाडिय़ों में मिश्री भरकर पोखरण की ओर जा रहा थाए तभी रास्ते में उसकी भेंट घोड़े पर रहे भगवान रामदेव से हुई उन्होंने पूछा गाडिय़ों में क्या है तब लाखा ने कहा बाबा जी नमक भरा है तो रामदेव जी ने कहा जैसी तेरी भावना।
      यह कहते ही गाडिय़ों की सारी मिश्री नमक बन गई। तब लाखा बंजारे को अपने झूठ पर पश्चाताप हुआ उसने श्री रामदेव से माफी मांगी तब उन्होंने नमक को मिश्री बना दिया। बोहिता राजसेठ की नाव को समुद्र के तूफान से निकालकर किनारे लगाया। स्वारकीया भगवान रामदेव का सखा था उसकी मृत्यु सर्प के डसने से हो गई तब श्री रामदेव जी ने उसका नाम पुकारा वह तुरंत ही उठकर बैठ गया। दला सेठ निसंतान थाए साधू संतों की सेवा उसका नित्य काम था भगवान श्री रामदेव की कृपा से उसे पुत्र प्राप्त हुआ उसने रूढि़चा में अपने बच्चे के साथ पैदल यात्रा की। रास्ते में उसे लुटेरों ने मार दिया सिर धड़ से अलग कर दिया भगवान श्री रामदेव की कृपा से पुन: उसका सिर धड़ से जुड़ गया । भगवान रामदेव कलयुग के अवतारी हैं शेष शैय्या पर विराजमान महाशक्ति विष्णु का अवतार है जिस प्रकार भगवान कृष्ण भगवान  और राम का अवतार हुआ था। उसी शक्ति ने कलयुग में अवतार भगवान रामदेव के रुप में लिया था। उन्होंने अंधों को आंखें दी कोढ़ियों का कोढ़ ठीक किया लंगड़ों को चलाया।
    आज की कथा में चैनसुख भट्टड़ रमेश राठी मुरारी भूतड़ा कृष्णकांत दुबे राकेश दुबे रणछोर भूतड़ा कृष्ण कुमार टावरी महेश टावरी रामदेव टावरी अनिल केला शिव पालीवाल अनिल राठी संतोष यादव संतोष चांडक कोमलचन्द राठी  गोविंद गुप्ता गुड्डू कश्यप किशोर बुबजी लोकेश भूतड़ा नवयुवक मंडल अध्यक्ष नीतू गांधी महिला मंडल अध्यक्ष मुकेश राठी शरद भूतड़ा तरुण राठी सूरज राठी राहुल राठी एवं सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित थे..

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision