August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    मां से मिलकर जाना हालाचाल, कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
    लगातार सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं के रिहाई की मांग कर रहे थे देवेंद्र यादव
     

        दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आज भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंचे। जहां वे​ विधायक देवेंद्र यादव की मां से मिले। करीब 1 घंटे तक मां के पास बैठक उनका हालाचाल जाना। उनके स्वास्थ्य की खैरियत ली। परिवार के सदस्यों से चर्चा की और सभी को हिम्मत दिया। सभी से कहा कि आप सभी लोग अपना ख्याल रखिए। मां से कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। समय पर भोजन और दवाइएं ले। परिजनों और विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई धर्मेद्र यादव से भी कहा ​कि वे माता जी का ख्याल रहे। देवेंद्र का ख्याल रखने के लिए वे सब है।
       पूर्व सीएम बघेल जी ने आगे पूरे परिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि उनके रहते हुए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता युवा नेता देवेंद्र यादव के साथ है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि युवा नेता विधायक छत्तीसगढ़ महतारी का साहसी बेटा है। जो भोलेभाले, मासूम, निर्दोष प्रदेशवासियों के ​हक की लड़ाई लड़ रहा है। इसलिए भाजपा की सरकार उससे बदला लेने के लिए यह सब प्रपंच कर रही है। लेकिन सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजीत नहीं हो सकता है। एक दिन विधायक देवेंद्र यादव की जीत और पूरे शान से वह बहुत जल्द जेल से बाहर आएगा।
      भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से जेल में है। बलौदाबाजार मामले में पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव एक बार थाने जाकर पुलिस के पूछताछ में सहयोग किया। पूरी सवालों का जवाब दिया था। इसके बाद भी पुलिस नोटिस देकर पूछताछ़ के नाम पर उनके घर आई और बल पूर्वक धोखे से उन्हें उठाकर ले गई और ले जाकर जेल में बंद कर दी है।
      गौरतलब है कि बलोदाबाजार क्षेत्र में सत्य के प्रतिक सतनामी समाज के धार्मिक स्थल जैतखाम को अज्ञात लोगों ने क्षति पहुंचाई थी। इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन, शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे सतनामी समाज के लोग आक्रोशित थे और धरना प्रदर्शन किए। जिसमें विधायक देवेंद्र यादव शामिल होने के लिए 10 मिनट के लिए गए थे। विधायक ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि शासन एक भी सबूत दिखा दे लेकिन अबतक कोई सबूत सार्वजनिक नहीं कर पाई है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर  स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई द्वारा पोषण सप्ताह 1 से 7 सितंबर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कसारीडीह में पोषण सप्ताह मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी सर ने हरी झंडी दिखाई और संबोधित करते हुए कहा कि "संतुलित आहार ही जीवन का आधार है" इसके साथ ही कसारीडीह  विद्यालय के प्रधान पाठक महोदया मान बाई ठाकुर एवं सहायक शिक्षक नमीता गुप्ता,लीलावती वर्मा,पल्लवी लोहबारे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जिसमें बच्चों को पोषण संबंधी पोषक तत्वों की जानकारी उपलब्ध कराई गई और बच्चों को बताया गया कि पोषण हमारे मनोविकारों को किस प्रकार दूर करता है साथ ही साथ बच्चों को अन्य गतिविधियां जैसे गीत, कविता,  नुक्कड़ नाटक एवं जुंबा डांस करवाया गया।
      इस कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर तरुण कुमार साहू सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर  सुदेश साहू  का सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक मोरध्वज, सतेक,  रीतिक, मीनेश, द्रविण, टुकेश्वर, हरीश, मृदुल, ललित, टेम प्रकाश, कुंदन कुमार एवं अन्य स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

      भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से अगस्त 2024 माह में कुल 79 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें खदान बिरादरी के सदस्यों सहित 09 कार्यपालक व 70 गैर-कार्यपालक शामिल हैं। अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों हेतु विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अर्नब दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक एचआर पवन कुमार ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 31 अगस्त 2024 को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन श्री ए के चक्रवर्ती, मुख्य महाप्रबंधक एचआर संदीप माथुर तथा महाप्रबंधक क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं  विजय शर्मा ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

    -स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर बैठक में दिए दिशा निर्देश
    -शहर क्षेत्र की बस्तियों व कालोनियों में स्वच्छता दीदीयां घर-घर जाकर महिलाओ को बताएगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की जानकारी

    दुर्ग/ शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश के परिपालन और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा निगम कार्यलय के मोतीलाल वोरा सभागार में स्वच्छता  2024 को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सफाई और स्वच्छता से संबंधित बिंदुओं पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश  उपस्थित स्वच्छता निरीक्षक,सफाई दरोगा एवं सुपर वाइजरो को दिये। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा सयुंक्त रूप से स्वच्छता और सफाई की उत्कृष्टता के लिए स्वच्छ भारत अभियान को एक मिशन के तौर पर चलाया जा रहा है।स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर के वार्डो के मोहल्ले में जाकर धरातल पर सफाई व्यवस्था की स्थिति को परखेगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 नगर निगम की रैंकिंग बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है।बैठक में उन्होंने खुले में कचरा फेंकने वालों और नाली में कचरा डालकर उसे जाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षकों एवं सफाई दरोगा को दिये। साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन-प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर चालानी कार्रवाई करने के साथ येलो स्पाट और रेड स्पाट का चिन्हांकन कर उचित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।
       शहर की बस्तियों में स्वच्छता दीदीयां घर-घर जाकर महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की जानकारी देंगी.  स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों एवं स्वच्छता जनजागरूकता के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारों धर्मेंद्र मिश्रा ने बैठक लेते हुए कहा कि स्वच्छता दीदीयां शहर के वार्डो एवं कालोनियों में घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के मानको की जानकारी देंगी और जागरूक बनायेंगी ताकि महिलाओं सहित आमजनों की सहभागिता से दुर्ग शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में श्रेष्ठ स्वच्छता रैंकिंग प्राप्त हो सके।
        स्वास्थ्य विभाग टीम एवं स्वच्छता दीदीयां महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक के संबंध में जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को शहर हित में स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देने जागरूक बनायेंगी। साथ ही स्वच्छता दीदीयां शहर हित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु महिलाओं को जीवन में स्वच्छता के महत्व से अवगत करायेंगी एवं उन्हें खुले में शौच नहीं करने, शौचालय का उपयोग कर स्वच्छता बनाये रखने, दैनिक जीवन में पॉलीथीन का उपयोग न कर उसके स्थान पर कपड़े जूट आदि के बैग का उपयोग करने, घरों एवं दुकानों में कचरा पृथक-पृथक डस्टबीन में सूखा व गीला कचरा रखकर प्रतिदिन नियमित निगम के सफाई मित्र को देने, अपने घरो एवं आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने एवं गंदगी व कचरा दिखने पर इसकी जानकारी संबंधित जोन में देने, मानसून के दौरान जीवन में स्वस्थ रहने सुपाच्य एवं गरम खाद्य सामग्रियां ग्रहण करने सहित स्वच्छता को लेकर नगर हित में सभी को जागरूक बनाने अभियान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जायेगा।बैठक में स्वच्छता निरीक्षक प्रताप सोनी, सुरेश भारती, पीआईयू कुणाल,राहुल,मनोहर शिन्दे, परमेश्वर कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / आगामी 4 सितंबर बुधवार को मालवीय नगर स्थित खालसा स्कूल में पूर्वान्ह 11 बजे तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू समस्त कांग्रेस पार्षद छाया पार्षद व शहर कांग्रेस  महिला कांग्रेस के संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे,ताम्रध्वज साहू श्रीमती अनिला भेडि‌या व छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉरपोरेशन के पूर्व चेयर मेन अरुण वोरा मौजूद रहेगें।
      समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल मिलाई-3 चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे,भिलाई महापौर नीरज पाल,रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा,पूर्व महापौर आर एन वर्मा,प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री राजेन्द्र साहू,अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद शामिल होंगे.
      निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव ने कहा कि हरितालिका तीज राज्य की महिलाओ और बहनो का सबसे बड़ा त्यौहार है। महिलाओं के सम्मान व उत्साह को बढ़ाने के लिए हो तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उस आयोजन में तीज क्वीन, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रस्सा खींच प्रतियोगिता गोली चम्मच प्रतियोगिता सहित अन्य विविध कार्यक्रम होंगें। इस समारोह में दूर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र की सभी महिलाओं व बहनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है।
      श्री बाकलीवाल व श्री यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाए एवं बहने नारीशक्ति के रूप में देवी स्वरूप पूज्यनीय है। उनके सम्मान के लिए कांग्रेस द्वारा यह गौरवशाली आयोजन किया जा रहा है।

    परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास उनके बेहतर भविष्य की कामना की
    निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं को रिहाई की लगातार मांग कर रहे थे देवेंद्र

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव को ​पुलिस ने बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद कर दी है। इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता थोड़ी भी कम नहीं हुई है। इसके विपरीत जो लोग विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। जेल में बंद विधायक  देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। साथ ही बिहार कांग्रेस का प्रभारी सचिव भी नियुक्त किया गया है।
      सतनामी समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव के लिए जैतखाम दीप प्रज्वलित किए। भिलाई सहित प्रदेश भर में सतनामी समाज ने दीप जलाया। समाज के प्रमुखों ने कहा कि जो हमारे समाज के सत्य के लिए लड़ रहा है। उसकी कभी हार नहीं हो सकती है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है। सतनामी समाज के लोगों ने सत्य के प्रतिक जैतखाम के दीप प्रज्वलित कर ईश्वर से विधायक देवेंद्र यादव के लिए खैरियत की प्रार्थना की। आप को बता दे ​दी बलौदा बाजार क्षेत्र के एक गांव में खैतखाम को असामाजित तत्वों ने क्षति पहुंचाकर सतनामी समाज के भावनाओं को आहत किया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन और शासन ने कोई पहल नहीं की थी। इससे नाराज सतनामी समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें समाज का समर्थन करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव 10 मिनट के लिए शामिल होने गए है। पुलिस ने सतनामी समाज के निर्दोंष युवाओं को पकड़ कर जेल में डाल दिया है। इन युवाओं की आवाज विधायक देवेंद्र यादव ने उठाई। उनकी रिहाई और उनके हक की बात की तो भाजपा शासन ने उन्हें ही दोषी बताकर उन्हें भी पकड़ कर जेल भी डाल दिया है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / मनोज राजपूत लेआउट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 1 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन मनोज राजपूत लेआउट्स प्राइवेट लिमिटेड, बायपास रोड, बाफना टोल प्लाजा के पास में होगा।
       इस प्रतिष्ठित अवसर पर 700 से अधिक शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा और इसमें कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख शिक्षा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और आध्यात्मिक गुरु शामिल हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दुर्ग श्री अरविंद मिश्रा, कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी, एसपी अभिषेक झा, परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज (अध्यक्ष, इस्कॉन रायपुर) और श्रीमान आनंद शेष दास प्रभु जी (अध्यक्ष, इस्कॉन टेंपल बोरगांव) शामिल हैं।

     दुर्ग / शौर्यपथ / ईश्वर वर्मा दुर्ग निगम में सहायक राजस्व निरक्षक के पद में है ऐसे में बाजार विभाग की जिम्मेदारी का वर्तमान में निर्वहन कर रहे है . आयुक्त द्वारा बाजार विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षक को महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी दे दी गई है . बाजार विभाग सहित आम जनता को यह उम्मीद थी कि बाजार विभाग में हो रहे पूर्व में घोटाले और अनियमितता की सम्पूर्ण जानकारी रखने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक ईश्वर वर्मा को बाजार विभाग की जिम्मेदारी मिलने से विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी किन्तु विगत तीन माह से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी बाजार अधिकारी के रूप में ईश्वर वर्मा का कार्यकाल लगभग शून्य सा है . सहायक राजस्व निरीक्षक रहते हुए बाजार विभाग में हो रही अनियमितता की कई महत्तवपूर्ण जानकारी इश्वर वर्मा द्वारा शौर्यपथ समाचार को whattasap एवं फोन काल तथा आमने सामने मिलकर दी गई .  निगम के फ्लेक्स घोटाले में तात्कालिक सहायक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव की भूमिका , बाजार अधिकारी जावेद अली की भूमिका , पार्किंग घोटाले में तात्कालिक बाजार अधिकारी चन्दन मनहरे की भूमिका हो , विभागीय कर्मचारी शशि यादव द्वारा क्षेत्र में देवभोग के नाम से आबंटित गुमठी मामला हो या फिर मारुती एडवरटाईज़र को 24 घंटे में निरस्तीकरण में आवक जावक रजिस्टर में हेर फेर जैसे अन्य कई महत्तवपूर्ण जानकारी देने वाले वर्तमान बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा अब सभी मामले पर मौन साधे हुए है . क्या पद मिलते ही ईश्वर वर्मा के लिए भ्रष्टाचार अब आय का श्रोत बन गया है या फिर आयुक्त लोकेश चंद्राकर को भरोसे में लेकर वह भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हो गए .जल्द ही शौर्यपथ समाचार पुरे सबूतों के साथ बाजार अधिकारी ईइश्वर वर्मा द्वारा दी गई भ्रष्टाचार सम्बंधित समस्त जानकारी सिलसिलेवार सभी श्रुति पाठको के समक्ष रखेगा और सात सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से यह उम्मीद रखेगा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की दिशा में बाजार विभाग के भ्रष्टाचार पर कड़ी जाँच कर जिम्मेदार अधिकारियो पर कड़ी कार्यवाही हो  ..

    दुर्ग । शौर्यपथ । बिना अनुमति प्रदर्शन करने के बाद हुड़दंग करने के मामले में पुलिस चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे समेत 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दरअसल मंगलवार दोपहर को कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बदसलूकी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिरसा गेट चौक पर प्रदर्शन किया । 

    सभा के बाद कांग्रेसी उग्र हो गए और भिलाई-3 थाने का घेराव करने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्ता में तैनात कर्मियों से झूमा-झपटी करने लगे। इस पर भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। उस प्रकरण में बुधवार को थाना भिलाई-3 पुलिस ने चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, मनोज डहरिया, सुजीत बघेल समेत 150 लोगों के खिलाफ धारा 189(2), 190, 221, 132, 121, 132, 121, 324(2), 126(3) और लोक संपत्ति का नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision