August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सतनामी समाज ने देवेन्द्र यादव की रिहाई के लिए जैतखाम में जलाया दीया, एकजुट होकर कहा हम सब साथ है

    निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं को रिहाई की लगातार मांग कर रहे थे देवेंद्र निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं को रिहाई की लगातार मांग कर रहे थे देवेंद्र
    • doing of business

    परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास उनके बेहतर भविष्य की कामना की
    निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं को रिहाई की लगातार मांग कर रहे थे देवेंद्र

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव को ​पुलिस ने बलौदाबाजार मामले में जेल में बंद कर दी है। इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता थोड़ी भी कम नहीं हुई है। इसके विपरीत जो लोग विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। जेल में बंद विधायक  देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। साथ ही बिहार कांग्रेस का प्रभारी सचिव भी नियुक्त किया गया है।
      सतनामी समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव के लिए जैतखाम दीप प्रज्वलित किए। भिलाई सहित प्रदेश भर में सतनामी समाज ने दीप जलाया। समाज के प्रमुखों ने कहा कि जो हमारे समाज के सत्य के लिए लड़ रहा है। उसकी कभी हार नहीं हो सकती है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है। सतनामी समाज के लोगों ने सत्य के प्रतिक जैतखाम के दीप प्रज्वलित कर ईश्वर से विधायक देवेंद्र यादव के लिए खैरियत की प्रार्थना की। आप को बता दे ​दी बलौदा बाजार क्षेत्र के एक गांव में खैतखाम को असामाजित तत्वों ने क्षति पहुंचाकर सतनामी समाज के भावनाओं को आहत किया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन और शासन ने कोई पहल नहीं की थी। इससे नाराज सतनामी समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें समाज का समर्थन करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव 10 मिनट के लिए शामिल होने गए है। पुलिस ने सतनामी समाज के निर्दोंष युवाओं को पकड़ कर जेल में डाल दिया है। इन युवाओं की आवाज विधायक देवेंद्र यादव ने उठाई। उनकी रिहाई और उनके हक की बात की तो भाजपा शासन ने उन्हें ही दोषी बताकर उन्हें भी पकड़ कर जेल भी डाल दिया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision