August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भिलाई में 2 से 5 जनवरी तक सुधांशु महाराज होगा दिव्य प्रवचन

    • doing of business

    विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियां सुनने आयेंगे महाराज का प्रवचन
       भिलाई/शौर्यपथ / विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल द्वारा गुरुवार 2 जनवरी से 5 जनवरी तक चलने वाले चार दिवसीय शिव ज्ञान गंगा महोत्सव आयोजन किया गया है। विश्व जागृति मिशन संस्थापक सुधांशु महाराज जिनको छग सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त का 2 जनवरी को नगर आगमन हो रहा है।
    उक्त जानकारी विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल के अध्यक्ष चमनलाल बंसल ने पत्रकारवार्ता में दी। श्री बंसल ने आगे बताया कि 2 जनवरी से 5 जनवरी
    तक गुरुदेव भिलाई के जयंती स्टेडियम के समीप स्थित मैदान में आ रहे हैं। गुरुवार 2 जनवरी को संध्याकालीन सत्र में शाम 5 बजे से और फिर तीन-चार और पांच जनवरी को प्रात: कालीन सत्र में सुबह 9 बजे से और संध्या कालीन सत्र में शाम 5 बजे से गुरुदेव प्रवचन देंगे। प्रवचन के बाद 5 जनवरी को पंडाल स्थल पर 12 बजे से बडी संख्या में लोग महाराज से दीक्षा प्राप्त करेंगे।   कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और सांसद सहित कई हस्तियां शामिल होने जा रहे हैं। उनके प्रोटोकॉल के तहत ही पंडाल का निर्माण भी कराया गया है। पूरे व्यवस्था के
    लिए करीब 25 समिति बनाई गई है जिसमें 300 वालेंटियर बनाया गया है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए सेक्टर 6 और न्यू खुर्सीपार के अग्रसेन भवन में रूकने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पंडाल में भोजन की और प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है।
      कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेश से भी बडी संख्या में श्रद्धालु और भक्त लोग आते हैं। इनके रहने और आवास की व्यवस्था भी समिति
    द्वारा की गई है। प्रवचन स्थल पंडाल के समीप में ही प्रवचन पश्चात नि:शुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जनवरी को कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर जयंती स्टेडियम कार्यक्रम स्थल में समाप्त होगी।
       इस दौरान 108 कलश निकलेगी जिसमें करीब एक हजार महिला एवं भक्त शामिल होंगे। समिति द्वारा धर्म प्रेमी सज्जनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। प्रेस वार्ता मे प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष चम्मन लाल बंसल, महासचिव जयशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव
    देवांगन,रतन जयसवाल, दिनेश लोहिया, सुनील चौरसिया,गणेशराम देशमुख, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल साहित मुख्य यजमान हरेन्द्र दुबे सहित अन्य लोग उपस्थिति थे।
      सुधांशुजी महाराज के निर्देशाुनसार कुम्हारी में बन रहा है दस मंजिलाकैलाश मानसरोवर-चमनलाल बंसल इस दौरान चमनलाल बंसल एवं संदीप खेमका ने बताया कि सुधांशु जी महाराज की मंशानुसार कुम्हारी में विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल द्वारा कैलाश मानसरोवर का निर्माण  साढे 6 एकड़ में दुर्ग जिले के ब्रम्हलोक आश्रम परसदा कुम्हारी में किया जा रहा है। यह स्थान स्वयं सुधांशु जी महाराज ने
    चयन किया है। अध्यक्ष चमनलाल बंसल, सुनील चौरसिया व हरेन्द्र दुबे सहित सभी पदाधिकारियों ने आगे बताया कि यह मान सरोवर का निर्माण अभी तक इसका सात मंजिल तक निर्माण हो चुका है इसकी ऊंचाई 108 फीट होगी और यह 10 मंजिला बनेगा। इसके अलावा यहां मानसरोवर की जैसे धारा यहां प्रवाहित होगी और भविष्य में यहां गुरूकुल भी प्रारंभ करने की योजना है। वहीं मिशन के उपाध्यक्ष शिव देवांगन, दिनेश लोहिया ने बताया कि महाराज की और हमारे विश्व जागृति मिशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की मंशा है कि
    कुम्हारी के परसदा में जहां मान सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ के साथ ही  झारखण्ड, उडि़सा व छग के पड़ोंसी राज्यों का ये धर्म
    स्थल बने। इस मानसरोवर का निर्माण पिछले 2007 से प्रारंभ हुआ था और आगामी 2029 तक यह मानसरोवर निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision