August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग के बारबरद के डामर प्लांट में हाइवा की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत

    • doing of business

      दुर्ग/शौर्यपथ / दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बानबरद ग्राम में स्थित एक डामर प्लांट में मंगलवार को हाईवा की चपेट में आने से यहां एक मजदूर की मौत हा गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशत हो गए और मृतक के परिजनों के साथ जमकर हंगामा किये। नंदिनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजा दिलाया इसके बाद मामला शांत हुआ।
       नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बानबरद से डोंगरिया रोड में एक अग्रवाल डामर प्लांट स्थित है। यहां मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब वहां काम कर रहा मजदूर अशोक कोसरे पिता गोकुल कोसरे (45 साल) हाइवा की चपेट में आ गया। हाइवा उसके ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाइवा में डामर लोड हो रहा था। इसी दौरान उसने जैसे ही उसे बैक किया बाएं तरफ डामर समेटने में लगा मजदूर अशोक कोसरे उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन वहां पहुंच गए। नंदिनी पुलिस ने पहुंचकर शव को उठाने की कोशिश की  तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने और हंगामा करते रहे। इसके बाद प्लांट का मालिक वहां पहुंचा और उसने लोगों को समझाया कि ये महज एक दुर्घटना है। प्लांट संचालक ने तत्काल अपने पास से 60 हजार रुपए मुआवजे के रूप में परिजनों को दिया। शेष मुआवजा बाद में देने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए शव को उठाकर ले गए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision