August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग के कारण महिला पुलिस के बेटे की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या मुख्य आरोपी पे्रमी लुकेश साहू फरार

    • doing of business

    दुर्ग/शौर्यपथ / बीती रात्रि कसारी डीह सिविल लाईन क्षेत्र में महिला पुलिस केपुत्र चेतन साहू 24 वर्ष पिता गजेन्द्र साहू न्यू पुलिस लाईन दुर्ग निवासी पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग को कारण बताया गया है।  फिलहाल हत्या का मुख्य आरोपी लुकेश साहू फरार है,वहीं पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर 7 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के लिए उपयोग में लाए गए लाठी व डंडे भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिए गए है। हत्या के इस मामले में अहम बात यह है कि मृतक चेतन साहू और युवती दोनो की मां पुलिस विभाग में आरक्षक है,वहीं दूसरा पे्रमी मुख्य आरोपी लुकेश साहू सरगुजा का निवासी बताया गया है। बहरहाल हत्या की घटना से हरकत में आई पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है।
        पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चेतन साहू न्यू पुलिस लाईन में रहता था। वह न्यू पुलिस लाईन में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। वहीं हत्या के मुख्य आरोपी का भी उसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि हाल ही में मुख्य आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ चेतन साहू को देख लिया था,जो मुख्य आरोपी को नागवार गुजरा। इसी विवाद को सुलझाने रविवार की रात करीब 8.30 बजे के आसपास मुख्य आरोपी व युवती द्वारा चेतन साहू को सिविल लाईन क्षेत्र में बुलाया गया था। यहां उन तीनों के अलावा मुख्य आरोपी के साथ उसके साथी भी पहुंचे। बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद सुलझने के बजाय और अधिक बढ़ गया जिससे गुस्से में मुख्य
    आरोपी व उसके साथियों द्वारा चेतन साहू से मारपीट की जाने लगी। जिससे घबराए चेतन साहू ने भागकर उनसे बचने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य आरोपी व उसके साथियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस बीच चेतन साहू अपनी जान बचाने सिविल लाईन में हमर क्लीनीक के पास स्थित एक क्वार्टर में घुस गया,लेकिन उसे वहां मदद नहीं मिली। तभी मुख्य आरोपी व उसके साथियों ने क्वार्टर के बरामदे में घुसकर चेतन साहू पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेतन साहू के चिल्लाने पर आसपास के रहवासियों को आते देख सभी  हमलावर  युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा रक्त रंजित चेतन साहू को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चेतन साहू ने कुछ देर बाद दम तोड़ दी। हमले में चेतन साहू को सिर व गर्दन के पीछे गंभीर चोंटे आई थी। बहरहाल सिविल लाईन क्वार्टर क्षेत्र में हत्या की घटना सामने आने से रहवासियों में दहशत का माहौल है। रहवासियों का कहना था कि यहां प्रतिदिन नशेडिय़ों का जमावड़ा लगता है, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस इसे नजरअंदाज करते जा रही है। जिससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसलें बुलंद है। रहवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त व पेट्रोलिंग व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
      समय पर पुलिस पेट्रोलिंग या एम्बूलेंस पहुंचजाती तो बच सकती थी जान:-मोहल्लेवासियों के बताए अनुसार मृतक चेतन साहू की जान बच सकती थी। घटना घटित होने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल पर आधे-पौन घंटे विलंब से पहुंची और एम्बुलेंस तो आई ही नहीं। डायल 112 में घायल युवक चेतन को पुलिस वालों ने ठूस कर गाड़ी के अंदर डालकर ले गए। जैसे किसी जानवर, भेड़ बकरी को डाल रहे है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पुलिस वाले घायल युवक को उठाने से भी कतरा रहे थे। आस-पास के लोगों से घायल युवक को उठवाया और वाहन में डलवाया। सही समय पर एम्बुलेंस व पुलिस
    पेट्रोलिंग पार्टी पहुंच जाती तो घायल चेतन साहू की मौत नहीं होती। आने
    वाला वर्ष 2025 नए साल का जश्न का ये युवा भी लुत्फ  उठाता, लेकिन ईश्वर के सामने सब नतमस्तक है। परिवारजनों के सामने उसकी मौत का यह बड़ा सदमा वर्ष के अंतिम दिन के पहले उन्हे अत्यंत पीड़ा दे गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision