August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कमीशनखोरी की लिखित शिकायत मिलने पर करूंगा सख्त कार्यवाही-आयुक्त

    • doing of business

    भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, विकास कार्यों में भाजपा पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार को लेकर दया सिंह ने पार्षदों के साथ घेरा निगम कार्यालय समस्याएं हल करने पन्द्रह दिन का दिया अल्टीमेटम,नही होने पर करेंगे उग्र आंदोलन
       भिलाई/शौर्यपथ /नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद दया सिंह ने आज निगम कार्यालय में शहर सरकार के द्वारा कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचार एवं भाजपा पार्शदों के वार्डो में हो रहे विकास कार्यों में हो रहे सौतेला व्यवहार को लेकर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। आयुक्त को पब्लिक के बीच बुलाकर जनता की सब  समस्याओं को अवगत कराया। तत्पश्चात उनके कार्यालय में भी बैठकर सभी भाजपा पार्षदों ने अपना अपना विकास कार्यों का मांग पत्र उन्हें सौँपा। पन्द्रह दिवस के अल्टीमेटम में यदि समस्याएं हल नही हुई तो निगम की शहर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
          सभी भाजपा पार्षदों ने अपने अपने वार्डों की समस्याओं को आयुक्त के समक्ष रखा। श्री दया ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सुशासन की इस साय सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही करेंग। शहर सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे। शहर सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार करने मे ंआगे है। इस निगम में अमीरों के काम फटाफट होते है, गरीब आदमी सिर्फ चक्कर पर चक्कर लगा रहा है। उन्होंने निगम के अफसरों व शहर सरकार पर कमीशनखोरी का भी गंभीर आरोप लगाया। यही वजह है कि निगम का कोष खाली हो रहा है। भाजपा पार्षदों से विकास कार्यों को लेकर शहर सरकार सौतेला व्यवहार बंद करे। वही पार्षदों ने स्ट्रीट लाईट, सड़क, नाली, व स्लम एरिया े साफ सफाई, शौचालय की सफाई और संधारण कार्य खुर्सीपार व केम्प के वार्डों में पेजजल की दिक्कत और खुर्सीपार   में केमिकल युक्त पानी आने की समस्याओं से निजात दिलाने आयुक्त से कहा। भाजपा पार्षद स्मिता ढोड़के ने कहा कि सफाई का ठेका 50 करोड़ का हुआ है  लेकिन मेरे वार्ड 20 में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नही होता। पूछने पर कहते है, कि गाडी खराब है, गाडी में डीजल नही है , या फिर गाडी अन्य वार्ड में कचरा उठा रही है जैसे सुपरवाईजर बहाना बनाते हैं।
           पीएम का विजन है कि हर घर शौचालय हो, उस पर भी निगम की शहर सरकार सही ढंग से कार्य करें। ये मेरी मांग है। स्मृति नगर के आस पास बडे अपार्टमेंट के नजदीक नाला में धड़ल्ले से अवैध कब्जा हो रहा है, और नाले को पाटा जा रहा है। कलेक्टर से शिकायत होने के बावजूद भी कलेक्टर के कार्यवाही का आदेश होने के बावजूद भी निगम कार्यवाही नही कर रहा है। उस पर मेरे द्वारा आयुक्त को    ध्यानाकर्षण कराया गया कि इस पर भी कार्यवाही हो। चूंकि वह मेरा वार्ड नही है लेकिन भाजपा के पार्शद मुकेश अग्रवाल का वार्ड है और वह हमारे ही पार्टी के पार्षद है। पार्षद जालंधर सिह ने कहा कि मेरे वार्ड में परियेाजनाओं व लोकहित से संबंधित कोई कार्य नही हो रहा है, फ्री होल्ड का  लाभ वार्ड के लोगों को मिले। उन्होंने चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं के सामने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय पर खुला आरोप लगा दिया कि आप का रवैय्या जनप्रतिनिधियों को लेकर ठीक नही है, आप फोन नही उठाते, और आने से ऊंची आवाज में कहते है कि कैसे आये हो? जैसे भाषा का उपयोग करते हो। इससे जनप्रतिनिधि काफी अपमानित महसूत करते है। उधर इस मामले में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि लोकहित व जनहित के जो भी कार्य है, उसे प्राथमिकता से कराया जा रहा है। कमीशन का आरोप प्रत्यारोप के संबंध में मेेरे पास लिखित शिकायत नही है, यदि लिखित शिकायत मिलेगी तो मैं सीधा कार्यवाही करूंगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियो व जनता से कहा है कि किसी भी समस्या के लिए मुझसे आप संपर्क कर सकते है, मैँ उपलब्ध हूं। कई बार मीटिंग में होने के कारण फोन उठाना संभव नही होता है। यहां ये बताना लाजिमी होगा कि एक साल पहले भी दया सिंह द्वारा निगम का घेराव किया गया था, और आज फिर निगम के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बेरीकेटस तोड़कर निगम के मुख्य दिवार पर चढ गये। और ये  आंदोलन नही आगे महाआंदोलन होगा।
         प्रमुख मुद्दों में श्री पब्लिकेशन को तत्काल प्रभाव से हटाए, निगम की आर्थिक हालत खराब, करोड़ो रुपए के टैक्स वसूली से एजेंसी बच रही है, अफसर   एजेंसी पर मेहरबान है। एजेंसी को तुरंत हटाओं। निगम खुद टैक्स वसूली करें। एजेंसी को दी जाने वाली कमीशन से राशि की वसूली की जाए। 4 प्रतिशत कमीशन बंद हो, सिविल का काम हो या सफाई हर काम में कमीशनखोरी चल रहा है।
      ठेकेदार भी 20-25-30 प्रतिशत एबो रेट भर रहे है। ठेकेदार, अधिकारी शहर
    सरकार में लाल है। सालों से जमें अधिकारी-कर्मचारी बदलें। निगम में चाय-पानी का खर्चा दिए बिना कोई काम नहीं होता। चाहे वह राशन कार्ड हो, गुमाश्ता हो,जन्म-मृत्यु व शादी का प्रमाण पत्र चाय पानी का देना पड़ता है। राजस्व संपदा व स्वास्थ्य विभाग में भारी गड़बड़ी है। अधिकारी, कर्मी  व इंजीनियर का विभाग व टेबल व जोन बदला जाए। सालों से एक ही जगह जमें है। सिटी बस सेवा जल्द शुरु करें। तीन माह में 60 बसों को चलाना था, लेकिन दो वर्ष हो गए एक भी बस नहीं चल रही है। डिपों में करोंड़ो की बसें कंडम हो गई। एफआईआर क्यों नहीं हुई। कब तक बस चलेगी। टाउनशीप को छोड़ दे तो खम्हरिया, कोहका, कुरुद, वैशाली नगर, केम्प, छावनी, खुर्सीपार में भारी पेयजल संकट है। टैंकर से वार्डो में पानी दें। सफाई कार्य में लगे मजदूरों का शोषण हो रहा है। पीएफ ईएसआईसी नहीं काटा जा रहा है। शहर के अंदरुनी सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों का निर्माण करें। खुर्सीपार में भारी बिजली कटौती हो रही है। निगम इसका समाधान करें। कैम्प में पेयजल संकट, छावनी में कैमिकल युक्त गंदा पानी सम्पवेल से हो रही है। सम्पवेल
    को बंद कर पाईपलाईन बिछाएं। सुपेला रोड में स्ट्रीट लाईन बंद है।
    सौंदर्यीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार है, जांच करें।शहर में अवैध प्लाटिंग का कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। लोगों की गाढ़ी कमाई जमीन माफिया हड़प रहे है। अवैध प्लाटिंग की पहचान निगम करें। शहर के उद्यानों का बुरा हाल है। प्रापर्टी टैक्स में जो छूट उद्योगपतियों को दी गई है वह छूट शहर के गरीबों को भी दी जाए। निगम की आर्थिक स्थिति खराब है, कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा, भुगतान में देरी हो रही है। सड़क,नाली व सफाई व
    पानी के कार्य के लिए अलग से सेल का गठन करें, समिति बनाए इस समिति में
    भाजपा पार्षदों को रखा जाए। इस घेराव में मुख्य रूप से भाजपा के पार्षद लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी दिवाकर, एन शैलजा, संजय सिंह, सत्यदेवी जयसवाल, वीणा चन्द्राकर, चन्देश्वरी बांधे, सरिता बघेल, सरित बंछोर, शकुंतला साहू, ईश्वरी नेताम,
    विनोद गुप्ता, संतोश मौर्या, श्री ढिल्लन सहित बड़ी संख्या में भाजपाकार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision