August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

       रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अवसर पर मंदिरों और पूजा स्थलों को स्वच्छ करके बनाएं भक्ति का पवित्र वातावरण - गजेंद्र यादव
    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भाजपा द्वारा मंदिरों, तीर्थस्थलों एवं पूजास्थलों का स्वच्छता अभियान प्रारंभ

    दुर्ग / शौर्यपथ / अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 14 जनवरी से 22 जनवरी तक देशभर के सभी तीर्थ स्थलों मंदिरों एवं पूजा स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पहले दिन चण्डी शीतला मण्डल द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की विशेष उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 7 लुचकीपारा में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया तत्पश्चात लुचकी तालाब के किनारे स्थित आसपास के गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर के परिसरों की साफ सफाई की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और विधायक गजेंद्र यादव ने स्वयं हाथ में झाड़ू पकड़कर मंदिरों के अंदर और बाहर साफ सफाई की।
       स्वच्छता अभियान प्रारंभ होने से पहले कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि ईश्वर की भक्ति के बाद स्वच्छता सबसे बड़ी भक्ति है। तीर्थ स्थलों और मंदिरों  में स्वच्छता अभियान के माध्यम से पुण्य का भागी बनने का सबसे बड़ा अवसर आया है। भाजपा नेतृत्व का स्पष्ट संदेश है, "अयोध्या में विराजेंगे श्रीराम और स्वच्छ होंगे सभी मंदिर, तीर्थ और धाम" भाजपा नेतृत्व के संदेश को धरातल पर लाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 22 जनवरी तक प्रतिदिन 2 से 3 घंटे मंदिरों और पूजा स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाएं। रामभक्तों के 500 वर्षों के लम्बे संघर्ष और बलिदान से वो ऐतिहासिक और पावन क्षण आने वाला है जिसकी प्रतिक्षा बरसों से हर सनातनी को थी, इस क्षण में पूजा स्थलों और मंदिरों के आसपास की साफ सफाई करके भक्ति करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मोहल्ले में भी स्वप्रेरित होकर जनभागीदारी के माध्यम से मंदिर और पूजा स्थलों की साफ सफाई का आव्हान किया।  
       दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि मंदिर और पूजा स्थल भक्ति का केंद्र है, जहां जाने से प्रत्येक मनुष्य को मन की शांति और अलौकिकता का अनुभव होता है, ऐसे पुनीत स्थलों की साफ सफाई प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने भव्य राम मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंदिरों और पूजा स्थलों पर सब मिलकर स्वच्छता अभियान जारी रखने के साथ-साथ अपने शहर का कोना कोना स्वच्छ बनाएं क्योंकि स्वच्छता विकास का प्रतीक है, स्वच्छता का सीधा संबंध संपन्नता और समृद्धि से है।
      उपरोक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, अल्का बाघमार, जिला मंत्री आशीष निमजे, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा,जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सदर मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, मंडल महामंत्री श्याम शर्मा, मंडल महामंत्री आसिफ़ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, ज़िला स्वच्छता अभियान के सह प्रभारी अनूप सोनी, महिला मोर्चा महामंत्री गायत्री वर्मा,मो. इब्राहिम चौधरी, मोहम्मद रेहान चौधरी के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

    धान खरीदी के निर्धारित अवधि तक सभी किसानों के धान खरीदने के दिये निर्देश       

         दुर्ग । शौर्यपथ । जिले के नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान उपार्जन केंद्र सिरसा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ पर खरीदी की गई धान, धान की उठाव, स्टैग व्यवस्था, नमी मापी मशीन, बरदाना आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर खरीदी की गई धान की आद्रता की माप नमी मापी मशीन से कराई। उन्होंने तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर जोर देते हुए सभी उपार्जन केंद्रों में इसकी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जो किसान अभी तक धान नही बेच पाए हैं, उन्हें खरीदी के निर्धारित अवधि तक धान बेचने प्रेरित करने, धान बेच चुके छोटे किसानों का रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को आज सम्बंधित क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। सिरसा उपार्जन केंद्र के प्रबंधक श्री टुमेश साहू ने बताया कि केंद्र में 7776.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसमे 456.40 क्विंटल मोटा , 425.60 क्विंटल पतला व 6894.40 क्विंटल सरना शामिल है। किसानों को राशि भुगतान हो गई है। उपार्जन केंद्र से सम्बंधित 996 किसान में से अब तक 830 किसान धान बेच चुके है। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक श्री सी पी दीपांकर, एस डी एम श्री मुकेश रावटे, तहसीलदार श्री गुप्ता, सी सी बी के नोडल अधिकारी श्री एस के जोशी एवं सहकारिता व नान के अधिकारी उपस्थित थे।

    दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग शहर में नवनियुक्त विधायक गजेंद्र यादव शहर की यातायात व्यवस्था एवं बाजार व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पिछले दिनों ब्राह्मण का अधिकारियों से वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए नजर आए इसी कड़ी में दो विधायक गजेंद्र यादव ने बस स्टैंड पर हो रही यातायात असुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा निर्मित पुलिस सहायता केंद्र पर यातायात सहायता केंद्र का उद्घाटन कर यातायात की व्यवस्था को दूर करने में एक सार्थक पहल की परंतु यही आश्चर्य की बात है कि पिछले दिनों बाजार में भ्रमण के दौरान भी विधायक द्वारा व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई बावजूद इसके ऐसी चर्चा है कि निगम के बाजार अधिकारी द्वारा इंदिरा मार्केट दुर्ग में अवैध कब्जाधारी द्वारा कब्जा किए हुए पुलिस सहायता केंद्र के मकसद से बनाए गए छोटे से भवन की जानकारी विधायक को नहीं दी गई होगी ?

        जिस तरह से विधायक  गजेंद्र यादव व्यवस्था दूर करने की दिशा में पहल कर रहे हैं ऐसा ऐसी चर्चा है कि अगर विधायक गजेंद्र यादव को इस बात की जानकारी होती थी इंदिरा मार्केट दुर्ग में व्यवस्था के लिए बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र पर अवैध कब्जाधारी का कब्जा है तो निश्चित ही नगर निगम प्रशासन को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश जरूर देते वही बाजार क्षेत्र में चर्चा का विषय है कि नगर निगम द्वारा दुर्ग शहर के नवनियुक्त विधायक को भी अंधेरे में रखा जा रहा है। 

       बता दे की बाजार की अव्यवस्था ,शहर की अव्यवस्था, अतिक्रमण की अधिकता से दुर्ग की जनता परेशान होकर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी के विरुद्ध अपना मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र यादव को दी थी कांग्रेस प्रत्याशी की हार का बड़ा कारण बाजार की अवस्था भी रही ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस की सरकार जाने के बाद भी बाजार की अवस्था यह साफ इशारा कर रही है कि नगर निगम का बाजार विभाग सिर्फ राजनीति की आड़ में अपनी रोटी सेक रहा है और राजनेताओं को सामने लाकर अपनी निष्क्रियता पर लगातार चार चांद लगा रहा है । 

    दुर्ग शहर की व्यवस्था नहीं सुधरी तो अब लगेंगे विधायक गजेंद्र यादव पर भी निष्कृता के आरोप

     दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र और दुर्गा नगर पालिक निगम दोनों समक्ष होने के कारण शहर की जनता अपने नए विधायक से काफी उम्मीद कर रही है इंदिरा मार्केट के डिवाइडर हटाने ,बाजार की व्यवस्था दुरुस्त होने, शहर में व्याप्त गंदगी से मुक्ति के लिए अब शहर की जनता अपने नए विधायक की तरफ बड़े आस के साथ देख रही है परंतु वही अब तक अपने कार्यों में कोई बड़ी उपलब्धि न दिखाते हुए शहर की दुर्दशा के जिम्मेदार बाजार विभाग और स्वास्थ्य विभाग पर जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह का कड़ा कदम ना उठाना कई तरह के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है हाल ही में कुछ महीने पहले देखा गया कि ऐसे ही एक राजनीतिक विवाद के चलते दुर्ग नगर निगम के बाजार विभाग द्वारा 24 घंटे के अंदर ही मारुति एडवरटाइजर्स को  नोटिस देकर निलंबित कर दिया गया मामला कोर्ट तक भी पहुंचा इस मामले में नगर निगम की त्वरित कार्यवाही कहीं ना कहीं इशारा कर रही की अपने कलम को बचाने के लिए दुर्ग का बाजार विभाग असंभव कार्य को भी संभव कर सकता है जैसा की बाजार विभाग के अंतर्गत आने वाले लाइसेंस शाखा में एक ऐसी संस्था को लाइसेंस अनुज्ञप्ति लाइसेंस दे दिया गया जिनके पास स्वयं की दुकान ही ना थी, शहर में स्वच्छता श्रृंगार के अंतर्गत आने वाले शौचालय में भेदभाव और मनमर्जी का कार्य जगजाहिर है वही प्लेसमेंट के जरिए भर्ती संख्या भी विवाद का कारण बनती है । मिली जानकारी के अनुसार कई वार्ड में तीन से चार सुपरवाइजर तो कई वार्ड में एक सुपरवाइजर कार्यरत हैं ऐसी भी चर्चा है कि अपने लोगों की भर्ती के लिए सभी नियमों को तोड़कर यह कार्य किया जा रहा है अब देखना यह है कि दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शहर में सुव्यवस्था लाने के लिए किस तरह का कदम उठाते हैं

     दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से महापौर धीरज बाकलीवाल ने कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई देकर अभिनंदन किए और नये वर्ष की बधाई ओर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सजंय कोहले,दीपक साहू,भोला   महोबिया व अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने कर्मठ कार्मिकों के योगदान की बदौलत उत्पादन एवं लाभ के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इसके साथ ही कार्मिकों और उनके परिवारजनों के साथ अपनत्व एवं परिवारिक रिश्ता बनाये रखने की दिशा में, भिलाई इस्पात संयंत्र का कार्मिक विभाग सतत प्रयासरत
    रहा है। संयंत्र के कार्मिक अपने कार्यस्थल को कार्यस्थल ही नहीं वरन पूजा स्थल भी मानते है। कार्मिक अपने कार्यक्षेत्र में कैसे कार्य करते हैं तथा संयंत्र की विभिन्न इकाइयों में किस तरह उत्पादन होता है, इसे जानने की प्रबल इच्छा परिवारजनों के हृदय में सदैव रहती है। उत्पादन एवं लाभ में कार्मिकों के साथ-साथ कार्मिकों के परिवार की भी अहम भूमिका होती है, जो कि प्राय: संयंत्र की कई जानकारियों से अनजान एवं अनभिज्ञ होते हैं।
    इन्हीं प्रयासों के साथ कार्मिकों के परिवार जनों को संयंत्र से परिचय कराने हेतु समय-समय पर 'आप भी जानियेÓ कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसी कड़ी में स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) विभाग के कार्मिकों की पत्नियों को भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यक्षेत्रों व कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से 'आप भी जानियेÓ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 9.15 बजे मानव संसाधन विकास विभाग में किया गया, जिसमें एसएमएस-3 विभाग के 17 कार्मिकों की पत्नियां शामिल हुई थीं।
     इस कार्यक्रम आयोजन, विभाग प्रमुख एवं महाप्रबंधक एसएमएस-3 ए बी श्रीनिवास की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक संदीप माथुर, महाप्रबंधक कार्मिक श्रीमती शीजा पी मैथ्यू तथा महाप्रबंधक एसएमएस-3 एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस उपस्थित थी।
    कार्यक्रम के शुभारंभ के उपरांत, कार्मिकों की पत्नियों को संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 महामाया, एसएमएस-3 एवं यूनिवर्सल रेल मिल का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के पश्चात ए बी श्रीनिवास ने, मानव संसाधन विकास केन्द्र के सभागार में कार्मिकों की पत्नियों के अनुभवों को सुना साथ ही उनसे इसके लिए सुझाव भी आमंत्रित किये। कार्यक्रम के अन्तर्गत अतिथियों का स्वागत उद्बोधन सहायक प्रबंधक कार्मिक सुश्री शालिनी चौरसिया द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन, कनिष्ठ अधिकारी कार्मिक डॉ उपेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में, कार्मिक विभाग के अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी चैतराम साहू, अनुभाग अधिकारी श्रीमती सोनू चैरसिया, वरिष्ठ स्टाफ सहायक एल सी गुप्ता एवं अटेन्डेन्ट सह कनिष्ठ स्टाफ सहायक सुश्री हर्षिता नाग का विशेष योगदान रहा।

    दुर्ग / शौर्यपथ /कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी एवं एसडीएम दीपक निकुंज निर्देश में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता बीती रात्रि दुर्ग शहर में स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास आकस्मिक निरीक्षण में पंहुचेंं। रात में निरीक्षण के दौरान छात्रावास भवन की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का मुवायना किया। तहसीलदार ने एक एक कर लगभग सभी  छात्रों से बात कर उनका हालचाल जाना। बच्चों से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधीक्षक विकास चंद्राकर ने बताया की छात्रावास में बच्चों के नियमित हेल्थ चेकअप होता है। बच्चों के शिक्षा स्तर में वृद्धि हेतु कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है। समय-समय पर खेल स्पर्धा, योगा आदि गतिविधियां कराई जा रही है।
    तहसीलदार ने सभी बच्चों  की मोटिवेशनल क्लास लिया। हॉस्टल में बच्चों के साथ भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता परखा। तहसीलदार को अपने बीच पाकर आदिवासी बच्चे खुश दिखे। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक विकास चंद्राकर उपस्थित थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / निगमायुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने आज मॉर्निंग विजिट के दौरान 66 एवं 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फिल्टर बेड, एरीएशन चेंबर, वाश वाटर एवं फिल्टर प्लांट के अन्य स्थानों में पहुंचकर जल शुद्धिकरण के लिए अपनाए जा रहे पूरे कार्यों का अवलोकन कर सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझे। जल शुद्धीकरण की प्रत्येक विधि का जायजा लेते हुए, निगम क्षेत्र के हर वार्ड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था निरंतरता बनी रहे इसके लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। फिल्टर प्लांट के लैब में पहुंचकर केमिस्ट से चर्चा करते हुए उन्होंने पानी में पाए जाने वाले तत्वों और टर्बिडिटी की जांच को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
    नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिलता रहे इसके लिए जलकार्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से अपने कार्य में जुटी हुई है। कहीं भी विशुद्ध पानी न पहुंचे इसके लिए पानी सेंपल जांच के साथ ही सभी जोन क्षेत्रों से रेंडम जांच करने के निर्देश भी निगम आयुक्त श्री ध्रुव ने दिए। कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि आयुक्त ने फिल्टर प्लांट मे  शिवनाथ नदी से आने वाले पानी से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन वाटर के सैंपल तक की प्रक्रिया का अवलोकन किए। जल शुद्धिकरण के इस्तेमाल में उपयोग होने वाले  क्लोरीन, ब्लीचिंग एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। वाटर टेस्टिंग लैब में पहुंचकर संधारित पंजियों का तिथि अनुसार अवलोकन किए। आयुक्त ने प्रतिदिन पानी टंकी और अंतिम छोर के जल स्रोत से लिए जाने वाले सेम्पल के पानी टेस्टिंग की रिकॉर्ड व्यवस्थित करने कहा।
    रोस्टर अनुरूप हो हर वार्ड सफाई -
          निगम आयुक्त श्री ध्रुव मॉर्निंग विजिट के दौरान वार्ड 29 वृंदा नगर पहुंचे जहां अटल आवास में बैकलाइन सफाई कार्य को देखे और सफाई को नियमित करने कहा, उन्होंने सफाई कराने वाली एजेंसी व जोन के स्वास्थ्य अधिकारी को हर वार्ड में रोस्टर के अनुरूप सफाई करने के निर्देश दिए। विजिट के दौरान  आयुक्त से वार्ड के नागरिकों ने चर्चा में  कुछ क्षेत्रों में नल से पानी लो प्रेशर से आने की  जानकारी दिए जिस पर निगम आयुक्त ने उस क्षेत्र में बिछे हुए पाइपलाईन का सर्वे कर लो प्रेशर की समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक - दो स्थान पर सी एण्ड डी वेस्ट रखे जाने को लेकर जोन के स्वास्थ्य अमले को फटकार लगाते हुए तत्काल फाइन काटने के निर्देश दिए।
     निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव, जोन आयुक्त येशा लहरे, अभियंता कुलदीप गुप्ता, बसंत साहू, एआरओ जगदीश तिवारी सहित निगम की टीम मौके पर उपस्थित रहे।

    भिलाई / शौर्यपथ / आज श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति के मध्य श्री 1008 पारसनाथ भगवान श्री 1008 चंद्र भगवान के पाषाण और अष्टधातु की प्रतिमा पर शांति धारा का सौभाग्यवती माता जी के अमृत वचनों में यह सौभाग्य प्राप्त करने वालों सेक्टर 1 और दुर्ग परिवार के में  सुयश सागर महाराज जी के .गृहस्थ जीवन के परिजन प्रदीप प्रमोद अरुण जैन बाकलीवाल सेक्टर वन परिवार. एवं संजय शाह  परिवार वैशाली नगर ने प्राप्त किया ।
       श्री पारसनाथ दिगंबर सभा सेक्टर 6 के अध्यक्ष प्रशांत जैन, ज्ञानचंद जैन,प्रवीन छाबड़ा, मुकेश जैन महामंत्री, सोमेश जैन, जिनेंद्र जैन, अशोक निकोटिया, संजय चतुर, आशीष जैन, पंकज जैन, सिंपी जैन, प्रशांत जैन, सुनील जैन, संजीव जैन, भारत जैन, मितेश बाकलीवाल, मुन्नालाल जैन, विनोद जैन,सिंपी जैन, अनिल जैन, चिरंजीव जैन, मुनमुन जैन, संजीव जैन, राकेश जैन आदि सैकड़ो महिलाओं एवं भक्तगण की उपस्थिति के मध्य भक्ति भाव से परम पूज्य सौभाग्यवती माता जी के अमृत वचनों में सत्संग बाल ब्रह्मचारी पंकज भैया के उपस्थिति में श्री कल्याण मंदिर विधान मंडप पूजन जैन भवन के प्रांगण में 1008 आदिनाथ भगवान पारसनाथ भगवान अभिनंदन नाथ भगवान. श्री संभावनाथ भगवान की प्रतिमाओं के समोसारण में विधानमंडल पर श्रीफल और पूजन अरघसमर्पण करते हुए सैकड़ो महिलाओं और पुरुष वर्ग ने .भक्ति भाव के साथ पूजन अर्चना करते हुए भक्ति नृत्य भी किया इस अवसर पर महावीर प्रकाश निगोटिया दीपचंद जैन वीके शाह अरविंद जैन अशोक जैन आदि पारसनाथ दिगंबर जैन महासभा और जैन मिलन जैन ट्रस्ट के भक्तों की भी उपस्थित थी  की उपस्थिति थी।  सभी उपस्थित भक्ति गानों ने धर्म सभा में पूज्य माता जी को वंदमी और नमन करते हुए श्रीफल अर्पण कर मंगल आशीर्वाद भी ग्रहण किया। संपूर्ण पूजन विधान बाल ब्रह्मचारी पंकज भैया जी के निर्देशन में भक्तों ने पूजन आरती के साथ संपन्न किया.

     दुर्ग / शौर्यपथ / 22 जनवरी को श्रीराम जी के अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा के उपल्क्षय मे अयोध्या से आये निमंत्रण पत्र एव पवित्र अक्षत को घर घर वितरित किया गया एवं 22 जनवरी को अपने अपने घरो मे कम से कम 5 दीप जला दीपावली सा ख़ुशी मनाने व निकटम मन्दिरो मे पूजन हेतु आह्वांन व आमंत्रण दिया गया ! दुर्ग के कसारीडीह , पद्मनाभपुर , सुभाष नगर , गया नगर , शंकर नगर सहित भिलाई के राधिका नगर वार्ड के , अय्यप्पा नगर , शिवाजी नगर , मैत्री विहार एवं अन्य कालोनी मे जाकर सभी भक्त जनो से उपरोक्त हेतु आवेदन किया गया ! भिलाई शहर में इस कार्यक्रम कि अगुआई वैशाली नगर विधायक प्रतिनिधी मदन सेन ने किया ! निमंत्रण पत्र वितरण में मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं में राकेश सोनी ,अशोक रूसिया, नवीन कछुवाह ,अमिताभ भट्टाचार्य, ग्रीटी चौबे( मीठी),गीता चंद्राकर, तेनुका चंद्राकर ,रचना चौबे, गीता शाह, सरिता प्रसाद ,किरण गुप्ता, सारिका सिंह एवं वर्षा गाला उपस्थित थी
    ज्ञातव्य हो कि प्रभु राम जी की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024,दिन-सोमवार को अयोध्या में है इस उपलक्ष में भिलाई के सिद्धिविनायक मंदिर, राधिका नगर मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सुबह 11 बजे प्रभु श्रीराम जी की पूजा अर्चना,सुबह 12 बजे से सुंदरकांठ पाठ का आयोजन, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक महाप्रसाद भंडारे का आयोजन, दोपहर 3 बजे रंगोली प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में रखी गई है एवं इस हेतु पुरस्कार भी रखें गए हैं। शाम 6 बजे से 7 बजे तक 5011 भव्य दीप प्रज्जवलित किये जायेंगें सभी भक्तों से निवेदन किया गया है कि अपनी श्रद्धानुसार 5 या 11 या 21 दिये अपने घर से ही तैयार कर दीप प्रज्जवलित करें या अपने श्रद्धानुसार दिये की संख्या कम या ज्यादा कर सकते है। चाहे तो दीप प्रज्वलित अपने इच्छा अनुसार पूजा प्रांगण में भी आकर कर सकते हैं शाम 7 बजे सुंदरकांड का आयोजन शाम 7 बजे से प्रभु श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगीशाम 8 बजे से महाप्रसाद भंडारे का आयोजन शाम 6.00 बजे श्रीराम जी जुलूस यात्रा निकाली जायेगी । इस जुलूस में बच्चों को राम जी और हनुमान जी की वेषभूषा में आने कहा गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision