
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई/ शौर्यपथ / पंचशील पंजाबी समाज ने अपने प्रांगण पंजाबी पैलेस सेक्टर-5 में भक्तिमय माहौल में लोहड़ी पर्व मनाया गया। समाज के लोगों ने खचाखच भरे हाल में पंडित मनोज द्वारा भव्य रूप से सजाए हुए रामदरबार में पूजा अर्चना की। छत्तीसगढ़ के भजन सम्राट प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपने सुरों से सभी को भक्ति रस से डुबो दिया। इस दौरान जय श्री राम की ध्वनि से पूरा सभागार गुंजायमान हो गया।
समाज के अध्यक्ष नरेश खोसला व उनकी पत्नी रंजू खोसला ने यजमान बन विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सपरिवार पधारकर पूजा अर्चना की। बीएसपी के सेवानिवृत्त मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद अरोरा सहित कई विशिष्ट अतिथि सपरिवार मौजूद थे। लोहड़ी पर्व पर ढोल की थाप पर सभी ने झूम कर भांगड़ा किया।पूरे भवन को दीपो से सजाकर आकर्षक स्वरूप दिया गया। तत्पश्चात सभी ने भोजन का लुत्फ उठाया।आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यो अरुण हांडा,अरुण परती,अरुण ग्रोवर,अजय विनायक,दीपक भाटिया,अजय भसीन,राजीव भसीन,हेमंत सोनी,संजय भाटिया,राजीव नागपाल,अनुपम कथुरिया,बलबीर सहगल,डा नवीन कौरा,आशु विज और राजकुमार नैय्यर का विशेष योगदान रहा। अंत में अध्यक्ष नरेश खोसला ने सभी को बधाई दी व आभार व्यक्त किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से विगत दिनों, दुर्ग जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। यह परीक्षण शिविर पाटन, नंदिनी, अहिवारा और भिलाई में आयोजित किया गया था। परीक्षण शिविर में निर्धारित मानदंड के अधार पर चिन्हांकित दिव्यांगजनों को कृत्रिम एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। कृत्रिम एवं सहायक उपकरणों का वितरण के इस क्रम में, दिनांक 24 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे महात्मा गाँधी कला मंदिर, भिलाई में वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता थे। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) श्री पी के सरकार मंचासीन थे।
इसके साथ ही इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएं विभाग) श्री विजय कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (निदेशक प्रभारी सचिवालय) श्री रामाराजू, महाप्रबंधक (ईडी पी एंड ए सचिवालय) श्री एच शेखर, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एन के बंछोर, महासचिव श्री परविंदर सिंह सहित संयंत्र के सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके साथ ही एलिम्को के संयोजन प्रमुख श्री प्रदीप कुमार भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि आपके जीवन में उन्नति आ सके और आप स्वतंत्र रूप से, बिना किसी के निर्भरता के अपना जीवन बिता सके यही हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि आप सब ग्रहणकर्ता हैं और ये हमारा सौभाग्य है कि इस नेक कार्य का माध्यम हम बने। इस वितरण का उद्देश्य है कि आप अपने जीवन को अपने भरोसे और अपनी शक्ति से चला सकें और आत्मनिर्भर बनके समाज में अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर सकें।
अपने स्वागत उद्बोधन में श्री शिवराजन ने उपकरण वितरण कि विस्तृत जानकारी देत हुए बताया कि 2022 में एलिम्को के साथ किये गए एमओयू किया गया था। इसके तहत हमने 4 क्षेत्रों नारायणपुर, बालोद, कंकर और दुर्ग जिले को सम्मिलित किया था, जिसके अंतर्गत दुर्ग जिले में 311 लाभार्थियों को 661 कृत्रिम एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जाना है। जिसके अंतर्गत भिलाई में आज 24 जनवरी को 144 लाभार्थियों को 310 उपकरणों का वितरण किया गया।
दिनांक 25 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे देवांगन समाज भवन, पाटन में आयोजित किया जायेगा। दिनांक 23 जनवरी 2024 को बीएसपी नंदिनी हॉस्पिटल, नंदिनी, अहिवारा में किया जा चुका है। लाभार्थियों दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, दृष्टी बाधितार्थ फोल्डिंग छड़ी, ट्राईपोड, टेट्रोपोड, सर्वाइकल कालर, नी ब्रेस और श्रवण यंत्र सहित कई सहायक एवं कृत्रिम उपकरणों का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। अतः सभी हितग्राही निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपने सहायक उपकरण एकत्रित कर लें।
5 किमी दौड़ को संयंत्र के निदेशक प्रभारी एवं सेल बोर्ड नई दिल्ली के स्वतंत्र निदेशकगण ने झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ
दुर्ग / शौर्यपथ / सेल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी 2024 को प्रातः 8 बजे से जयंती स्टेडियम, में 5 किमी पैदल चाल/दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में भाग लेने हेतु 2000 से भी अधिक की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में सेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा सेल द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया था।
रन फॉर सेल को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता सहित सेल के स्वतंत्र निदेशक श्री अशोक कुमार त्रिपाठी एवं स्वतंत्र निदेशक श्री कन्हैया सारदा ने सेल की झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) श्री बी के गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री संदीप माथुर, महाप्रबंधक (कार्मिक-गैर कार्मिक एवं माइंस) श्री सूरज कुमार सोनी एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एन के बंछोर, महासचिव श्री परविंदर सिंह सहित संयंत्र के क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को सेल स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा, कि आज हम सब के लिए बहुत ही गौरव का दिन है। सिर्फ तीन संयंत्रों से शुरुवात करके आज हम कई संयंत्रों के साथ विश्व भर में ख्याति प्राप्त करने वाले देश की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी चुके हैं।
इस प्रतियोगिता हेतु, सेल निगमित कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा तय मापदंड के आधार पर श्रेणियां निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के श्रेणी अ में, कक्षा छठवीं तक के बच्चे, श्रेणी ब में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बच्चे, श्रेणी स में बारहवीं से ऊपर 45 वर्ष तक के, श्रेणी द में 46 वर्ष से 60 वर्ष तक तथा श्रेणी उ में भूतपूर्व कर्मचारियों (सेवानिवृत्त) ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पुरुष समूह के विजेता में बेस्ट क्लॉकिंग टाइम श्री आशुतोष कुमार बिंद (C58, श्रेणी स, बारहवीं से ऊपर 45 वर्ष तक) (टाइमिंग-14 मिनट 38’97 सेकण्ड) तथा महिला समूह के विजेता में सुश्री शीतल कुशवाहा (G19, श्रेणी ब, कक्षा सातवीं से बारहवीं) को बेस्ट क्लॉकिंग टाइम (टाइमिंग-19 मिनट 02’91 सेकण्ड) का ख़िताब मिला। गौरतलब है सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले एक धावक और धाविका को 5000 रूपये नगद पुरस्कार तथा सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले 6वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को 3000 रूपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
सेल स्थापना दिवस 5 कि.मी. दौड़ के अन्य श्रेणीयों के अंतिम परिणाम इस प्रकार है: कक्षा छठी तक के बालक वर्ग में पीयूष सेन, शिवदीप कुमार रॉय तथा भावेश कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छह तक की बालिका वर्ग में उर्बी, कोहिनूर एवं बरखा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बालक वर्ग में मो. वाशिम, अभिषेक कुमार एवं उदय राज क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बालिका वर्ग में नेहा, स्निग्धा एवं अफसा एहमद क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा बारहवीं से 45 वर्ष के बालक-पुरुष वर्ग में शुभाष, दीपक कुर्रे एवं अमित साहू क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बारहवीं से 45 वर्ष के बालिका – महिला वर्ग में छविता दिल्लीवार, प्रतिभा सिंह एवं कुलेश्वरी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 46 से 60 वर्ष के बीच के पुरुष वर्ग गंगेश्वर, सुरेश एवं एल आर आदिल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 46 से 60 साल के बीच की महिला वर्ग सावित्री, अनीता एवं इंदिरा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। भूतपूर्व कर्मचारी पुरुष वर्ग में देवधर राम ठाकुर, टेकराम साहू एवं मोहन लाल देशमुख क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। भूतपूर्व कर्मचारी महिला वर्ग में लक्षन मांडवी, अल्का शर्मा एवं उषा नेताम क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
रन फॉर सेल प्रतियोगिता के पूर्ण होने पर इसके पुरस्कार वितरण समारोह में, संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता सहित कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री संदीप माथुर, महाप्रबंधक (कार्मिक-गैर कार्मिक एवं माइंस) श्री सूरज कुमार सोनी एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एन के बंछोर द्वारा इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सुप्रियों सेन द्वारा एवं प्रतियोगिता का समन्वयन अनिरुद्ध द्वारा किया गया।
पीएम विश्वकर्मा योजना पंजीयन,आयुष्मान कार्ड एवं आधार अपडेशन शिविर में उमड़ रही हितग्राहियों की भीड़
दुर्ग// शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र ब्राह्मण पारा वार्ड 32 दिगम्बर मंदिर में शिविर में उमड़ रही हितग्राहियों की भीड़।महापौर धीरज बाकलीवाल अधिकारियों के साथ शिविर अवलोकन के लिए समय पर पहुँचे।पीएम विश्वकर्मा योजना, आधार कार्ड व आयुषमान कार्ड बनवाने आए नागरिको से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।पूछा कि उनके परिवार के सभी लोगो का आयुषमान कार्ड और आधार कार्ड व पीएम योजना के लिए पंजीयन अवश्य करवाए।उन्होंने शिविर में पहुँचकर वार्ड के नागरिको से रूबरू हुए।महापौर ने शिविर के अवलोकन के दौरान मौजूद नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू से चर्चा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।नगर निगम लगातार वार्डवार नागरिकों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने निगम क्षेत्र में शिविर लगाया जा रहा है।देखा जा रहा है कि शिविर में लोगो का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।जिसको देखते हुए पुनः इसी वार्ड 32 में शिविर का आयोजन किये जाने की बात कही।लोग शिविर में पहुँचकर अपना पंजीयन करा रहे है।बता दे कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर में आम नागरिकों को उनके वार्ड अथवा मोहल्ले में ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का आनलाइन पंजीयन,आधार कार्ड अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने व सुधार करने सुविधा शिविर में प्रदान की जा रही है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय में कारीगरो और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें लाभान्वित किया जाना है। कारीगरों की क्षमता,योग्यता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण पश्चात टूलकिट हेतु 15 हजार रूपए प्रदान किया जाना है।पंजीकृत हितग्राही जो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उन्हें प्रतिदिन 500 रूपए के प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। व्यापार को आगे बढाने रियायती ब्याज दर पर लोक की सुविधा भी प्रदान किया जाएगा।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि पारंपरिक 18 व्यापार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना मे पारंपरिक रूप से 18 प्रकार के व्यापार जैसे लकडी का काम करने वाले बढाई, नाव बनाने वाले,अस्त्रकार, लोहार, लोहे का औजार निर्माता, तालासाज, सोनार, कुम्हार, मूर्ति कार, पत्थर के मूर्ति बनाने वाले, चर्मकार, जूते बनाने वाले, राजमिस्त्री, दर्जी, नाई, धोबी, खिलौना बनाने वाले, टोकरी, चटाई, झाडू पैरदान बनाने वाले अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
आवश्यक दस्तावेज
योजना मे लाभ लेने वाले अपना आधार कार्ड, बैक पासबुक, पासपोर्ट आकार का स्वयं का फोटो के साथ शिविर स्थल पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।
अंतर जिला वाहन चोर गिरोह दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा।
आरोपियों के कब्जे से 07 नग मोटर सायकल, जुमला कीमती तकरीबन 4.30 लाख ।
01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना भिलाई नगर, जामुल, मोहन नगर, चौकी स्मृतिनगर की संयुक्त कार्यवाही।
दुर्ग । शौर्यपथ । जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश दिए गए थे । जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों के द्वारा आपसी सामंजस बनाकर अंतर जिला वाहन चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ने में सफलता प्राप्त की । जिला पुलिस बल की इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ.अनुराग झा , नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) विष्व दीपक त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आशीष बंछोर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) मणीषंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक मनोज प्रजापति थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक केशव कोशले, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव एवं चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक नवीन सिंह के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
जिला पुलिस बल की इस सयुक्त टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विषेष सूत्रों से पता चला कि भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन महाराणा प्रताप भवन के पीछे निवासी भगवान दास उर्फ खरगोश चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा है कि सूचना पर टीम द्वारा भगवान दास को रेल्वे स्टेषन भिलाई नगर के पास में घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ पर आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करता रहा किन्तु सतत् एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर सेक्टर 09 हास्पिटल स्टैण्ड, सेक्टर 07 मार्केट, कुरूद साप्ताहिक बाजार जामुल, धमधा नाका शराब भट्टी के पास मोहन एवं स्मृति नगर दीन दयाल कालोनी से अलग अलग समय में 07 नग मोटर सायकल चोरी करना, जिसे अलग-अलग जगहों पर छीपाकर रखना बताया।
टीम द्वारा आरोपी के निषान देही पर 07 नग मोटर सायकल विभिन्न कंपनियों का कीमती लगभग 4.30 लाख रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि पूर्ण बहादुर, प्र.आर. चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक अनूप शर्मा, जुगनू सिंह, उपेन्द्र यादव, संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, शहबाज खान थाना भिलाई नगर से प्र.आर.यषवंत ठाकुर की उल्लेखनीय भूमिका रही।
महापौर व आयुक्त ने अधिकारियों को दिये निर्देश,फ्लावर शो में हजारों प्रजातियों के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम द्वारा शहर के राजेन्द्र पार्क में फ़्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है।राजेंद्र पार्क में फ्लावर शो आयोजित किया जाएगा. इस फ्लावर शो में हजारों प्रजातियों के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.फ़्लावर शो की तैयारियों को लेकर अधिकारी जूटे हुए है।महापौर धीरज बाकलीवाल व पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने बताया कि 28 जनवरी 24 को राजेन्द्र पार्क में फ़्लावर शो का भव्य आयोजन किया जा रहा है।बता दे कि फ़्लावर को लेकर आज राजेन्द्र पार्क में बैठक कर पार्क का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि कल दिनाँक 24 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू किया जाएगा।इच्छुक प्रतिभागी सुबह 9:30 से लेकर शाम 5:00 बजे तक राजेन्द्र पार्क में पहुँचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने फ़्लावर शो के लिए नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू व सहायक नोडल अधिकारी दिनेश नेताम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने बताया कि फ़्लावर शो में पारिवारिक वातावरण में मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजन किया जाएगा।साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्टॉल बनाया जाएगा ।
महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राजेंद्र पार्क में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ रंग रोपन पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्थाओं के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि रविशंकर स्टेडियम के सामने नाना नानी-दादा दादी पार्क से होते हुए पार्क के प्रवेश द्वार से आम लोगो को प्रवेश दिया जाएगा,जहां पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है।फ़्लावर शो में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहर के प्रतिभाओं को निखारने का मौका दिया जाएगा ।
दुर्ग / शौर्यपथ / पूरे देश मे अयोध्या में होने जा रही श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह है जगह जगह बड़े एवं छोटे आयोजन हो रहे है, इसी कड़ी में सत्तीचौरा में भी भारी उत्साह से आयोजन किया जा रहा है. 22 जनवरी अयोध्या धाम श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सत्तीचौरा में श्री राम नाम सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ का किया जा रहा है.
समित्ति के सुरेश गुप्ता ने बताया कि आज शनिवार को श्री राम के पहले राम भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गयी, जिसमें प्रातः से सभी गंजपारा वासी श्री हनुमान जी की पूजा करके श्री राम नाम का संदेश दिए, गंजपारा महिला मंडल द्वारा सत्तीचौरा हनुमान मंदिर में सुंदर भजनों के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. चालीसा पाठ के पश्चात महिलाओ ने दुनिया चले न श्री राम के बिना और राम जी चले न हनुमान के बिना, ये भजन गाये एवं झूमे ततपश्चात श्री हनुमान जी की आरती की गयी
कल दिनाँक 21 जनवरी प्रातः 10 बजे श्री राज जी का आह्वान करते हुए पूजा अर्चना की जावेगी, ततपश्चात दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जावेगी जो कि सत्तीचौरा से प्रारंभ होकर, लँगूरवीर मंदिर, राम मंदिर गांधी चौक से होते हुए रविशंकर स्टेडियम जाएगी. पूरे गंजपारा को भगवा रंग के तोरण, विशेष आकर्षित लाइट, एवं बड़े बड़े बोर्ड से सजाया गया है, जोकि आकर्षण बना हुआ है.
दिनाँक 22 जनवरी को सत्तीचौरा में भव्य आयोजन किया जावेगा जिसमें प्रातः 9 बजे*- सत्तीचौरा हनुमान मंदिर में विराजमान श्री राम दरबार का अभिषेक, पूजन,प्रातः 10 बजे माँ दुर्गा मंदिर में विराजमान श्री राम दरबार का अभिषेक एवं पूजन, दोपहर 12 बजे 56 भोग, संध्या 5 बजे, श्री हनुमान चालीसा का पाठ, संध्या 6 बजे श्री राम जी की 108 दीपों एवं 108 पूजा थाल से महाआरती एवं पूजन.
संध्या 7 बजे उत्सव की धूम डीजे में सुंदर भजनों के साथ प्रातः 10 बजे से देर रात्रि तक बोलबम सेवा समिति, गंजपारा, दुर्ग एवं धर्मप्रेमियों द्वारा प्रसाद वितरण किया जावेगा, गंजपारा में दिनाँक 22 जनवरी को पूरे गंजपारा के सभी घरों के आंगन में रंगोली बनेगी एवं सभी घरों में 11 दीप जलाये जाएंगे.
महापौर संग आयुक्त एवं पार्षदों सहित आमजनों ने गजानन्द मंदिर में झाड़ू लगाकर की साफ-सफाई
दुर्ग शहर के मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाया
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निरन्तर स्वच्छ तीर्थ अभियान' के तहत मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई जारी रहा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।ऐसे में छत्तीसगढ़ के नगर पालिक निगम दुर्ग शहर के मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।इसी के तहत चौथा दिन महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजनों के साथ गजानंद मंदिर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 12 शंकर नगर स्थित गजानन्द मंदिर पहुंचकर के दर्शन किए और दंडवत प्रणाम कर प्रदेश व शहर की सुख समृद्धि की कामना की।
उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की ओर फिर पोझा लगाए।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गजानंद मंदिर परिसर में हम सभी लोगों ने साफ-सफाई की है। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी मंदिरों व तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं।भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन हम सभी को दीपावाली की तरह ही घरों में दीपक जलाकर रोशन करना है,उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ वहीं कोशल है,जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था।
भगवान राम के इस ननिहाल में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशियां दिखे, ऐसा हम सबका प्रयास होना चाहिए। इस दौरान एमआईसी सदस्य संजय कोहले,भोला महोविया,पार्षद अजीत वैद्य,स्वास्थ्यअधिकारी जावेद अली के अलावा संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या वार्ड के नागरिकगण मौजूद रहे।
दुर्ग/ शौर्यपथ / प्रधानमंत्री के आव्हान पर शहर के सभी मंदिरों में साफ-सफाई की जा रही है। गुरुवार को स्वच्छ तीर्थ के अन्तर्गत नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 शक्ति नगर तालाब परिसर की साफ सफाई की गई। शक्ति नगर तालाब एवं शक्ति नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह-सुबह झाडू लेकर विधायक गजेंद्र यादव,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर वार्ड के पार्षद देवनारायण चन्द्राकर ने रहवासियों के साथ मिलकर शिव मंदिर में साफ सफाई की। शक्ति नगर तालाब में सफाई के दौरान कचरा इक_ा कर नगर निगम की कचरा गाड़ी में डाला।वही स्थित मंदिर परिसर में कागज के टुकड़े,अनावश्यक पेड़-पौधो की पत्तियाँ,पॉलिथीन आदि फैले हुए थे।जिसकी साफ सफाई कर तालाब व मंदिर परिसर को साफ सुथरा किया गया। विधायक गजेंद्र यादव,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व पार्षद देवनारायण चंद्राकर स्वयं झाडू लेकर सफाई के लिए निकल पड़े।
अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम शहर की सभी मंदिरों की इसी प्रकार साफ-सफाई की जावेगी।सफाई अभियान के दौरान विधायक गजेंद्र यादव व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि मंदिरों को स्वच्छ व साफ सुथरा रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरों व धार्मिक स्थलों में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने मौजूद अधिकारियों को धार्मिक स्थलों की निरन्तर साफ सफाई के निर्देश दिये। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
