August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    दुर्ग / शौर्यपथ / सोशल मीडिया पर एक फेक वेबसाइट विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जा रही है। इस वेबसाइट का महतारी वंदन योजना से कोई आधिकारिक ताल्लुक़ नहीं है। योजना से जुड़े हितग्राही महिलाओं से अनुरोध है कि वे शासन की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in पर ही लॉगिन करें। महतारी वंदन योजना से संबंधित किसी भी ग़लत खबर या अफ़वाह को रोकने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के हेल्प लाईन नंबर 0788-2323704 अथवा मोबाईल नंबर 9827151283 एवं 8770300407 पर संपर्क कर सकते हैं।

     दुर्ग / शौर्यपथ / महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देन के उद्देश्य से प्रदेश में ’’महतारी वंदन योजना’’ के तहत ऑनलाईन आवेदन भरना प्रारम्भ हो गया है। योजनांतर्गत दुर्ग जिले के सभी परियोजनाओं में कुल 1,04,000 आवेदन पत्र वितरित किए गए एवं आवेदकों से पहले दिन कुल 13,997 आवेदन पत्र निगम कार्यालय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जमा किया गया है। महतारी वंदन योजना में महिलाओं द्वारा इस योजना के प्रति सकारात्मक सहयोग किया जा रहा है व जिले की महिलाओं में उत्साह का वातावरण है। इस योजना के अंतर्गत सिंधिया नगर के श्रीमती वर्षा देवेन्द्र वासिंग ने महतारी वंदन योजना के तहत अपना फार्म भरा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे हर महीने एक हजार प्राप्त होने वाली राशि से घर की छोटी-मोटी तकलीफों से हमे निजात मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक स्थिति में हम परिवार की मदद कर सकेंगे।
         श्रीमती कंचन राय ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और पति प्राईवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा की हम महिलाओं के लिए यह योजना बहुत अच्छी है। खासकर जो मध्यम वर्ग व छोटे परिवार के लिए यह सहयोग राशि बहुत ही लाभदायक है। इस राशि से हमें छोटे-छोटे परिवारिक खर्च करने में सहायता मिलेगी। इसी प्रकार तितुरडीह निवासी श्रीमती प्रमिला मण्डावी उम्र 40 वर्ष ने भी अपना फार्म भरा। उन्होने बताया कि इससे जो मुझे लाभ मिलेगा वह आने वाले भविष्य में बहुत लाभप्रद रहेगा। बच्चों की पढ़ाई, कापी-पुस्तकों एवं अन्य वस्तुओं के लिए मिलने वाली राशि का उपयोग करेगी। उन्होंने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं, उनके तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना संभव नही हो पा रहा था, किंतु अब इस राशि के मिलने से बच्चों की पढ़ाई में सहायता मिल सकेगी। सालाना 12 हजार रुपये सरकार महिला लाभार्थियों को देगी, जिससे महिलाएं अपनी परिवार की सहायता करने में सहायक होगी। इस दौरान सभी महिलाओं ने महतारी वंदन योजना प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने आज अपने कक्ष में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव एवं कचान्दुर (दुर्ग) में स्वास्थ्य से संबंधित समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संभाग में स्थित चिकित्सा महाविद्यालयों से संबंधित विषयों का समन्वय से समाधान, सीजीएमएससी द्वारा कराये जाने वाले निर्माण कार्यों की सतत् निगरानी एवं भूमि आबंटन संबंधित कठिनाइयों का निराकरण, संभाग में स्थित ब्लड बैंक की मॉनिटरिंग तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सी.एस.ओ. मद से राशि प्रावधानित कराकर स्वास्थ्य संस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन एवं उन्नयन की जानकारी ली। इसी प्रकार आवश्यकता पड़ने पर ग्रीन कारिडोर हेतु अंतर विभागीय समन्वय पर भी चर्चा की गई।
       अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर पैशेंट को बेहतर चिकित्सा हेतु हॉस्पीटल तक पहुंचाने हाइवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। अत्यंत आवश्यक स्थिति में ट्रैफिक डीएसपी से संपर्क कर व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सकती है। कमिश्नर श्री राठौर ने शासकीय चिकित्सालयों की भांति चिकित्सा महाविद्यालयों में ओपीडी बढ़ाने के साथ ही टॉप स्तर की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रखने निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हर स्तर पर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। बैठक में संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, सीएमएचओ दुर्ग डॉ. जे.पी. मेश्राम, सीएमएचओ राजनांदगांव डॉ. ए.के. बंछोर तथा चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव और कचान्दुर (दुर्ग) के अधिकारी एवं पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

     दुर्ग / शौर्यपथ / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा, के मार्ग दर्शन में सामुदाियक पोलिसिंग एवं सड़क सुरक्षा माह चलाये जा रहे अभियान के तहत देवांश सिंह राठौर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के द्वारा आज दिनांक 03.02.24 को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जामगांव-आर में बच्चों को गुड टच, बेड टच, सायबर फ्राॅड, सोशल मिडिया के प्रयोग में रखी जाने वाली सावधानियाँ यातायात जागरूकता सप्ताह अंतर्गत ड्रायविंग लायसेंस बनाने एवं 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन के उपयोग नहीं करने एवं सिंगल का पालन करने इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य  राजेश पिल्लई एवं शिक्षकगण एस.आर. ठाकुर, डी.के. साहू, श्रीमती एस. तिवारी, श्रीमती नंदा सोनी, सुश्री टी. सिन्हा,  टी.पी. बंजारे, के.के. साहू, एस. बंजारे उपस्थित रहे।
      इसी प्रकार शहीद डोमेश्वर साहू काॅलेज भरर में भी जाकर  देवांश सिंह राठौर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के द्वारा शिक्षकगण श्रीमती डां. रोशन, डां. लता मारकण्डे, चेतना सोनी, मनीष साहू के उपस्थिति में कार्यशाला लिया गया जिसमें उपस्थित छात्र, छात्राओं को सायबर प्रहरी, सायबर फ्राॅड के विभिन्न तरीके, महिला संबंधित अपराधो से बचने, यौन उत्पीड़न, एवं कानून, यातायात नियमों, अपने निजी जानकारी किसी अन्य को साझा नहीं करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिये गये .
      उक्त कार्यक्रम के दौरान थाना जामगांव-आर थाना प्रभारी निरीक्षक अम्बिका प्रसाद धु्रव, एवं स्टाफ प्रधान आरक्षक सतीश कुमार, प्रधान आरक्षक पुनीतराम वर्मा, आरक्षक श्रवण साहू, आरक्षक जयप्रकाश साहू, आरक्षक राजीव दुबे, आरक्षक महेन्द्र बंजारे आरक्षक राजेश्वर ठाकुर, आरक्षक वेदप्रकाश साहू में सम्मिलित रहे ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आलबरस एवं निकुम केंद्र में समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर विधायक ललित चंद्राकर ने व्यवस्था के सुधार को लेकर  अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिया
       विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर धान खरीदी केदो पर परिवहन ना होना साथ ही उसके उचित रखरखाव न होने की सूचना प्राप्त हुई थी मैं एक जनसेवक और और इस क्षेत्र की मतदाताओं के आशीर्वाद से विधायक चुने जाने के पश्चात कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा कि किसी भी प्रकार की मेरे क्षेत्र के मतदाताओं और आम जनमानस को असुविधा हो ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हूं . साथ ही साथ ग्रामीण विधानसभा की जनता मेरा परिवार है और परिवार के सदस्यों को किसी भी प्रकार का दुख या असुविधा हो या मुझे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा मेरे गृह निवास पर किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या होती है तो 24 घंटे मेरे घर के दरवाजे मेरे विधानसभा क्षेत्र के लिए खुले हैं उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरा प्रथम दायित्व है.

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर एक तरफ यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही है वही दूसरी तरफ यातायात विभाग की अनदेखी के चलते शहर के बीच नो एंट्री टाइम पर भारी वाहन रॉयल्टी के नाम धडल्ले से प्रवेश कर रहे है . दुर्ग पुलिस और दुर्ग यातायात पुलिस विभाग द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न अभियान और जनजागरुकता लाने आयोजन कर अपना संदेश देते है इसी कड़ी में आज शनिवार को भी दुर्ग पुलिस द्वारा सुरक्षा के तहत लोगो के बीच जागरूकता लाने ट्रेक्टर रैली निकाल अभियान चलाया गया वही इस दौरान शहर के व्यत्तम मार्ग पुलगांव चौक से नो इंट्री में भारी वाहन शहरो के अंदर प्रवेश करती नजर आई वही कुछ ही देर पहले दुर्ग यातायात पुलिस नियम का निर्वहन करने के आदेश दे रही थी तो वही एक ही रॉयल्टी पर्ची के नाम पर शासन को चुना लगाते कई ट्रीप मुरूम से भरी ट्रक सड़क पर दौड़ती नजर आई,,गौरतलब है की दुर्ग यातायात पुलिस विभाग की अनदेखी से अवैध लोडिंग अनलोडिंग मुरूम ले जाने वालो के हौसले बुलंद है अब देखना यह होगा की दुर्ग पुलिस इस दिशा में किस तरह से पहल कर इन भारी वाहनों और रॉयल्टी के नाम पर व्यवसाय करने वालो पर नकेल कसती है.
    पहले भी बरती गई नो एंट्री में घुसे वाहन पर सख्ती
      कुछ दिनों पूर्व भी नो एंट्री में लोडिंग वाहन के एंट्री पर यातायात विभाग के जवान द्वारा सख्ती बरती गई और पुल्गाओं चौक पर तीन चार घंटे लोडिंग वाहन खडा करवाया गया किन्तु फिर से नो एंट्री के समय वाहन को प्रवेश कराना कही ना कही अवैध परिवहन करने वाले के बुलंद होसले का ही नतीजा है जिसकी वजह से बार बार नो एंट्री टाइम में वाहन का प्रवेश कराया जा रहा है ऐसे वाहनों पर अगर प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए तो नो एंट्री में प्रवेश करने वालो के हौसले पस्त हो जायेंगे .

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने आज शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सीईओ  अश्वनी देवांगन, आयुक्त  लोकेश चंद्राकर,  आशीष देवांगन,  देवेश धु्रव, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
        मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना  के तैयारियों के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर से वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्हानें कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। यह योजना 01 मार्च 2024 से लागू होगा। ऑनलाईन व ऑफलाईन आवेदनों का पंजीयन 5 फरवरी से प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित किया गया है। उन्होंने समय सीमा को ध्यान रखने के निर्देश दिए। कोई भी पात्र महिला इस योजना का लाभ लेने से न छूटे इसका विशेष ध्यान रखें। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय में तथा जिले द्वारा आयोजित शिविर में उपलब्ध होंगे। योजनांतर्गत जिले में लगाए जाने वाले शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं शिविर प्रभारी को प्रशिक्षण देने की बात कही। उन्होंने जिले में महिला बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन में एक महीने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा, ताकि कोई भी महिला योजना से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क स्थापित कर सके।   
    मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त हुए आवेदनों पर चर्चा की। उन्होंने जिन जिलों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं उन जिलों को प्राथमिकता के साथ इस कार्य को पूर्ण करने को कहा। 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसाय के लिए प्राप्त आवेदनों को ट्रेडवाईस वर्गीकरण करने को कहा। साथ ही आवेदकों के पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेडर्स की ट्रेनिंग संभाग स्तरीय कराने को कहा।
    धान उपार्जन के संबंध में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी केन्द्रों में नियुक्त नोडल अधिकारी खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करें। भौतिक सत्यापन के पश्चात फोटो भी लिया जाना सुनिश्चित करें।
      मुख्य सचिव ने खनिज विभाग की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जिला स्तर पर खनिज खदानों का निष्कासन कर ले। इसमें विशेषतौर पर गिट्टी खदानों का जो लीज पर है। उक्त खदानों की प्रविष्टी ऑनलाईन परिवेश पोर्टल पर किया जाना सुनिश्चित करें। यह पोर्टल भारत सरकार के माध्यम से खदानों का पंजीकरण हेतु संचालित किया गया है। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि खदानों का पंजीकरण पूर्व में निर्धारित प्रपत्रों की संख्या को कम कर अब सिर्फ 5 प्रपत्रों में ही भर कर पंजीकरण किया जा सकेगा। इसके अलावा वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के सभी राजस्व निरीक्षक मंडल में 3 फरवरी 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहकर लोगों की राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण किये। इस दौरान नये ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया गया। एडीएम अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी और संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों ने राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण कर आवेदकों से उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण भी किये। आज जिले में दुर्ग अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल क्रमशः जेवरा सिरसा, नगपुरा, अण्डा, कोहका, कसारीडीह, जुनवानी, रिसाली, तितुरडीह, दुर्ग, सिकोला, उतई एवं अंजोरा(ख) में, पाटन अनुविभाग अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल जामगांव(एम), रानीतराई, पाटन, अमलेश्वर, सेलूद और जामगांव(आर) में, धमधा अनुविभाग के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल पेण्ड्रावन, दारगांव, बोरीबुजुर्ग और धमधा में तथा भिलाई-3 अनुविभाग अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल चरोदा, कुम्हारी, जामुल, भिलाई-3, अहिवारा और मुरमुंदा में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, फौती, ऋण पुस्तिका, आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लिये गये। शिविर में नये ऋण पुस्तिका वितरण भी किया गया।
    जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी तहसीलवार दुर्ग तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 142, निराकृत 125, शेष 17, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 7, निराकृत 2, शेष 5, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 12, निराकृत 5, शेष 7, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 19, निराकृत 8, शेष 11, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 11, निराकृत 11, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 627, निराकृत 627, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 845, निराकृत 816, शेष 29, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 472, निराकृत 443, शेष 29, जेण्डर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 709, निराकृत 709, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 216, निराकृत 216 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 96, निराकृत 66, शेष 30 आवेदन है।
    पाटन तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 6, शेष 6, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 1, शेष 1, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 3, शेष 3, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 10, निराकृत 5, शेष 5, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 16, निराकृत 12, शेष 04, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 01, निराकृत 01, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 323, निराकृत 318, शेष 05, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 276, निराकृत 276, जेण्डर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 61, निराकृत 61, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 131, निराकृत 131 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 62, निराकृत 41, शेष 21 आवेदन है।
    धमधा तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 15, शेष 15, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 8, शेष 8, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 5, शेष 5, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 8, शेष 8, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 02, निराकृत 02, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 24, निराकृत 24, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 96, निराकृत 96, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 56, निराकृत 56, जेण्डर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 14, निराकृत 14, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 13, निराकृत 13 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 186, निराकृत 6, शेष 180 आवेदन है।
      भिलाई-3 तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 60, निराकृत 50, शेष 10, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 6, निराकृत 3 शेष 3, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 01, शेष 01, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 02, शेष 02, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 06, निराकृत 06, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 25, निराकृत 25, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 149, निराकृत 149, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 59, निराकृत 59, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 240, निराकृत 240 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 07, निराकृत 07 आवेदन है।
    अहिवारा तहसील अंतर्गत फौती/नामांतरण में प्राप्त आवेदन 05, शेष 05, बंटवारा मंे प्राप्त आवेदन 03, शेष 03, सीमांकन में प्राप्त आवेदन 3, निराकृत 01, शेष 02, नक्शा बटांकन में प्राप्त आवेदन 6, निराकृत 03, शेष 03, ऋण पुस्तिका में प्राप्त आवेदन 45, निराकृत 45, डी.एस.सी. में प्राप्त आवेदन 308 निराकृत 308, आधार नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 347, निराकृत 347, मोबाईल नंबर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 391, निराकृत 391, जेण्डर प्रविष्टि में प्राप्त आवेदन 330, निराकृत 330, आय/जाति/निवास में प्राप्त आवेदन 54, निराकृत 54 एवं अन्य आवेदन प्राप्त 99, निराकृत 96, शेष 03 आवेदन है।

    मां और पिता ने 4 वर्षीय मासूम बेटे को इतना मारा की हो गई मौत,
    मार से फट गई थी पेट की अतडिय़ां, दोनो आरोपी गिरफ्तार

      दुर्ग / शौर्यपथ / कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर के मां बाप ने अपने चार साल के मासूम बच्चे को लात घूसों से पेट में इतना पीटा कि उसकी अतडी फट गई और उसकी मौत हो गई। हैरानी वाली बात ये है कि पिता सौतेला था लेकिन मां सगी थी. फिर भी उसने अपने जिगर के टुकड़े को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गर्ई।
    कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर की एक महिला ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर अपने ही 4 साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया.दोनों पति पत्नी ने लात घूसों से बच्चे के पेट में इतना पीटा कि उसकी अतडी फट गई और उसकी मौत हो गई।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। आरोपी महिला का नाम गायत्री साहू है जिसकी उम्र 28 साल है तथा आरोपी पुरुष का नाम मनप्रीत सिंह है जिसकी उम्र 26 साल है। करीब 8 महीने पहले मनप्रीत गायत्री को अपनी पत्नी बनाकर कुम्हारी में ही किराए के मकान में साथ रहने लगा था, गायत्री के साथ उसका 4 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी रहती थी लेकिन मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप सिंह के साथ रोज मारपीट करता था। लगातार मारपीट के कारण उसके मकान मालिक ने उससे घर खाली करवा दिया। इसके बाद वे लोग शंकर नगर कुम्हारी में किराये पर रहने लगे थे वहां पर भी सौतेला पिता बच्चे के साथ मारपीट करने लगा।
     31 जनवरी की रात को आरोपी मां और सौतेले पिता दोनों ने बच्चे की जमकर बहुत पिटाई कर दी. दूसरे दिन बच्चे के पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद दोनों उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान गुरुवार को बच्चे की मौत हो गई. बच्चे के शव को वापस लाने के बाद दोनों उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान उनके पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
    सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस हरकत में आई और पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमॉर्टम कराया. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्चे के पेट की अतडिय़ां फटने का खुलासा हुआ जिससे उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मां और सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया गया है। दोनो पर धारा 201, 302, 34 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision