August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    भिलाई / शौर्यपथ / विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 नेहरू नगर जोन-1 क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्र खमहरिया एवं उत्कल गार्डन मॉडल टाउन में शिविर के प्रथम दिवस 439 आवेदन प्राप्त किये गये। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई उपस्थित लोगो ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया इसके पूर्व अतिथियों ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किये।
            विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 का प्रारंभ निगम क्षेत्र के खम्हरिया में प्रात: 9 बजे एवं उत्कल गार्डन मॉडल टाउन मे दोपहर 2 बजे किया गया । जिला भाजपा अध्यक्ष भिलाई महेश वर्मा, आयुक्त देवेश कुमार धु्रव, विधायक प्रतिनिधि श्राद्रिका पाढ़ी, विजय जायसवाल ने फिता काटकर
    शुभारंभ किया। शिविर स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना,राशन कार्ड, उज्जवला योजना, विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड, पेंशन योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड आदि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के स्टाल लगाये गये है। शिविर के प्रथम दिवस 2870 नागरिकगण शिविर स्थल पर उपस्थित हुए जिसमें से 439 लोगो ने विभिन्न योजनाओ का लाभ लेने हेतु आवेदन प्राप्त किये और जमा किये।
                 08 फरवरी दिन गुरूवार को गांधी मैदान राधिका नगर में प्रात:9 बजे से 1 बजे तथा दोपहर 2 बजे से उत्तर गंगोत्री जी.ई.रोड के किनारे शिविर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र के नागरिकगण उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महादेव एप का प्रमोटर सौरभ चंद्रकर फरार घोषित आईजी दुर्ग ने रखा 25 हजार का इनाम , ईडी को भी सौरभ चंद्रकर की तलाश है। भिलाई के मदर टेरेसा नगर मे रहने वाला सौरभ चंद्रकर वर्तमान मे परिवार सहित दुबई मे निवासरत है और वहाँ से एप का संचालन कर रहा है। सौरभ के पिता रामेश्वर चंद्रकर भिलाई नगर निगम मे कार्यरत थे, यहाँ से वे व्ही आर देकर वो भी दुबई मे बस गए। पिछले 3 वर्षो से दुर्ग पुलिस को सौरभ की तलाश थी लेकिन दुबई मे होने की वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नही कर पाई और दुर्ग के तत्कालिक स्क्क ने उस पर 10 हजार का इनाम रखा था, आज दुर्ग रेंज के आईजी ने भी सौरभ पर 25 हजार  रु का इनाम रख दिया। सौरभ के खिलाफ दुर्ग के विभिन्न थानों मे जुवां एक्ट और 420 के मामले दर्ज है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया की सौरभ की सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / अयोध्या राम लला मंदिर के दर्शनार्थ रामभक्तों को लेकर दुर्ग से आस्था स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को रवाना होगी। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, प्रदेश यात्रा प्रमुख धरमलाल कौशिक, प्रदेश यात्रा सह प्रमुख वीरेंद्र श्रीवास्तव, विधायक ललित चंद्राकर डोमन लाल कोरसेवाड़ा, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, श्रीमती भावना बोहरा के साथ-साथ संभाग के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा 7 फरवरी की रामलला दर्शन यात्रा के लिए ट्रेन प्रभारी अजय तिवारी को बनाया गया है। ट्रेन प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में दुर्ग संभाग के सभी आठ जिलों से 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है। ट्रेन में सुरक्षा प्रहरी और आईआरसीटीसी के कर्मचारी भी यात्रा के दौरान साथ रहेंगे। पंजीकृत यात्रियों के अलावा अन्य कोई भी यात्री ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक कोच के लिए एक कोच प्रभारी भी नियुक्त किया गया है जो कि अपने कोच के समस्त यात्रियों की सेवा और सुविधा का ध्यान रखेंगे। सभी पंजीकृत यात्रियों को उनकी टिकट कंफर्म होने के संबंध में व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा चुका है, सुबह साढ़े 09:30 बजे से ही पंजीकृत यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर सत्यापन कराएंगे तत्पश्चात उन्हें उनकी टिकट रेलवे स्टेशन में ही प्रदान की जाएगी।

    राम मंदिर दर्शन समिति के जिला संयोजक सुरेंद्र कौशिक एवं राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि 7 फरवरी को रवाना होने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन अगले दिन 8 फरवरी को सुबह 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी तत्पश्चात 9 फरवरी की शाम 7:55 बजे अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी। ट्रेन में यात्रा के दौरान भोजन के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी होगी। अयोध्या पहुंचने के बाद दर्शनार्थियों के रुकने, भोजन एवं स्थानीय मंदिरों के दर्शन के लिए परिवहन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी ।

    रिसाली / शौर्यपथ / महतारी वंदन योजना के तहत 1000 की राशि लेने पंजीयन कराने  बड़ी संख्या में महिलाएं शिविर पहुंच रही है। रिसाली निगम क्षेत्र में लगभग  1500 महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किया। वही 5000 महिलाओं ने आवेदन में लगने वाले अनिवार्य  दस्तावेज के बारे में जानकारी ली।निगम क्षेत्र में महिलाओं को सुविधा देने के लिए 32 अलग अलग स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है।
      निगम आयुक्त ने पहले दिन वार्डो में लगे शिविर का निरीक्षण किया।इस दौरान आयुक्त ने शिविर में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महिला हितग्राहियों से चर्चा कर आवेदन जमा करते समय अनिवार्य दस्तावेज के बारे में जानकारी दी। आयुक्त ने आधार, निवास, राशन कार्ड , विवाह और आय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    शिविर में लगाया फ्लैक्स
    निगम द्वारा लगाए शिविर में आयुक्त ने फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए है। फ्लैक्स में पात्र, अपात्र और जमा होने वाले आवश्यक दस्तावेज का उल्लेख किया गया है।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / जिला अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव 16 फरवरी को जिला न्यायालय के ग्रंथालय भवन में सम्पन्न होने जा रहा है  जिसको लेकर चुनाव कार्यालय में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम अनुसार नामांकन दाखिले का सिलसिला तीसरे दिन 5 फरवरी सोमवार को भी जारी रहा मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता की निगरानी में 40 अन्य उप मुख्य व सहायक चुनाव अधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न हो रहे इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में 5 फरवरी सोमवार को विभिन्न पदों के प्रत्यशियो ने उत्साहपूर्वक अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म दाखिल किए है जिसमे अध्यक्ष पद के लिए शिवशंकर सिंह,कमल नयन चतुर्वेदी,चेतन तिवारी, गुलाब सिंह पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल मसीह,अमित कुमार भट्ट,प्रशान्त कुमार जोशी महिला उपाध्यक्ष पद के लिए पूजा मोंगरी,मोनिका सिंह सचिव पद के लिए सुखदेव सिंह भोगल सह सचिव पद के लिए दिनेश सिंह राजपूत,राकेश कुमार यादव ,कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार बांधे,मनोज कुमार मून, व मनोज कुमार मिश्रा , सांस्क्रतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए संजय कुमार विश्वकर्मा व अभिलाषा वर्मा कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य)के  5 पद के लिए तुलसीराम देवांगन,गोविन्द प्रसाद शर्मा,विक्रम पारख,प.अजय मिश्रा,आनन्द कुमार तिवारी व गणेश कुमार ध्रुवंशी कार्यकारणी सदस्य (महिला)के 1 पद के लिए दमयन्ती चन्द्राकर व उषा ने नामांकन पत्र दाखिल किए है चुनाव कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन फार्म खरीदने की अंतिम तिथि 5 फरवरी सोमवार थी  नामांकन जमा करने की तिथि 06 फरवरी को प्रत्यशियो द्वारा दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अपना अपना नामांकन फार्म प्रस्तुत कर सकते है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण  मंत्री टंकराम वर्मा आज जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम बोरिद में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किये। उन्होंने यहाँ पर 50 लाख रुपये लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, कुर्मी भवन और पंचायत भवन का लोकार्पण किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हक छिनने की बात महाभारत में तो सम्पत्ति वितरण की बात रामायण में है। कथा सुनने की बजाय कथा की बाते को जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों को संस्कारवान बनाये। घर में राम को अवतरित करना हो तो माताओं को कौशिल्या बनना पड़ेगा। मंत्री  वर्मा ने प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने रामायण में बताए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने लोगों का आह्वान किया। उन्होंने सुमधुर स्वर में रामायण की पंक्तियों  को उद्घृत किया। मंत्री जी ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम के विकास कार्य के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। समारोह को जितेन्द्र वर्मा ने भी सम्बोधित किया। समारोह में पंचायत प्रतिनिधि और मानस प्रेमी जनता उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पदमनभापुर मिनी स्टेडियम में पराम्परागत 37वां सद्भावना क्रिकेट मैच के अवसर पर 4 फरवरी को कलेक्टर एकादश एवं नागरिक एकादश के मध्य मैंच खेला गया। निर्धारित 12 ओवर में नागरिक एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 114 रन बनाये जिसमें श्री अन्नुसिंह 45 रन पर रिटायर किये गये, प्रवीण तिवारी ने 3 क्रिकेट लिए। जवाब में कलेक्टर एकादश 11.2 ओवर में 116 रन 8 विकेट पर बनाकर 2 विकेट से विजयी प्राप्त की। मैच बाद पुरस्कार वितरण कमीश्नर नगर निगम दुर्ग लोकेश चंद्राकर एवं समाजसेवी सुधीर अग्रवाल द्वारा किया गया। बेस्ट बालर प्रवीण तिवारी (सुराना कालेज) बेस्ट बेस्टसमैंन अन्नु सिंह 45 रन, बेस्ट फिल्डर सुरज सोनी 3 कैंच, मैंन ऑफ मैच नितिन शर्मा, खेल अधिकारी दुर्ग घोषित किये गये। सन् 1985 से कलेक्टर एस.पी. दुबे एवं डॉ. विनय पाटणकर मैंच का द्वारा आयोजन आरंभ किया गया था और निरंतर राजेन्द्र ठाकुर (पत्रकार) तथा अमर चोपड़ा (अधिवक्ता) दुर्ग द्वारा आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें सागर होटल व खनिज विभाग का सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है। जिला पंचायत के सी.ई.ओ अश्वनी देवांगन, कमिश्नर नगर निगम दुर्ग लोकेश चन्द्राकर, एस.डी.ओ मुकेश रावेट, प्रशांत गुप्ता, प्रभात शर्मा, आरआई पुलिस नागेन्द्र सिंह, कपिल सरना एस.डी.ओ भारत संचार निगम ने आकर्षक खेल का प्रदर्शन किया।
      

     दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य में बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नही अपितु कानूनन अपराध भी है। बाल विवाह से बच्चों का सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता, सगे-संबंधी, बाराती यहां तक कि विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त यदि वर या कन्या बाल विवाह पश्चात् विवाह को स्वीकार नही करते हैं, तो बालिग होने के पश्चात् विवाह को शून्य घोषित करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। बाल विवाह के कारण बच्चों में कुपोषण, शिशु मृत्यु दर एवं मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि होती है एवं बाल विवाह बालकों के सर्वाेत्तम हित में नही है। राज्य में इसकी पूर्ण रोकथाम किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य में बाल विवाह की पूर्ण रोकथाम हेतु दिशानिर्देशों के अनुरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी/मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति एवं केन्द्र समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाईन को पत्र जारी कर कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकाय/पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों, जिला प्रशासन एवं संबंधित सभी विभागों के बीच प्रभावी समन्वय, समाज के सभी मुखियाओं के सहयोग से व्यापक प्रचार-प्रसार, मुनादी तथा आमजनों के सहयोग से परिणाम मूलक कार्यवाही कर 15 दिवस की समय सीमा में कृत कार्यवाही से महिला एवं बाल विकास विभाग को अवगत कराने को कहा है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा परिवेश पोर्टल 2.0 में एन्ट्री एवं फाईल अपलोडिंग का कार्य पूर्ण करने के संबंध में आज जिला पंचायत के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं उप संचालक (खनिज प्रशासन) के मार्गदर्शन में जिला दुर्ग के समस्त गौण खनिज रियायतधारी सम्मिलित हुए। खनिज विभाग के उपसंचालक श्री मिश्रा ने बताया कि जिला दुर्ग अंतर्गत पूर्व में जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण दुर्ग से जारी कुल 138 गौण खनिजों के पट्टों को प्राप्त पर्यावरण सम्मति का पुर्नमूल्यांकन परिवेश पोर्टल 2.0 द्वारा राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण द्वारा किया जाना है। कार्यशाला में प्रथम फेज खनिज विभाग एवं द्वितीय फेज पट्टेदारों द्वारा किये जाने वाले फाईल अपलोड एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision