August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    आर्य नगर पानी टंकी से पाइप लाईन कनेक्शन,वाल्व कार्य किया जाना है
      दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम/ जलकार्य विभाग द्वारा जानकारी के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र के अमृत मिशन के तहत निर्माण कार्य पूर्व आर्य नगर में पानी में वाल्व एवं थ्रस्ट ब्लॉक  का कार्य किया जाना है। कार्य हेतु दिनांक 15/02/24 दिन गुरुवार शाम द्वितीय पाली एवं 16/02/2024, दिन शुक्रवार सुबह प्रथम पाली को शट डाउन लिए जाने के कारण, निम्नांकित क्षेत्रों में उक्त तिथि को प्रथम पाली में जल आपूर्ति किया जाएगा एवं द्वितीय पाली में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।नगर निगम द्वारा मांग अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जावेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेवें।15 फरवरी को शाम के समय नल नही खुलेगा।यानी शाम के समय इन जगहों पर पानी की सप्लाई नही होगी। प्रभावित क्षेत्रः-हरना बांधा टंकी आंशिक वार्ड क्रमांक 08 तक्रिया पारा,शंकर नगर (आंशिक) वार्ड क्रमांक 09 स्वामी विवेकानंद वार्ड, शंकर नगर ( पूर्ण ) वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर, पश्चिम, शंकर नगर वार्ड क्रमांक 11 शंकर नगर, पूर्व विजय नगर टंकी वार्ड क्रमांक 12 मोहन नगर, पश्चिम मोहन नगर आर्यनगर वार्ड क्रमांक 13 मोहन नगर, दूसरे दिन 16 फरवरी को द्वितीय पाली में पानी सप्लाई सामान्य रूप से की जायेगी।इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के दिनों में इससे पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख ले।

      रिसाली/ शौर्यपथ /  विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में ऐसे लोगों का आधार अपडेट पहले कराया गया, जो बीमार या फिर दिव्यांग थे। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने ऐसे लोगों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए थे। द्वितीय चरण के अंतिम दिन जोरातराई और कल्याणी मंदिर के सामने मंच पर शिविर लगाया गया। दोनों ही शिविर में 7 हजार से अधिक नागरिकों ने शासन की योजनाओं से अवगत हुए।
        निगम आयुक्त ने ऐसे नागरिकों को विशेष रूप से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए थे, जो लंबे समय से बीमार है, या फिर दिव्यांग है। बीमारी की वजह से कार्यालय तक की दूरी तय करने में असमर्थ है। आयुक्त के निर्देश पर निगम कर्मचारियों ने शिविर स्थल पर पृथक व्यवस्था कर दिव्यांग हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया। मंगलवार को जोरातराई और वार्ड 13 के शिविर में एमआईसी ईश्वरी साहू, पार्षद खिलेन्द्र चंद्राकर, हरिषचंद्र, विधि यादव, सरिता देवांगन,सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, राजू जंघेल, विक्की सोनी आदि ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
    महिलाओं का रूझान आवास में
       विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में महतारी वंदन योजना का फार्म जमा करने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। वहीं ऐसे महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री आवास के बारे में जानकारी ली जिनके पास आवास नहीं है।
    लिया संकल्प
         शिविर में जनप्रतिनिधियों के अलावा नागरिकों ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भारत सरकार द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर का वियाजन कर हितग्राहियों के बीच वितरण किया।

    पार्टी की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ समिति तक समन्वय स्थापित करके व्यापक संवाद और पारदर्शिता से काम करते हुए ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे दुर्ग लोकसभा - राजेश मूणत
    दुर्ग/शौर्यपथ / लोकसभा चुनाव होने में कुछ दिनों का ही समय शेष है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनाधार को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अपने बड़े नेताओ को मैदान में उतारने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक लोकसभा के समीकरण के हिसाब से कार्ययोजना बनाई जा रही है, इसके लिए पार्टी ने 3 या 4 लोकसभा जोड़कर एक क्लस्टर बनाया है, वरिष्ठ नेताओ को क्लस्टर की जिम्मेदारी देकर पार्टी चुनाव प्रबंधन का क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर क्लस्टर अंतर्गत आने वाले दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की लोकसभा कोर कमेटी और लोकसभा प्रबंधन समिति की आवश्यक बैठक चुनाव कार्यालय में क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने ली। क्लस्टर प्रभारी विधायक राजेश मूणत ने आगामी 29 तारीख लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं में कार्यालय का उदघाटन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा को जो भी निर्देश और कार्ययोजनाएं मिलेंगी, उसका पालन प्रदेश भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अक्षरशः करना है, पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक सबको एकजुट होकर पार्टी की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ समिति तक ऐसा समन्वय स्थापित करना है कि व्यापक संवाद और पारदर्शिता बनी रहे। राजेश मूणत ने बताया कि क्लस्टर प्रभारियों का मुख्य कार्य संवाद स्थापित करना और पारदर्शिता से कार्य संपन्न कराना है, हमें जितनी भी जिम्मेदारियां शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त होंगी उन्हे बूथ तक पहुंचाना और उन पर क्रियान्वयन करवाने की नीति पर गंभीरता से चलना है, आगामी नव-मतदाता सम्मेलन, शक्ति वंदन कार्यक्रम, गांव चलो अभियान के साथ साथ मीडिया और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए नए लोगों को अधिक से अधिक पार्टी प्रवेश का अभियान चलाना है। महिला समूहों और एनजीओ के बीच एक अलग अभियान चलाना है , गांव चलो घर घर चलो अभियान का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने आगे कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरदस्त वापसी की है उसी तरह छत्तीसगढ़ की ग्यारह की ग्यारह लोकसभा सीटें नरेंद्र मोदी को उपहार में देनी है। क्लस्टर प्रभारी एवं विधायक राजेश मूणत ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प लेते हुए दुर्ग लोकसभा की जीत का समर्पण मांगता हूं और मुझे विश्वास है कि दुर्ग में कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाएंगे |
    क्लसटर एवं लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारे द्वारा लोकसभा स्तर पर चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जो लोकसभा चुनाव समापन तक चुनाव संबंधी हर कार्य का क्रियान्वयन करेगी , लोकसभा कोर कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमे सांसद, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला भाजपा अध्यक्ष महामंत्री, विधायक आदि को शामिल किया गया ताकि उन सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी हम सभी को लगातार प्राप्त होता रहे। राजीव अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के बाद शीघ्र ही विधानसभा स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति की भी बैठक होगी इसके तुरंत बाद विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालयों का भी उदघाटन किया जाएगा। बैठक का संचालन लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल ने किया एवं आभार जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया।

    लोकसभा चुनाव कार्यालय में आहूत बैठक में विशेष रूप से लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, क्लस्टर सह प्रभारी राजीव अग्रवाल, लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, लोकसभा विस्तारक संजय प्रधान मंचस्थ रहे। लोकसभा कोर कमेटी एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य बैठक में शामिल हुए।

    नल को व्यर्थ खुला न छोड़े,पानी भरने के बाद नल तुरंत बंद कर दे:आयुक्त:
    दुर्ग//शौर्यपथ /नगर पालिक निगम।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर अल सुबह सिकोला भाठा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुँचे।उन्होंने वार्ड क्रमांक 14 सिकोला भाठा स्कूल के आस-पास किराना दुकान व शिव मंदिर गली सहित सिकोला बस्ती में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के अलावा सफाई अमला मौजूद रहें। शहर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आयुक्त मॉनिटरिंग करते है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर प्रतिदिन वार्डो में भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का निरीक्षण एवं रहवासियों से फीडबैक ले रहे है।उन्होंने सफाई अमला से कहा कि सफाई व्यवस्था में जो भी कमियां दिखाई दिए उसे सुधारने के दिशा निर्देश दिये।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने ग्रीन चौक,स्टेशन रोड़, गुरुद्वारा रोड इत्यादि क्षेत्रो का भ्रमण किया।उन्होंने सिकोला भाठा सफाई व्यवस्था के दौरान वार्ड रहवासियों से कहा नल को व्यर्थ खुला न छोड़े,पानी भरने के बाद नल तुरंत बंद कर दे।जहाँ नलों में टोटी नही लगी है।टोटी लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गली, मोहल्लों के साथ ही प्रमुख सड़कों से कचरा प्रतिदिन उठाना सुनिश्चित करें। इस दौरान निगमायुक्त ने पब्लिक से भी फीडबैक लिया।स्थानीय रहवासियों ने समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, सभी को साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है। कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डालकर सफाई कर्मचारियों को देने की अपील उन्होंने की है। वही कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।

     दुर्ग / शौर्यपथ / प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 142 आवेदन प्राप्त हुए।
          विश्व बैंक कॉलोनी कुरूद निवासी ने सीवरेज टैंक को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विश्व बैंक कॉलोनी कुरूद में हाउसिंग बोर्ड द्वारा सीवरेज टंकी बनाया गया है। जर्जर अवस्था में होने के कारण सीवरेज का गंदा पानी बहते रहता है, जिसकी बदबू और गंदगी से कॉलोनीवासी परेशान है। वर्तमान में घर के सामने एक और सीवरेज टंकी बनाई जा रही हैं । इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
        नगपुरा निवासी ने छात्रवृत्ति राशि प्रदान किए जाने की मांग की। आवेदिका ने बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम कर परिवार एवं बच्चे के पढ़ाई का खर्च उठाती है। वर्तमान में पढ़ाई का खर्च उठाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  बच्चे के भविष्य को देखते हुए उन्होंने छात्रवृत्ति  राशि की मांग की। इस पर कलेक्टर ने आदिमजाति एवं कल्याण विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए । शारदापारा केम्प 2 के निवासियों ने स्कूल के पास कचरा डम्प न कर उस स्थान पर बच्चों के खेलकूद के लिए आरक्षित करने आवेदन दिया। युग निर्माण स्कूल के पास कूड़ा कचरा डम्पिंग किया जाता है, जिसके कारण यहां रहने वाले आसपास के घरों में कचरा उड़कर अंदर घर में पहुंच जाता है। एकत्रित किए गए कूड़ा कचरा से दुर्गंध आती है। इससे आवारा मवेशियों का आना भी लगा रहता है। कचरे के बदबू से गंभीर संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। डम्पिंग किए जाने वाले स्थान पर वृक्षारोपण कर बच्चों के खेलकूद के लिए आरक्षित करने हेतु आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। राशन कार्ड में नाम जोड़वाने, छत के ऊपर से बिजली तार हटाने, राशनकार्ड बनाने, अवैध कब्जा इत्यादि से संबंधित आवेदन के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास के अधिक आवेदन प्राप्त हुए।     

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के सबसे पुराने और मशहूर टीवी मेकेनिक श्री कृष्ण लाल परमार के निधन के पश्चात परमार परिवार की  ओर से नेत्रदान एवं देहदान कर श्री कृष्ण लाल परमार का शरीर श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया .श्री कृष्ण लाल परमार के निधन के पश्चात परिवार के कमलेश सावरिया,हिमांशु,प्रज्ञा चावड़ा ने नेत्रदान  एवं  देहदान  का निर्णय लिया और नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत सिंह भाटिया,राज आढ़तिया,यतीन्द्र चावड़ा,मंगल अग्रवाल,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला,राजेश पारख,दीपक बंसल के सहयोग से नेत्रदान एवं देहदान सम्पन्न हुआ.
    श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे एवं डॉ हर्षिका जैन ने कॉर्निया कलेक्ट किये  तत्पश्चात संदीप रिसबुड़ ने देहदान की औपचारिकता पूरी की. कृष्ण की भांजी प्रज्ञा चावड़ा ने कहा उनके मामा हमेशा सादगी से जीए उनकी इच्छा थी की वो हमेशा समाज के लिए कुछ ऐसा करें की लोगों का भला हो सके और आज उनके निधन के बाद उनके नेत्रों से दो लोग देख सकेंगे और उनके शरीर से मेडिकल के छात्र रिसर्च कर सकेंगे आज हमारे परिवार और समाज को मामा जीने का तरीका सीखा गए  
    नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य यतीन्द्र चावड़ा ने कहा श्री कृष्ण लाल परमार ने जीवन भर लोगों की सेवा की और अब देहदान व नेत्रदान के माध्यम से  सन्देश दिया कि परमार परिवार सदा ही मानवता व्  समाज के हित हेतु समर्पित रहता है परमार परिवार के नेत्रदान व देहदान के निर्णय से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी एवं जरुरत मंद लोगों को लाभ मिलेगा .नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, सहित अन्य सदस्यों ने  श्री कृष्ण लाल परमार को श्रद्धाँजलि दी व परमार परिवार को साधुवाद दिया .

    दुर्ग / शौर्यपथ /  प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई के वार्षिक उत्सव सह प्रतियोगिता कार्निवल-2024 में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किये। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज विद्यार्थी हायर एजुकेशन में अपने करियर बनाने आते है। आज देश को आगे ले जाने की जरूरत है। उच्च शिक्षा संस्थान केवल डिग्री बांटने का केंद्र न हो। विद्यार्थी के भविष्य निर्माण का केन्द्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट का कार्य करने जा रही है। आज एक किसान का बच्चा टेक्नालॉजी में कैसे आगे बढ़ सकता है। इस पर भी ध्यान रखना होगा। मंत्री अग्रवाल ने कार्निवल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और इसके बाद पुनः अध्ययन प्रारंभ करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्निवल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को अपने कर कमलों से पुरस्कृत किया। समारोह में रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन श्री संजय रूंगटा एवं अन्य पदाधिकारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    -समाज के सहयोग से उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में सफल रहूंगा -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    -आदिवासी लोकनायक बिरसा मुण्डा की प्रतिमा लगाने 25 लाख रूपए की घोषणा
    -गोड़वाना भवन दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा

      दुर्ग / शौर्यपथ / जिला मुख्यालय दुर्ग के सिविल लाइन स्थित कचना धुरवा देवालय परिसर में आज केंद्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा सम्माननीय मंत्री एवं विधायकों का सम्मान तथा वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किये। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल एवं विधायक  डोमन लाल कोरसेवाड़ा,  गजेंद्र यादव एवं  ललित चंद्राकर तथा केंद्रीय गोड़ महासभा धमधगढ़ के अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर, अन्य पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थें। समारोह में गोड़ समाज द्वारा गौर सिंह मणित मुकुट पहनाकर और धनुष बाण भेंट कर पारम्परिक ढ़ंग से सम्मान किया गया। समाज द्वारा मुख्यमंत्री जी को मोतीचूर लड्डुओं से भी तौला गया।
      समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि यह सम्मान आप सभी का सम्मान है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रदेशवासियों की सेवा के लिए जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर मैं समाज के सहयोग से उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में सफल रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री जी के गारंटी को क्रमशः पूरा करने जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए है। किसानों का विगत वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का धान बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरण किया गया है। वन क्षेत्रों में रहने वाले तेंदुपत्ता संग्रहकों से प्रति मानक बोरा 5 हजार 500 रूपए में खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गांरटी के मुताबिक सरकार महतारी वंदन योजना के तहत अगले माह से प्रत्येक हितग्राही महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए देने जा रही है।
      मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जनआस्था के अनुरूप विगत 22 जनवरी को अयोध्या में 5 सौ वर्षों उपरांत रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार शीघ्र ही रामलला दर्शन योजना लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने गोड़ समाज के पदाधिकारियों की मांग पर गोड़वाना भवन दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और दुर्ग नगर के राजेंद्र पार्क चौक में आदिवासियों के लोक नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की।
       बिरसा मुंडा एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक सुधारक थे। वह झारखंड के बांगा गांव में जन्मे थे। उनकी शौर्यगाथाएं भारतीय इतिहास में अमिट चिह्न के रूप में प्रस्तुत हैं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की। उन्होंने आदिवासी जनजाति के लिए लड़ते हुए उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। वे आदिवासी संगठनों की स्थापना की और लोगों को जागरूक करने का काम किया। बिरसा मुंडा का जीवन एक प्रेरणास्रोत है, जो हमें दिखाता है कि एक संघर्षशील व्यक्ति किसी भी असंभव को मुकाबला कर सकता है। वे हमेशा याद रखे जाएंगे और उनकी महानता को सम्मान देना चाहिए। बिरसा मुंडा एक महान आदिवासी समाजसेवी, वीर और क्रांतिकारी थे। वह जन्म से ही गोंड आदिवासी परिवार में हुए थे और जब वह छोटे थे तो उनके परिवार को अंग्रेजों ने जमीन छीन ली थी। बिरसा ने इस अन्याय के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया और वह उठ खड़े हुए अपनी जनता की सेवा करने के लिए। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के तानाशाही और उत्पीड़न से लोगों को मुक्त कराने के लिए अपनी लड़ाई शुरू की। उन्होंने लोगों को जागरूक किया, उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए उद्यमित किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने का साहस दिया। उनकी आवाज ने आदिवासी समुदाय को गर्व और आत्मविश्वास दिया और उन्होंने अंग्रेजों को अपनी असली सत्ता दिखाई। बिरसा मुंडा का सबसे महत्वपूर्ण योगदान उनकी खोज है, जिससे उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित किया। उन्होंने बिरसा मुंडा युवा मोर्चा की स्थापना की, जिसने आदिवासी युवाओं को समर्पित और सशक्त नेताओं की तैयारी की। बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना समर्पण दिखाया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह अपने लोगों के लिए अद्वितीय एकता और बलिदान का प्रतीक थे। आज भी उनकी साहसिकता और सेवा भावना हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज की उन्नति के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके प्रेरणादायी विचार और क्रांतिकारी कार्य आज भी हमारे लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं। वह हमारे देश की गरिमा हैं और हमें उनके प्रति गर्व का अनुभव करना चाहिए।
      समारोह में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिविल लाईन चौक पर गोड़वाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर काली मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए आर्शीवाद लिया।

    पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार में सामान्य मानव का सुख ही आर्थिक विकास का मापक -  जितेन्द्र वर्मा

    दुर्ग / शौर्यपथ / एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए दुर्ग बस स्टैंड के सामने हाउसिंग बोर्ड परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता  अजय तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी  कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में भी मनाया और नमो ऐप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में 5 रूपये से लेकर 2000 रुपए तक की समर्पण राशि जमा की।  
       दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानवदर्शन नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। श्री वर्मा ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है, जिस राष्ट्र में मानव सुखी ना हो उसे राष्ट्र को आर्थिक रूप से विकसित नहीं माना जाना चाहिए। मनुष्य की परम संतुष्टि और सुख ही राष्ट्र की उन्नति का मुख्य मापदंड है, पंडित दीनदयाल ने मानव तन के साथ-साथ मन और आत्मा किस संतुष्टि को भी अहम माना। एकात्म मानवदर्शन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के आधार पर मनुष्य जीवन और राष्ट्र के विकास की बात कही गई है। भारतीय परिवेश के आधार पर राष्ट्र के विकास के लिए एकात्म मानव दर्शन के महत्व को समझते हुए ही वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार काम कर रही है।
      माल्यार्पण करने के दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंत्री आशीष निमजे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई, महामंत्री श्याम शर्मा, नरेश शर्मा, राहुल पंडित, नवीन पवार, आशुतोष मिलिंद, ऋषि यादव, उमेश गिरी गोस्वामी, रितेश जैन, फते साहू, महेंद्र चोपड़ा, शेख फारुख चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision