August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

     दुर्ग / शौर्यपथ / इंदिरा मार्केट रिटेल व्यापारी संघ और छत्तीसगढ़ चेम्बर की बैठक शनिवार को रखा गया जिसमे बाज़ार में निरंतर ग्राहक की कमी पर चर्चा हुई । युवा विंग अध्यक्ष रवि केवलतानी और महा मंत्री आशीष खंडेलवाल ने बताया कि इंदिरा मार्केट संघ के नये अध्यक्ष मितेश पटेल काफ़ी ऐक्टिव है और सभी व्यापारियों की बैठक लेकर जो त्वरित संसाधन की आवश्यकता है वो इस प्रकार है ।
    1. पार्किंग व्यवस्था ( दुकानदार,उनके स्टाफ और ग्राहक की गाड़ी के लिए ),2. पिंक सौचालय ( महिला ग्राहक और महिला स्टाफ के लिए ),3. सीसीटीवी कैमरा ( चैन स्नैचिंग और असामाजिक तत्व को पहचान ने ),4. पीने का पानी ,5. हाई मास्क लाइट ,6. ठेले खोमचे का अतिक्रमण हटाने ,7. बिल्डिंग की मरम्मत जहां अति ज़रूरी हो गया है ,8. लीज डीड को सेल डीड में बदलने ,9. डिवाइडर को हटाने
       प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला ने बताया कि पार्किंग के लिए जगह चिह्नित हो चुका है, किंतु प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई जो अब भीड़ के पूरा करेंगे । अध्यक्ष प्रह्लाद रुंगटा ने बताया कि इस बार व्यापारी काफ़ी आक्रोशित है , और माँग को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चित क़ालीन बाज़ार को बंद रखा जाएगा । कैट अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर से बात हो गई है , डेटा सेंटर में एक बैठक रखा जाएगा , जिसमे चर्चा के दौरान ही सभी कार्य के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा और कार्य को ख़त्म करने की तिथि भी निर्धारित किया जाएगा ताकि सभी को समझ आये की काम यदि नहीं हो रहा है तो ज़िम्मेदार कौन है । पवन बडजात्या ने बताया कि दुकानदार जो शासन को टैक्स दे रहा है , और लागत लगा के काम कर रहा है , लोगो को नौकरी दे रहा है उनसे जयादा ठेले खोमचे वाले कमा रहे है , उनकी वजह से ग्राहक बाज़ार आना बंद कर रहे है क्यों की पार्किंग की जगह वो लोग खड़े रहते है , उनको दूसरी जगह व्यवस्थापित किया जाये ।
    इंदिरा मार्केट संघ अध्यक्ष मितेश पटेल और सचिव अनुज अग्रवाल ने बताया कि अभी वो लोग अपना एक फण्ड बना रहे है जिसके द्वारा सिक्योरिटी गार्ड रखेंगे जो दुबारा ठेला खोमचा वहाँ लगने नहीं देंगे , और शौचालय की रख रखाव भी करेंगे । आज की बैठक में लगभग 100 व्यापारी उपस्थित थे ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 23.02.2024 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि कुछ जूआडियान के द्वारा होटल सागर इंटरनेशनल  के रूम नंबर 225 मे तास के 52 पत्ती से रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगाकर कट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है मुखबिर सूचना से थाना प्रभारी महोदय प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय एवं वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया ततपश्चात एसएचओ महोदय आकांक्षा पाण्डेय प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के हमराह मे  उप निरीक्षक पारस ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा क्रमांक 1344, आरक्षक क्रांति शर्मा क्रमांक 511, शकील खान क्रमांक 48, विश्वजीत टंडन क्रमांक 1721, तारकेश्वर साहू क्रमांक 1806 के एवं गवाह राहुल उके तथा नितेश जैन को नोटिस देकर मुखबिर सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान होटल सागर इंटरनेशनल के रूम नंबर 225 पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया । जो जुआडियान तास के 52 पत्ती से रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगाकर कट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडे गए जिनसे नाम पता पूछने पर एवं फड तथा उसके पास से

    क्रमश 1. द्वारिका साहू पिता स्व मिर्घी साहू उम्र 63 साल निवासी मधुबन नगर बोरसी के फड से 24,500 रूपये एवं पास से 2500 रूपये
     2. नवीन जैन पिता टी.सी. जैन उम्र 49 साल निवासी पोटियाकला आनंद विहार पद्मनाभपुर के फड से 28,300 रूपये एवं पास से 1700 रूपये
     3. सुनील जैन पिता लक्ष्मीचंद जैन उम्र 50 साल निवासी महावीर कालोनी थाना सीटी कोतवाली दुर्ग के फड से 21,200 रूपये एवं पास से 3800 रूपये
     4. चुन्नी लाल जैन पिता स्व भंवर लाल जैन उम्र 32 साल निवासी ब्राम्हण पारा दुर्ग थाना सीटी कोतवाली दुर्ग के फड से 42,000 रूपये एवं पास से 8000 रूपये
     5. एस.आर. बंधु पिता बंशीलाल बंधु उम्र 60 साल निवासी क्वाटर नंबर 12 सडक 15 बी थाना भिलाई भट्ठी दुर्ग के फड से 29,800 रूपये एवं पास से 2200 रूपये कुल जूमला रकम 1,64000 रूपये एवं 52 पत्ती ताश मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 5 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पाये जाने से दिनांक 23.02.2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
     जमानतीय अपराध होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
      उपरोक्त कार्यवाही में सीएसपी आईपीएस चिराग जैन,डीएसपी क्राइम मणिशंकर चंद्रा,मोहन नगर प्रभारी अकांछा पांडे,सीएसपी टीम जावेद खान,मनीष अग्निहोत्री,गौर सिंह,नासिर बक्स,कमलेश यादव की अहम भूमिका रही ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी 26 फरवरी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के 550 अमृत भारत स्टेशन के शिलान्यास के साथ-साथ रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से देश की जनता से जुड़ेंगे। दुर्ग जिले के रेल इतिहास का ये सबसे खास दिन साबित होगा जब दुर्ग जिले में 10 से अधिक विकास कार्यों की सौगात रेलवे क्षेत्र को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास और लोकार्पणों का स्थानीय स्तर पर एलईडी के माध्यम से अलग-अलग स्थान में वर्चुअल कार्यक्रम होगा, जिसमें जनता और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्थानीय स्तर पर प्रातः 10:45 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:20 बजे जुड़कर लोकार्पण शिलान्यास के साथ अपना उदबोधन देंगे। दुर्ग जिले में अलग-अलग स्थान पर वर्चुअल माध्यम से होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रेलवे के अधिकारियों से समन्वय हेतु  जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये को प्रभार दिया गया है।
      जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1 पर अंडरब्रिज के लिए कार्यक्रम होगा इसी प्रकार दुर्ग शहर में ही उरला और बघेरा के अंडरब्रिज का संयुक्त कार्यक्रम उरला में रेलवे क्रॉसिंग पर सिद्धेश्वर मंदिर के पास होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी, जिसका कार्यक्रम भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में ही संपन्न होगा। अहिवारा विधानसभा अंतर्गत सिरसा गेट भिलाई- 3 में अंडरब्रिज लोकार्पण और डी केबिन बीएमआई चरोदा के अंडरब्रिज की सुविधा भिलाई 3 चरोदा नगर निगम की जनता को मिलेगी, जिसका पृथक पृथक कार्यक्रम दोनों स्थान पर होगा। पाटन विधानसभा अंतर्गत कुम्हारी रेलवे क्रॉसिंग पर भी अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी।
      जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने आगे बताया कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रसमडा स्टेशन के पास अंडरब्रिज और दल्लीराजहरा रूट पर रिसामा के पास अंडरब्रिज की सौगात मिलेगी, दोनों स्थानों पर पृथक पृथक कार्यक्रम होगा। साथ ही दल्लीराजहरा रूट पर ही कचान्दुर से पहले ग्राम परसदा के पास अंडरब्रिज की सुविधा ग्रामवासियों को मिल सकेगी।
      जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में चहूंओर विकास की गंगा बह रही है। देश का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां विकास की धारा ना पहुंची हो। सड़क, रेलवे, उद्योग, विद्युत, सौर ऊर्जा सहित अनेक अनेक क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। राष्ट्र सेवा को ही मूल मंत्र मानकर जन सुविधाओं में वृद्धि के लिए नरेंद्र मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है।  मोदी की गारंटी देश में आज सबसे बड़ी गारंटी है।

     इन वार्डों में भी आयोजित किये जाएंगे शिविर:

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और भारत सरकार के फ्लैगशिप स्कीम के प्रचार-प्रसार व योजनाओं के कवरेज को बढ़ावा देने और हितग्राहियों में जागरूकता लाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा 3.0 का सफल क्रियान्वयन किया जाएगा। बता दे कि 26 फरवरी प्रातः 8 से दोपहर 12 तक शिविर वार्ड क्रमांक 1 ढीमर समाज सामुदायिक भवन नया पारा और वार्ड क्रमांक 8 दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शासकीय प्राथमिक शाला सराय के पास, 27 फरवरी को वार्ड क्रमांक 31 शनिचरी बाजार पुराना स्वास्थ्य विभाग और 2 से 6 बजे तक शासकीय पू.मा. शाला केलाबाड़ी में, 28 फरवरी को वार्ड क्रमांक 52 शीतला चौक हनोदा रोड बोरसी और 2 से शाम 6 बजे तक वार्ड क्रमांक 4 मुक्तिधाम रोड गया नगर में लगाया जाएगा। 29 फरवरी को वार्ड क्रमांक 20 कुशाभाऊ ठाकरे भवन और 2 से शाम 6 बजे तक वार्ड क्रमांक 49 साईं सुपर मार्केट विद्युत नगर में शिविर लगाया जाएगा। सभी शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार पंजीयन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व महतारी वंदन योजना के स्टाल लगाए जाएंगे।विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन बैगापारा स्टेडियम में 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।

    दुर्ग/शौर्यपथ / संत शिरोमणि जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी मुनि महाराज को रविवार को शिवपारा स्थित ऋषम देव परिसर मे सभी समाज के हजारो लोगों व जनप्रतिनिधियों ने विनयांजलि दी। इस दौरान अधिकतर लोगों  ने आचार्य को अमूल्य पूजी बताया और उन्हें भारत रत्न के साथ विश्वरत्न से सम्मानित किए जाने की बात कही।जन प्रतिनिधियों व समाज प्रमुखों का कहना था कि आचार्य जी के व्यक्तित्व व योगदान का शब्दों में उल्लेख करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। आचार्य जी ने गाँसेवा स्वावलंबन व शिक्षा सहित अनेक अनुकरणीय कार्य किए है।
      नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर में आचार्यश्री की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। आचार्य श्री विद्यासागर जी की सल्लेखना पूर्वक समाधि विगत अष्टमी तिथि 17 फरवरी को धर्मनगरी चंद्र‌गिरि तीर्थ डोंगरगढ़ में हो गई थी आचार्य जी को विनयांजलि देने  विधायक गजेंद्र यादव,पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक ललित चन्द्राकर,संघ के पूर्व संचालक बिसरा राम यादव,पूर्व विधायक अरुणवोरा,प्रतिमा चंद्राकर,राजेन्द्र साहू,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,डोंगरगढ़ से ब्रम्हचारी अरुण भैया,मनोज ब्रम्हकुमारी से चैतन्य दीदी,खेमा मध्यानी,श्री चंद लेखनानी,चतुर्भुज राठी, क्षितिज चंद्राकर,अरविन्दर खुराना,आर एन वर्मा एवं नगर निगम के समी पार्षदगणों के साथ जैन समाज के अजय जैन, महेन्द्र दुग्गड़, उज्ज्वल पाटनी,मनोज पहाडिया सजलकाला,राकेश छाबडा,संदीप लुहाड़िया,नवीन जैन,आशीष जैन दीपक जैन,नीता जैन,सपन जैन,श्रेणिक कोठारी,अमोल जैन,प्रकाश गोलछा एवं ब्राम्हण समाज के सुरेन्द्र शर्मा,शिव चंद्राकर,ज्ञानचंद पाटनी सहित सभी लगभग सभी धर्म व समाज के लोग शामिल हुए।

       भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 2& फरवरी को टाउनशिप के मुख्य मार्गों से अवैध रूप से लगाए गए प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर को हटाया गया और 24 फरवरी को सिविक सेंटर में अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। सिविक सेंटर स्थित ओपन एयर थिएटर के समक्ष फास्ट फूड मोबाइल वैन वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई और उन्हें हटाया गया।
     माह फरवरी 2024 में भिलाई टाउनशिप के मुख्य मार्गों से अवैध रूप से लगाए गए बैनरों और पोस्टरों को हटाया गया। सेंट्रल एवेन्यू के मुर्गा चैक से लेकर पंडित रविशंकर शुक्ल चौक तक राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा, सभी विद्युत पोल बैनर-पोस्टर से भर दिए गए थे, इन्हें हटाया गया। सेंट्रल एवेन्यु रविशंकर शुक्ल मार्ग के विद्युत पोल में बैनर व पोस्टर निरंतर लगाए जा रहे है जिन्हें कई बार हटाया जा चुका है। इसके बावजूद ये बैनर पोस्टर फिर लगाए जाते हैं। मुख्य सड़क मार्ग पर लगाए ये बैनर कई बार सड़कों पर गिर जाते हैं, जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। शहर की स्व'छता, सुंदरता बिगाड़ रहे इन बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाने हेतु कई बार मना किया जा चुका है। इन अवैध बैनर पोस्टर को निकालते समय कई बार प्रवर्तन विभाग के कर्मियों से राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में समर्थकों द्वारा आकर दुव्र्यवहार किया जाता है और धमकी भी दी जाती है।
        कई बार इन बैनर पोस्टर को लगाने वाले ठेकेदार, बीएसपी की होर्डिंग्स में जबरदस्ती राजनैतिक दलों के बैनर पोस्टर लगा देते है। कई बार जन्मदिन, विभिन्न धार्मिक आयोजन, संस्थागत आयोजन और राजनैतिक दलों के बैनर,पोस्टर, होर्डिंग्स अवैध रूप से लगा दिये जाते हैं। शासकीय सम्पत्ति का दुरूपयोग और उसे गंदा करना तथा अपने हित के लिए उपयोग करना एक दंडनीय अपराध है। इसके साथ ही आज 24 फरवरी को रिसाली सेक्टर में एक बीएसपी आवास, अवैध कब्जाधारी से खाली करवाकर मेंटेनेंस कार्यालय को सुपुर्द किया गया। प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जाधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी और एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। प्रवर्तन विभाग भिलाई के नागरिकों से अपील करता है कि भू माफियाओं,दलालों और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध निडर होकर पुलिस प्रशासन तथा प्रवर्तन विभाग को सूचित करें ताकि इन पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।
    भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा 24 फरवरी को भी सिविक सेंटर में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अवैध कब्जाधारी जेसीबी के सामने बैठ गए तथा जान देने की चेतावनी देने लगे। सर्वप्रथम ओपन एयर थिएटर के समक्ष फास्ट फूड मोबाइल वैन वालों को हटाया गया तथा बांस, बल्ली जप्त किया गया। इस कार्यवाही का विरोध मोबाइल वैन लगाने वालों के साथ उनके परिवारजनों द्वारा भी जेसीबी के सामने लेट कर किया गया। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्यवाही की गई और उन्हें अवैध कब्जा नहीं करने की समझाइश दी गई। इस प्रदर्शन के कारण उपरोक्त क्षेत्र में काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा जिसे पुलिस प्रशासन के सहयोग से सामान्य कराया गया।
         इन अवैध कब्जेधारियों द्वारा लगाए जाने वाले मोबाइल फास्ड फूड वैन के कारण वहां की नालियों में भारी गंदगी, बदबू, जानवरों का जमावड़ा और गंदगी की षिकायत हमेशा बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि इन अवैध मोबाइल फास्ड फूड वैन धारकों द्वारा संयंत्र के द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा कर लिया गया है और अवैध नल कनेक्शन भी कार्यवाही के दौरान पाया गया। पूर्व में 2018 में भी इन मोबाइल वैन वालों के विरुद्ध पीएचडी विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी। उसके उपरांत सिविक सेंटर वेल्डेक्स ग्राउंड में कार्यवाही की गई तथा ठेला हटाया गया। अवैध दुकानों को नही लगाने देने हेतु जेसीबी द्वारा लगभग 100 मीटर की जमीन खुदाई की गई, साथ ही अवैध कब्जाधारियों को समझाइश दिया गया कि वे अवैध रूप से दुकानें नही लगाए अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
    पूर्व में भी सिविक सेंटर में पिछले &0-&5 वर्षों से प्रवर्तन अनुभाग द्वारा विभिन्न कार्यवाही की गई। ये सभी कार्यवाही, माननीय संपदा न्यायालय से पारित डिक्री के नियमानुसार किए गए।
     सिविक सेंटर रोड चौड़ीकरण के समय सितंबर 2022 को रोड पर स्थित सभी दुकानों को हटाया गया था। इसके अतिरिक्त सिविक सेंटर से &0 से अधिक अवैध ठेला को समय-समय पर जप्त किया गया तथा हटाया गया। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध एक हजार से अधिक कार्यवाही, माननीय संपदा न्यायालय द्वारा पारित लगभग तीन सौ डिक्री पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। टाउनशिप में 250 से अधिक अवैध ठेलों पर भी कार्यवाही की गई। नेहरू आर्ट गैलरी तथा वेजी इंडिया रेस्तरां के बीच स्थित अवैध दुकानों को हटाकर फेंसिंग भी किया गया।
     इस पूरी कार्यवाही के दौरान, प्रवर्तन अनुभाग तथा पीएचडी के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सहित महिला गार्ड भी उपस्थित थी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशायी महविघालय दुर्ग में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व प्राचार्य डॉ आर एन सिंग  ओर आयोजन की अध्यक्षता महविघालय के प्राचार्य डॉ एम सिद्धकी द्वारा की गयी पुरस्कार वितरण समारोह का प्रारंभ सरस्वती माता के चल चित्र पर मालयापॅण कर किया गया एवं महविघालय के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया करने वाले विधार्थी को स्मृति चिन्ह तथा नगद राशि से पुरस्कृत किया गया .
       अकादमिक के साथ साथ स्पोटस मे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एवं विश्व विद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एवं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने तथा खेलो इंडिया खेलो में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह नगद राशि से पुरस्कृत किया गया .
      महविघालय के प्रत्येक शनिवार के अतंगतॅ करायी जाने वाली हाउस गतिविधि प्रतियोगिता के विजेता ओर उपविजेता खिलाड़ियों को मैडल देकर पुरस्कृत किया गया जिसमें स्वामी विवेकानन्द हाउस को विजेता के ऊप में रंनिग ट्राफी प्रदान की गई मुख्य अतिथि डॉ आर एन सिंग  महविघालय सभी छात्र ओर छात्राओं ओर खिलाड़ी  छात्रा ओर छात्राओं को बहुत प्रोत्साहित किया ओर अतं में महविघालय के प्राचार्य ने सभी पुरस्कृत छात्र ओर छात्राओं को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ दी गई तथा सफल आयोजन के लिए महविघालय परिवार के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक अधिकारी, कर्मचारी को बधाई और शुभकामनाएँ दी गई .

    मोदी की मन की बात सुनने एकत्र निवासी विधायक को बताये वार्ड की समस्या...
       दुर्ग/शौर्यपथ / शहर विधायक गजेंन्द्र यादव ने आज शांति नगर वार्ड 17 में वार्ड निवासियों का चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुना । शक्ति नगर की दुर्गा मंच में निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनते आए थे उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विधायक को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराये । विधायक गजेंद्र यादव ने उपस्थित महिलाओं को महतारी वंदन योजना की बहुत-बहुत बधाई दी । उन्होंने वार्ड की समस्याओं को ठीक  करने का आश्वासन दिया । उन्होंने वार्ड में किसी प्रकार के अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधिकारी की निर्देश दिये।  कार्यक्रम में पार्षद एवं निगम उपनेताप्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, शिवेन्द्र परिहर, श्रीमती मीना सिंह, मन की बात का जिला प्रभारी, संतोष सोनी, पूर्व पार्षद दिलीप साहू, राहुल पंडित मन की बात का विधानसभा प्रभारी, कार्यक्रम में अनिल मनहरे सत्येंद्र सिंह नवीन राव आनंद गोयल रचित पाराशर कृष्ण सिंह मनोज साहू भास्कर तिवारी अभिषेक टंडन प्रवीण सेन धनेश्वर साहू मनोज चंद्राकर सुरुचि उमरे नम्रता बंसोड़ मितानिन उषा निर्मलकर पुष्पा देवांगन लोकेश्वरी साहू, उर्मिला देवांग,न मूंगिया देवांगन सती साहू, दशरथ साहू सुखदेव साहू सहित निवासी गण उपस्थित है
           उल्लेखनीय की शांति नगर वार्ड 17 दुर्गा मंच में आज माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर के द्वारा किया गया था जिसे सुनने सैकड़ो की संख्या में वार्ड की महिलाएं और पुरुष अधिक संख्या उपस्थित थे । मोदी जी के मन की बात सुनने के बाद मोदी जी के मन की बात सुनने के बाद जन चौपाल लगाकर माननीय विधायक गजेंद्र यादव जी के द्वारा जन चौपाल लगाकर समस्या सुना ।  कार्यक्रम में स्वाति निर्मलकर, मोना यादव,रामाबाबी पाण्डेय सहित वार्ड की महिलाओं ने बस्ती के चौक में आसामाजिक तत्वों व्दारा अवैधानिक कार्य, नशा, गालीगलौज करने की समस्या बताये । विधायक यादव ने पुलिस अधिकारी को तत्काल कार्यवाही कर अवगत कराने निर्देश दिये । उन्होंने कहा  किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अपराधो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ।
           उपस्थित निवासियों ने वार्ड में मकान का पट्टा प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनवाने, तालाबों की सफाई सड़क चौड़ीकरण का कार्य नाली की सफाई, मिनी गार्डन, पेवर ब्लाक टाईल्स लगाने और खेल मैदान जैसे अनेक समस्याओं से विधायक यादव जी को अवगत कराये ।  विधायक की यादव जी ने सभी समस्याओं को बारी-बारी से पूरा करने का आश्वासन दिया । इस दौरान उन्होंने कहा जिस प्रकार मोदी जी की गारंटी को आज हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने महतारी बंधन योजना को पूरा किया है । आने वाले माह से उन माता बहनों को उनके खातों में एक--एक हजार मिलना प्रारंभ हो जाएगा। महिलाएं उसे अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकेंगे । उनकी सभी समस्याओं को नियमानुसार एक-एक करके हल किया जाएगा । 

    घटिया निर्माण करने वालों पर नजर
    रिसाली/शौर्यपथ /रिसाली क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यो पर महापौर शशि सिन्हा की नजर रहेंगी। इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया है। निगम के सुपरवाइजर कार्यो की प्रगति इसी ग्रुप में फोटो के साथ डालेंगे। उक्त निर्देश उन्होंने सब इंजीनियरों की बैठक में दिए।
    महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि नगर पालिक निगम रिसाली के 40 वार्डो में होने वाले निर्माण कार्य की समीक्षा हर दूसरे दिन करेंगी। उन्होंने सब इंजीनियरों को निर्देश दिए कि गुरूवार की स्थिति में एक व्हाट्एप ग्रुप बनवाया जाए। जिसमें सुपरवाइजर प्रतिदिन कार्य आरंभ होने, प्रगति और निरीक्षण करते फोटो पोस्ट करेंगे। अगर कार्य रूका हुआ है तो उसकी जानकारी कारणों के साथ डालना आवश्यक होगा। महापौर की बैठक में सहायक अभियंता आर.के.जैन, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, नितीन अमन साहू, उमयंती ठाकुर व सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।
    नगर सेवाएं विभाग को भेजे पत्र
    बैठक में महापौर ने कहा कि टाउनशिप में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। इसके लिए निगम के अधिकारी पार्षदों से प्रकाश व्यवस्था के लिए विशेष चर्चा करे। वार्ड पार्षदों के पत्र को आधार बनाते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग को पत्र लिखे।

    लापरवाह ठेकेदार को नोटिस दे
    महापौर ने एक घंटे से भी अधिक समय तक अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। लापरवाह ठेकेदार को बिना देरी किए नोटिस दे। जवाब से संतुष्ट होने पर कार्य आरंभ कराए, अन्यथा कार्यवाही करे।
    करे प्रस्ताव तैयार
    बैठक में सब इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है कि वे इस बात का विशेष ध्यान रखे कि निगम क्षेत्र में विकास की कमी न हो। एमआईसी में प्रस्तुत होने वाले प्रस्ताव को शीघ्र बनाए। आगामी एमआईसी में वे प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision