
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग, द्वारा 15 मार्च 2024 को प्रातः गश्त के दौरान वृत्त - भिलाई 04 क्षेत्र अन्तर्गत कुन्द्रा पारा भिलाई 03 में अवैध शराब के विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 40 नग देशी मदिरा मसाला पाव, कुल मात्रा 7.2 बल्क लीटर जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 4400 रूपये है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपिया तारणी हुसैन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक अरविन्द साहू के द्वारा विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकरण मे आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती गीतांजलि तारम, श्रीमती अनामिका टोप्पो, प्रियांक ठाकुर, आबकारी आरक्षक त्रिलोक नाथ इन्दोरिया एवं वाहन चालक दुर्गा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
-साथी बाजार में उत्पादों के भण्डारण हेतु उपलब्ध होगा 5000 मि.टन का कोल्डस्टोरेज
-रंग-बिरंगे सजावटी पौधों से सजेंगे शासकीय कार्यालय एवं भवन
-कलेक्टर सुश्री चौधरी ने क्षेत्रीय कृषि प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज साथी परियोजना अंतर्गत तालपुरी में प्रस्तावित क्षेत्रीय उत्पादों की मंडी का निरीक्षण किया। साथी परियोजना आत्म निर्भर भारत, मेक इन इंडिया एवं लखपति दीदी जैसी परियोजनाओं को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से बनाई गई परियोजना है। इस परियोजना के अंतर्गत जिले में साथी बाजार स्थापित किया जाएगा, जिससे कृषकों के स्वसहायता समूहों व एफ.पी.ओ. को अपने उत्पादो का भण्डारण करने के लिये 5000 मि.टन का कोल्डस्टोरेज उपलब्ध कराया जायेगा एवं उत्पादों को सीधे उपभोक्ता को विक्रय करने हेतु अपना मंडी मिलेगा। स्वसहायता समूहों व एफ.पी.ओ. को उत्पादों का प्रसंस्करण कराने के लिये प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया जायेगा। साथ ही उन्हें उच्च गुणवत्ता एवं उचित मूल्य पर आदान सामग्री उपलब्ध कराने के लिये एग्रीमॉल स्थापित किया जावेगा। नवीन तकनीक की जानकारी एवं सलाह, किराये पर उपकरण तथा परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कृषक सहायता केन्द्र स्थापित किया जावेगा जिसका संचालन विश्वविद्यालय के स्नातको द्वारा किया जायेगा।कृषकों के स्वसहायता समूहों, एफ.पी.ओ. व स्वदेशी कंपनियो को अपने उत्पाद विक्रय करने के लिये सुपर बाजार उपलब्ध कराया जायेगा, जहां स्पेशल प्रमोशन जोन के माध्यम से विक्रय काउंटर बूट मॉडल पर उपलब्ध कराये जायेंगे। राज्य की शासकीय इकाईंयो जैसे दुग्ध महासंघ, लघुवनोपज संघ, हस्तशिल्प विकास निगम इत्यादि को अपने उत्पाद विक्रय करने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य की ऑनलाईन आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने के लिए केन्द्र स्थापित किया जाएगा।
जिले में साथी बाजार का संचालन 10 हजार महिलाआंे के एफ.पी.ओ. के माध्यम से किया जायेगा, जिस हेतु प्रत्येक ग्राम से 20 महिलाओं का चयन किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम से चयनित महिला सखियों के द्वारा साथी बाजार मे स्थापित स्वदेशी कंपनियो के उत्पादों की मार्केटिंग अपने ग्राम में की जायेगी, जिसके लिए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। सखियों के द्वारा किए गए विक्रय के लिये उन्हें पृथक से कमीशन कंपनियो के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। साथी बाजार में कमीशन की राशि कम होने के कारण प्रदायकर्ता अपने उत्पाद को बाजार की तुलना में कम दर पर साथी बाजार में विक्रय करेंगे, जिससे क्रेता और विक्रेता दोनों को फायदा होगा।
इस परियोजना से फसलों को भण्डारण की अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी जिससे कटाई पश्चात होने वाले नुकसान को कम किया जाकर कृषकों की आय में वृद्धि की जा सकेगी। उत्पादन से वितरण तक कृषकों की सहभागिता के माध्यम से कृषकों की आय में वृद्धि की जा सकेगी। साथी बाजार आपस में जुड़े होंगे व एफ.पी.ओ. व स्व सहायता समूह देश के किसी भी बाजार में अपना उत्पाद रख कर बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे जिससे ग्रामीण स्तर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन का कार्य किया जा सकेगा। ग्रामीण स्तर तक गुणवत्तायुक्त उत्पाद उपलब्ध कराकर मानव स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदाय की जा सकेगी।
नर्सरी में सजावटी पौधों की संख्या बढ़ाएं: कलेक्टर
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उद्यानिकी विभाग की नर्सरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नर्सरी में रोपे जाने वाले सभी पौधों का अवलोकन किया। नर्सरी में आम, अमरूद, बेर, आंवला, नींबू, करौंदा, मौसम्बी, कलमी, बीजू एवं अन्य सजावटी पौधे वर्तमान में रोपित किए गए है। कलेक्टर ने इनके आंकड़ों की जानकारी ली एवं नर्सरी में सजावटी पौधों की संख्या को और बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निजी नर्सरी संचालकों की तरह ही सरकारी नर्सरी के पौधों को जनता तक पंहुचाया जाए। साथ ही उन्होंने नर्सरी के सजावटी पौधों को सभी सरकारी कार्यालयों एवं भवनों में रोपित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने इसके बाद बीज निगम का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने जिले में सभी विकासखण्डों में सिंचाई हेतु उपलब्ध संसाधनों, रोपे जाने वाले बीजों एवं बीजोत्पादन हेतु उपलब्ध भूमि (क्षेत्रफल) की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बीज निगम अधिकारियों को उन्नत किस्म के बीजों की पहचान कर उनका उत्पादन बढ़ाने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कृषकों को मोटे धान के साथ-साथ निजी उपयोग हेतु पतले धान के उत्पादन के लिए प्रेरित करें। परिसर का अवलोकन कर कलेक्टर ने परिसर में साफ-सफाई व रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने क्षेत्रीय कृषि प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान का नवनिर्मित सभागार भवन का अवलोकन कर भवन के अधोसंरचना की प्रशंसा की। उन्होंने संस्थान के लैब एवं लैब में उपलब्ध उपकरणों का भी अवलोकन किया। उपकरणों की स्थिति एवं लैब में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर नाराजगी जताई एवं लैब के उपकरणों को ठीक करवाने व परिसर में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती पूजा कश्यप, उप संचालक कृषि श्री एल.एम. भगत एवं विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्य विधायक ललित चंद्राकर की गरिमा मय उपस्थिति में अनवरत जारी है इसी कड़ी में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनोद,चंगोरी, भोथली निकुम में विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्य विधायक ललित चंद्राकर के द्वारा संपन्न हुआ साथ ही ग्राम भोथली में शासकीय प्राथमिक शाला भोथली में न्योता भोज बच्चों के साथ सम्मिलित हूए और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा प्रदेश की जनता जनार्दन जानती थी अगर छत्तीसगढ़ का चौमुखी विकास कोई कर सकती है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी उन्होंने कांग्रेस को मौका देकर बहुत बड़ी गलती थी पर उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाते हुए पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई अगर हम कुल मिलाकर हम कहेंगे हम सब का एक ही सपना सुघ्घर छत्तीसगढ़ और सुघ्घर दुर्ग ग्रामीण हो अपना
ग्राम भोथली मे घाट निर्माण का लोकार्पण मरम्मत एवं शौचालय मरम्मत का लोकार्पण कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को संपन्न किया, राशन कार्ड लाभार्थी को राशन कार्ड वितरण किया गया
,ग्राम निकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 5000 ली. टंकी निर्माण 02.00लाख का लोकार्पण,सामुदायिक भवन निर्माण परिछेत्रीय साहू समाज 10.00 लाख का लोकार्पण, वार्ड 08 मे कमरा व मंच निर्माण 03.00 लाख, वार्ड 02 मे दुर्गा मंच निर्माण 05.00 लाख का लोकार्पण मे शामिल होकर इस लोकार्पण का कार्यक्रम को संपन्न किया गया एवं लाभार्थी किसानो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर जिला पंचयात सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन जी, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश देशमुख, महामंत्री शिव निषाद,विनोद साहू, जनपद सदस्य रुपेश देशमुख, सरपंच श्रीमती मुक्क्ति सुधाकर, लक्ष्मण देशमुख ढालसिंग सारथी , माधव देशमुख, भागवत पटेल, भैय्या लाल, मुन्ना देशमुख सांसद प्रतिनिधि पंचराम देशमुख, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चिमन देशमुख, संतराम निर्मलकर, रेखा बेलचंदन, पारस देवांगन, मोरजध्वज साहू, कीर्तन साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे l
135 करोड़ 34 लाख 90 हजार का बजट पारित
रिसाली/शौर्यपथ /रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने शुक्रवार को 135 करोड़ 34 लाख 90 हजार का 2024-25 के लिए बजट प्रस्तुत की। वे ठीक 10ः15 बजे सदन पहुंची। महापौर द्वारा लगभग 15 मिनट के बजट अभिभाषण प्रस्तुत करने के बाद सभापति केशव बंछोर ने विशेष सभा में बजट संकल्प पारित कराया। महापौर ने 6.91 लाख लाभ का बजट बताया। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने सदन में पहले हाथ उठाया फिर बजट के समर्थन में मेज थप थपाकर ध्वनी मत से पारित किया।
महापौर शशि सिन्हा ने अपने बजट अभिभाषण में कहा कि गत वर्षों में रिसाली शहर में अपनी उदयगामी पहचान बनाई है और हम रिसाली को उच्चस्तरीय शहरों के रूप में पहचान दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जनता के हित और विकास में टेक्नोलाॅजी का उपयोग करेंगे। इसके लिए रिसाली निगम और स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्व विद्यालय के बीच एक अनुबंध किया जा रहा है। इस अनुबंध के तहत रिसाली निगम क्षेत्र की जनता के लिए सुविधा डेवलप करेंगे। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर स्वयं और सभापति केशव बंछोर कुलपति एम.के.वर्मा से चर्चा भी कर चुके है। बजट के लिए बुलाए गए विशेष सभा में महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।
चर्चा में शामिल हुआ विपक्ष
बजट अभिभाषण के बाद सभापति केशव बंछोर ने पार्षदों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू समेत पार्षद धर्मेन्द्र भगत, विधि यादव, हरीशचंद्र, खिलेन्द्र चन्द्राकर व सविता ढवस, रमा साहू ने सत्ता पक्ष को घेरने का प्रयास किया। बाद में सभापति ने बहुमत के आधार पर बजट संकल्प पारित किए जाने की घोषणा की।
एक नजर आय व्यय पर
अनुमानित बजट - 13534.90
राजस्व आय - 5225.06
पूंजीगत प्राप्तिया - 8309.84
राजस्व व्यय - 5221.80
पूंजीगत व्यय - 8306.30
पार्षदों के वे प्रस्ताव जिसे बजट में शामिल किया गया
- निगम में नए वाहन खरीदने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी।
- निगम जल्द ही शव वाहन की खरीदी करेगा।
- गोबर गैस कनेक्शन संबंधी योजनाओं में तेजी लाया जाए।
- रिसाली निगम में चलित शौचालय की व्यवस्था हो।
- निगम अन्य खाली जगहों में पौनी पसारी की तर्ज पर चबुतरा निर्माण और गुमटी वितरण व्यवस्था करे।
- मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था हो।
- डाॅग हाऊस का निर्माण हो।
- उद्यानों का बेहतर रख रखाव हो।
- साप्ताहिक बाजार वाले स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था हो।
- सार्वजनिक मंगल भवन का निर्माण हो।
दुर्ग / शौर्यपथ / आम आम आदमी पार्टी के दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डॉ एसके अग्रवाल तथा पूर्व भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में वाटर एटीएम को लेकर आज जिलाधीश दुर्ग से शिकायत की। डॉक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी हम लोगों ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र में लगे वाटर एटीएम को लेकर शिकायत की थी, आज भी भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बहुत सारे वाटर एटीएम बंद है जिससे जनता को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । शुद्ध जल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
बताया कि आपने कभी भी 40 लाख का वाटर एटीएम नहीं देखा होगा, लेकिन भ्रष्टाचार इस कदर तक बढ़ चुका है कि भिलाई सी मार्केट पावर हाउस में 40 लाख का वाटर एटीएम लगाया गया है लेकिन 40 लाख का वाटर एटीएम 40 दिन भी वहां की जनता की पानी की प्यास को बुझा नहीं सका। वैशाली नगर गल्र्स कॉलेज के पास 10 लाख का वाटर एटीएम लगा है जो बंद है। इस प्रकार से हुडको श्री राम चौक पर 10 लाख का वाटर एटीएम लगा है वह भी उद्घाटन के दिन ही चालू हुआ उसके बाद आज तक वह
वाटर एटीएम बंद पड़ा है। जसप्रीत सिंह ने कहा खुर्सीपर में वार्ड 49 कैनाल रोड पर लगा वाटर एटीएम बंद है द्य वार्ड 50 गवर्नमेंट स्कूल के पास, वार्ड 46 में लगा वाटर एटीएम बंद है द्य सेक्टर 10 सड़क नंबर 28 की पास लगा वाटर एटीएम बंद है द्य विधायक निधि पार्षद निधि से लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जनता को इन वाटर एटीएम का लाभ नहीं मिल रहा है। वाटर एटीएम भ्रष्टाचार का एक साधन बन चुका है जिसका प्रत्येक उदाहरण आपके सामने है। इस दौरान, हरचरण सिंह, रऊफ अंसारी, अमजद अली उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में सिटी कोतवाली परिसर स्थित दुर्ग के यातायात थाना का घेराव 13 मार्च को करने जा रही है।
विदित हो कि जिलाधीश एसडीएम व पुलिस विभाग को सौपे ज्ञापन में उल्लेख है कि ग्रामीणों को शहर में वाहन चलाने पर हुलिया और पहचान देखकर रोका जाता है और 10 से 15000 रूपयो की मांग यातायात विभाग द्वारा की जाती है और नहीं देने की स्थिति में थाना लाकर कोर्ट भेज दिया जाता है। जबकि सड़कों को घेर कर खड़े हुए रसूखदारों व बड़े वाहन मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि यातायात विभाग के संरक्षण में इस तरीके से अवैध वाहनों को खड़ा करवाया जा रहा है। जो कार्रवाई में भेदभाव है। जिसे ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस यातायात थाना का घेराव करेगी। ज्ञापन में उल्लेख है कि ट्रैफिक विभाग द्वारा भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। इस मामले पर आगे क्या होता है यह आगामी 13 मार्च को पता चलेगा फिलहाल ट्रैफिक विभाग के कान खड़े हो गए हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / सोमवार को सांसद विजय बघेल के कर कमलों से वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्य भूमि पूजन और लोकार्पण हुआ। विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर पंडित में लाखो रुपए की लागत से होने वाले जनहितैषी कामो का भूमि और लोकार्पण कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।
अपने उद्बोधन में विजय बघेल ने कहा कि स्व विद्यारतन भसीन ऐसे व्यक्तित्व के रहे जिनकी कमी हम सभी को खलती है। वे नहींं है, फिर भी उनके किए गए विकास कार्यों की गंगा बहाने वाले दो बार के कार्यकाल स्व विद्यारतन भसीन का रहा। वे आज नहीं है, फिर भी उनके निधी से स्वीकृत किए गए कार्यों का विकास हो रहा हैं। स्व विद्यारतन भसीन के कार्य हम सभी को प्रेरणा देता है। हमेशा ही उनका प्यार स्नेह हम सभी को मिलता रहा है। आज हम उनको स्मरण करते हैं।
इन विकास कार्यो का हुआ भूमि पूजन और लोकार्पण
कमला मेडिकल के सामने वार्ड क्रमांक 17 में स्व विद्यारतन भसीन जी के विधायक निधि से जोन क्रमांक 1 में 70 लाख रुपए के 11 विकास कार्य का एवं ज़ोन क्रमांक 3 में 9 लाख 99 हजार रुपए का भूमिपूजन, राम-जानकी मंदिर केम्प 1 में 4 जगहों का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर महेश वर्मा जिला अध्यक्ष, स्व विद्यारतन भसीन जी की पुत्री दिव्या भसीन, भोजराज
सिन्हा नेता प्रतिपक्ष, पार्षद नोहर वर्मा, संजय सिंह, स्वीटी कौशिक,अमित मिश्रा, रुप राम सिन्हा, संतोष मोर्या, राहुल परिहार, लक्ष्मी साहू,डॉ दीप चटर्जी, सत्यादेवी, राजकुमार जायसवाल, अशोक गुप्ता, जलेनद्र सिंह, प्रभुनाथ मिश्रा, छोटे लाल चौधरी, विनोद चेलक, अनिल सोनी सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारी सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक डॉ ए आर सोनटके को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत प्रतिष्ठित नेशनल फायर सर्विस कॉलेज नागपुर में कार्यपालक निदेशक और प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ सोनटके को अग्नि सुरक्षा और फायर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
एनएफएससी से फायर इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद 1999 में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के फायर ब्रिगेड से अपनी यात्रा शुरू करने वाले डॉ सोनटके, देश के पहले पीएचडी डिग्री धारक हैं जिन्हें फायर इंजीनियरिंग अध्ययन बोर्ड द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। अपने कैरियर के दौरान डॉ.सोनटके ने भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजनाओं में फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अग्नि से संबंधित मामलों में उनकी विशेषज्ञता उनके कार्यस्थल की सीमाओं से परे विस्तारित हुई है। डॉ सोनटके ने राज्य सरकार और अन्य संस्थानों को अपनी तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान की है। अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाने वाले डॉ सोनटके को बीएसपी प्रबंधन ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा है।
वे गृह मंत्रालय के तहत एनएफएससी में लेवल-14 (संयुक्त सचिव) पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं, जो अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और समर्पण को रेखांकित करता है। डॉ सोनटके का लक्ष्य, अग्नि प्रौद्योगिकी में व्यापक अनुसंधान और विकास परियोजनाओं का नेतृत्व करना है। वह अग्नि सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने का विजन रखते हैं, जिससे अमूल्य मानव जीवन और राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा हो सके। अपनी नई भूमिका में डॉ. सोनटके को अनेक जिम्मेदारियाँ का निर्वहन करने का अवसर मिलेगा। डॉ सोनटके इस राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के कार्यपालक निदेशक और प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे। डॉ सोनटके को इस राष्ट्रीय संस्थान के उन्नयन के लिए कई विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई है जिनमें प्रमुख है शिक्षण, प्रशिक्षण, व्यावहारिक और अनुसंधान गतिविधियाँ, शैक्षिक कार्यों एवं परीक्षाओं के सुचारु संचालन में सहायता करना, संगठन के भीतर एवं राज्य के लिए विभिन्न अग्निशमन प्रशिक्षण पाठयक्रमों की योजना बनाना और निर्देशन करना, गृह मंत्रालय के परामर्श से नीतिगत मामलों पर निर्णय लेना, कॉलेज सलाहकार समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करना, दुनिया भर के शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग करना।
साथ ही छात्रों को परामर्श, मार्गदर्शन प्रदान करना और शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करना, नवीनतम तकनीक के साथ प्रयोगशालाओं का विकास और उन्नयन करना एवं पाठ्यक्रम डिजाइन करना और तकनीकी बैठकों में संस्थान का प्रतिनिधित्व करना। डॉ सोनटके की विशेषज्ञता और समर्पण, एनएफएससी में शैक्षणिक परिदृश्य को समृद्ध करने, प्रशिक्षु अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा उन्हें सशक्त बनाने में मददगार साबित होगा।
भिलाई / शौर्यपथ / विकसित भारत एटदरेट 2047 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय छ.ग. वितरागा रिसर्च फाऊंडेशन रायपुर छ.ग. तथा हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी, दुर्ग, छ.ग के संयुक्त तत्वाधान में 13 मार्च व 14 मार्च को प्रात: कालीन 10 बजे से 5 बजे तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय बौद्धिक संपदा का अधिकार (शैक्षिक पारिस्थितिक परिणाम के प्रारूप के संदर्भ में) है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप,अध्यक्षता डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव छात्र कल्याण प्रकोष्ठ हेमचंद विश्वविद्यालय करेंगे। इस दौरान विषेष अतिथि के रूप में डॉ प्रीता लाल संचालक डीसी हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग तथा महाविद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर खान है। प्रमुख प्रवक्ता के रूप में डॉ. अंजली औदिया विभागाध्यक्ष भौतिक शासकीय नागार्जुन पीजी कॉलेज ऑफ़ साइंस रायपुर,हिमांशु चंद्राकर ए जी एन आई आई एम नागपुर, डॉ अमित दुबे छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं संजयन टी एस गोवा के रूप में विषय संबंधी जानकारी साझा करेंगे। रजिस्ट्रेशन हेतु 7389618904,9993784300,9179408035 पर संपर्क करें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
