
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / बार बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं उनके घरों से निगम के कर्मचारी कचरा लेना बंद भी कर देंगे। यह फरमान गुरुवार को निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने जारी की है।
निगम आयुक्त ने ऐसे घरों को सूची बद्ध करने निर्देश दिए है जो संमझाइस के बाद भी मिक्स कचरा दे रहे है। तैयार सूची का प्रकाशन सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता के दुश्मन के नाम से किया जाएगा। सूची के आधार पर नाम वाला फ्लैक्स तैयार किया जाएगा। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए है कि अंतिम चेतावनी के बाद सुधार नहीं होने पर उस घर से निगम कर्मचारी कचरा लेना बंद कर दे। गीला व सूखा कचरा अलग अलग देने पर ही कर्मचारी संग्रहण कार्य को नियमित करे।उल्लेखनीय है कि रिहायसी क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे को पूर्ण रूप से डिस्पोज करने रिसाली निगम पिछले ३ दिनों से अभियान चला रही है। लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग अलग देने अपील कर रहे है। इसके बाद भी कई घरों से मिक्स कचरा निकल रहा है।
वार्ड वार बनेगी सूची
खास बात यह है कि रिसाली निगम के 70 से भी ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी अभियान में लगे है। सूखा व गीला कचरा अलग अलग रखने अपील कर रहे है। शुक्रवार से कचरा संग्रहण कार्य में लगे 64 कर्मचारी सूची बनाने का कार्य करेंगे।
डस्ट बीन की जगह पालीथीन
उल्लेखनीय है कि चार माह पहले रिसाली निगम ने घर घर डस्ट बीन का वितरण किया था। कर्मचारी हरा व नीला बाल्टी घरों तक पहुंचाया था। वर्तमान में कचरा रखने कुछ लोग ही बाल्टी का उपयोग कर रहे है। अधिकाश घरों में पुरानी बाल्टी में कचरा रखा जा रहा है, वही कई लोग पालीथिन में कचरा एकत्र कर दे रहे है। ऐसे लोगों को भी निगम चेतावनी दे रहें है।
दुर्ग/ शौर्यपथ / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों जैसे कि आदर्श/संगवारी मतदान केंद्रों का मतदान केंद्रों में आज आदर्श एवं संगवारी मतदान केंद्र का निर्माण करने के लिए बोरसी शासकीय स्कूल, पोटियाकला शासकीय स्कूल,सुराना कॉलेज,जेआरडी स्कुल, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल, गयाबाई स्कूल इत्यादि जगहों पर पिंक बूथ व्यवस्था के नोडल अधिकारी शुभम गोईर ने शोएब अहमद, कर्मशाला अधीक्षक, कुमारी प्रिंसी शर्मा, सहायक बूथ व्यवस्था इत्यादि के साथ निरीक्षण किया गया।मतदान प्रकिया में मतदातों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको विशेष ध्यान देकर कार्य कराया जा रहा है,ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।मतदाता जागरूकता के लिए जगह-जगह पर होर्डिंग-फ्लेक्स लगाकर प्रचार कार्य कराया जा रहा है,नोडल अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इस बार मतदान केंद्रों में अलग-अलग थीम के सल्फी बूथ बनाया जा रहा है। जो मतदातों को मतदान के बाद फ़ोटो खीचने तथा सभी को मतदान करने प्रेरित करने जैसे कार्यो पर फोकस किया जा रहा है।बता दे कि विशेष कर महिला मतदातों को घर का सभी काम को छोड़कर पहले मतदान फिर बाकी काम का नारा घर-घर पहुचा कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर श्री शुभम ने टीम के साथ निरीक्षण कर टेंट, फ्लैक्स, डेकोरेशन से संबंधित प्लान कर आवश्यक जल्द व्यवस्था करने की बात कही।सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश , पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कहा कि वेब कास्टिंग हेतु चयनित मतदान केंद्रों पर आवश्यक अवस्थाएं का भी निरीक्षण किया गया। मतदान केंद्र जहां दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे ,उन पर व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था की जावे,महिला संचालित मतदान केन्द्रों का चयन कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निगम क्षेत्र शहर में जिन मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा, उन्हें रंगोली एवं स्थानीय सामग्री से सुसज्जित करें। महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों में महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। फ़ोटो व वीडियोग्राफी हेतु पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व संबंधित श्री शुभम ने निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता देखी।
दुर्ग / शौर्यपथ / भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव गंज मंडी प्रांगण में सांसद विजय बघेल महापौर धीरज बाकलीवाल विधायक रिकेश सेन राजेंद्र साहू के आतिथ्य में हर्ष और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने जैन समाज के लोगों को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की बधाई दी। तीन चारित्र आत्मा सौरभ संचेती प्रणिता बाफना शैली बाफना का अनुमोदना अभिनंदन
समारोह दुर्ग शहर की तीन चरित्र आत्माओं का सौरभ संचेती सुपुत्र स्वर्गीय महावीर संचेती कु. प्रणिता बाफना सुपुत्री बसंत, बाफना कु. शैली बाफना सुपुत्री दिनेश जी बाफना का भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग द्वारा भावभीना अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
सांसद विजय बघेल विधायक रिकेश सेन राजेंद्र साहू महापौर धीरज बाकलीवाल प्रकाश सांखला अजय जैन मनीष पारख सुनील श्री श्रीमाल अंकुश टाटिया मनीष सोनी इस अभिनंदन समारोह के साक्षी बने दुर्ग के इन चारित्र आत्माओं की दीक्षा 9 जून को बेगु चित्तौड़ के पास राजस्थान में संभावित है।
सकल जैन समाज की डायरेक्टरी सरोकार का विमोचन भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग ने सकल जैन समाज की डायरेक्टरी सरोकार संपर्क निर्देशिका का विमोचन सांसद विजय बघेल रिकेश
सेन राजेंद्र साहू प्रकाश सांखला प्रकाश गोलछा तथा समिति के पदाधिकारी के की उपस्थिति में अतिथियों ने किया।
इस संपर्क निर्देशिका में श्वेतांबर दिगंबर जैन समाज के निवासियों के नाम पता मोबाइल नंबर पारिवारिक सदस्य संख्या को शामिल किया गया है जिससे आपस में संपर्क और संवाद स्थापित हो सके जैन समाज के अलावा दुर्ग शहर के कई महत्वपूर्ण नंबर इस डायरेक्टरी में अंकित है।
इंदौर के ख्याति नाम भजन गायक अनूप जैन ने गंज मंडी प्रांगण में भक्ति गीतों का शानदार समा बांध उनके द्वारा गाए जा रहे गीतों पर लोग भाव विभोर होकर आए भजन गायक भजनों का आनंद लिया और उनके भक्ति गीतों पर झूमने के लिए मजबूर हुए।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर प्रतिबंध 19 अप्रैल 2024 से लागू हो गया है, जो 01 जून 2024 तक प्रतिबंध रहेगा। आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को सुबह 07 बजे से 01 जून 2024 की शाम 06.30 बजे तक की अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / राजेन्द्र साहू ने जैन समाज द्वारा महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर जैन समाज के सभी सम्मानित जनोँ को सत्य, अहिंसा, त्याग और तप के संदेश से विश्व को मानवता के कल्याण की दिशा प्रदान करने वाले भगवान महावीर जी की जयंती की हार्दिक बधाई दी और कहा की भगवान महावीर जी ने जीवदया और करूणा की प्रेरणा दी है, जो समाज को समानता और समरसता के साथ लोककल्याण के दायित्वों का मार्गदर्शन करती है। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल नीता जैन पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा अजय श्री श्रीमाल संदीप लोहाडिया शशांक चोपड़ा किशोर जैन चुन्नीलाल दुग्गड़ रितेश बुरड़ मनोज बाकलीवाल नवीन संचेती विमल चंद जैन कैलाश बाकलीवाल डॉ एसके जैनसुश्री नीता जैन मदनलाल श्रीश्रीमाल ओम सांखला प्रकाश गोलछा एवं जैन समाज के अन्य सम्मानित जनोँ से मिलकर भगवान महावीर जयंती की बधाई दी
कांग्रेस की सरकार देगी महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए, 30 लाख नौकरी की गारंटी के साथ किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों की कर्ज माफी होगी : राजेंद्र साहू
दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए चुनाव प्रचार किया। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के मोहलाई, नगपुरा, बोरई, रसमड़ा, अंजोरा, थनौद, विनायकपुर, अंडा, तिरगा, निकुम, आलबरस में नागरिकों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई कम करने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर भाजपा ने दस साल पहले केंद्र में सरकार बनाई लेकिन न महंगाई कम हुई, न हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला। उलटे महंगाई कई गुना बढ़ गई। कई करोड़ बेरोजगार बढ़ गए। किसानों की आय दोगुना करने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया।
राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश को यह गारंटी दी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए दिये जाएंगे। इसी तरह किसानों की कर्जमाफी के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। एमएसपी बढ़ाने की दिशा में अनिवार्य और ठोस पहल की जाएगी। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 4 सौ रुपए दी जाएगी। 30 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा और सभी युवाओं को ट्रेनिंग के लिए एक लाख रुपए दिये जाएंगे। राहुल गांधी की पांच न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों से देश के नागरिकों में नया भरोसा पैदा हुआ है। उन्होंने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से कांग्रेस को वोट के साथ समर्थन और सहयोग देने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, मोहन हरमुख, हरेंद्र देशमुख, तुलसी देशमुख, प्रदीप शर्मा, देवराज, जनपद सदस्य, अजय वैष्णव, सरपंच ममता साहू, पूर्व सरपंच कचरा बाई ठाकुर, लालजी गुप्ता, भागवत साहू, ईश्वर साहू, अनिल बाफना, पन्ना साहू, संतोष रामटेके, धरती साहू, आशा देशमुख, प्यारेलाल देशमुख, भुरू देशमुख, मयंक देशमुख, देवीसिंह देशमुख, डालराम देशमुख, शिवलाल चक्रधारी, कृष्णा देवांगन, रामकृष्ण मिश्रा, भरत निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लिए अधिकृत व्यय प्रेक्षक श्री प्रसन्ना वी. पत्तनसेठ्ठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहायक व्यय प्रेक्षकों एवं लेखा टीम की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सम्मलित हुई। व्यय प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान व्यय से संबंधित समस्त गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाये। जिले के विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, पाटन, साजा, बेमेतरा एवं नवागढ़ के लिए अलग-अलग सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा टीम नियुक्त किया गया है।
बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री प्रसन्ना ने निर्वाचन के दौरान व्यय से संबंधित समितियों व्यय निगरानी सेल, लेखा टीम, फ्लाईंग स्कायड, स्थैतिक निगरानी दल, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, व्यय लेखा, वीडियो अवलोकन दल आदि के विषय में जानकारी ली।
उन्होंने आचार संहिता के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले व्यय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी के व्यय अनुवीक्षण के लिए विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए गठित टीम अभ्यर्थी के खर्च की निगरानी करें। व्यय कार्यों के लिए गठित टीम व्यय के रिकार्ड मंेटेन करते हुए डेली रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि एकाउंटिंग टीम प्रतिदिन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी और वीएसटी की टीम द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक श्री प्रसन्ना वी. पत्तनसेठ्ठी ने कहा कि सहायक व्यय प्रेक्षक अभ्यर्थी के व्यय की लगातार निगरानी करेंगे और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि एक्सपेडिंचर सीजर मानिटरिंग सिस्टम पर ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। व्यय अनुवीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए टीम को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।
श्री प्रसन्ना ने कहा कि व्यय संबंधी टीम के सदस्यों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने सीनियर अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर समय सीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने सहायक व्यय प्रेक्षकों को विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर निगरानी करने को कहा। व्यय प्रेक्षक ने निर्देशित किया कि फ्लाईंग स्कायड, स्थैतिक निगरानी दल तथा निर्वाचन व्यय से संबंधित टीमें विभिन्न जांच नाकों सहित अन्य स्थानों पर अलर्ट रहें।
व्यय प्रेक्षक ने गत विधानसभा निर्वाचन के दौरान व्यय से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान व्यय लेखा संबंधी कोई समस्या न रहे इस दिशा में सभी को कार्य करना है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री महेश राजपूत, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी विजय बघेल का आज नामांकन का तीसरा सेट के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हस्ताक्षरित व पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार का बी फार्म जिसे प्रदेश भाजपा द्वारा भेजा गया था उसे भी जमा किया गया इस दौरान सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल,जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक लोकसभा चुनाव निर्वाचन अभिकर्ता सौरभ चौबे राजा ठाकुर,रितेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे ।
लोकसभा चुनाव के तहत आज नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल इससे पूर्व दो बार अपना नामांकन सेट दाखिल कर चुके है जिसमे प्रस्ताव समर्थक के रूप में विभिन्न समाज प्रमुखो को बनाए गए थे और आज तीसरा सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी प्रस्तावक समर्थक बने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान योजना,मातृत्व योजना विश्वकर्मा योजना व महतारी वंदन योजना के लाभार्थी मौजूद थे जिसमे सविता यादव,मिथिला,ठाकुर,नेमिन देवांगन,दुर्पति साहू,टेशू वैष्णव मंजू मंगराज जी,नेमिन देवांगन प्रमुख थे जिन्होंने मोदी सरकार की योजनाओ के कारण उनके जीवन में आए बदलाव व खुशहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए फिर से मोदी सरकार बनाने दुर्ग से विजय बघेल को अपना आशीर्वाद देने की बात कही।
गायत्री साहू सेवाभावी कार्यों को याद कर लोगो ने वार्ड में निर्मित किसी संस्थान को उनके नाम पर करने की मांग किया..
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम की वरिष्ठ एवं वार्ड नंबर 52 की सक्रिय पार्षद श्रीमती गायत्री साहू की निधन के पश्चात आज का दशगात्र कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक व वार्डवासी पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा विगत 20 से अधिक वर्षों में एक अच्छे जनप्रतिनिधि के रूप में किए गए कार्यों को याद किया इस दौरान वार्ड के लोगो ने दशगात्र में शामिल होने आए विधायक गजेंद्र यादव महापौर धीरज बाकलीवाल से स्व.गायत्री साहू के कार्यकाल में वार्ड में निर्मित अनेक विकास कार्य के किसी एक संस्थान को उनके नाम पर नामकरण किए जाने मांग रखी श्रीमती गायत्री साहू बोरसी वार्ड से लगातार चार बार से पार्षद के रूप में निर्वाचित होती रही है तथा वे कुछ समय के लिए निगम में एल्डरमेन के रूप में भी सेवा दी है उनके सौम्य व निश्चल व्यवहार से भाजपा ही नही कांग्रेस के लोग भी प्रभावित थे उन्होंने ग्रामीण परिवेश के वार्ड में तेजी से विकास कराई है किंतु विगत विगत 14 अप्रेल को स्वास्थ्यगत अस्वस्थ्यता के चलते उनका निधन हो गया अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे तथा अंतिम यात्रा में भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा कमल का झंडा ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया था और आज दशगात्र में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए
श्रद्धांजलि देने वालो में शहर विधायक गजेंद्र यादव दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा पूर्व सभापति दिनेश देवांगन निगम के एम आई सी सदस्य संजय कोवले भोला महोबिया,दीपक साहू,ज्ञानदास बंजारे सहित जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये विनायक नातू मंडल अध्यक्ष डॉ सुनील साहू,लुकेश बघेल पाषर्द गण काशीराम कोसरे चंद्रशेखर चंद्राकर नरेंद्र बंजारे शिवेंद्र परिहार,अरुण सिंह लीना दिनेश देवांगन शशि द्वारका साहू कुमारी बाई साहू,कमल देवांगन,कुलेश्वर साहू,गुड्डू यादव गुलाब वर्मा,विजेंद्र भारद्वाज प्रेमलता साहू पूर्व पार्षद लिखन साहू,दिलीप साहू,उमेश यादव, रत्ना नामदेव,राहुल पंडित महिला मोर्चा की वाणी सोनी कुमुद बघेल चंपा साहू श्वेता बक्शी,संजय साहू,पोषण साहू भोला यादव सुरेंद्र साहू,मन्नू साहू,महेंद्र चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में पार्षद गण व भाजपा के कांग्रेस के लोग शामिल थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
