August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    रिसाली / शौर्यपथ /
       किराएदार नियमों को अनदेखी करता है तो, रिसाली निगम मकान मालिक को दोषी मानते हुए कार्यवाही करेगा। मंगलवार को प्रगति नगर सड़क 18 में किराए दार की हरकत से मकान मालिक को खरी खोटी सुननी पड़ी। रिसाली निगमआयुक्त मोनिका वर्मा ने मकान मालिक ए टी चक्रवर्ती को दोबारा मिक्स कचरा देने पर पेनाल्टी वसूली की अंतिम चेतावनी दी।
      निगम के स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है, जो संमझाइस के बाद भी गीला व सूखा कचरा मिक्स दे रहे है। सूची के आधार पर ही आयुक्त मैत्री नगर सड़क 18 पहुंची। यहाँ पर चक्रवर्ती के मकान में सोनी परिवार किराए से रहता है। आयुक्त ने घर से निकलने वाले कचरा को देखा। फिर अलग अलग कर देने निर्देश दिए। महिला के बहस करने पर आयुक्त ने मकान मालिक को तलब किया और चेतावनी दी कि किराए दार द्वारा नियमों की अनदेखी करने पर अब निगम मकान मालिक से जुर्माना वसूल करेगा।
    सड़क 16 में टीम देख भीतर ही रहे
      आयुक्त पहले प्रगति नगर सड़क 16 पहुंची। यहां भी ,2 घरों में मिक्स कचरा दिया जा रहा था। आयुक्त की उपस्थिति वाली टीम ने लालचंदानी निवास और प्रकाश कुमार के निवास में दस्तक दी, लेकिन दोनों निवास से कोई बाहर ही नहीं आया। वही सड़क 17 पहुंचकर आयुक्त ने बी सी शर्मा परिवार को मिक्स कचरा नहीं देने की समझाइश दी।
    मानव बल बढ़ाने के निर्देश
      निगम आयुक्त ने इस दौरान नागरिकों से भी चर्चा की। गीला सूखा कचरा अलग अलग देने अपील की। आयुक्त ने बेहतर तरीके से गीला सूखा कचरा लेने मानव बल बढ़ाने निर्देश भी दिए।

         रायपुर/शौर्यपथ / महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध में घोषणा किया था लेकिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है। सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया? भाजपा सरकार ने पहली और दूसरी किश्त देने के बाद महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं दे रही है। तीसरी किश्त देने का केवल बयानबाजी की गयी है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार जिन महिलाओं के खाते में तीसरी किश्त डाली गयी है उनका नाम सार्वजनिक करें।
       प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नीयत में खोट आ गया है, लोकसभा चुनाव के पहले सभी महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया, आगे आयेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जायेगी इसकी गारंटी है। विष्णुदेव साय की सरकार ने साबित किया है कि झूठ, लफ़्फ़ाज़ी और वादाखिलाफी ही मोदी की गारंटी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ का केवल शोषण कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर प्रदेश के 1 करोड़ 4 लाख महिला मतदाताओं में से अधिसंख्यक महिलाओं का इंतजार अब तक खत्म नही हुआ है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलायें पूरी तरह से ठगी गई, यही नहीं जिन्हे पात्र बताया उनका पैसा भी खातों में अब तक नही आये। ऐसे हितग्राहियों की बड़ी संख्या है।
       प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1 हजार रु. महीना ट्रांसफर करने का वादा किया था, दिसंबर माह में साय सरकार का गठन हो गया है और अभी जनवरी-फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई 5 माह हो चुका है और मात्र दो महीने की 2000 रु. राशि महिलाओं को दी गई है। यह महिलाओं के साथ धोखा और छल है। प्रदेश के 75 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये बल्कि सीधा 5 महीने की बकाया 5000 रु. की राशि खाता में जमा कराये।

     दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले के सुपेला भिलाई में रेलवे का सबसे सुदर अंडरपास बनकर तैयार है। इसे सबसे सुंदर अंडरपास इसलिए भी कहा जा रहा है कि क्योंकि यह बना ही कुछ इस तरह है। सुपेला की सीधा और टाउनशिप की ओर वाई आकार में इसका निर्माण किया गया है। अंदर की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी की गई जो कि लोगों को स्वत: ही अपनी ओर आकर्षित कर लेगा। दीवारों पर अभयारण्य व तारामंडल की आकर्षक चित्रकारी की गई है जो कि काफी आकर्षक दिख रही है। अब लोगों को इस ब्रिज के खुलने का इंतजार है।
      बता दें रेलवे द्वारा सुपेला रेलवे क्रासिंग को बंद कर इसकी जगह अंडरपास का निर्माण कराया है। अगस्त 2022 में अंडरपास का निर्माण शुरू किया गया। 20 माह में अंडरपास का निर्माण लगभग पूरा हो गया। इस अण्डरपास को 1 मई से आवाजाही के लिए खोले जाने की तैयारी थी। लेकिन समय पर काम पूरा नहीं होने से अब 15 मई के बाद की डेडलाइन दी गई है। इसके लिए शेष बचे काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 15 मई के बाद इस अंडरपास को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
    दूसरे अंडरपास से बेहतर निर्माण
      सुपेला अंडरपास को भिलाई के दूसरे अंडरपास से काफी अलग बनाया गया है। अंडरपास के भीतरी दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियां काफी मनमोहक बन पड़े हैं। रेल पटरी के ठीक नीचे की दोनों भीतरी दीवारों पर डिजिटल कलर पेंटिंग से तारामंडल बनाया गया है। वहीं टाउनशिप के ओर की दीवारों पर पेड़ पौधों के बीच हिरण और सांभर के चित्र अभ्यारण्य का अहसास करा रहे हैं। इस अंडरपास से आवाजाही शुरू होने पर लोगों को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस अंडरपास के शुरू हो जाने से चंद्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर अण्डरब्रिज से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

    सजगता, एकाग्रता मेहनत के बल पर कामयाबी जरूर मिलती है : प्राचार्या श्रीमती त्रिपाठी
      दुर्ग / शौर्यपथ /

       गत वर्षों की परंपरा बनाए रखते हुए इस वर्ष भी कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, भिलाई के कक्षा बारहवीं एवं दसवीं के छात्राऌ ने भिलाई, दुर्ग जिला का मान बढ़ाया। सी.बी.एस.ई.-2024 बारहवीं एवं दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बारहवीं परीक्षा 99 प्रतिशत एवं दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
      इस वर्ष कुल 457 छात्राऌ ने बारहवी बोर्ड की परीक्षा दी, जिनमें  49 छात्राऌ ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक एवं दसवीं में 45 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया।
      कक्षा बारहवीं में 98.2 प्रतिशत अंकाऌ के साथ हर्षिका अग्रवाल (ह्यूमिनिटिस संकाय) विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही, 96 प्रतिशत के साथ एम.पलक (विज्ञान संकाय) द्वितीय स्थान पर, 95.40 प्रतिशत अंको के साथ मयंक सोनी (गणित) तृतीय स्थान पर तथा  94.80 प्रतिशत के साथ गीत जैन, 94.8 प्रतिशत के साथ भूमि सचदेव, 94.8 प्रतिशत के साथ हर्ष कुमार साहू चैथे स्थान पर रहे।
      कक्षा दसवीं में 95.6 प्रतिशत अंकाऌ के साथ हर्षित रॉय प्रथम स्थान, 95.4 प्रतिशत अंको के साथ अभिनव केशवानी द्वितीय स्थान पर तथा 95 प्रतिशत अंको के साथ पूर्वा लिलहारे और पुर्वशी रजनीश कुमार जैन तृतीय स्थान पर रही।
      इस परीक्षा में कुल 23 छात्राऌ ने कक्षा बारहवीं में शत प्रतिशत (100 मे 100) अंक जिसमे मयंक सोनी (गणित और रसायन), अनन्या माझी (सायकोलॉजी), हार्दिक गंगवाल (हिन्दूस्तानी वोकल), हर्षिका अग्रवाल (भूगोल और पेंटिंग), हर्ष कुमार साहू (पेंटिंग), आर्यन चलक, नितिन भारती (इंजीनियरिंग ग्राफिक्स), पूर्वी जेठवा, शानवी अग्रवाल, अदिति अथोडे, सुहानी कुमार (कथक), आर.ज्योत्सना (भरत नाट्यम), आरूशी शर्मा, एम.पलक, आदित्य कुमार, रितिका सोनी, याना बंसल, सेलिना जैसवाल, संपूर्णा, साक्षी शर्मा (होमसाइंस), आशीष कुमार (ए.आई) ने शत प्रतिशत (100 मे 100) अंक लाकर अपनी मेधाविता का परिचय दिया।
    आर्ट गु्रप में - हर्षिका अग्रवाल (98.2 प्रतिशत), तनिषा दास (95 प्रतिशत) एवं अनन्या रॉय (94.2 प्रतिशत) अंक अर्जित कर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।
    बायोलॉजी ग्रुप में - एम.पलक (96 प्रतिशत), आदित्य कुमार महोबिया (93.6 प्रतिशत), खोमेन्द्र कुमार (92.6 प्रतिशत) अंक अर्जित किये।
    मैथ्स गु्रप में  - मयंक सोनी (95.4 प्रतिशत), तानिषी जोशी (93.8 प्रतिशत), अंश दुबे (92.4 प्रतिशत) अंक अर्जित किये।
    कामर्स गु्रप में - गीत जैन (94.8 प्रतिशत), भूमि सचदेव (94.8 प्रतिशत), हर्ष कुमार साहू (94.8 प्रतिशत), विश्वजीत (94 प्रतिशत), जसलिन कौर (92.2 प्रतिशत) अंक अर्जित किये।
      कक्षा दसवीं में शत प्रतिशत (100 मे 100) अंक जिसमे अर्पिता शर्मा, आयुष कुमार साहू, क्रितिका जैन, कुनाल पारकर (गणित), हर्षित रॉय, इषिता मिश्रा, तनिष्का प्रियदर्शिनी (संस्कृत) ने शत प्रतिशत अंक लाकर अपनी मेधाविता का परिचय दिया।
      यह सर्वोत्कृष्ट परिणाम छात्राऌ व शिक्षकाऌ के वर्षभर की कड़ी मेहनत व उचित मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया। निसंदेह इस सफलता के पीछे पालकाऌ की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता। शाला द्वारा अतिरिक्त कक्षाएँ लगाकर औसत दर्ज वाले तथा मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को और भी मुखरित करने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जाता है।
     शाला के चेयरमैन एम.एम. त्रिपाठी, वाइस चेयरमैन आनंद कुमार त्रिपाठी, प्राचार्या श्रीमती सबिता त्रिपाठी, डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी, उप प्राचार्या श्रीमती रीता थॉमस ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु छात्र-छात्राओ व पालकाऌ को बधाई देते हुए कहा कि हमारा वि़द्यालय छात्राऌ के सर्वांगीण शिक्षा एवं विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है।
      परीक्षा परिणाम के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्या श्रीमती सबिता त्रिपाठी और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओ को शुभकामनाएँ दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्होने कहा कि सजगता, एकाग्रता मेहनत के बल पर कामयाबी जरूर मिलती है।

    सिज्नेबल व्यापार की उगाही पर आखिर कब गंभीरता दिखायेंगे आयुक्त लोकेश चंद्राकर
      दुर्ग / शौर्यपथ /

      दुर्ग नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार के नए नए मामले सामने आते रहते है किन्तु इन भ्रष्टाचार के मामलो में कार्यवाही तो दूर की बात भ्रष्टाचार के मामले की जाँच भी नहीं हो रही निगम प्रशासन द्वारा . ऐसे कई मामले पिछले कुछ माह में सामने आ चुके है जिसमे लाखो करोडो के भ्रष्टाचार की दुर्गन्ध आम जनता सहित सत्ताधारी पार्षदों एवं विपक्ष को भी आ रही किन्तु भ्रष्टाचार की इस दुर्गन्ध को निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर द्वारा दूर करने की निर्णायक कोशिश कही नजर नहीं आ रही .
      दुर्ग निगम का बाज़ार विभाग द्वारा लगातार कई मामलो में अनियमितता के बावजूद कार्यवाही का ना करना अधिकारियों के द्वारा रिश्वत खोरी की ओर भी इशारा कर रहा परन्तु कांग्रेस की सरकार से होते हुए यह भ्रष्टाचार अब भाजपा की सरकार आने के बाद भी बदस्तूर जारी है .
      ऐसा प्रतीत होता है कि संविधान के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का पूरा फायदा उठाते हुए बाजार अधिकारी चन्दन मनहरे अपनी जेब गर्म करने में लगे हुए . वर्तमान समय में गर्मी के मौसम के चलते शहर के अधिकतर चौक चौराहों में गन्ने रस की दूकान संचालित है जिससे निगम प्रशासन द्वारा एक निश्चित राशि वसूली जाति है . शहर में प्रत्येक गन्ना रस वालो से निगम प्रशासन 4840 रूपये के लगभग की रसीद काट रही है .
      बाजार विभाग में सहायक राजस्व निरीक्षको की एक लंबी फौज है और शहर के चौक चौराहा में संचालित गन्ने  रस की दुकानों से रसीद काटने का काम बाजार विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षको के द्वारा किया जाता है एक पूरी टीम शहर में संचालित गन्ना रस दुकानों से राशि वसूल रही है किंतु कुछ ऐसे दुकान भी हैं जिससे राशि वसूलने का काम बाजार अधिकारी चंदन मनहरे अकेले बिना रसीद बुक लिए जाकर कर रहे हैं गन्ना रस संचालकों ने नाम बता ना बताने की शर्त पर यह बात कही .
      ऐसे गन्ना रस संचालकों का कहना है कि बाजार विभाग में आए हुए नए अधिकारी अकेले आए थे और   राशि की मांग करने लगे जिसमें से कुछ संचालकों ने पूरी रकम तो कुछ संचालकों ने आधी रकम बाजार अधिकारी चंदन मन्हारे को दे दी और संचालकों द्वारा जब रसीद की मांग की गई तो बाजार अधिकारी ने उन्हें एक-दो दिन में रसीद  देने की बात कही किंतु वह एक-दो दिन अब लगभग हफ्ते भर हो गए परंतु बाजार अधिकारी द्वारा ऐसे  संचालकों को रसीद नहीं दी गई वहीं कुछ संचालकों का यह भी कहना है कि हमसे तो जबरदस्ती पैसे ले लिए गए और आस पास के अन्य गन्ना रस संचालको को समय दे दिया गया .
      शौर्यपथ समाचार पत्र के पास ऐसे गन्ना रस संचालकों से चर्चा के पूरे प्रमाण मौजूद है अगर जिला प्रशासन द्वारा इस मामले की निष्पक्षता से जांच की जाती है तो शौर्यपथ  समाचार पत्र द्वारा जांच अधिकारी को गन्ना रस संचालकों से हुई चर्चा के प्रमाण प्रस्तुत कर देगा .
     ऐसी उम्मीद कम ही है कि इस मामले पर भी पुराने मामले की तरह नगर पालिका निगम प्रशासन बाजार विभाग के अधिकारी पर कार्यवाही करेगा जैसा की हाल ही में देखने को मिला है बस स्टैंड स्थित रेन  बसेरा जो अवैध रूप से निगम के निविदा शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहा है और जिसकी जांच की बात आयुक्त लोकेशन चंद्राकर द्वारा कही जा रही है परंतु जांच ना होना कहीं ना कहीं रेन बसेरा से भी पर्दे की पीछे किसी बड़े सौदे की ओर इशारा कर रहा है जिसकी जांच गर जिला प्रशासन निष्पक्षता से करें तो कई तरह क्या अनियमितता सामने आएगी परंतु कांग्रेस सरकार के समय से चली आ रही है अनियमितता  अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय भी जारी रहना कहीं ना कहीं अधिकारियों की ना काबिलियत और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को ही दर्शा रही है .देखना यह है कि गन्ना रस संचालकों से पैसे लेकर आना और बाद में रसीद देने की बात की जांच निगम प्रशासन द्वारा निष्पक्षता से की जाती है या नहीं.

    अच्छी आदतों को अपने जीवन में उतारने,यातायात नियमों का पालन करे: पुलिस अधीक्षक
    कहा अच्छी आदतो का 21 दिनो तक अपने में सुमार करे जिससे सड़क दुर्घटना से बचा जा सके

    दुर्ग / शौर्यपथ / आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आम नागरियो को जागरूक करने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये फॉलो गुड हेबिटस पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्दवव्रत सिमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, चंद्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक लाईन उपस्थित रहें।
        पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा आम नागरियों से अपील की गई की यदि कोई दो पहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट 21 दिन प्रयोग करते है तो उसके आदत में सुमार हो जाता है फिर वह वाहन चालक बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाता है तो उसे वाहन चलाने में असुविधानजक एवं अपने आप को असुरिक्षत महसूस करता है तथा अच्छा आदतो 21 दिन अपने में सुमार करते है तो सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है एवं 22 दिन स्वयं होने वाले फायदे स्वयं महसूस करें। दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान किसी सडक दुर्घटना होने पर सर को हेलमेट किस प्रकार बचाता है और हेलमेट न होने से हम एक गंभीर अवस्था में या सर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होने की संभावना बनी रहती है भविष्य में दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करे जिसे अपने तथा दूसरों के साथ साथ अपने परिवार की जान बचा सकते हैं। इसके साथ ही 21 दिन हेलमेट एवं सील्ट बेल्ट लगाकर चलने वाले वाहन चालक यातायात के हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर अपना फोटो/वीडियों बनाकर भेजने से दुर्ग पुलिस द्वारा लक्की ड्रा निकालकर सम्मानित किया जावेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई सतत व्यापारियों के हित के लिए सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। इसी कडी में आज महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में भिलाई चेम्बर का एक दल शनिवार को जिलाधीश ऋचा प्रकाश चौधरी से मिला। इस दौरान सुपेला में बने अंडर ब्रिज को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग रखी।
    इस दौरान चेंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर से कहा कि सुपेला अंडर ब्रिज जल्दी आवागमन के लिए प्रारम्भ किया जाए। भिलाई चेम्बर ने अपने आवेदन में जिक्र किया कि सुपेला अंडर ब्रिज प्रारम्भ होगा तो सेक्टर एरिया के ग्राहक सुपेला मार्केट की ओर रुख करेंगे। ब्रिज प्रारम्भ न होने की वजह से सुपेला क्षेत्र का व्यापार स्थिर है ब्रिज आवागमन से व्यापार में वृद्धि होगी। चेम्बर के इस आवेदन को स्वीकार करते हुए ऋचा प्रकाश जी ने जल्द ही ब्रिज प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया।
    दुकानों के नियमितिकरण भी रखी मांग
        भिलाई चेम्बर द्वारा कलेक्टर से दुकानों के नियमितीकरण के विषय मे भी आवेदन दिया गया। महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि आवेदन में हमने नियमितीकरण के लेकर व्यापारियों को हो रही परेशानियो से अवगत कराया। आवदेन के माध्यम से चेम्बर द्वारा मांग की गई कि नियमितीकरण प्रक्रिया को जल्द पूर्ण किया जाए। नियमितीकरण न होने की वजह से लीज प्रकिया में व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कलेक्टर ने इस प्रकरण पर भी जल्द निराकरण और नियमितीकरण जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
    मतदान जागरुकता के लिए दी बधाई
         कलेक्टर से मुलाकात के दौरान चेंबर की ओर से अजय भसीन ने जिले में बढ़े मतदान प्रतिशत पर जिलाधीश महोदया को बधाई दी।इस मौके पर अजय भसीन ने कहा कि चेम्बर द्वारा चलाए गए अभियान पहले मतदान फिर दुकान से व्यापारियों में मतदान को लेकर जागरूकता आई। व्यापारियों ने तो मतदान किया उन्होंने अपने स्टाफ व उसके परिवार एवम अपने ग्राहकों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।व्यापारियों के प्रयास मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने में सहायक हुए। मतदान प्रतिशत बढऩे से प्रशासन भी चेम्बर के कार्यो से प्रसन्न है। इस मौके पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी चेम्बर व अजय भसीन की सक्रियता की प्रशंसा की।
    उन्होंने कहा कि चेंबर अपने सतत सक्रिय भूमिका से व्यापारियों व प्रशासन के मध्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर से मुलाकात के दौरन अजय भसीन के साथ विनय सिंह, सुनील मिश्रा, पवन जिंदल, प्रेम रतन गहलोत, रिंकू अग्रवाल, जय कुमार व सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / गर्मियों में यात्रियों को सुविधा देने रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा अधिक से अधिक लोगों को कन्फर्म बर्थ देने स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में पुणे व मुंबई से बालेश्वर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा की सुविधा दी जा रही है। इससे हावड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
    पुणे एवं बालेश्वर के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। 01451 पुणे-बालेश्वर समर स्पेशल दिनांक 18 मई, 2024 को शनिवार को पुणे से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 01452 बालेश्वर-पुणे समर स्पेशल दिनांक 20 मई, 2024 सोमवार को बालेश्वर से रवाना होगी। इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे ।
    इस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एवं बालेश्वर के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। 01055 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-बालेश्वर समर स्पेशल दिनांक 18 मई, 2024 को शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 01056 बालेश्वर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल समर स्पेशल दिनांक 20 मई, 2024 सोमवार को बालेश्वर से रवाना होगी। इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सेक्टर 6 स्थित श्री गुरु संघ के इंचार्ज स्वामी स्वपन दास ने आज अपनी देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,राजेश पारख, हरमन दुलाई को सौंपी श्री गुरु संघ के सदस्य अरुण चक्रवती,दुर्गा प्रसाद, शंकर देव देहदान के साक्षी बने। स्वामी जी ने कहा वो देश के सभी हिस्सों में भक्तों से मिलने जाते हैं एवं लोगों को सतकर्म करने के उपदेश देते हैं अब वो जंहा भी जाएंगे प्रवचन के माध्यम से देहदान, नेत्रदान एवं त्वचा दान के सम्बन्ध में लोगों जागरूक करेंगे स्वामी जी ने कहा कई सालों से उनके मन में देहदान की इच्छा थी किन्तु उचित माध्यम नहीं मिला अब नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से संभव हुआ स्वामी जी ने कहा इंसान के मरने के बाद उसका शरीर खाक में मिल जाता है यदि देहदान करें तो कईं लोगों का भला हो सकता है यही सच्चा धर्म है। स्वामी स्वपन दास जी ने कहा यदि उनका ब्रेन डेड होता है तो उनके सभी ऑर्गन डोनेट कर दिए जाएं जिस से बहुत लोगों को नया जीवन मिल सके।
    राजेश पारख ने कहा स्वामी जी के देश विदेश में बहुत भक्त हैं स्वामी जी के देहदान से सभी लोगों में सकारात्मक सन्देश जाएगा। नवदृष्टि फाउंडेशन के मंगल अग्रवाल ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को
    जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9826156000/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।
    नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पीयूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल
    उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने स्वामी स्वपन दास जी के निर्णय की तारीफ़ की व् स्वामी को साधुवाद दिया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision