
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जलसंकट से निपटने के लिए पुलगांव स्थित तालाब का किया जा रहा है गहरीकरण,ताकि बारिश की पानी को सहजा जा सके
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा नगर निगम क्षेत्र में बारिश के पूर्व तालाबों की सफाई के अभियान का प्रतिदिन नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। आज इस क्रम में नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 59 के तहत शीतला तालाब की सफाई अभियान निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलगांव स्थित तालाब की सफाई के साथ कर रहे गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।बारिश पूर्व बरसाती पानी को बचाने की कवायद शुरू हो गई है।वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव के तालाब की गहरीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
बता दे कि वार्ड क्रमांक 55 में स्थित तालाब के पानी को निकाल कर गहरीकरण का कार्य स्थानीय पार्षद एवं जन सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है।इस दौरान आयुक्त ने तालाब के आस पास लगी हुई झाड़ियां की कटिंग आदि करने के निर्देश दिये।तालाब गहरीकरण कार्य शुरू हो गया हैं।ताकि बारिश की पानी को सहजा जा सके। नगर निगम ने द्वारा लगातार शहर के तालाबों का निरीक्षण किया जा रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ किया।नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा शीतला तालाब में विगत 2- 3 दिनों से प्रतिदिन सफाई अभियान कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तालाब की वर्तमान सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया एवं इसी प्रकार तालाब की सफाई व्यवस्था समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु कायम रखा जाना सुनिश्चित करने कहा।आयुक्त ने सभी सफाई दरोगा को नगर निगम सीमा क्षेत्र स्थित सभी तालाब की जोन स्तर पर वर्षा पूर्व समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सुव्यवस्थित सफाई करवाने के निर्देश दिये है। नगर निगम क्षेत्र के तालाबों को संवारने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत बारिश पूर्व बारी-बारी शहर के सभी तालाबो की साफ-सफाई के निर्देश अधिकारी को दिए।
उल्लेखनीय है कि आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दुर्ग निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तालाबों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने व वहां उन्होंने तालाब के आसपास के पूरे परिसर की सघन सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा तालाब परिसर के आस पास विशेष सफाई कर पौधे लगाए ताकि पौधे बड़े होकर छांव प्रदान करे।उन्होंने प्रतिदिन शहर क्षेत्र के सभी तालाबो के आसपास के क्षेत्र की सघन सफाई करने की बात कही और कहा कि तालाबो की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें ताकि घूमने आने वालों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोग यहां घूमने के लिए आ सकें।
रिसाली / शौर्यपथ / आयुक्त मोनिका वर्मा ने भवन निर्माण की आड़ में नाली के ऊपर सामाग्री रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। निगम कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रूआबांधा से निर्माण सामाग्री ईट, रेत को जब्त भी किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है जो निर्माण सामाग्री को नाली पर रख पानी निकासी को अवरूद्ध कर दिया है।
निगम आयुक्त ने बारिश के पहले नाला और मुख्य नाली की सफाई प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। मुख्य नाला की सफाई चैन माउंटेन मशीन से की जा रही है। आयुक्त मोनिका वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि पानी निकासी के संसाधन में आड़े आने वाले के खिलाफ निगम सख्ती से पेस आए। इसी तारतम्य में निगम कर्मियों ने वार्ड 3 निवासी अखिलेश जैन को नाली पर से भवन निर्माण सामाग्री हटाने के नोटिस का हल्के में लेने से जब्ती कार्रवाई की।
मल्बा अच्छे से निकाले
आयुक्त मोनिका वर्मा नाला सफाई कार्य का निरीक्षण की। प्रगति नगर नाला का सफाई कार्य देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि नाला से बड़ा-बड़ा पत्थर भी निकाले। ताकि पानी निकासी अच्छे से हो।
नोटिस जारी करने दिए निर्देश
माॅर्निंग विजिट करते आयुक्त मोनिका वर्मा सीधे प्रगति नगर सड़क 8 पहुंचे। यहां निर्माणधीन मकान का भवन निर्माण सामाग्री नाली पर रखना पाया गया। उन्होंने राजस्व विभाग को तत्काल मकान मालिक की खोजबीन कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नाली जाम होने की वजह से पानी निकासी का संसाधन पूरी तरह से अवरूद्ध हो चुका है।
दुर्ग / शौर्यपथ / महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी भिलाई द्वारा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर भारतीय बौद्ध महासभा पं.क्र.-1119 डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर -6 भिलाई तथा बौद्ध कल्याण समिति बुद्ध भूमि कोसा नगर भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में दो स्थानों में 10 वर्ष के ऊपर के बच्चों व युवाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया।
सेल्फ डिफेंस कि तकनीकी के बारे में बताया गया तथा शिविर में मनोवैज्ञानिक,बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना भी सिखाया गया। यह शिविर सेन्साई देवेन्द्र बंसोड के मार्गदर्शन में पुलकित चौहान ने प्रशिक्षण दिया।
महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष चौहान, संयोजक नमेश्वरी सोनपिपरे , शैलेन्द्र भगत, प्रवीण वासनिक, इंदू उके के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया । प्रज्ञा वंजारी,सिमरन उके ,सागर सोनपिपरे,आव्दिक बंसोड, सुप्रिया मेश्राम, नाव्या शेंडे , श्रध्दा वासनिक , प्रणय रंगारी,पावरना मेश्राम ने तकनीकी प्रशिक्षण मे सहयोग दिया । उपरोक्त कार्यक्रम कि जानकारी संस्था कि सचिव सुनीता पटेल द्वारा दी गई।
रिसाली / शौर्यपथ /
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने उस अपार्टमेंट के पदाधिकारियों को थैंक्स कहा जो गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर दे रहें है। वहीं कुछ पदाधिकारियों को सीख लेने की हिदायत दी। उन्होंने मंगलवार को नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में बने अपार्टमेंट सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक ली।
आयुक्त मोनिका वर्मा ने लगभग 20 दिनों की समझाईस के बाद भी गीला और सूखा मिक्स कचरा देने वाले चिन्हित अपार्टमेंट के पदाधिकारियों को चर्चा पे बुलाया। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कचरा अलग-अलग नहीं देते है तो निगम कर्मी कचरा नहीं उठाऐंगे। कचरा नाली व खुले स्थान में फेंकते पाए गए तो एक्ट के तहत जुर्माना कार्यवाही की जाएगी। इस बैठक में निगम सचिव रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पानी की समस्या होने पर टैंकर से आपूर्ती
अपार्टमेंट में बने सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना था कि गर्मी में ग्राउंड वाटर लेबल नीचे चला गया है। पानी की तकलीफ हो रही है। आयुक्त ने कहा कि जिस अपार्टमेंट में पानी की कमी है वहां निगम टैंकर से पेयजल आपूर्ती करेगा।
इन अपार्टमेंट को चेतावनी
मधुरिशा हाईट फेस-3 ,आकृति रेसिडेन्सी ,शिल्प गंगा
आर.बाी. निवास ,द डस्टीनेशन
दीप वैली ,न्यू पलाश टावर
मधुरिशा हाईट फेस-2
सहयोग करने पर आयुक्त ने इन्हें कहा थैंक्स
मयूरी हाइट्स ,गार्डन
आकृति एक्सोटिका ,बाला जी
शिल्प सागर ,बसेरा
आशा अपार्टमेंट ,दीप अपार्टमेंट
द वेव अपार्टमेंट
-राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा मेें सुनिश्चित करें
-कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की ली समीक्षा बैठक
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि मेें सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर 15 जून के भीतर राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में राजस्व संबंधित होने वाली गतिविधियों की गहन समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों से राजस्व संबंधी लंबित मामलों की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन एवं नक्शा सुधार के कार्यों को समितियों से जानकारी लेकर नंबरदार के साथ पटवारी से समन्वय कर खाता विभाजन के कार्यों को सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, नामांतरण, खाता विभाजन सहित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने नक्शा बटांकन के कार्यों के संबंध में तहसीलदारों को निर्देशित किया कि मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण कर जमीन की वस्तुस्थिति जांच कर नक्शा बंटाकन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं को भूमि का आबंटन हेतु प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। सामाजिक संस्थाओं से संबंधित जमीन के मामलों को भी शीघ्रता से समय सीमा के भीतर पूर्ण करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को सामाजिक संस्था का परीक्षण करने को कहा, ताकि एक समाज को एक ही जमीन आबंटित हो सके।
बैठक के दौरान उन्होंने वृक्ष कटाई के अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जल भराव की स्थिति वाले स्थानों सहित स्कूल, आंगनबाड़ी इत्यादि क्षेेत्रों का निरीक्षण कर मरम्मत करने को कहा, ताकि बारिश के समय जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। भीड़-भाड वाले जगहों के सूखे वृक्ष एवं दीवार जो गिरने की स्थिति में है, उसे बारिश से पूर्व मरम्मत करने को कहा। साथ ही जर्जर स्कूल भवनों का बारिश के पूर्व ही जीर्णोद्धार किए जाने को कहा।
कलेक्टर ने सभी तहसीलदार को तहसील परिसर को साफ-सुथरा, हरा-भरा एवं सुव्यवस्थित रखने को कहा। इसके अलावा उन्होंने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों एवं मुआवजा भुगतान, भारतमाला परियोजना, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्तियों की जानकारी और वसूली की मासिक जानकारी की विस्तार से समीक्षा की।
गर्मी में पेयजल आपूर्ति पर दें विशेष ध्यान
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा। पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर निदान करने के निर्देश दिए। जिन स्थानों में पानी की समस्या आ रही है एवं जहां लीकेज पानी की पाईप लाईन नाली में जा रही है ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्राथमिकता से लीकेज पेय जल पाईप लाइन्स की मरम्मत एवं पेयजल के वैकल्पिक सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ए.डी.एम. अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज, लवकेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एलएलआर उपस्थित थे।
दुर्ग।शौर्यपथ / जिले के विभिन्न गांवों के दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों ने मेरिट में आकर इतिहास रचा है। ये सभी मेरिटधारी बच्चे पिछड़ी जाति के सामान्य परिवार के संघर्षशील बच्चे हैं। अगासदिया के अध्यक्ष डॉ. परदेशीराम वर्मा सदस्य बद्रीप्रसाद पारकर एवं मुनीलाल निषाद ने क्रमश: स्मृति नगर, जेवरा सिरसा एवं रसमड़ा जाकर मेधावी बच्चों को दुपट्टा, पुस्तकें, सम्मान पत्र एवं कलम देकर सम्मान किया। जेवरा सिरसा गांव की भावना साहू के पिता फल की दुकान लगाते हैं। भावना ने बारहवीं में प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया। वह कामर्स विषय लेकर आगे बढ़ रही है।
खालसा पब्लिक हायर सेकेण्डरी के छात्र यशंवत कुमार पारकर ने मेरिट में दसवें स्थान प्राप्त किया। लेखराम पारकर के पुत्र यशवंत ने दसवीं बोर्ड में मेरिट में स्थान बनाया । यशवंत के पिता होटल व्यवसायी है। यशवंत रसमड़ा गांव से प्रतिदिन दुर्ग पढऩे आता था । वह बायलाजी विषय लेकर आगे की पढ़ाई करेगा। इन मेरिट में आये बच्चों के साथ स्मृति नगर निवासी कुणाल पाटकर दसवी में
91त्न अंक प्राप्त किया । सी.बी.एस.सी. पाठ्यक्रम में पढऩे वाले कुणाल को गणित में सौ प्रतिशत अंक मिला है । कुणाल के पिता प्रदीप पारकर इंजीनियर है। तीनों बच्चों को अगासदिया परिवार ने सम्मानित किया ।
एनएसपीसीएल की ठेका कंपनी में था कार्यरत परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
भिलाई / शौर्यपथ / स्टोर पारा पुरैना में रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल युवक झारखंड का निवासी था जो कि पुरैना के एनएसपीसीएल में ठेका एजेंसी के जरिए नौकरी कर रहा था। युवक स्टोरपारा में एक किराए के मकान में रह रहा था। घटना 19 मई की बताई जा रही है। रात को वह चाय पीने बाहर निकला इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवक के शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल पीएम के लिए लाया गया। झारखंड से भिलाई पहुंचे मृतक के परिजनों ने इस पूरे मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के मूल रूप से झारखंड निवासी गौरी शंकर (33) एनएसपीसीएल की ठेका कंपनी गोबी में कार्यरत थे। वह स्टोर पारा में किराए के मकान में रहता है। 19 मई की रात 8:30 बजे चाय पीने के लिए बाहर गया हुआ था तभी तेज रफ्तार टाटा पिकअप ने उन्हें ठोकर मारी। हादसा इतना जोरदार था कि गौरी शंकर लहूलुहान हो गया। उसका काफी खून भी बह गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। 20 मई को गौरी शंकर की मौत हो गई। इधर परिजन भी भिलाई पहुंच गए।
मंगलवार की सुबह मृतक के शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। इस दौरान मृतक के परिजनों का बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि गौरी शंकर के दो बच्चे हैं और उसकी पत्नी गर्भवती है। परिजनों का कहना है कि गौरी शंकर की मौत से उनके परिवार पर दुखों पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का सहारा छिन गया। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन परिजनों को दिया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / सीएसआईटी कॉलेज हॉस्टल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है। अछोटी कुणाल दिल्लीवार अपनी पल्सर मोटरसाइकिल सीजी 07 सीक्यू 2134 मे काम में जाने निकाला था। वह सुमित जंक्शन फुलगांव में काम करता है। इस बीच कोलिहापुरी निवासी शुमेर सिंह अपनी बाइक डीलक्स क्रमांक सीजी 07 सीके 7563 में दुर्ग से प्रीतम नाम के युवक के साथ ऑयल लेकर घर जा रहा था। इस दौरान मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ गए। हादसे में शुमेर सिंह की मौत हो गई और साथ बैठे प्रीतम घायल हो गया। हादसे में पल्सर सवार कुणाल भी बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। ग्राम बिरेभाट में अवैध रूप से मदिरा विक्रय का शिकायत प्राप्त होने पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल द्वारा प्राप्त शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग के वृत्त दुर्ग आंतरिक उत्तर के अंतर्गत ग्राम बिरेभाट में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर मय स्टॉफ द्वारा 18 मई 2024 को तड़के सुबह दबिश दी गई। जिसमें आरोपी अजय नौरंगे पिता दिलीप नौरंगे के कब्जे से 50 नग पाव देशी मदिरा मसाला, जिसकी मात्रा 9 बल्क लीटर तथा बाजार मूल्य 5500 रूपये है, जप्त किया जाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) तहत प्रकरण कायम किया गया। आरोपिया पार्वती नौरंगे पति दिलीप नौरंगे के कब्जे से 18 पाव देशी मदिरा मसाला, जिसकी मात्रा 3.24 बल्क लीटर एवं बाजार मूल्य 1980 रूपये है, जप्त किया जाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
उक्त प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर, धीरज कन्नौजिया, आबकारी उप निरीक्षण अरविन्द साहू, भूपेन्द्र नेताम, प्रियांक ठाकुर आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, दया राम गोटे, भोजराज रत्नाकर आबकारी आरक्षक लोकनाथ इंदौरिया, संदीप तिर्की ड्राईवर नोहर एवं दुर्गा साहू का सहयोग रहा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
