August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

     दुर्ग / शौर्यपथ /

      कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन ने योग दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के लिए विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनके तारतम्य में जनपद पंचायतों के आवश्यक गतिविधियों की रूपरेखा प्रेषित की गई है।
               जिला पंचायत सीईओ श्री देवांगन ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय अधिकारी कर्मचारी भी मनरेगा के पंजीकृत श्रमिकों के साथ अमृत सरोवरों के तट पर योग के सामान्य आसन, प्राणायाम और ध्यान आदि के सहज क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। इसके लिए मार्गदर्शिका जारी की गई है। आम जनों को योग के लाभ का महत्व बताते हुए उन्हें योग के प्रतिदिन अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य आम जनों को योग के प्रयोग से आम जीवन में निरोगी रहने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा। गतिविधियों के आयोजन के पश्चात इसका प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
             जिला पंचायत सीईओ श्नी देवांगन ने आगे बताया कि अमृत सरोवरों के तट पर आयोजन किया जाना है और यदि बारिश हो जाती है तो यह आयोजन ग्राम पंचायत भवन या उस ग्राम में उपलब्ध सार्वजनिक भवनों में भी किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही बारिश के मद्देनजर सभी मिट्टी कार्यों के त्वरित मूल्यांकन एवं सत्यापन के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बारिश के बाद मिट्टी वाले कार्यों के मूल्यांकन सत्यापन में दिक्कत हो सकती है इसलिए राज्य के निर्देशानुसार सभी मिट्टी संबंधी कार्यों खासकर अमृत सरोवरों और डबरी निर्माण आदि के कार्यों में मिट्टी का मूल्यांकन आगामी दो दिवस में पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इन समस्त कार्यों का सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पांच ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जायेगा। इसके अंतर्गत सरोवरों को हरा-भरा कर वॉकिंग पाथ का निर्माण किया जायेगा। ब्लाक दुर्ग से पंचायत दमोदा, ब्लाक पाटन से पंचायत सावनी एवं ब्लाक धमधा से ग्राम पंचायत दनिया, पथरिया (सह), खजरी में अमृत सरोवर को हरा-भरा रखने के लिए वृक्षरोपण, स्ट्रीट लाईट, पब्लिक टॉयलेट निर्माण एवं बैठक व्यवस्था हेतु बेंच निर्माण किया जावेगा और तटबंधों में वाकिंग पाथ बनाया जायेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / साई म्यूजिकल ग्रुप दुर्ग एवं राज म्यूजिकल ग्रुप भिलाई द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई सम्मान समारोह 2024 का आयोजन पुराना बस स्टैंड दुर्ग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग फील्ड में कार्य कर रही उन सभी महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से समाज का और देश का नाम रोशन कर रही है। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ,विशिष्ठ अतिथि दुर्ग शहर  विधायक गजेंद्र यादव ,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर , बीएसपी हॉस्पिटल के डी जी एम डॉक्टर नवीन जैन , भाजपा महामंत्री दुर्ग आसिफ अली , महेंदी जी(क्वालिटी मसाले) शामिल हुवे।
      श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने आयोजन कर्ता साई म्यूजिकल ग्रुप के संचालक हाजी मिर्जा साजिद बेग और प्रीति अजय बेहरा का दिल से धन्यवाद कहा। नीतू श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे मेरे सामाजिक कार्यों को देखते हुवे इस कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित कर सम्मान दिए।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के निवासियो को बरसात के समय पानी भराव की समस्या को रोकने के लिए नालो का सफाई अभियान शुरू किया गया है। प्रमुख रूप से तेल्हा नाला जिसमें आकर छोटे बड़े अन्य नाले मिलते है। नाले के गहरीकरण एवं चैड़ीकरण में बाधित अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में विवेकानंद नगर, बैकुण्ठधाम, सुन्दर नगर, पीताम्बर साईकल स्टोर्स, गौरव पथ, जलेबी चौंक, विकास पारा नाला, रामनगर, वृन्दानगर के बीच का नाला, नंदनी रोड, संत रविदास नगर, छावनी थाना परिसर, लाल मैदान, भगत सिंह चौंक, जय किराना स्टोर्स के पास तक की मुख्य एवं छोटे बड़े व चैड़े नालो के तली से सफाई की जा रही है। जिससे किसी प्रकार का कचरा आकर उसमे न फसें, वर्षा का पानी सुचारू रूप से निकल सके। कुछ परिवार ऐसे है जिनके द्वारा नाले के उपर अतिक्रमण करके कब्जा कर लिया गया है। बार-बार सूचना देने के बाद भी नहीं हटाया जा रहा है। ऐसे अतिक्रमण को नगर निगम भिलाई द्वारा तोड़कर साफ किया जा रहा है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि सफाई के साथ-साथ जो कचरा निकल रहा है, उसे तुरंत डम्फर द्वारा हटाने का कार्य भी किया जा रहा है।

       भिलाईनगर/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के निवासियो को बरसात के समय पानी भराव की समस्या को रोकने के लिए नालो का सफाई अभियान शुरू किया गया है। प्रमुख रूप से तेल्हा नाला जिसमें आकर छोटे बड़े अन्य नाले मिलते है। नाले के गहरीकरण एवं चैड़ीकरण में बाधित अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में विवेकानंद नगर, बैकुण्ठधाम, सुन्दर नगर, पीताम्बर साईकल स्टोर्स, गौरव पथ, जलेबी चौंक, विकास पारा नाला, रामनगर, वृन्दानगर के बीच का नाला, नंदनी रोड, संत रविदास नगर, छावनी थाना परिसर, लाल मैदान, भगत सिंह चौंक, जय किराना स्टोर्स के पास तक की मुख्य एवं छोटे बड़े व चैड़े नालो के तली से सफाई की जा रही है। जिससे किसी प्रकार का कचरा आकर उसमे न फसें, वर्षा का पानी सुचारू रूप से निकल सके। कुछ परिवार ऐसे है जिनके द्वारा नाले के उपर अतिक्रमण करके कब्जा कर लिया गया है। बार-बार सूचना देने के बाद भी नहीं हटाया जा रहा है। ऐसे अतिक्रमण को नगर निगम भिलाई द्वारा तोड़कर साफ किया जा रहा है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर यह भी ध्यान दिया जा रहा है कि सफाई के साथ-साथ जो कचरा निकल रहा है, उसे तुरंत डम्फर द्वारा हटाने का कार्य भी किया जा रहा है।

    दुर्ग /शौर्यपथ /दुर्गजिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग/बालोद/बेमेतरा के से सम्बद्ध 311 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ सीजन 2024 हेतु खाद, बीज एवं नगदी ऋण वितरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। किसानों की सुविधा हेतु यूरिया, सुपर फास्फेट, डी.ए.पी, इफको, पोटाष एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता समितियों में करा दी गयी है जिसका अग्रिम उठाव किसान कर रहें किन्तु अभी भी बहुत से किसान वर्षा प्रारंभ करने का इंतजार कर रहे है इस कारण से खाद का उठाव भी नहीं किये है।
    वर्षा प्रारंभ होते हि खेती-किसानी का कार्य जोर पकड़ने लगेगा तथा किसानों द्वारा समितियों में खाद उठाव के लिए भीड़ लगेगी जिससे निजात पाने के लिए सहकारी समितियों द्वारा किसानों से अपील की जाती है कि वे खाद का अग्रिम भण्डार कर अपने खेती लायक खाद की उपलब्धता सुनिष्चित कर लेंवें।
    बैंक कार्यक्षेत्र के कुछ स्थानों में डी.ए.पी. का अभाव हो सकता है जिसके विकल्प के रुप में किसान एन.पी.के. खाद 20ः20ः013, 12ः32ः16, 20ः20ः0 एवं सिंगल सुपर फास्फेट$यूरिया का उपयोग कर सकते है। बैंक द्वारा किसानों से अपील की जाती है कि वे परेषानियों से बचने के लिए अग्रिम उठाव सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठावें। खाद, बीज का अग्रिम उठाव एवं ऋण वितरण में यदि किसान को कोई परेषानी आती है तो वे अपने नजदीकी शाखा के शाखा प्रबंधक से संपर्क कर सकते है।

    भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई में 21 जून को दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन शांति नगर दशहरा मैदान फूटबाल ग्राउण्ड समय प्रातः 6 से 7 बजे के मध्य होगा। इसमें सामाजिक, धार्मिक, अध्यात्मिक, जनप्रतिनिधि, छात्रो, खिलाड़ी, योगा आचार्यो एवं नागरिको की उपस्थिति में होगा। इस कार्य हेतु आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है।
    नगर पालिक निगम भिलाई के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी नोडल अधिकारी होगें। जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, उपअभियंता बसंत साहू, रीमा जाम्भुलकर, विजेन्द्र गुप्ता को मंच, चादर, माईक, मेट, कुर्सी, टेबल, गुलदस्ता, माला व्यवस्था सौंपा गया है। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द मिश्रा एवं सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मिश्रा को मैदान की साफ-सफाई के साथ शौचालय व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है। जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, प्रभारी अधिकारी परियोजना रीता चतुर्वेदी, डाटा एन्ट्री आॅपरेटर शरद दुबे, स्टेनो टायपिस्ट संजय शर्मा, मिशन मैनेजर अमन पटले को प्रचार-प्रसार, विडियोग्राफी, जनप्रतिनिधयों, शैक्षणिक संस्थानो, प्रशिक्षको, छात्रो, स्काउट गाईट, एन.सी.सी., खिलाड़ी, सामाजिक संगठनो आदि को आमंत्रित करने के साथ निगम भिलाई की ओर से प्रशिक्षको को मोमेन्टो बाटने का दायित्व सौंपा गया है। कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता को मंच निर्माण, बैनर पोस्टर, स्वलपाहार का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार स्वच्छता पर्यवेक्षक पलाश वैद्य को चिकित्सीय (एम.एम.यू.) व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है।
    महापौर नीरज पाल ने अवहान किया है, कि बड़े ही गर्व की बात है पुरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। आईये हम सब मिलकर शांति नगर दशहरा मैदान फूटबाल ग्राउण्ड में योग करे निरोग रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सहकारी सोसाईटियों में फाइन वैरायटी के बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि सोसाईटियों में बीज के नाम पर कुछ ही वैरायटी के धान बीज उपलब्ध है बाकी वैरायटी के धान बीज की खरीदी में किसानों की जेब कट रही है।यही नहीं कोदो कुटकी रागी के बीज भी उपलब्ध नहीं हैं जिससे मिलेट्स मिशन को झटका लग रहा है।सोसाइटियों में किसानों को सस्ते दामों पर बीज मिलता है लेकिन विडंबना है कि खेती के शुरूआती दौर में ही मात्र कुछ ही वैरायटी के धान बीज उपलब्ध है।सोसाईटियों में एमटीयू 1010,एमटीयू 1001, स्वर्णा,महामाया,आईआर जैसे 64 किस्म के धान बीज उपलब्ध है,ये सब ज्यादा उत्पादन देने वाले हैं इसलिए खाद की खपत भी इनमे ज्यादा होती है।बहुतायत में किसान अपने घर में खाने के लिए सांभा,गोल्डन सांभा,श्रीराम,ओमथ्री जैसे फाइन वैरायटी के धान लगाते हैं जिनकी उपलब्धता सोसाइटियों में नहीं होने की वजह से कृषि केंद्रों से धान के बीज खरीदने मजबूर हो रहे हैं।कृषि केंद्रों में इन बीजों की कीमत दो से ढ़ाई गुना ज्यादा है। जिसके चलते किसानों की जेब खाली हो रही है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि सरकार द्वारा पोषण आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स मिशन चलाया जा रहा है।इसके तहत किसानों को रागी, कोदो,कुटकी जैसे लघु धान्य की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।लेकिन विडंबना है कि सहकारी सोसाइटियों में इनके बीज भी उपलब्ध नहीं हैं।किसान चाहकर भी लघु धान्य की खेती नहीं कर पा रहे हैं।

      रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 16 जून को राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 16 जून को सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4थीं वाहिनी छ.स.बल माना, रायपुर पहुंचेंगे और वहां 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।
     मुख्यमंत्री साय इसके पश्चात पूर्वान्ह 11.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.40 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई, जिला दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय  वहां अग्रसेन भवन दुर्ग में 11.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 12.50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई से प्रस्थान कर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / 37 छत्तीसगढ़ बटालियन के द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 3 के छठवें दिन विश्व रक्त दान महोत्सव के उपलक्ष्य में एनसीसी के 41 कैडेटों ने जिला अस्पताल दुर्ग में रक्तदान किया। साथ ही एनसीसी कैडेटो के द्वारा लोगों को रक्तदान के महत्व को बताया और लोगों को रक्तदान के लिए जागरुक एवं प्रेरित किया। छठवें दिन एनसीसी कैडेट के लिए यातायात सुरक्षा एवं हेल्थ हाइजीन दो बड़े विषय पर गेस्ट लेक्चरों का आयोजन हुआ। डीएसपी सतीश ठाकुर ने यातायात सुरक्षा के महत्व को एनसीसी कैडेट को बताया। उन्होंने विभिन्न उदाहरण के माध्यम से एनसीसी कैडेट को सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने फलो गुड हैबिट 21 डे चैलेंज के बारे  में कैडेटों को विस्तार से बताया की यदि कोई वाहन चालक 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का और कार चालते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करता है तो यह उसके आदत में  सुमार हो जाता है फिर वह वाहन चालक बिना हेलमेट के और बिना सीटबेल्ट के वाहन चलाता है तो वह वाहन असुविधाजनक एवं अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है और उन्होंने सभी कैडेटों को यह चैलेंज लेने के लिए कहा।  दूसरी गेस्ट लेक्चर  PHC नगपुरा इंचार्ज डॉक्टर ज्योति धुर्वे स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा हेल्थ और हाइजीन विषय पर  एनसीसी कैडेटों को विभिन्न बिमारियों एवं उसके उपचारों पर प्रकाश डाला। डॉक्टर ज्योति ध्रुव ने कैडेटों को प्राथमिक उपचार के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया और मासिक माहवारी से संबंधित देखा भाल एवं स्तन स्वयं जांच जैसे विषयों पर प्रकाश डाला । एनसीसी कैडेट को आपातकालीन स्थिति जैसे सांप का काटना, कुत्तों के काटने एवं विभिन्न कीड़े काटने एवं विभिन्न एक्सीडेंट के समय प्राथमिक उपचार के विभिन्न तरीको पर प्रकाश डाला एवं इसके साथ ही विभिन्न बीमारियों जैसे कैंसर, एच आई वी एड्स , विभिन्न लैंगिक रोग की जानकारी एनसीसी कैडेटों को दिया एवं  बीमारियों के रोकथाम के लिए उसके बचाव के उपाय, संतुलित आहार ,साफ सफाई एवं सामाजिक मुद्दों जैसे लैंगिक उत्पीड़न एवं पर्यावरण विषयों पर चर्चा की एवं  एनसीसी कैडेटों के हेल्थ एवं हाइजीन से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिया । इन विभिन्न गतिविधियों में  कैंप कमांडेंट कर्नल मकसूद अली खान, सूबेदार मेजर भूपति थापा एवं विभिन्न संस्थाओं से आए हुए एनसीसी अधिकारी कैंप एजुटेंट ऑफिसर कैप्टन चंद्रकांत साहू, लेफ्टिनेंट उज्जवला भोंसले, लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे ,लेफ्टिनेंट संतोष यादव, चीफ ऑफिसर ए  के सिंह, सेकंड ऑफिसर वैशाली  गोदामकर, सेकंड ऑफिसर प्रदीप रामटेके,  थर्ड ऑफिसर सचिन शर्मा ,थर्ड ऑफिसर तोप सिंह, थर्ड ऑफिसर जयप्रकाश, थर्ड ऑफिसर गोवर्धन साहू , डॉक्टर भोजराम देशमुख, डॉक्टर सबा कुरैशी एवं पीआई स्टाफ सम्मिलित हुए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision