
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / धमधा विकासखण्ड के टेमरी संकुल के संकुल समन्वयक पवन सिंह द्वारा वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों हेतु वृहद रूप में शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 29 जून 2024 को किया गया। सम्मान समारोह में पदोन्नत शिक्षक, स्थानांतरित शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक भी सम्मानित हुए। इसी तरह नवोदय, एन.एम.एम.एस.ई. चयनित एवं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। रसोइयों और स्वीपर को प्रशस्ति सहित भेंट राशि देकर सम्मान किया गया। सत्र 2023-24 मंे विशेष उपलब्धि प्राप्त करने बच्चांे का सम्मान, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर हार पहनाकर मिठाई खिलाकर, बिस्किट, निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक देकर सम्मानित करते हुए स्कूल मंे प्रवेश दिया गया। ‘‘स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ला गढ़े बर‘‘ कुछ इसी प्रकार की भावना संजोए अवसर था।
नवप्रवेशी नौनिहालों के संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सह सम्मान का संकुल केंद्र टेमरी के संकुल समन्वयक और संकुल प्राचार्य के दिशा निर्देश में सभी शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज परंपरागत माँ सरस्वती के पूजन अर्चना से हुआ तत्पश्चात सेवानिवृत प्राचार्य सम्मानीय पी.एस.ठाकुर जी को पूरे ग्राम भ्रमण कर ससम्मान विदाई दी गई। नवप्रवेशी नौनिहालों कक्षा पहली, छटवी, नवीं को कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू एवं राज्य स्तरीय अधिकारी बी. रघु, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू, एबीईओ संगीता देवांगन एवं बेनी राम वर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक महावीर वर्मा एवं संकुल अंतर्गत ग्राम सरपंच, संकुल समन्वयकों, शाला विकास समिति के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर बिस्किट पैकेट साथ स्कूल ड्रेस और पुस्तक प्रदान कर अपना आशीष प्रदान किया गया। सभी अतिथियों को पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जनमानस को दिया गया। प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नीलिमा ठाकुर ने विद्यालय की उपलब्धियों का वाचन किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में संचालित केन्द्रीय परियोजनाओं में सड़क, ऊर्जा, मोबाइल टॉवर, रेल्वे और खनिज से संबंधित परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूर्ण करने के मद्देनजर परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन, मुआवजा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग प्राधिकरण और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कार्यों के संबंध में कलेक्टरों से जानकारी ली एवं परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन, मुआवजा, नामांतरण, बटांकन और आवार्ड प्रकरणों सहित वन भूमि के प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, नगर निगम भिलाई के कमिश्नर देवेेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम पाटन दीपक निकुंज, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी मौजूद थे।
रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो अपना नाम तो लिख लेते है, किन्तु शब्दों को जोड़कर वाक्य नहीं बना पाते। ऐसे लोगों के लिए उल्लास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शासन की इस महत्वकांक्षी योजना से निगम क्षेत्र भी जुड़ चुका है। स्लम क्षेत्र से लेकर ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्र में कक्षाएं लगेगी।
इसी परिपेक्ष्य में निगम के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा विभाग की नोडल पुष्पा पुरूषोत्तम ने बताया कि यह अभियान पूरे देश में चल रहा है। अभियान से हर उस व्यक्ति को जोड़ना है जो पढ़ना नहीं जानता। उन्होंने बताया कि उल्लास कार्यक्रम में लोगों की सुविधा के हिसाब से कक्षाएं लगाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने और लोगों को पूर्ण साक्षर करने आजीविका मिशन की सी.आर.पी. को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कार्यशाला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोविन्द साव, एबीओ जागेश्वरी चंद्राकर व जिला शिक्षा विभाग के श्री घोष उपस्थित थे।
अंक सूची मिलेगी
उल्लास कार्यक्रम में शिक्षा लेने वालों की विधिवत कक्षा लगेगी। साथ ही परीक्षा भी ली जाएगी। परीक्षाफल के हिसाब से अंकसूची प्रदान किया जाएगा। अगर कोई स्कूल गया है और उसके पास किसी भी कक्षा की अंक सूची नहीं है वह व्यक्ति भी इस कार्यक्रम से जुड़कर परीक्षा दे सकता है।
सफाई मित्र के लिए अलग से क्लास
निगम में सफाई कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों की संख्या लगभग 200 से अधिक है। इनमें कई ऐसे है जो हस्ताक्षर तो कर लेते है, किन्तु पढ़ नहीं सकते। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने ऐसे कर्मचारियों की सूची शिक्षा विभाग को देने कहा है।
- दोबारा पाॅलीथिन मिलने पर जुर्माना राशि दो गुना
रिसाली/शौर्यपथ /शहर को पाॅलीथिन से मुक्त करने नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा अभियान चला रही है। गुरूवार को मुख्य मार्ग पर चलने वाले ठेले खोमचे में दबिश दी। फुटकर व्यापारियों से 5 किलो प्रतिबंधित कैरी बैग जब्त कर 1500 जुर्माना राशि वसूल की गई।
राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि पाॅलीथिन का उपयोग करने वाले फुटकर और अन्य व्यापारियों को समझाईश दी जा रही है, कि वे प्रतिबंधित पाॅलीथिन का उपयोग न करे। बुधवार को निगम के उड़न दस्ता टीम ने जोहार चैक से डीपीएस चैक तक सड़क किनारे लगने वाले नाश्ता ठेलों की जांच कर पाॅलीथिन जब्त किया गया। जब्त पाॅलीथिन की मात्रा लगभग 5 किलोग्राम है। प्रतिबंधित पाॅलीथिन जब्त करने के साथ ही प्रत्येक फुटकर व्यापारियों से 200-200 रूपए जुर्माना वसूल भी किया गया। कार्रवाई के लिए बनी टीम में टिकेन्द्र वर्मा, सुरेश देवांगन, अमित चंद्राकर, बिरेन्द्र देशमुख, मंगल कुर्रे शामिल थे।
जुर्माना दो गुना
राजस्व विभाग प्रभारी ने बताया कि सामान को पेपर बैग या फिर रिसायकल होने वाले पाॅलीथिन के बैग में देने की अपील की है। प्रतिबंधित पाॅलीथिन मिलने पर जुर्माना राशि दो गुना अधिक वसूली की जाएगी। निगम कर्मी पहली बार जुर्माना देने वाले फुटकर व्यापारियों को सूचीबद्ध भी कर रही है।
व्यापारियों ने किया समर्थन
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निगम द्वारा चलाए जा रहे पाॅलीथिन मुक्त अभियान की प्रशंसा की। संगठन ने कहा जो सामानों को रखने प्रतिबंधित पाॅलीथिन ग्राहकों को देता है उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए। वे इस कार्रवाई का बिलकुल विरोध नहीं करेंगे।
मीट दुकान से भी जब्त
सड़क किनारे मछली बेचने वाले भी बेधड़क प्रतिबंधित पाॅलीथिन का उपयोग कर रहें है। इसकी सूचना मिलते ही निगम कर्मचारी पसरा लगाकर मछली बेचने वालों से काले रंग का पाॅलीथिन जब्त कर जुर्माना वसूल किया।
भिलाईनगर/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में 1 जुलाई से नये कानूनो को लेकर जानकारी दी गई। अपराधिक कानूनो को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा नगर निगम भिलाई के अधिकारी एवं कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कुछ व्यवहारिक रूप से जो कानून में बदलाव किये गये है उसके बारे में बताया गया। भारतीय दण्ड संहिता आई.पी.सी. को अब भारतीय न्याय संहिता के नाम से जाना जायेगा। तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत देश के कानूनो का परिपालन किया जायेगा।
व्यवहारिक रूप से आम जनता को जानने वाली प्रमुख जानकारी बताते हुए पुलगांव थाना टी.आई. पुष्पेन्द्र भटट ने बताया कि हिट एण्ड रन केस में मानवीय पहलू को जोड़ते हुए संशोधन किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति के वाहन से दुर्घटना हो जाती है व्यक्ति घायल सड़क पर पड़ा है, दुर्घटनाकर्ता को डर लगता है कि रूक कर मदद करूंगा तो पब्लिक हमे मारेगी। वह वहां से भागकर वह निकटतम थाने में जाकर सूचित कर देता है कि मेरे द्वारा दुर्घटना हो गई है। प्रथम सूचना थाने में देता है तो मानवीय दृष्टि से उसे सजा में कम हो सकती है। यदि दुर्घटना करके वह सीधे भाग जाता है तो अपराध बड़ा होगा। पुलिस के समक्ष यदि कोई अपराधी या नागरिक बयान देता है तो उसकी वीडियो रिकार्डिंग होगी, जो मान्य होगा। यदि ब्यान देने वाला न्यायालय में जाकर मुकर जाता है तो पुलिस के समक्ष पूर्व वीडियो के रूप में दर्ज ब्यान को ब्यान के आधार पर आगे की कार्यवाही निर्धारित होगी। पूर्व ब्यान से अब वह मुकर नहीं पायेगा। पुलिस एवं न्यायालय को भी समय सीमा निर्धारित की गई है। सबकी जवाबदेही तय की गई है।
पदमनाभपुर थाना टी.आई. अम्बर सिंह भरद्वावज विधिक परिर्वतन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पहले एफ.आई.आर. दर्ज करते समय एफ.आई.आर. कर्ता को थाने में जाकर एफ.आई.आर. दर्ज करवाना पड़ता था। अब वह कहीं से भी आॅनलाईन मेल के द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। शर्ते यह होगी कि तीन दिन के अंदर व्यक्ति स्वयं थाने में आकर उपस्थित होना पड़ेगा। किसी भी केस में गवाही वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से हो पायेगी, जो मान्य होगा। संबंध तामिली के लिए अब ब्यानकर्ता के पास जाने के बजाय वीडियो कान्फे्रसिंग से लिया गया बयान मान्य होगा। एफ.आई.आर. कर्ता थाने में दर्ज अपनी शिकायत (एफ.आई.आर) में की गई कार्यवाही के बारे में पुलिस से जानकारी प्राप्त कर सकता है कि मेरे केश में क्या प्रगति हुई।
सुपेला थाने से उपनिरीक्षक मनीष बाजपाई ने नये कानूनो के संबंध में नगर निगम भिलाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियोेेे द्वारा पुराने दण्ड संहिता के बदले नये न्याय संहिता से होने वाले परिवर्तनो के बारे में जानकारी प्राप्त की। जो सबके लिए बहुत लाभ दायक रही। संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी
दुर्ग / शौर्यपथ / पाटन अनुभाग में अधिक से अधिक भूमि धारकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क आधार और किसान किताब नम्बर का अपडेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। पाटन एसडीएम श्री दीपक निकुंज ने बताया कि ऐसे किसान, भूमिस्वामी तथा सहखातेदार जो अपने राजस्व रिकार्ड में अपना आधार, मोबाइल नम्बर, किसान किताब नम्बर अपडेट नहीं करा पाए हैं, या जिन्हें जानकारी नहीं है कि ये अपडेट कराना जरूरी है या वे जो बाहर रहते हैं और अपना अभिलेख अपडेट नहीं करा पाए हैं, उनके लिए 24 जून 2024 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पाटन अनुभाग में प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में अपडेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभी भूमि धारक अपने सहखातेदारों का आधार नम्बर, किसान किताब नम्बर, मोबाइल नम्बर शिविर में लाकर अपडेट करा सकते हैं। सभी भूमि धारकों से आग्रह किया गया है कि वे अपना राजस्व रिकॉर्ड अपडेट करायें ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकें।
भिलाई / शौर्यपथ / छावनी थाना क्षेत्र के केम्प 2 के मिलन चौक पर शुक्रवार को फायरिंग से हड़कंप मच गया। नकाबपोश बदमाशों ने हत्या के मामले में जेल से छूटे नाबालिग आरोपी को निशाना बनाया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हालांकि पुलिस फायरिंग होने से इंकार कर रही है। वहीं नकाबपोशों ने जिस नाबालिग को निशाने पर लिया था, उसके मामा ने फायरिंग की आवाज सुनने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर रिवाल्वर व तलवार जब्त किया है।
दरअसल नकाबपोश शख्स द्वारा जिस नाबालिग को टार्गेट बनाकर रिवाल्वर से फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है वह बीते 21 जनवरी 2024 को हुई शिवम साव हत्याकांड का एक आरोपी है। इस नाबालिग आरोपी को आज पेशी में न्यायालय जाना था। इसके लिए अपने दोस्त करण के साथ कुछ पैसे लेने अपने मामा साबिर खान के घर जा रहा था। तभी पीछे से चार नकाबपोश उन पर हमला करने दौड़ पड़े। भनक लगते ही नाबालिग और उसका दोस्त दौड़ते हुए भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक नकाबपोश ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को भी नहीं लगी और दोनों युवक बचकर भाग निकले।
घटन की सूचना के बाद छावनी सीएसपी हरीश पाटिल व थाना प्रभारी उप निरीक्षक चेतन चन्द्राकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख है कि एक नकाबपोश रिवाल्वर ताने नाबालिग को दौड़ा रहा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में गोली चलने का सबूत नजर नहीं आ रहा है। फुटेज की बारीकी से जांच के बाद वास्तविकता सामने आ जाएगी। इधर शिवम साव हत्याकांड के जेल से छूटे नाबालिग आरोपी के मामा साबिर खान का कहना है कि चार नकाबपोश युवकों ने उनके भांजे और उसके दोस्त करण को दौड़ाया। इस दौरान एक नकाबपोश ने रिवाल्वर से फायरिंग किया और बाकी तीन तलवार व चाकू लेकर दौड़ रहे थे।
गौरतलब रहे कि बीते 21 जनवरी की रात को शारदा पारा इलाके में टेंट हाउस की गाड़ी बैक करते समय ठोकर लगने से उपजे विवाद पर 12 वीं के छात्र शिवम साव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मिलन चौक निवासी चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान व राहुल प्रजापति सहित एक नाबालिग की गिरफ्तारी हुई थी। हाल ही में नाबालिग आरोपी जेल से छूटकर आया है। शुक्रवार को imp उस पर हमला हुआ। इस हमले को शिवम साव हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल छावनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को महापौर नीरज पाल के साथ ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने सिविक सेंटर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि, सिविक सेंटर शहर का हृदय स्थल और लोगों के आकर्षण का केंद्र है। उसके अनुरूप ही सिविक सेंटर एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। क्षेत्र के समुचित विकास के लिए चरणबद्ध पार्किंग, पाथवे, ट्रैफिक पार्क, और स्मार्ट रोड निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
विधायक ने अधिकारियों को निर्माणाधीन ट्रैफिक पार्क के अंदर पाथवे, ट्रैफिक सिग्नल का डेमो, साइनबोर्ड और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने कहा। ताकि यहां आने वाले लोगों को यातायात नियमों के बारे में सही जानकारी मिले। वहीं महापौर पाल ने प्लेग्राउंड एरिया और स्मार्ट रोड के शेष कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
वही आर्किटेक्ट ने विधायक और महापौर को स्मार्ट रोड और ट्रैफिक पार्क के डेवलपमेंट प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि सिविक सेंटर में पार्किंग और पानी निकासी की समस्या थी । इस वजह से बारिश में रोड पर पानी जमा हो जाती थी। इसके समाधान के खाली पड़ी जगह का सीमेंटीकरण कर पार्किंग एरिया बनाया गया है और रोशनी के हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था की गई है ताकि व्यापारियों और यहां आने वाले लोगों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए सुरक्षित जगह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके बाद अर्जुन रथ का जीर्णोद्धार कराया गया। अब 1 करोड़ 45 लाख की लागत से ट्रैफिक पार्क का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है जहां, पाथवे, चिल्ड्रन प्लेग्राउंड एरिया लाइटिंग, ट्रैफिक सिग्नल अन्य कार्य किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, सब इंजीनियर श्वेता वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
रिसाली/शौर्यपथ /नए राशन कार्ड वितरण के लिए 3 अलग-अलग स्थानों में स्टाॅल लगाया जा रहा है। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्देश दिए। दरअसल कुछ वार्डो में उचित मूल्य के राशन दुकान क्रमांक बदलने से कार्ड वितरण व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोकसभा आचार संहिता खत्म होते ही रिसाली निगम ने राशन कार्ड वितरण शासकीय दुकानों के माध्यम से कराने का निर्णय लिया था। बाद में खुलासा हुआ कि राशन कार्ड पीडीएफ में दर्शाए पता और राशन दुकान क्रमांक में भिन्नता है। इस वजह से कार्ड हितग्राहियों को लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा था। हितग्राहियों की इस समस्या को दूर करने निगम आयुक्त ने ऐसे 3 स्थानों से कार्ड वितरण करने निर्देश दिए, जहां हितग्राही आसानी से पहुंच सकते है। निगम आयुक्त ने कार्ड वितरण स्थल पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।
हितग्राही यहां से ले सकते है राशन कार्ड
- श्याम नगर रिसाली स्थित पानी टंकी कार्यालय
- मुख्य कार्यालय, बीएसपी स्कूल क्र.35 भवन
- मंगल भवन रूआबांधा
पुरैना व डुंडेरा में वितरण दुकान से
खाद्य विभाग से लगभग 20 हजार से अधिक राशन कार्ड वितरण के लिए उपलब्ध कराया है। पुरैना व डुण्डेरा के कार्ड में किसी तरह की त्रुटि नहीं है। वहां के हितग्राहियों को राशन कार्ड उचित मूल्य की दुकान से वितरण किया जा रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
