August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

       दुर्ग / शौर्यपथ / ग्राम कोटनी से साध्वी डॉक्टर सुमंगल प्रभा जी, डॉक्टर सुवृद्धि श्रीजी, श्री रजत प्रभा जी, श्री प्रांजल, श्रीजी एवं वंदन श्री जी का आज दुर्ग नगर में मंगल प्रवेश हुआ।  बड़ी संख्या में श्रमण संघ परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे । भगवान महावीर एवं गुरु भगवंतो के जयकारों के साथ आध्यात्मिक माहौल में प्रवेश हुआ प्रवेश के पश्चात साध्वी समुदाय श्री संतोष जी, पंकज जी बेगानी के नवनिर्मित मकान में विराजमान है। कल सुबह प्रात: 6:30 बजे प्रार्थना एवं 8:45 बजे प्रवचन होगा 13 तारीख को सुबह वहां से बिहार कर ऋषभ कॉलोनी में सुराणा पब्लिक स्कूल में साध्वी मंडल विराजमान रहेगा। 15 जुलाई को प्रात: 6:30 बजे ज्ञानचंद संदीप कुमार बाफना के निवास स्थान इंदिरा मार्केट से मोती कंपलेक्स गांधी चौक शनिचरी बाजार होते हुए साध्वी समुदाय का जय आनंद मधुकर रतन भवन में प्रात: 7:30 बजे महामंगल प्रवेश होगा प्रवेश के पश्चात प्रतिदिन दैनिक धर्म क्रिया प्रारंभ होगी। आज प्रवेश महोत्सव पर श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल के सदस्य साध्वी मंडल के साथ धार्मिक भजन गाते हुए विहार यात्रा को यादगार बना दिया आज की इस बिहार यात्रा में श्रमण संघ महिला मंडल वर्धमान सेवा मंच एवं श्रमण संघ परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में होने वाले महावृक्षारोपण अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू एवं गुरु खुशवंत साहेब होंगे।

    -छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देश पर 'पुलिस शहीद सेल' का गठन दुर्ग रेंज में किया गया
    - पुलिस शहीद सेल की रेंज स्तरीय मीटिंग में शहीद परिवारों से की गई चर्चा

       दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देश पर  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को "पुलिस शहीद सेल" का गठन कर रेंज स्तरीय मीटिंग का आयोजन सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में किया, जिसमें शहीद परिवारों से विस्तृत चर्चा भौतिक एवं वर्चुअल रूप से की गई। इस बैठक का उद्देश्य शहीद परिवारों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को समझना और उनका समाधान करना था।
       पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक में कहा कि, "शहीद परिवारों की समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाएगा। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसे वीर परिवार हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्रियजनों को खो दिया है। इन परिवारों की सेवा और सहयोग हमारी प्राथमिकता है।
       इस मीटिंग में शहीद परिवारों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। श्री गर्ग ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और शहीद परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 'पुलिस शहीद सेल' के गठन पर शहीद परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह मीटिंग आयोजित की जाएगी। जिसका निराकरण जिला स्तर एवं रेंज स्तर पर किया जाएगा, उच्च स्तरीय मदद की  आवश्यकता होने पर पुलिस मुख्यालय सेल में प्रेषित भी किया जावेगा।
       इस अवसर पर वर्चुअल रूप से पुलिस अधीक्षक बालोद  एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू, भौतिक रूप से जिला दुर्ग से  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक  पनिक राम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक  सत्य प्रकाश तिवारी, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद सेल के सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक के अंत में, शहीद परिवारों ने पुलिस विभाग के इस कदम की सराहना की और उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ /‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत दुर्ग जिले के प्रत्येक आांगनबाड़ी केन्द्रों में पोषणवाटिका के साथ ही समुदाय की महिलाओं एवं बच्चो में पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने 12 जुलाई 2024 को ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में ग्राम की महिला समूहों, महिला मंडल, ग्राम स्तर की महतारी वंदन योजना से लाभांवित सभी महिलाओं को एकत्र कर पानी की महत्ता जैसे-स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पानी का संचयन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा खराब पानी का अन्य उपयोग इत्यादि विषय पर जानकारी देकर प्रत्येक घरों में पानी के संचयन के लिए उपयुक्त व्यवहार परिवर्तन की कार्यवाही करेंगे व वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जाएगा। ‘‘बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओं‘‘ योजना के तहत् व्यवहार परिवर्तन के लिए जन-समुदाय को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में 12 जुलाई 2024 को पांच फलदार वृक्ष का रोपण किया जाएगा। पौधा जिला प्रशासन के माध्यम से हार्टिकल्चर की नर्सरी अथवा वन विभाग, ग्राम पंचायत से संपर्क कर निःशुल्क प्राप्त होगा।
                  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास द्वारा ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ से साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं/कुपोषित बच्चों, गर्भवती/शिशुवती माताओं के घरों में फलदार पौधो के रोपण का अभियान के तहत् किया जाएगा। ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं‘‘ योजना के तहत् बेटियों के नाम से भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिले भर में ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं‘‘ योजना के तहत् वृक्षारोपण कर रही सेल्फी विथ बिटिया रानी कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा होना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा ने बताया कि जिले के सभी पालको से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है। वृक्षारोपण की सेल्फी 12 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे तक This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर प्रेषित किये जा सकते है। वृक्षारोपण पर उत्कृष्ट 05 फोटोग्राफ्स को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा।

       दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंर्तगत घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं स्वयंसेवकों के द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर धीरज बाकलीवाल ने फलदार पौधे का वृक्षारोपण किया एवं स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है यह जीवन दायिनी है इसलिए पौधों की रक्षा करना हमारी महती जिम्मेदारी है।इस समय एमआईसी सदस्य दीपक साहू,संजय कोहले पार्षद ने भी वृक्षारोपण कर बच्चों को वृक्ष रक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। दयानंद शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती आभारानी गुप्ता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने 'एक पेड़ मां के नाम 'कहकर सभी को पौधे लगाने का आह्वान किया है इसलिए हम सभी को हर शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए,दयानंद शिक्षा समिति के विधिक सलाहकार डॉ नागेन्द्र शर्मा के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी निशा साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। वृहद वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम दयानंद शिक्षा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मृदुला वर्मा उपप्राचार्य डॉ. नीतू सिंह, सलाहकार समिति के सदस्य श्रीमती विभा शर्मा, डॉ.आस्था सिजारिया, श्री विनोद सोनवानी, डॉ तृप्ति खनंग एवं महाविद्यालय सभी प्राध्यापकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक लक्ष्मी,दिशा, राजेश्वरी,झरना,भिनेश्वरी, रूपाली ने वृक्षारोपण किए गए पौधे की रक्षा करने की जिम्मेदारी की शपथ ली गई। एक पेड़ मां के नाम इस थीम पर आधारित वृक्षारोपण के अवसर पर पूरे महाविद्यालय परिवार ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

    संजीवनी बालिका छात्रावास में आयोजन, छात्राओं
    से जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने आह्वान
     दुर्ग / शौर्यपथ / सामाजिक सेवा संस्थान गोल्डन एंपथी (जीई) ने संजीवनी बालिका छात्रावास में अपने शिक्षा अभियान का दूसरा चरण पूरा किया। इसके अंतर्गत सभी छात्राओं को नोटबुक, स्टेशनरी के सामान और नए दाखिला लिए छात्राओं को स्कूल बैग दिए गए।
    इस दौरान राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) और लक्षित क्षेत्रों के उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आवासीय शिक्षा योजना (श्रेष्ठ)-2024 के लिए चयनित हुई छात्राओं का अभिनंदन किया गया। जीई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लै ने बताया कि इन चयनित छात्राओं के साथ-साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं को अगस्त माह में सम्मानित करेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) जे. मनोहरन ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
    जीई फाउंडेशन के मनीष टावरी ने कहा कि उनकी संस्था सेवाकार्य के लिए सदैव तत्पर है और भविष्य में भी संजीवनी हास्टल की छात्राओं के लिए हर संभव पहल की जाएगी। डॉ हेमा कुलकर्णी ने छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन का संघर्ष के बारे मे जानकारी देते हुए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान की सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) गीता शर्मा, हॉस्टल वार्डन धनेश्वरी साहू और जीई फाउंडेशन से डॉ. ज्योति पिल्लई, डॉ हेमा कुलकर्णी, मोनिका सिंह, सुरुचि टावरी, प्रकाश देशमुख और दिलीप राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

      रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम वार्ड 34 के दिवंगत पार्षद डोमन बारले को निगम परिवार ने श्रद्धांजली दी। मुख्य कार्यालय में दोपहर 1 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। महापौर शशि सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी गोविन्द चतुर्वेदी, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनिल दुबे, निगम सचिव रोहित साहू समेत निगम के अधिकारी कर्मचारी ने शोक सभा को संबोधित किया। श्रद्धांजली देने बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    दुर्ग। शौर्यपथ । भिलाई ट्रक टेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन होटल सेंट्रल पार्क में सम्पन्न हुआ। जहां प्रदेश भर से बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर्स सम्मिलित हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि हमारा संगठन 50 वर्ष पुराना यूनियन है । 2 वर्षों में काम करने में बहुत सारे बदलाव आए हैं। इस यूनियन से सैकड़ो लोगों को जोड़ने का काम किया गया है, यूनियन में सभी ट्रांसपोर्टों का विश्वास बढ़ा है। इस यूनियन में कोई किसी का काम अब वर्तमान स्थिति में नहीं छीनता है सभी ट्रांसपोर्टरों को काम करने का अवसर मिल रहा है। पहले देश के किसी भी कोने से ठेकेदार ठेका लेकर ले जाते थे लेकिन उसे स्थिति में अब बदलाव आया है। अब लोकल ट्रांसपोर्टर छत्तीसगढ़ को ही भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका और काम मिलता है। अब स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहे हैं। अब सिर्फ छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर ही टेंडर भरकर नए-नए काम ले रहे हैं। स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है सभी मजबूत हो रहे हैं। यूनियन ने लगभग 46 बेटियों की शादी के लिए प्रत्येक को ₹25000, 25000 दिए हैं। वहीं सेवा भाव के कार्य में 800 बोतल ब्लड डोनेट का काम किया गया है । 1000 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बाटे जा चुके हैं। ड्राइवर हेल्पर एवं ट्रांसपोर्टों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही इनका 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस भी किया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सीमेंट वेलफेयर के अध्यक्ष संजय शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्रांसपोर्टरो मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू जी के सेवा भाव से सभी ट्रांसपोर्टर कायल है। सरकार को निधि से एम्बुलेंस प्रदान किया गया है ।नौतप्पा की गर्मी में सीमेंट फैक्ट्री में शरबत की सेवाएं दी गई हैं । पूरे परिवार की तरह संगठन को मजबूती से चला रहे हैं और मजबूती प्रदान कर रहे हैं । संरक्षक प्रभु नाथ मिश्रा, गोपाल खंडेलवाल ,गनी खान ,महेंद्र सिंह , साजन ,अनिल सिंह ,सुधीर सिंह ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आशीष वचन दिए तथा सभी का स्वागत संगठन के पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया । एचटीसी के संचालक और अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का स्वागत सभी ट्रांसपोर्टरों के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मलकीत सिंह लल्लू ने किया वहीं आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया । इस अवसर पर अनिल सिंह ,ललित मोहन, बलजिंदर सिंह बिल्ला ,मुन्ना सिंह ,दिलीप खटवानी , पंकज सिंह, संदीप सिंह,यस सिंग,सोम सिंह,संजय सिंह ,जोगा राव , निर्मल सिंह निम्मे , रिज्जु सिंग सहित अन्य एसोसिएशन के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    श्री सदगुरु कबीर प्रागट्य उत्सव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री साव
       दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज दुर्ग जिले के अहिवारा में 2 करोड़ 68 लाख 94 हजार रुपये लागत के 41 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 17 लाख 84 हजार रुपये लागत से नवनिर्मित नगर पालिका परिषद भवन अतिरिक्त के कक्ष का लोकार्पण तथा नगर पालिका के विभिन्न वार्डाे में 2 करोड़ 51 लाख 10 हजार रूपए लागत के 40 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। भूमिपूजन कार्यों में प्रमुखता वार्ड क्र. 01 शिवमंदिर नहर पुल कलर्वट से शमशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण 24 लाख 72 हजार रूपए, वार्ड क्र. 11 महिला भवन से महमूद खान घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख 20 हजार रूपए, वार्ड क्र. 14 प्रकाश साहू घर से गया यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 16 लाख 32 हजार रूपए, वार्ड क्र. 14 सूर्यवंशी ब्यारा से शमशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 4 लाख 49 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 कुशल साहू घर से फेरहा घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख 78 हजार रूपए, वार्ड क्र. 07 बस स्टैण्ड से सुंदर घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 2 लाख 31 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 रतन बहादुर घर से चुम्मन यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9 लाख 54 हजार रूपए, वार्ड क्र. 02 लिलार घर से शत्रुहन बाड़ी तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 2 लाख 96 हजार रूपए, वार्ड क्र. 04 बिसौहा किराना स्टोर्स से कचरा बाई घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 3 लाख 23 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 संतेश्वर घर से विनोद विश्वकर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 5 लाख 11 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 मुरलीधरण घर से पुष्पा बघेल घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 5 लाख 17 हजार रूपए, वार्ड क्र. 02 राम किशोर बाड़ी से कुम्हारी रोड बरातुराम साहू के बाड़ी तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 19 लाख 99 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 दुर्गा मंदिर से स्लाटर हाउस तक बी.टी. रोड वाईडिंनिंग कार्य 16 लाख 20 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 बस स्टैण्ड के पास बी.टी. रोड वाईडिनिंग कार्य 6 लाख 30 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 देवांगन प्रिन्टर्स से साहू पान ठेला तक बी.टी. रोड वाईडिनिंग कार्य 5 लाख 31 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 सलीम अहमद घर से मेनरोड एवं पाण्डेय पारा में पाईप लाईन विस्तार 3 लाख 46 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 निर्मलपारा अशोक घर से झंडी घर तक, मांझी पारा गैंदू से लक्ष्मण घर तक, पाण्डेय पारा मेनरोड तक एवं अंपूर्णा किराना स्टोर्स से सेन भवन तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 9 लाख 62 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 रमेश यादव घर से रिंकू घर तक एवं बहादुर घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 1 लाख 65 हजार रूपए, वार्ड क्र. 04 अशोक रवानी घर से नंदू घर तक एवं मुक्तिधाम से मनीकंचण केन्द्र तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 4 लाख एक हजार, वार्ड क्र. 03 खासीडीह तालाब स्थित पम्प से खासाडीह स्कूल तक एवं नहर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 6 लाख 39 हजार रूपए, वार्ड क्र. 01 गौरा चौरा से सेम्पवेल पानी टंकी तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 1 लाख 61 हजार रूपए, वार्ड क्र. 13 स्थित बंगला शत्रु घर से शिव घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 5 लाख 40 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 पावर हाउस रोड शिव मंदिर से जोशी भवन तक पाईप लाईन विस्तार 1 लाख 62 हजार रूपए, वार्ड क्र. 14 कमल नारायण से सरोज पटेल तक, सार्वजनिक मंच से भोला राम जोशी घर तक, गया यादव घर से छन्नू साहू घर तक, धनीराम जोशी घर से हिमांचल जोशी, खेमराज से घन्सू, जागेश्वर पटेल से कृष्णा पटेल घर तक, किराना स्टोर्स से अरसनारा रोड, मंदिर से हेण्ड पम्प, पटेल भवन के पास एवं महामाया मंदिर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 9 लाख 38 हजार रूपए, वार्ड क्र. 11 पथरिया चौक से काली मंदिर एवं तीन बत्ती चौक तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 11 लाख 74 हजार रूपए, वार्ड क्र. 04 में चबूतरा निर्माण कार्य 10 लाख रूपए और वार्ड क्र. 01 छटवा तालाब के पास गार्डन निर्माण कार्य 9 लाख 37 हजार रूपए आदि निर्माण कार्य शामिल है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अपने कर कमलों से हितग्राहियांे को राशि का चेक भी प्रदान किया।
                   तत्पश्चात् कबीर भवन में आयोजित श्री सदगुरू कबीर प्रागट्य उत्सव को मुख्य अतिथि की आसन्दी  से सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अहिवारा से मेरा बचपन से नाता रहा है। भारत माता की गर्भ से बड़े-बड़े संत महात्मा हुए है। इनमंे से एक संत कबीर भी है। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी में जीवन दर्शन मिलता है। कबीर की वाणी को घर-घर तक पहंुचाये और जीवन में आत्मसात करें। यह परिसर कबीर के वाणी का प्रचार प्रसार का माध्यम बने। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अहिवारा के लोगों को भरोसा दिलाया गया कि अहिवारा के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष को 50 लाख रूपए तक की कार्य के प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा, राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।  उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अहिवारा में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु शासन स्तर पर प्रयास करने की बाते कहीं। विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि संत कबीर की वाणी सभी समाज को जोड़ने का है। कबीर के अनुयायी सभी समाज के लोग है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नगर पालिका के अध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार ने भी अहिवारा के कबीर चौक का सौंदर्यीकरण पालिका की ओर से 05 लाख रूपए की लागत से कराने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं कबीर प्राकट्य उत्सव के आयोजक महंत श्री लीलाधर साहू सहित अन्य महंतगण एवं बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित थे।
     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision