August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणी पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट तथा अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में 11 जून  2024 को कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
      इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग तरूण कनरार उपस्थित थे। तरुण कनरार ने शिरोमणि पुरस्कार समिति द्वारा अनुशंसित, मास्टर आपरेटर (बैटरी आपरेशन) श्री मेंराज अकरम एवं मास्टर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल मेंट.) श्री घनाराम कोशरे को मई 2024 के लिए, कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। तरूण कनरार ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने
    अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए, सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन गंभीर है।महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर आज प्रातः जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, वार्ड पार्षद भोला महोविया,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उपअभियंता मोहित मरकाम,जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर ने वार्ड के रहवासियों से मिलकर उनके घरों में पानी का प्रेशर समस्या के बारे मे पूछताछ कर जानकारी ली।वार्ड पार्षद के द्वारा लगातार शिकायत के बाद वार्ड क्षेत्र के सभी घर मे जाकर पानी के प्रेशर को चेक किया गया।प्रेशर कम की शिकायत को लेकर सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने कहा कि वार्डो में पानी की प्रेशर की समस्या को जल्द हल लिया जाएगा।उन्होंने ये भी कहा कि नगर निगम में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी जन समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन गंभीर है। नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड में नगरवासियों से मिलकर जल समस्या के बारे मे पूछताछ कर जानकारी ली गई है।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि वार्डो में पानी की समस्या नहीं होने की बात कही। साथ ही उन्होंने समस्या को तत्काल निराकरण करने की बात विभागीय अधिकारियों से की।सहायक अभियंता एवं जल विभाग के नोडल अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया की कुछ दिनों में जिस वार्ड में प्रेशर की समस्या है जल्द निराकरण कर वार्ड के लोगों के घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि पाइप लाइन डालने का कार्य वार्डो में निरन्तर चालू है।ठेकेदार से कहा गया है कि जिन वार्डो में पाइप लाइन नही है डाला गया है।वहां जल्द पाइप लाइन डाला जावेगा।

      दुर्ग / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए विधानसभावार क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन मतगणना आर्ब्जवर श्रीमती अनिता वर्मा सिंह, श्री के.नरसिम्हा मूर्ति, श्री भगवान शरण और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया है।
            मतगणना दल के द्वितीय रेण्डमाईजेशन के दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकुंज, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड भी उपस्थित रहे।
               मतगणना कार्य हेतु कुल 384 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 108 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 108 कर्मचारी गणना सहायक एवं 108 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 15 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 15 कर्मचारी गणना सहायक 1, 15 कर्मचारी गणना सहायक 2, 15 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।

     दुर्ग / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना 4 जून हेतु मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में तैयारियों का निरीक्षण मतगणना प्रेक्षक श्रीमती अनिता वर्मा सिंह, के. नरसिम्हा मुर्थि एवं श्री भगवान शरण ने  संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतगणना स्थल में छः विधानसभा क्षेत्र के मतगणना की व्यवस्था, डाक मतपत्र के गणना की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी, साथ ही मतगणना स्थल में मतगणना कर्मियों, मतगणना अभिकर्ता, मीडिया के प्रवेश की व्यवस्था से अवगत कराया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त एस. एन. राठौर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी कुमार देवांगन सभी एआरओ सहित राजस्व एवं पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
      

    दुर्ग / शौर्यपथ / लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना की पल-पल की जानकारी हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में नगर निगम दुर्ग-भिलाई एवं रिसाली, भिलाई- 3 चरोदा के निगम आयुक्त द्वारा चौक चौराहो के बड़ी एलइडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से मतगणना के रूझानों की पल-पल की खबरें प्रदर्शित की जायगी। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर गुरूद्वारा चौक और सुपेला चौक पर, दुर्ग नगर निगम अंतर्गत दुर्ग हटरी बाजार और पटेल चौक पर, रिसाली नगर निगम अंतर्गत शहीद रजनीकांत स्मारक स्थल रिसाली पर तथा प्रतिक्षा बस स्टैण्ड भिलाई चरोदा में एलइडी लगाई जायेगी। लोकसभा निवार्चन के मतगणना मंगलवार को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई स्थित मतगणना केन्द्र में होना है जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधानसभावार मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना के परिणाम को पूर्ण पारदर्शिता से मतदाताओं को दिखाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दुर्ग, भिलाइर्, रिसाली एवं भिलाई -3 चरोदा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी के माध्यम से ऑनलाईन मतगणना परिणाम को प्रदर्शित किया जाएगा।

     रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा ने सफाई ठेका लेने वाले दो ठेकेदारों को अल्टीमेटम दिया है। 24 घंटे के भीतर नाला सफाई कार्य शुरू कर 3 दिवस के भीतर कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर निगम अनुबंध शर्तो के अनुरूप दण्डात्मक कार्यवाही करेगी। आयुक्त मोनिका वर्मा की मॉर्निंग विजिट ने नाला सफाई कार्य का सच सामने ला दिया। 15 दिन पहले दिए निर्देश की ठेकेदार अवहेलना करते नजर आए। दरअसल नाला सफाई कार्य ऐसे जगहों पर किया गया है जहां आवाजाही अधिक है। वही रिहायसी और आऊटर जगहों से होकर गुजरने वाली मुख्य नाली और नाला मलबा से पटा है। नाला में घास फूंस और झाडिय़ा उग आई है। इसे देख आयुक्त मोनिका वर्मा ने ठेकेदारों को कड़े शब्दों में नोटिस जारी किया है।
    निगम इसलीए गंभीर
    बारिश शुरू होने से पहले कलेक्टर ऋचा प्रकाश चैधरी निर्माण कार्य को पूर्ण कराने लगातार बैठक ले रही है। साथ ही शहर व स्लम क्षेत्र में बारिश का पानी न रूके इसके लिए दिशा निर्देश दी है। उन्होंने मानसून आने से पहले शहर के नाली व बड़े नाला का सफाई कार्य पूर्ण कराने कहा है।
    आयुक्त ने दिए थे निर्देश
    निगम आयुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर 15 दिन पूर्व एल्मेक टेक्नोक्रेट्स और मेसर्स रविन्द्र भगत को निर्देश दिए थे कि ऐसे नाला जिसकी चैड़ाई ज्यादा है वहां चैन माऊंट से सफाई कराए। वहीं कुछ जगहों पर सफाई मानव संसाधन से कराए। दोनों ठेका कंपनी 25-25 लोगों का गैंग अनिवार्य रूप से रखे। निरीक्षण के दौरान सफाई के जगह नाला मलबा से पटा पाया गया। दोनों ने आयुक्त द्वारा दिए निर्देश की अवहेलना की।
    यहां पर नाला की स्थिति खराब
    वार्ड क्र. 05 एचएससीएल कॉलोनी रूआबांधा, वार्ड क्र. 23 प्रगतिनगर बड़े नाला एवं रोड से सामानांतर नाली,वार्ड क्र. 13 टंकी मरोदा, वार्ड क्र. 21 सूर्या नगर,वार्ड क्र. 25 आशीष नगर,वार्ड क्र. 28 वीआईपी नगर बड़े नाला।  

    डॉक्टरों पर आरोप,ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों ने किसी प्रकार की फ ॉरमेल्टी नहीं निभाई

      दुर्ग / शौर्यपथ / जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। हार्ट के मरीज की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों ने किसी प्रकार की फॉरमेल्टी नहीं निभाई। न तो परिजनों को इसकी जानकारी दी और न दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए।
       मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। हार्ट के मरीज 42 वर्षीय महेश यादव इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल लाया गया था। महेश का 10 साल पहले हार्ट का ऑपरेशन हुआ था और उस दौरान उनके हार्ट में वॉल्व व पेसमेकर लगाया गया था। एक बार फिर से स्वास्थ्य बिगडऩे पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। महेश यादव को अस्पताल लेकर के आए थे रविवार दोपहर 11 बजे अस्पताल लेकर आए और दूसरे दिन सोमवार को दोपहर के 2 बजे ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई।
       परिजनों को यह पता चला तो उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन शुरू किया और यह आरोप लगाया है कि ऑपरेशन से पहले किसी भी तरह से परिजनों से पूछताछ नहीं की गई। परिजनों की ओर से आए पूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता जानीसार अख्तर ने बताया कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। महेश यादव के घर में कमाने वाला उनके अलावा और कोई नहीं था महेश यादव का एक बेटा जिसकी उम्र 19 साल है। महेश यादव छावनी भिलाई एसीसी के निवासी थे इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि डॉक्टर के तरफ से सबसे पहले इलाज को महत्व दिया जाता है।

     भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र की लौह अयस्क कैप्टिव खदान, राजहरा के खेल संगठनों एवं खान के समीप स्थित शालाओं के खेल प्रतिभाओं के उन्नयन के लिए, लौह अयस्क समूह राजहरा एवं भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 27 मई को राजहरा क्रिकेट ग्राउण्ड में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि,मुख्य महाप्रबंधक (माइंस, आईओसी राजहरा) श्री आर बी गहरवार द्वारा बड़ी संख्या में खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजहरा के क्रीडा एवं मनोरंजन परिषद-कार्मिक विभाग द्वारा, भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरप्रीत सिंह भाटिया, वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर सुशील कामड़े, उप प्रबंधक सीएसआर  कमलकान्त वर्मा, लाभार्थी विद्यालयों के प्राचार्य, पंचायत सदस्य, तथा स्पोट्र्स क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।
    मुख्य अतिथि आर बी गहरवार ने अपने संबोधन में कहा कि लगन और कड़ी मेहनत से खिलाडी ऊंचाईयों को छू सकते हैंद्य हमारे बीच उपस्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरप्रीत सिंह भाटिया तथा मय थाई बाक्सिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री हरिवंश कौर इस बात का जीवंत उदाहरण हैं जो राजहरा से खेलकर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं द्य खेल और खिलाडिय़ों का मेल हमेशा चलता रहेगा, संयंत्र प्रबंधन खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
      राजहरा के खेल संगठनों राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन, राजहरा वॉलीवाल एसोसिएशन, वेटलिफ्टिंग एवं पॉवर लिफ्टिंग क्लब राजहरा, टेबल टेनिस क्लब को खेल सामग्री वितरित की गयी है। इसके अतिरिक्त शासकीय उ. मा. विद्यालय कुमुड़कट्टा, शासकीय उ. मा. विद्यालय साल्हे, शासकीय उ. मा. विद्यालय कोंडेकसा, शासकीय प्राइमरी शाला अडेझार, डी ए व्ही शाला राजहरा विद्यालयों को भी इस अवसर पर खेल सामग्री प्रदान की गयी। इस पहल के अंतर्गत राजहरा क्रिकेट एसोसिएशन को बॉलिंग मशीन एवं रोलर मशीन प्रदान की गई तथा विभिन्न स्कूलों में खेल सामग्री वितरित की गई . कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी रतीश मिश्र द्वारा किया गया।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा ग्राम पीपरछेड़ी में दिनांक 28 मई, 2024 को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी के अतिरिक्त नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।
    इस शिविर में कुल 25 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया। ग्राम पंचायत भवन में ही शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पीपरछेड़ी आयोजित चिकित्सा शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम की ओर से डॉ सरस्वती, बीपी व शुगर परीक्षण हेतु प्रभा सामवेल, फार्मासिस्ट श्री एस बी राय, पंजीकरण
    हेतु श्री शंभू तथा सीएसआर विभाग की ओर से श्री महारा राम मांडवी उपस्थित थे।
        इस शिविर में सामान्य जांच के साथ मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की नि:शुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision