
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम एमआईसी की बैठक की गई। इस बैठक में नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, समेत एमआईसी के सभी सदस्य निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में ली गई।जिसमें विकास कार्यो,वित्त विभाग,स्वास्थ्य विभाग,लोक कर्म विभाग, राजस्व विभाग तथा जल विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।आपको बता दें कि, बैठक में निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम की आय बढ़ाने एमआईसी सदस्यों की बैठक में अधिकारियों को टैक्स वसूली बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में हर घर और दुकान सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे कर ऐसे मकान व दुकानों की सूची बनाई जाए जिन्होंने बिना निगम की अनुमति के निर्माण किया है और सभी निर्माण पर टैक्स निर्धारण करें।वार्ड क्रमांक 52 आनंद विहार से गणपति विहार तक नाला निर्माण कार्य भूमि विवाद होने के कारण नवीन परिवर्तन कर कार्य स्थल -वार्ड 52 कदम प्लाजा चौक से मन्नम नगर मुख्य मार्ग की ओर नाला निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। वार्ड क्रमांक 53 बोरसी क्षेत्र में माता तालाब से हनुमान मंदिर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 4 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति अधोसंरचना मद मुख्यमंत्री घोषणा 25 करोड़ अतर्गत प्राप्त है। वार्ड 53 में अन्य स्थान पर कार्य अति आवश्यक होने के कारण वार्ड पार्षद द्वारा नवीन कार्य स्थल पर अटल आवास के पास नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की अनुशंसा है जी पर स्थल परिवर्तन हेतु चर्चा की गई। मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत वर्ष 2011 जनगणना के आधार पर 57451 मकान/ दुकान से डोर टू डोर कलेक्शन कार्य हेतु 582 स्वच्छता दीदी की स्वीकृति प्रदान की गई थी वर्तमान में जनसंख्या एवं दुकान / मकान की संख्या 72766 हो गई है। बढ़ोतरी होने के कारण 160 अतिरिक्त स्वच्छता दीदी मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत श्रमिक रखे जाने हेतु एवं 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत शासन को मैन्युअल रिक्शा क्रय का प्रस्ताव भेजा गया है। जिस पर भी समिति के समक्ष चर्चा की गई।
सदगुरु कबीर साध्वी आश्रय की स्थापना पोटिया कला दुर्ग में योगशाला एवं छायादार औषधि सर्व सुविधायुक्त उपवन का प्रस्ताव के अलावा वाहन शाखा द्वारा सफाई कार्य हेतु प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता श्रमिक (वाहन) 56,अग्निशमन चालक 02, विभागीय वाहन चालक 39, विद्युत यांत्रिकी श्रमिक 16, इलेक्ट्रीशियन 08 कुल 121 श्रमिक प्रदाय हेतु 198.00 लाख कार्य हेतु निविदाकार द्वारा ऑफर दर प्रस्तुत किया गया है।तकनीकी परीक्षण उपरांत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।पोटिया कला वार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन हेतु नेफोक इंडिया लिमिटेड के आवेदन पर भी चर्चा कर सभी प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई है!बैठक में संपत्तिकर दाताओं द्वारा चालू वर्ष की टैक्स जमा करने पर स्वीकृति प्रदान की गई। जिसके अनुसार अप्रैल से जून तक 6%,जुलाई से सितंबर तक 4% एवम अक्टूबर से दिसम्बर तक 2% छूट प्रदान की जावेगी।
आज एमआईसी बैठक के बाद नगर निगम की वार्ड 52 की वार्ड पार्षद स्व.गायत्री साहू का निधन गत माह पूर्व हो गया,पार्षद श्रीमती उषा ठाकुर के पति स्व.राम ठाकुर का निधन एवं सहायक अभियंता प्रकाश चंद थवानी के पुत्र स्व.हर्षल थवानी का 13 जून 24 को आकस्मिक निधन पर नगर निगम मेयर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में एमआईसी बैठक के दौरान शोकसभा भी हुई।जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।शोक सभा में मेयर ने कहा कि पार्षद गायत्री साहू के निधन से हमारे बीच से संघर्षशील एक वार्ड पार्षद की कमी हो गयी है।उनकी कमी सभी को हमेशा खलेगी। वह एक शांतिप्रिय महिला थीं।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर समेत एमआईसी सदस्यगण एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
भिलाई। शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 13 जून को नवीन स्वास्थ्य भवन सेक्टर 19, स्वास्थ्य संचालनालय नवा रायपुर, अटल नगर में एचआईवी/एड्स पर संवेदनशीलता एवं जागरूकता में वृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के विभिन्न उद्योगों के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व सी एस आर
प्रतिनिधियों के साथ एक संवेदीकरण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2017 पर विशेष चर्चा की गई।
इस बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. त्रिनाथ दास, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. एनएस ठाकुर एवं उप प्रबंधक सीएसआर के के वर्मा ने भाग लिया। बैठक में
एचआईवी/एड्स जागरूकता पर विभिन्न संगठनों/उद्योगों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिए गये, जिसमें सामाजिक स्तर पर एचआईवी/एड्स के रोकथाम और नियंत्रण की दिशा में उनके द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।
विदित हो कि एचआईवी/एड्स एक जानलेवा बीमारी है जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एचआईवी) संक्रमण के बाद होती है। एचआईवी संक्रमण के पश्चात मानवीय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के पीपीसी विभाग उत्पादन, योजना एवं नियंत्रण विभाग द्वारा कार्मिकों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संयंत्र भवन में संचार मंच का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक पीपीसी तुषार कान्त की अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन, निष्पादन, गत माह के हाईलाइट्स, वर्तमान उत्पादन योजना, कार्यालयीन काम शत-प्रतिशत हिन्दी में ही सम्पादित करना जैसे विषयों पर केंद्रित था।
मुख्य महाप्रबंधक पीपीसी तुषार कान्त ने अपने उद्बोधन में उत्पादन संबंधी चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है।
यह समझने, बोलने एवं लिखने में सहज एवं सरल है। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्षेत्र में स्थित है, अत: कार्यालयीन काम को शत-प्रतिशत हिंदी में करना,सभी कार्मिकों की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मोहम्मद नईम द्वारा तकनीकी प्रस्तुति देते हुए इस्पात से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही गत माह में संयंत्र की प्रमुख उत्पादन इकाइयों के निष्पादन रिकॉर्ड एवं हाईलाइट्स तथा वर्तमान माह जून-2024 में संयंत्र के उत्पादन योजना की जानकारी दी। कार्मिकों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मोहम्मद नईम द्वारा हिंदी प्रतियोगिता श्रुतिलेख का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित कार्मिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में विभाग के महाप्रबंधकगण जी व्ही राव, व्ही एम कृष्णा एवं श्री संजय दवे तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक पीपीसी तुकाराम साहू ने किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी के तहत 13 जून 2024 को दुलकी माइन्स के समीप स्थित ग्राम पुसेवाडा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पुसेवाडा में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 47 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया, जिनमें 9 पुरुष, 30 महिला तथा 8 बच्चे शामिल थे7 प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।
भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की नि:शुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
भिलाई/ शौर्यपथ / शहर में काम के दौरान करंट लगने से फिर एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई है। दो दिन पहले ही पानी भरे निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में करंट लगने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई थी। ताजा मामला सुपेला क्षेत्र के चौहान एस्टेट और लाइफ केयर पैथालॉजी के बीच निर्माणाधीन भवन में कोर कटिंग काम करने के दौरान मशीन में करंट आ जाने से श्रमिक की मौत हुई है। मृतक दुर्गेश विश्वकर्मा (23 साल) दुर्ग के अंजोरा ढाबा गांव का रहने वाला है।
बताया जाता है कि दुर्गेश विश्वकर्मा ठेका श्रमिक के रूप में काम करके अपनी पत्नी और माता-पिता का भरण पोषण करता था। आज वह चन्द्रा-मौर्या टाकीज के समीप चौहान एस्टेट क्षेत्र लाइफ केयर पैथालॉजी के बीच बन रहे भवन में पहली बार काम करने आया था। यहां पर उसे निर्माणाधीन भवन के दीवार पर कोर कटिंग का काम मिला था। इस काम को करने वह बिना किसी दास्तानें के खुले हाथ से मशीन चला रहा था। तभी अचानक मशीन में करंट प्रवाहित हो गया और झटका लगने से वह गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही अंजोरा ढाबा से दुर्गेश विश्वकर्मा के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और मुआवजा सहित ठेकेदार पर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग करने लगे।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर भेलवा तालाब लोगो के प्रमुख आर्कषण का केन्द्र है। वहां पर तालाब की सफाई का काम नियमित रूप से चल रहा है, उसके साथ साथ उद्यान विभाग द्वारा चारो तरफ लगे पेड़ की कटाई छटाई करके सुन्दर एवं आकर्षित बनाया जा रहा है। इस बात से रोज सुबह टहलने वाले लोग खुश है, डाॅ. बी के गोयल ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि हम रोज टहलते है, अभी पेड़ो की कटाई छटाई होने के बाद से और बेहतर लग रहा है हम सबको भी ध्यान देना पड़ेगा की गंदगी न फैलाये। मैं देखता हंु कि लोग धीरे से आकर कचरा, पुजा सामग्री डाल देते है जबकि उसके लिए अलग से स्थल निर्धारित है वहीं पर डाले, हम लोग भी सर्तक रहेगे किसी प्रकार की गंदगी न हो। तालाब के अंदर से निकलने वाले कमल के ककड़ी (ढ़ेस) एवं पंखड़ियो को जैविक खाद बनाने के लिए राशि उद्यान में गढढा बनाकर जैविक रूप से निष्पादित किया जायेगा। इसकी खाद बहुत की गुणकारी एवं उपजाऊ होगा।
दुर्ग/शौर्यपथ /
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल समेत अन्य निजी अस्पतालों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और रक्तदाताओं का सम्मान कर उनका हौसला भी बढ़ाया गया।जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान के लिए रक्तदाता बड़ी संख्या में जुटे। उन्होने बारी-बारी से रक्तदान कर महादान का संदेश दिया और सभी से रक्तदान करने की अपील की।इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, रत्ना नारमदेव, जिला अस्पताल जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर,सदस्य प्रशांत डोनगावकर, दुष्यंत देवांगन,विकास यादव के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और उन्होने रक्तदाताओं की हौसलाफजाई की।रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल के अलावा अन्य स्टॉफ ने सेवाएं दी।मालूम हो कि विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपनी स्वेच्छा अनुरूप रक्तदान करने की अपील की गई थी, ताकि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होने कहा था कि भारत में सालाना 01 करोड़ युनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन उसकी उपलब्धता 75 लाख युनिट है। 25 लाख युनिट ब्लड की कमी से हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। ब्लड डोनेट करके न सिर्फ आप दूसरों की जान बचा सकते है, बल्कि अपने स्वास्थ्य को सुधार भी कर सकते है। आपके 01 युनिट रक्तदान से जरूरतमंद किसी एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
भिलाई / शौर्यपथ /
पूर्व कांग्रेसी पार्षद जोहन सिन्हा के घर पर सेफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान ठेका कर्मी की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। सेफ्टिक टैंक की सफाई के लिए ठेका कर्मी पानी से भरे गड्ढे में गया था। इस दौरान गड्ढे में बिजली दौड़ गई और उसमें फंस गया। उसे छटपटाता देख पहले बिजली बंद की गई और उसके बाद उसे बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वार्ड-27 शास्त्री नगर की है। शास्त्री नगर वार्ड के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के घर में नया सैप्टिक टैंक बनाया जा रहा है। टैंक बनने के बाद उसमें पानी भर गया था। पूर्व पार्षद ने सेफ्टिक टैंक के लिए ठेका दिया हुआ था। बुधवार को सैप्टिक टैंक का काम चंद्रमणि साहू (35) को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 6 बजे सैप्टिक टैंक के गड्ढे से पानी निकालने के दौरान मोटर शॉर्ट हो गया और पानी में करंट फैल गया। इससे चंद्रमणि को बचने का मौका भी नहीं मिला। वह बेहोश होकर पानी में ही गिर पड़ा। चीख पुकार सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों ने बिजली सप्लाई बंद की और चंद्रमणि को लेकर सुपेला के शास्त्री अस्पताल लेकर गए। सुपेला में डॉक्टरों ने उसे अनकॉन्सेस देखा और दूसरे अस्पताल ले जाने कहा। यहां से उसे बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रमणि को मृत घोषित कर दिया। संभवत: ठेका कर्मी को अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चंद्रमणि की करेंट से मौत की खबर मिलते ही शास्त्री नगर स्थित उसके मोहल्ले में मातम पसर गया है। घटना की सूचना छावनी पुलिस को दी गई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पूर्व पार्षद ने कहा खुद का मोटर लाया था कर्मी इस मामले में पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा ने बताया कि उनके घर में सैप्टिक टैंक का काम ठेके पर दिया गया है। टैंक का साइड वाल बन गया और उसमें पानी भरा था। सेफ्टिक टैंक का काम ठेकेदार राम अवतार को दिया गया और उसने अपने कर्मी चंद्रमणि को उनके घर पर आज सुबह से काम में लगाया। ठेकेदार के कहने पर टैंक से पानी निकालने चंद्रमणि ने स्वयं की मोटर लगा रखी थी। इस दौरान मोटर खराब हुआ तो देखने के लिए चंद्रमणि पानी भरे गड्ढे में उतर गया। इस दौरान मोटर के कारण करंट पानी में फैल गया जिससे चंद्रमणि बेहोश हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ राज्य के एचटीसी के युवा डायरेक्टर एवं छग के सबसे बडे ट्रांस्पोर्टर इन्द्रजीत सिंह उर्फ छोटू भैय्या एवं उनके साथी ट्रांस्पोर्टर मलकीत सिंह ने प्रदेश के बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री बनाये जाने पर तोखन साहू को और दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल को चार लाख से भी अधिक वोटो से विजयी होने पर सांसद विजय बघेल को दिल्ली में गुलदस्ता भेंटकर उनको बधाई दी।
ज्ञातव्य हो कि एचटीसी के युवा डायरेक्टर इन्द्रसिंह एवं उनके साथी मलकीत सिंह को देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथग्रहण समारेाह में शामिल होने का आमंत्रण मिला था। इस शपथ ग्रहण में शामिल होने ट्रांस्पोर्टर इन्द्रजीत सिंह एवं मलकीत सिंह दिल्ली पहुंच हुए थे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा उनके नये मंत्रियों को भी शपथ राष्ट्रपति भवन में दिलाया गया जिसमें छग के बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। सांसद तोखन साहू को मंत्री बनाये जाने पर इन्द्रजीत सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद तोखन साहू से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट किये। वहीं दुर्ग से भारी मतों से जीतन वाले सांसद विजय बघेल का भी इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता प्रदान कर बधाई दिये।
इस दौरान ट्रांस्पोर्टर मलकीत सिंह के अलावा भिलाई चरोदा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, पूर्व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, एवं टोनी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
