August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    भिलाई नगर/शौर्यपथ /   नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के 27 भवन स्वामियों द्वारा लंबे समय से संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने पर आयुक्त ने कुर्की वारंट जारी कर कुर्की अधिकारी की नियुक्ति करते हुए 31 मई तक राशि की वसूली करने के निर्देश दिये है।
             निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम को आर्थिक रूप से सबल बनाने संपत्तिकर की वसूली शत्प्रतिशत हो इसके लिए समय-समय पर राजस्व करो की वसूली की समीक्षा करते है। इसी दौरान उन्होने संपत्तिकर विभाग को निर्देशित किये थे कि लंबे समय से निगम का टैक्स जमा नहीं करने वाले भवन स्वामीयों की सूची जोनवार प्रस्तुत करे। सूची के आधार पर जोन-03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र के व्यवसायिक एवं आवासीय भवन स्वामी जिसमें राज कुमार चैधरी/दुधनाथ चैधरी खुर्सीपार भिलाई, भगवान वर्मा/भिलाई निर्माण शिक्षा समिति, कृष्ण कुमार गुप्ता/श्यामनाथ गुप्ता केम्प 2 भिलाई, रामप्रवेश चैहान/हीरालाल चैहान भिलाई, बंशी अग्रवाल/लाजपत राय अग्रवाल भिलाई, बालवीर सिंह/लालू सिंह भिलाई, राम नागीन/स्व. राम देव चैहान संतोषी पारा भिलाई, रधुवीर महाजन/स्व. मन्नू महाजन केम्प 2 भिलाई, राजाराम/स्व. चंदूलाल साहू केम्प 2 भिलाई, राजेन्द्र प्रसाद/राजेश मिश्रा भिलाई, राजेश कुमार/स्व. रमेश चंद भिलाई, रामदरस यादव/रधुनाथ यादव भिलाई, अरूणाप्रभा शुक्ला/आर.एन.शुक्ला भिलाई, राजपति शर्मा/स्व. हरिद्वारा शर्मा केम्प 1 भिलाई, प्रशांत जायसवाल/माता गरीब जायसवाल भिलाई, मलंग/चंद साह बाबा केम्प 1 भिलाई, शेख अब्बास/स्व. शेख मोहम्मद स्टील नगर भिलाई, चेतनदास चैधरी/स्व. धनका चैधरी केम्प 1 भिलाई, माता गरीब जायसवाल/स्व. महावीर जायसवाल अम्बेडकर नगर भिलाई, सलमुददीन/अलीम केम्प 2 भिलाई, रंजीत सिंह/जगदीश सिंह भिलाई, चन्द्रकांत/मरोती राव केम्प 1 भिलाई, जितेन्द्र कुमार राय/जगदीश राय मदर टेरेसा नगर भिलाई, उर्मिला मिश्रा/अमरनाथ मिश्रा केम्प 1 भिलाई, रवि कुमार कोडा/स्व. रमेश कुमार कोडा शांति पारा केम्प 1 भिलाई, फूलचंद/ईशना हुकरे पुरानी मछली मार्केट भिलाई, सुषमा देवी टहलयानी/स्व. भगवान दास टहलयानी चटाई क्वाटर केम्प 2 भिलाई शामिल है।
               इन भवन स्वामियो द्वारा लंबे समय से संपत्तिकर राशि का भुगतान नहीं किया गया है। निगम द्वारा सभी भवन स्वामी को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 174 की नोटिस जारी कर 31 मई के भीतर निगम को देय लंबित राशि का भुगतान करने को कहा गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद आयुक्त ने उन सभी 27 भवन स्वामियो के विरूद्व नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन शक्ति पत्र कुर्की वारंट जारी कर कुर्की अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, बी.के. नायडू को आदेशित किये है कि उक्त भवन स्वामियो से 31 मई तक निगम को देय लंबित राशियों का वसूली कर निगम कोष में जमा कराये। निर्धारित राशि 31 मई तक जमा नहीे करने वाले प्रतिष्ठिानो एवं दुकानो पर ताला लगा देगी इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की स्वयं की होगी।

      दुर्ग / शौर्यपथ /कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 27 मई से 15 जून 2024 तक जल सुरक्षा कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा चौपाल व शपथ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जल सुरक्षा सूत्र में विभिन्न गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जिसके अंतर्गत समस्त शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टींग सिस्टम की मरम्मत साफ सफाई एवं नवीन निर्माण, ग्राम पंचायतों में जल वाहिनी दीदीयों की सभा का आयोजन, ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों में डिसिल्टिंग कार्य, वर्षा जल को संचित करने हेतु रिचार्ज पिट का निर्माण, सभी ग्राम/नगर वार्डों में नगर निकाय स्तर पर जल स्त्रोत की सफाई का कार्य, पेय जल स्त्रोतों के पास सोखता गड्ढों की साफ सफाई एवं निर्माण, प्राकृतिक वर्षा जल बहाव क्षेत्र (नालो) में गाद की साफ सफाई, वर्षा जल संचयन हेतु जल अवशोषण गड्ढो का निर्माण, मृदा में नमी की मात्रा का परीक्षण एवं नालों में जल बहाव की मात्रा का परीक्षण, कुओं की साफ सफाई एवं मरम्मत, वर्षा जल संरक्षण हेतु समस्त विभागों की कार्यशाला का आयोजन, भूमिगत जल संचयन हेतु डाईक निर्माण, ग्राम पंचायत के युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों में जल सुरक्षा की जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन, ग्राम पंचायतो में नवीन तालाबों एवं डबरियों का निर्माण, मल्चिंग, फसल चक्र और जैविक खेती तकनीकों जैसी प्रथाओं को बढ़ावा देना जो मिट्टी की नमी को संरक्षित करने और कृषि में पानी की खपत को कम करने हेतु प्रयास इत्यादि कार्य शामिल है।
        मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री अश्विनी देवांगन ने  बताया कि 60 ग्राम पंचायतो में जल सुरक्षा चौपाल का आयोजन होगा। विकासखण्ड धमधा अंतर्गत खेरधा, मुड़पार, बरहापुर, देवरी, धौराभाठा, तरकोरी, बिरेभाठ (हिरेतरा), अकोला, नंदिनीखुंदिनी, पिटौरा, मोहलाई, ठेंगाभाट, नवागांव (स), साल्हेखुर्द, पुरदा, घोंठा, ढौर हि., लंहगा, पोटिया (में), बिरेझर ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी प्रकार विकाखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पुरई, रिसामा, धनोरा, बोरई, घुघसीडीह, अण्डा, बासीन, अंजोंरा ख, थनौद, चंदखुरी, कोलिहापुरी, नगपुरा, मचांदुर, जेवरा, करंजाभिलाई, मोहलाई, झोला, समोदा, ननक_ी, निकुम ग्रामों में एवं विकासखण्ड पाटन के अतर्गत जामगांव (एम), गाड़ाडीह, सेलुद, सांतरा, टेमरी, बेल्हारी, जामगांव (आर), कसही, परसाही, धमना, रानीतराई, लोहरसी, तर्रा, चीचा, सिकोला, दरबारमोखली, बेलौदी, करगा, रवेली, सावनी इत्यादि ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

     दुर्ग / शौर्यपथ / अपहरण व रेप के एक मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने महाराष्ट्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया था। भिलाई से लेजाकर आरोपी युवक नाबालिग को अहमदनगर महाराष्ट्र ले गया। अहमदनगर में उसने नाबालिग से जबरिया संबंध भी बनाए।
    परिजनों की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध दर्ज किया। लगभग 18 दिन बाद आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार नाबालिग को सकुशल परिजनों को सौंपा गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
    मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 10 मई को पुरानी भिलाई थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज विवेचना शुरू की। इस दौरान अज्ञात आरोपी के बारे में लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि नाबालिग को अरमान नाम के युवक ने अपहरण किया है। इसके बाद पुलिस ने अरमान की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी अरमान पिंडरी-42 थाना चरही जिला हजारीबाग झारखंड का रहने वाला हैं, और वह भिलाई तीन में काम करता था। इस दौरान नाबालिग से परिचय हुआ और उसे बहलाफुसला कर ले गया। इसके बाद पुलिस की टीम झारखंड पहुंची और परिवार से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिल गया। अब मोबाइल के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गई। मोबाइल नंबर के टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी की लोकेशन जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) का पाया गया। इसके बाद पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। आरोपी के खिलाफ 376 की धारा जोड़कर उसे जेल भेज दिया गया।
    हिन्दू रक्षामंच  ने किया था प्रदर्शन
    बता दें इस मामले में पुरानी भिलाई थाना पहुंचकर हिन्दू रक्षामंच ने प्रदर्शन भी किया था। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई धीमी होने के कारण हिन्दू रक्षामंच के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया था। शिकायत दर्ज होने के लगभग 18 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

        दुर्ग /शौर्यपथ / भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी मौसमी दृष्टिकोण के अनुसार प्रदेश सहित जिले में भी औसत तापमान अधिक होने की संभावना है। अधिकांश भागों में लू-तापघात की स्थिति निर्मित हो सकती है। मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य में लू-तापघात से आवश्यक तैयारी एवं बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तैयार किये गये हैं। इसमें लू के लक्षण एवं बचाव के कारण बताये गये हैं।
      लू के लक्षण- सिर से भारीपान और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक हो जाने के बाद भी पसीने का न आना, अधिक प्यास और पेशाब कम आना, भूख कम लगना तथा बेहोश होना।
      लू से बचाव के उपाय - लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी से ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाना होता है। अत: इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए- बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाए। धूप से निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पीये और अधिक समय तक धूप में न रहें। गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। इसी प्रकार अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें। चक्कर आने, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से नि:शुल्क परामर्श लिया जाए और उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह लिया जाए।  
      लू लगने पर किये जाने वाला प्रारंभिक उपचार- बुखार पीडि़त व्यक्ति के सर पर ठण्डे पानी की पट्टी लगावें, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलावें जैसे कच्चे आम का पना, जल जीरा आदि, पीडि़त व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटा देवें, शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करते रहें, पीडि़त व्यक्ति को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जाए तथा मितानिन ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट हेतु संपर्क करें।
      क्या न करें - गर्मी के दौरान बाहर न जाए, यदि आपको आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना है तो दिन के शीतलन घंटो के दौरान अपनी सारणी निर्धारित करने का प्रयास करें। अत्यधिक गर्मी के घंटो के दौरान बाहर जाने से बचे (विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच), नंगे पैर या बिना चेहरे को ढ़के और बिना सिर ढककर बाहर न जाए। व्यस्थतम समय (दोपहर) के दौरान खाना पकाने से बचे, खाना पकाने वाले क्षेत्रों (रसोई घरों) में दरवाजे और खिड़कियां खोल कर रखें, जिससे पर्याप्त रूप से हवा आ सके। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय, पीने से बचे जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन, मसालेदार और तेलीय भोजन खाने से बचे, बासी खाना न खाए। बीमार होने पर बाहर धूप में न जाए, घर पर रहे।
    हीट वेव क्या करें और क्या न करें
      क्या करें- जितना हो सके पर्याप्त पानी पीये, भले ही प्यास न लगी हो। मिर्गी, हृदय, गुर्दे या लीवर से संबंधित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो, तरल पदार्थ लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। ओ.आर.एस. (ओरल रिहाइड्रेशन) घोल, घर का बना पेय लस्सी, (तोरानी चावल) का पानी, नींबू का पानी, छांछ आदि का उपयोग करें। बाहर जाने से बचे, यदि बाहर जाना आवश्यक है, तो अपने सिर (कपड़े/टोपी या छाता) और चेहरे को कवर करें। जहां तक संभव हो किसी भी सतह को छूने से बचें।
      अन्य सावधानियां- जितना हो सके घर के अंदर रहें। अपने घर को ठंडा रखें-धूप से बचाव के लिए दिन में पर्दे, शटर का उपयोग करें और खिड़कियां खोलें। निचली मंजिलों पर बने रहने का प्रयास करे। पंखों का उपयोग करें, कपड़ों को नम करें और अधिक गर्मी में ठंडे पानी में ही स्नान करें। यदि आप बीमार महसूस करते हैं-उच्च बुखार/लगातार सिरदर्द/चक्कर आना/मतली या भटकाव/लगातार खांसी/सांस की तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाये। जानवरों को छाया में रखे और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। इन उपायों का उपयोग कर लू एवं हीटवेव के प्रभाव से बचा जा सकता है। 

      दुर्ग / शौर्यपथ / विधायक ललित चंद्राकर  के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दुर्ग विकासखंड के ग्राम  थनौद में नवीन बोर खनन से पेयजल की समस्या दूर हो गई।  विधायक श्री ललित चंद्राकर ने बताता भीषण गर्मी के चलते गांव में जल संकट गहराने लगता हैं जल स्तर काफी नीचे चले जाने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। और लगातार पानी की समस्या के लिए ग्राम वासियों की ओर से शिकायत प्राप्त हो रही थी पानी की समस्या को देखते हुए  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिया जिन गांवों पानी की। ज्यादा समस्या उत्पन्न हो रहा वहा नया बोर खनन का निर्देश दिया जहा लेवर बहुत ही नीचे है वहा टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए जहां पंप खराब है उसको तुंरत सुधारने बोला गया  प्राप्त निर्देशों का पालन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिसके तहत ग्राम थनौद में पेयजल स्त्रोत के सूख जाने पर विभाग द्वारा बोर खनन का कार्य सम्पन्न किया गया जिसमे पर्याप्त मात्रा में पानी मिला है। जिससे सफलतापूर्वक ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता हो रही है। ग्राम थनौद में पेयजल की समस्या दूर होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है
       विधायक  ललित चंद्राकर ने आगे कहा क्षेत्र की विकास और जानता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता और इस दिशा हमारी माननीय विष्णु देवी जी सरकार कार्य कर रही है ..
     पीएचई के अभियंता श्री उत्कर्ष पाण्डे ने  बताया  कि गर्मी के दिनों में वाटर लेवल नीचे चले जाने से  पानी की समस्या  उत्पन्न हो रही उसको ध्यान में रखते हुए जिन जिन गावो में ज्यादा पानी की किल्लत है वहा क्षेत्रिय विधायक ललित चंद्राकर के निर्देशा अनुसार नया बोर खनन कर समस्या से निजात दिलाया जा रहा हैं

    बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरतमंदों को दिए गए हाथ ठेला और सिलाई मशीन
    आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी शिक्षा के लिए दे रहा है आर्थिक मदद
    शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत-डॉ. सिद्दीकी
      दुर्ग / शौर्यपथ /

    इस्पात नगरी भिलाई में समुदाय की आर्थिक व सामाजिक स्थित सुधारने विगत 4 दशक से सक्रिय बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी का सालाना ईद मिलन कार्यक्रम सेक्टर 6 के मुस्लिम कम्युनिटी हॉल में रखा गया। इस दौरान स्वरोजगार के लिए 11 जरूरतमंद लोगों को हाथ ठेला तथा 15 प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए आर सिद्दीकी थे और अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. एसए रिज़वी ने की। शुरुआत हाफिज मंजर हसन की तिलावत-ए- कुरान से हुई। बैतुलमाल कमेटी भिलाई के सदर हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने कमेटी के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी पिछले 32 सालों से गरीब, अनाथ, बेसहारा, विधवा और जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी मदद करती आ रही है। उन्होंने बताया कि कमेटी ने अब तक 1548  युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में मदद पहुंचाई है। इस वर्ष 254 स्कूली व तकनीकी छात्र-छात्राओं को फीस की मदद देने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष सर्व समाज के लिए पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर शुरू किए जाने की भी घोषणा की गई।
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आर ए सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में बैतुलमाल कमेटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत बताया। वहीं डॉक्टर एस ए रिजवी ने भी कमेटी को आगे ऐसे ही काम करते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि डॉक्टर एस जे रिजवी ने महिलाओं को समूह में रोजगार हेतु ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की बात कही। विशेष अतिथि ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर एस एम इकबाल ने भी पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर खोले जाने की बात पर खुशी जाहिर करते हुए हर संभव मदद की बात कही। प्रोग्राम निदेशक अलीम सिद्दीकी ने संस्था की पूरी कार्य शैली बताई।
    इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक नदीम खान विषेष अतिथि के रूप में विषेष रूप से उपस्थित थे। वही जमील अहमद अध्यक्ष भिलाई मस्जिद ट्रस्ट और जाहिद अली, वरिष्ठ अधिकारी बीएसपी रहे। महासचिव अरमान बेग ने धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और मंच संचालन अब्दुल जाकिर खान ने किया।
    इस दौरान संस्था के मुख्य स्तंभ हाजी अब्दुल हफीज़, उपाध्यक्ष आसिम बेग,सैय्यद आतिफ, एम आई खान,सैयद हुसैन, हाजी आबिद अली, जाहिद इमरान, फजल हक,अशरफ उल्लाह खान,हाजी शाहिद खान, हाजी इमरान बेग हाजी मुमताज अली, मुख्तार शेख, शमशुल हुदा, मो मेराज, मो शकील, मो गौरी, हाजी मो जावेद,अवध खान, रहीम खान, नदीम, तौकीर अहमद खान, सलमान बेग, साहिल अनवर और फैजान हसन के अलावा बैतुलमाल वेलफेयर  सोसायटी  के सभी  पदाधिकारियों सहित अन्य संस्थाओं व मस्जिदों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

        दुर्ग / शौर्यपथ / ओबीसी वर्ग को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा "नहीं मानेंगे" कहे जाने के विरोध स्वरूप भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के आव्हान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी खिलावन साहू, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मार्कण्डेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा पंचराम साहू, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अनिल साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया और ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति की कड़ी निंदा की।
        इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी के द्वारा सन 2011 से मुस्लिम समाज को अनाधिकृत रूप से ओबीसी में शामिल कर अपने राज्य में आरक्षण दिया गया था, जिसे संविधान के विपरीत होने के कारण हाईकोर्ट ने 2010 के बाद के समस्त ओबीसी जाति प्रमाणत्र को निरस्त कर दिया। उच्च न्यायालय के आदेश को ममता बनर्जी द्वारा मानने से इनकार कर दिया गया है, जो न्यायालय के आदेश का अवहेलना है। ममता बनर्जी द्वारा मनमानी किया जाना शर्म की बात है। समस्त ओबीसी जाति के मूल अधिकार का हनन करने पर ममता उतारू है। भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मनमानी को जनता तक ले जाकर जायेगी और बताएगी कि कांग्रेस की अगुवाई में पूरा इंडी गठबंधन तुष्टिकरण अपनाकर देश को तोडऩा चाहता है, ममता सहित पूरा गठबंधन सांप्रदायिकता फैलाकर देश में अराजकता लाना चाहता है।  जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी का कथन न केवल संविधान को आत्मा को लहूलुहान करने वाला है अपितु संविधान और आरक्षण की व्यवस्था को खंडित कर रहा है।
      पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी खिलावन साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान देश की न्याय व्यवस्था का माखौल उड़ा रहा है। सत्ता के अहंकार में चूर बनर्जी और पूरे इंडी गठबंधन को पश्चिम बंगाल सहित देश की जनता लोकसभा चुनाव में करारा सबक सिखाने जा रही है। इंडी गठबंधन की तुष्टिकरण की राजनीति से पिछड़ा वर्ग समाज अपने अधिकार को लेकर हर लड़ाई लड़ेगा। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार करने वाली ममता की कड़े शब्दों में निंदा करते है।
      पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रूप सिंग सिन्हा ने कहा कि संविधान में साफ लिखा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा लेकिन ममता बनर्जी तुष्टीकरण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही हैं। ममता बनर्जी संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए मुख्यमंत्री बनी है। संविधान से ऊपर कोई भी नहीं लेकिन ऐसे मुद्दे पर जब हाई कोर्ट का फैसला आ जाता है तो उनके  तुष्टिकरण का पर्दाफाश होता है।

    कूटरचित दस्तावेजो के सहारे निगम दुर्ग से मिला भवन अनुज्ञा : सूत्र
    गंगोत्री हॉस्पिटल को नोटिस जारी, लाखों रुपए के उपचार में नहीं होता आयुष्मान कार्ड से इलाज
    दुर्ग / शौर्यपथ /

      दुर्ग जिला मुख्यालय के ओम परिसर में स्थित गंगोत्री हॉस्पिटल सदा से ही विवादों में रहा . विश्वस्त सूत्रों से मिली जान्कारती अनुसार गंगोत्री हॉस्पिटल पर आम रास्ता के ऊपर से बनाया गया रैंप भी कूटरचित दस्तावेजो के सहारे निगम से एनओसी प्राप्त किया गया है . संस्था को भी कई अन्य मामलो में गुमराह करने की बात कई बार सामने आ चुकी है वही आयुष्मान की सुविधा होने के बाद भी मरीजो से तरह तरह से राशि लेने के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके है . काबिल चिकित्सको के मामले में भी कई बार गंगोत्री हॉस्पिटल विवादों के घेरे में रहा . ऐसे में यह प्रतीत होता है कि गंगोत्री हॉस्पिटल के कर्ताधर्ता आम जनों की जिंदगियो से सिर्फ धन कमाने की लालसा के साथ खिलवाड़ कर रहे है .
    व्ही वाई हॉस्पिटल की तरह आखिर गंगोत्री में क्यों नहीं हो रही कार्यवाही ...
       शहर के पद्मनाभपुर में स्थित व्ही वाई हॉस्पिटल की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही आरम्भ से लेकर विवादों के साए में रहे व्ही वी हॉस्पिटल के खिलाफ भी कई शिकायते सामने आई आखिर कार शिकायतों के अम्बार के आगे व्ही वाई हॉस्पिटल पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई . कुछ ऐसा ही हाल गंगोत्री हॉस्पिटल का है जब जाँच में यह बात सामने आ चुकी है कि एमबीबीएस चिकित्सको की अनुपस्थिति के बाद भी बड़ी बड़ी बीमारियों का लाखो की फीस लेकर इलाज का दावा कर मरीजो की जिन्दगी से खिलवाड़ किया जा रहा वही केंद्र शासन कीई महत्तवपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड से इलाज ना कर मरीजो के परिजनों को आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही ऐसे में इन  बातो के सामने आने के बाद प्रशासन से आम जनता यही उम्मीद कर रही कि ऐसे चिकित्सा संस्थानों पर कड़ी कार्यवाही हो .
    हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे  मरीज के परिजनों का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड की सुविधा नहीं होने के चलते उन्हें इलाज के नाम पर लाखों रुपए खर्च करना पड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा नहीं होने के मामले को स्वास्थ विभाग दुर्ग ने गंभीरता से लेते हुए गंगोत्री हॉस्पिटल दुर्ग को 24 मई को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
      आपको बता दे की दुर्ग स्थित गंगोत्री अस्पताल द्वारा मरीज से इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूला जाता है। मरीज के परिजनों की शिकायत थी कि गंगोत्री हॉस्पिटल दुर्ग में आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ जनरल मेडिसिन के लिए किया जाता है, लेकिन लाखों रुपए खर्च होने वाले उपचार के लिए नहीं किया जाता। दुर्ग जिला प्रशासन अगर गंगोत्री हॉस्पिटल दुर्ग पर कार्रवाई करती है तो ऐसे कई ऐसे लोगों को फायदा होगा जो इलाज के नाम पर आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अपना घरबार बेचकर रुपए जमा किए है।  इस खबर के प्रकाशन के बाद और भी मामले सामने आने की उम्मीद जताया जा रहा है।
    गंगोत्री अस्पताल को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में मांगा जवाब
      कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दुर्ग ने गंगोत्री हॉस्पिटल को 24 मई को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। गंगोत्री अस्पताल को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि मो. रजा खान द्वारा प्रस्तुत शिकायत के अनुसार मरीज तौकीर आलम को दिनांक 16.05.2024 को जिला चिकित्सालय दुर्ग मे उपचार के लिये भर्ती किया गया था तथा स्थिति गम्भीर होने के कारण जिला चिकित्सालय द्वारा उन्हे उच्च चिकित्सा संस्था / मेडिकल कालेज के लिये रिफर किया गया था। चूंकि आपका चिकित्सालय जिला चिकित्सालय से उच्च चिकित्सा संस्थान नही है फिर भी उक्त मरीज को आपके चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती किया गया तथा आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदाय नहीं किया गया।
     पूर्व में भी आपके चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड से उपचार की शिकायते प्राप्त हुई है जिनका जवाब संतोषजन नहीं पाया गया। आपके चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कोई भी एम.बी.बी.एस. चिकित्सक नहीं उपलब्ध थे।
      जिला चिकित्सालय से उच्च चिकित्सा संस्था / मेडिकल कालेज के लिये रिफर मरीज को आपके चिकित्सालय में भर्ती किया जाना मरीज की जान से खिलवाड किया जाना प्रतीत होता है। क्यो ना आपकी संस्था को चिकित्सा सेवा की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जावे।
     उच्च चिकित्सा संस्थान के लिये रिफर मरीज को अपने निजी चिकित्सालय में भर्ती करने तथा आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क उपचार प्रदाय नहीं किये जाने के संबंध मे तीन दिवसो के भीतर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करे। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नही होने की स्थिति मे आपके विरूद्ध नियमान्मार कार्रवाई की जाएगी जिसके लिये आप स्वयं जवाबदेह होंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / लोकतंत्र के महापर्व का अंतिम चरण एक जून को समाप्त होगा उसके बाद चार जून को  महापर्व में आहुति देने के लिए कौन कौन पात्र होगा इसका फैसला होगा। इसी तारतम्य में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र साहू  बेमेतरा जिला के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। गौरतलब है कि सात मई को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुवा मतदाताओं ने जमकर मतदान किया और ईवीएम मशीन में बटन दबाकर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सुरक्षित रखा है ।  इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने युवा नेतृत्व का आगाज करते हुए राजेन्द्र साहू को मैदान में उतारा है  जिनका भाजपा के मौजूदा सांसद विजय बघेल से मुकाबला है। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान आर एन वर्मा जावेद खान सुरेन्द्र तिवारी सनत धर दीवान जोगेन्दर छाबड़ा ललित विश्वकर्मा नवीन ताम्रकार देवेन्द्र साहू राकेश सिन्हा छोटेलाल यादव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision