August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5014)

    महापौर धीरज बाकलीवाल ने होनहारों बच्चों को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना

       दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के जारी नतीजे में दुर्ग शहर एवं जिले के होनहार बच्चों ने टाप किया है। दुर्ग नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने इन बच्चों सहित परीक्षा में सफल अन्य बच्चों को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। महापौर ने कहा कि टाप टेन में शामिल बच्चों ने सिर्फ शहर व जिले में ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले का मान बढाया।उन्होंने 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने होनहारों बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।और उन्होंने असफल विद्यार्थियों से निराश नहीं होने एवं निरंतर मेहनत करते रहने की बात कही।उन्होंने ये भी कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोषपूर्ण नहीं रहा उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।जीवन में खुद को साबित करने अनेक मौके मिलेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के चार कर्मचारियो के रिटायरमेंट पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर चारो सेवा निवृत्त कर्मचारियो का विदाई समारोह का कार्यक्रम आयुक्त के कक्ष में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने अधिकारी/कर्मचारियो की मौजूदगी में सेवानिर्वित्त कर्मचारी सहायक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,बगस राम सारथी भृत्य, श्याम लाल भृत्य एवं मोहम्मद रफीक खान वाहन चालक को शाल श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी।नगर निगम आयुक्त कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता आर.के पलिया,राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,महामंत्री अनिल सिंह, अध्यक्ष संजय मिश्रा,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर, प्रभारी बाजार अधिकारी चंदन मनहरे,जलकार्य निरीक्षक राजूलाल चंद्राकर,शशि यादव एवं
     ईश्वर वर्मा ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियो ने चारो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प भेंट की।सेवा निवृत्त होने पर निगम कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है,आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो,निगम परिवार ऐसी कामना करता है,सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव साथ होने का भरोसा उन्हें दिलाया गया,आयुक्त ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।इस दौरान नगर निगम कर्मचारी महासंघ महामंत्री अनिल सिंह,अध्यक्ष संजय मिश्रा व शशिकांत यादव ने सभी चारो सेवा निवृत्त को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान हेमलता वर्मा,लवकुश शर्मा,साक्षी वर्मा,क्षमा शर्मा,किरण अग्रवाल,योगेंद्र वर्मा,अनिल करिहार,साकेत धर्माकर, अफ्फाक कुरैशी,नरेंद्र मनहरे,नारायण यादव,सुमन गुप्ता,दीपक साहू,दामिनी भुवल,गौकरण सोनी,उमेश यादव,सिद्धांत शर्मा,पवन चंद्राकर,रामखिलावन शर्मा,मुन्ना यादव,लक्ष्य गोईर,चंद्रलेखा कसार,चित्रलेखा चंद्राकर,एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दसवीं कक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में 9वी रैंक 97.33% अंक लाने वाले ग्राम रसमड़ा के छात्र यशवंत पारकर को लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने मुंह मीठा कर सम्मानित किया।
    उन्होंने परिवार के साथ हंसी ठिठोली करते हुए कहा कि "मोर समधी के नाम घलो यशवंत है।" तब सबकी हंसी छूट गई इस दौरान उनके समधि रसमड़ा निवासी यशवंत साहू भी मौजूद थे।
    धारा न्यूज से चर्चा करते हुए राजेंद्र साहू ने कहा कि "होनहार बिरवान के होत चिकने पात।"
    छात्र यशवंत बचपन से ही मेधावी रहा है उसने सभी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह गौरव का विषय है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच का परिणाम है। 12वीं कक्षा में आत्मानंद स्कूलों के आठ छात्रों ने तो वही दसवीं कक्षा में लगभग 21 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। इसके लिए समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और सभी छात्र- छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं दी।
      घर में एक और बच्चे ने 89% अंक हासिल किया है उसका नाम भूपेंद्र पारकर है जो यशवंत का चचेरे भाई है। राजेंद्र साहू ने परिवार को भी आश्वस्त करते हुए कहा कि जो जरूरत होगी बताइएगा मेरे दोनों बच्चे डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं। आपको बता दें कि यशवंत को मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। यशवंत के घर में मीडिया चैनल सहित जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर भी मौजूद रहे। मौके पर कांग्रेस नेता रिवेंद्र यादव, यशवंत साहू लालजी गुप्ता, भागवत साहू, अनिल बाफना, सहित परिवार जन उपस्थित रहे।

    दुर्ग। शौर्यपथ ।  दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय दुर्ग जिले में हिंदी भवन के सामने स्थित शासकीय तुलाराम हायर सेकेण्डरी स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र की स्थापना की गई थी इस मतदान केंद्र में मतदाताओं के नोनीहालों के मनोरंजन के लिए झूला घर की व्यवस्था की गई थी जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं के बच्चों की देखरेख की जा रही थी ताकि उनके माता-पिता निश्चित होकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें आज सुबह से ही मौसम खुशनुमा होने के कारण मतदान आरंभ होते ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केदो की ओर बढ़ने लगी सुबह 11:00 बजे तक खुशनुमा मौसम के कारण हर मतदान केदो में भीड़ रही जिला निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आदर्श मतदान केंद्र मतदान रथ वॉलिंटियरों द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्ध जनों को सुगमता पूर्वक मतदान करने के लिए व्यवस्था की गई थी और जिला निर्वाचन की यह पहल कहीं ना कहीं सफल होती प्रतीत हुई लोकतंत्र के महापौर पर आम जनता सहित वृद्धजनों दिव्यांग जनों ने पूरे जोश के साथ अपने मतों का प्रयोग किया और लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित

    दुर्ग । शौर्यपथ । मतदान केन्द्र में बुजुर्ग एवं दिव्यांग महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लक्ष्मी हेरिटेज बोरसी में रहने वाली 97 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने बोरसी हायर सेकेण्डरी स्कूल में मतदान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें केन्द्र में किसी भी प्रकार की समस्या नही हुई। बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर एवं वॉलन्टीयर्स लगे हुए हैं, जिसके कारण किसी भी प्रकार की परेशानी नही आई।

    मिलपारा वॉर्ड निवासी सुखवंती बाई पहुंची मतदान रथ से..

    निर्वाचन आयोग द्वारा वृद्ध जनों को मतदान केदो में जाने के लिए मतदान व्रत की सुविधा प्रदान की गई थी जिसके तहत मिल पारा निवासी 88 वर्षी सुखवंती बाई अकेले मतदान स्थल तक पहुंची एवं बूथ में तैनात निर्वाचन करने व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान केंद्र तक पहुंच कर लोकतंत्र के महापर्व में सुखबती बाई की भागीदारी सुनिश्चित की । 

     

    दुर्ग। शौर्यपथ । आज लोकसभा चुनाव में स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए विधायक गजेंद्र यादव पत्नि रेणुका यादव संग मतदान किये। सुबह 8 बजे स्कूटी से पद्मनाभपुर बिजली ऑफिस स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान किये। इस दौरान मतदान केंद्र के आस पास सभी नागरिकों से देशहित में मजबूत लोकतंत्र और विकसित भारत के लिए मतदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने अपील किये। 

       पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की तीसरी बार मोदी सरकार बनाने जनता में उत्साह है। सांसद प्रत्याशी विजय बघेल की जीत सुनिश्चित है। मतदान करने के पश्चात विधायक गजेंद्र यादव दुर्ग विधानसभा अंतर्गत विभिन्न बूथ में पहुंचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिये और कार्यकर्त्ताओ का हौसला बढ़ाया। कार्यकर्त्ताओ और नागरिकों से देश के विकास और मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करने अपील किये । 

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा आज सुबह बोरिया गेट के सामने श्री राम मार्केट में राष्ट्र हित में शतप्रतिशत मतदान करने के लिए पम्पलेट वितरण किया गया साथ ही संयुक्त मोर्चा यूनियनो द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सेल कर्मचारियों के वेतन समझौते को लेकर जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा है उसकी सच्चाई से अवगत कराया गया पंपलेट के माध्यम से श्रमिकों को यह जानकारी दी गई की 2007 से लेकर अभी वर्तमान अक्टूबर 2021 में जो आधा अधूरा अंतिम वेतन समझौता हुआ है उसमें श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात करने के  श्रमिक विरोधी सभी फैसलो पर हस्ताक्षर  यही संयुक्त मोर्चा यूनियन के नेताओं ने प्रबंधन को खुश करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं एक तरफ संयंत्र में लगातार नियमित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है जिसके कारण नियमित कर्मचारियों पर जिम्मेदारी एवं कार्य का दबाव बढ़ रहा है ऐसी स्थिति में भी इन नेताओं ने 2014 के वेतन समझौते में सेल के सभी संयंत्र में कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू करने को स्वीकार कर सेल कर्मचारियों एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारीयों के साथ धोखा किया है  कोई भी नयी व्यवस्था लागू करने पर  जिससे कर्मचारियों को मानसिक तनाव या उनके कार्य व्यवस्था में कोई दबाव बढने पर  उनके मुआवजे के तौर पर अतिरिक्त सुविधाओं के साथ समझौता किया जाता है परंतु ऐसा कुछ भी 2007 के वेतन समझौता से अभी तक के वेतन समझौते तक इन संयुक्त मोर्चा यूनियन के नेताओं ने कोई लाभ नहीं दिलाया ग्रेच्युटी सीलिंग का अघोषित समझौता कर पूरे हिंदुस्तान में सेल ही ऐसा उपक्रम था जिसमें कर्मचारियों को उनका वास्तविक ग्रेच्युटी का भुगतान  बिना किसी सीमा बंधन के होता था परंतु सेल में ग्रेच्युटी  सीलिंग लागू होने पर सेल एवं संयंत्र के कर्मचारियों  को सेवानिवृत होने पर लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है और उनकी यह अतिरिक्त सुविधा भी बंद हो गई जिसके कारण सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में भारी आक्रोश भरा हुआ है पेंशन मद में भी अधिकारियों एवं  कर्मचारियों में प्रबंधन के साथ भेदभाव इन्होंने स्वीकार किया इनकी सच्चाई पंपलेट के माध्यम से सभी कर्मचारी तक भिलाई इस्पात मजदूर संघ पहुंचा रहा है और सभी कर्मचारियों से निवेदन करता है कि  लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कर देश के विकास में  सहभागी बने।
    आज के पर्चा वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष आई पी मिश्रा,जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, सुरेन्द्र चौहान, कैलाश सिंह,कोषाध्यक्ष रवी चौधरी, सचिव अरविंद सिंह, अखिलेश उपाध्याय,अनिल सिंह अशोक कुमार, रमेश दत्त पाण्डेय वरिष्ठ सदस्य अवधेश पाण्डेय, रजनेश  सिंह, राकेश पाठक, संतोष पाराशर,  एवं अन्य कार्यकर्ता की सहभागिता थी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेन समाज सेवा समिति भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती नेहरू नगर स्थित सेन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।सेन समाज के अध्यक्ष एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित के साथ विधिवत पूजन कर आयोजन का श्री गणेश किया जिसके पश्चात सेन समाज के सदस्यों द्वारा सेन जी महाराज का विधिविधान के साथ पूजन एवं आरती किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष रिकेश सेन ने कहा कि सेन जी महाराज सदैव सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति थे।

      हमेशा धर्म में आस्था और विश्वास रखने वालों पर परमात्मा कृपा करते हैं।संत शिरोमणि सेन जी महाराज ने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया है,वे जातिवाद के नहीं मानववाद के समर्थक थे उन्होंने अपने जीवन में भाईचारा और सामाजिक एकरूपता पर जोर दिया,मध्यकाल के संतों में सेन महाराज का स्थान महत्वपूर्ण है क्योंकि इन्होंने भारतीय संस्कृति के अनुरूप जनमानस को शिक्षा और उपदेश के माध्यम से एकरूपता में पिरोया।सभी उनके जन्म उत्सव के अवसर पर संकल्प लें कि सेन जी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर सदैव सर्व समाज के हित के लिए तत्पर रहेंगे।बच्चों को शिक्षित कर समाज को अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास करें।सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने सेन समाज के प्रथम प्रांताध्यक्ष स्व. सुरेश कुमार उमरे को नमन करते हुए कहा कि सर्वसमाज को जोड़ने में सेन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।

         सामाजिक विकास के क्रम में ऐतिहासिक रूप से सेन समाज के लोगों ने अपने प्रति जो विश्वास अर्जित किया है वह समाज की बड़ी धरोहर है।लगभग सभी संस्कारों में सेन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।समाज ने सत्य,अहिंसा, सामाजिक समरसता, सद्भाव और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।सेन समाज ने सदैव परिवार और समाज को जोड़ने का काम किया है।कार्यक्रम में विशेष रूप से ऋचा सेन, मालती श्रीवास, कोमल सेन, अशोक श्रीवास, रत्ना श्रीवास,घनश्याम उमरे,बहुर सेन,नरेश श्रीवास,प्रभात कौशिक संध्या श्रीवास,ओपी उसराठे,कमलनारायण श्रीवास,अन्नपूर्णा श्रीवास,आशा उमरे, मोहन उमरे, सुदेश ठाकुर,टी आर कन्नौजे, एस के श्रीवास,सरस्वती उमरे, उपेन्द्र श्रीवास, केवल श्रीवास, नवीन श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास एवं सेन समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
          विभाग द्वारा लोकसभा निर्वाचन को सफल बनाये रखने हेतु चुनाव में मादक द्रव्यों की उपयोगिता के रोकथाम के उद्देश्य से अलग-अलग संदिग्ध एवं अपराधिक क्षेत्रों में सतत् जांच की कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा जिले के अन्तर्गत आने वाले होटल, ढाबों तथा रेलवे स्टेशन दुर्ग से आने-जाने वाले रेल यात्रियों की जांच की जा रही है।
          इसी कड़ी में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा 24 अप्रैल 2024 की रात्रि 2.30 से प्रातः 5.00 बजे तक महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश से आने वाली यात्री बसों एवं चार पहिया वाहनों का पुलगांव चौक पर सघन जांच किया गया। जांच के दौरान बस ड्राइवरों एवं कण्डक्टरों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध सामग्री का पहचान होने पर कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 0788-2325836 पर तत्काल सूचना दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धीरज कन्नौजिया, श्रीमती सुप्रिया तिवारी, श्री पंकज कुजूर तथा आबकारी उप निरीक्षक श्री भुनेश्वर सेंगर, श्री हरीश पटेल, श्री भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री सन्तोष दुबे ड्राईवर श्री जे दीपक राजू एवं श्री प्रकाश राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision